*महाराष्ट्र की खेल प्रतिभा को मिलेगा नया आयाम: खेलो इंडिया रिवैम्प्ड स्कीम के तहत ₹36,441 करोड़ का विशाल बजट,10 गुना एथलीट समर्थन का लक्ष्य*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*महाराष्ट्र की खेल प्रतिभा को मिलेगा नया आयाम: खेलो इंडिया रिवैम्प्ड स्कीम के तहत ₹36,441 करोड़ का विशाल बजट,10 गुना एथलीट समर्थन का लक्ष्य*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई (मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई) मुंबई 18 अगस्त 2026 को आयोजित एक पत्रकार परिषद में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी "खेलो इंडिया रिवैम्प्ड स्कीम (2026-31)" के तहत खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹36,441 करोड़ के बजट का ऐलान किया गया। यह राशि पिछले बजट से लगभग आठ गुना अधिक है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के क्षेत्रीय केंद्र मुंबई द्वारा आयोजित इस प्रेस इंटरैक्शन में यह जानकारी साझा की गई। इस योजना का प्रमुख लक्ष्य समर्थित एथलीटों की संख्या में लगभग 10 गुना की वृद्धि करना है। जिससे जमीनी स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक की एक सशक्त खेल श्रृंखला का निर्माण किया जा सके ।"खेलो इंडिया स्कीम 2026-31 के तहत उसका बड़ा बजट ही बड़ा लक्ष्य है। यह नवीनीकृत योजना केवल इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर केंद्रित नहीं है बल्कि एक व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है। इसमें वैज्ञानिक प्रतिभा पहचान,उन्नत प्रशिक्षण,खेल विज्ञ...