*दुनिया की सबसे लंबी जंगों की पूरी कहानी,जिसमें हताहतों की संख्या,कारण,जगह,नेतृत्व और हथियारों की अहम रही भूमिका*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*दुनिया की सबसे लंबी जंगों की पूरी कहानी,जिसमें हताहतों की संख्या,कारण,जगह,नेतृत्व और हथियारों की अहम रही भूमिका*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 




(मुंबई /रिपोर्ट स्पर्श देसाई ) इतिहास की सबसे लंबी जंगों की रणनीति,वजहें और जान-माल का नुकसान देखें तो इतिहास गवाह है कि मानव सभ्यता पर युद्धों की छाप गहरी रही है। कुछ जंगें तो इतनी लंबी चलीं कि पीढ़ियाँ बदल गईं लेकिन संघर्ष जारी रहा था। आइए जानते हैं दुनिया की सबसे लंबी जंगों की पूरी कहानी। जिसमें हताहतों की संख्या,कारण,जगह, नेतृत्व और हथियारों की अहम रही भूमिका भी शामिल है।


नंबर 1 है Reconquista का यूद्ध। जो 781 साल चला था। यह स्पेन का धार्मिक संघर्ष था। यह यूद्ध कब और कहाँ हुआ था? 711 से 1492 ई. तक चला था यह संधर्ष। यह संघर्ष इबेरियन प्रायद्वीप आधुनिक स्पेन और पुर्तगाल बीच हुआ था। इसकी वजह समझे तो यह ईसाई स्पेनिश राज्यों और मुस्लिम शासकों के बीच धार्मिक एवं क्षेत्रीय संघर्ष था। मूरों यानि उत्तरी अफ्रीका के मुसलमानों ने 711 में हिस्पैनिया पर कब्जा किया था । जिसके बाद ईसाई राज्यों ने अपनी जमीन वापस लेने के लिए संघर्ष शुरू किया था। इस यूद्ध में हताहतों की संख्या इतिहासकारों के अनुसार इस जंग में लगभग 70 लाख लोग मारे गए थे । इसका नेतृत्व में ईसाई पक्ष में कैस्टिले,आरागॉन,नवार और पुर्तगाल के राजा शामिल थे। जबकि मुस्लिम पक्ष पर अल-अंडालुस के विभिन्न मुस्लिम राजवंशों का शासन था । इस संधर्ष में अहम हथियार मध्ययुगीन काल के पारंपरिक हथियार जैसे तलवार,भाला,क्रॉसबो और घेराबंदी के उपकरण इस्तेमाल हुए थे। 


नंबर 2 पर है Three Hundred and Thirty Five Years' War । जो 335 साल बिना गोली चले जंग चली थी। यह जंग कब और कहाँ लड़ी गई? इसके मद्देनजर 30 मार्च 1651 से 17 अप्रैल 1986, इंग्लैंड के Isles of Scilly और नीदरलैंड्स के बीच । इस यूद्ध की वजह जाने तो दूसरे अंग्रेजी गृहयुद्ध के दौरान रॉयलिस्ट बेड़े ने डच जहाजों को नुकसान पहुँचाया था। डच "एडमिरल मार्टेन ट्रॉम्प"ने मुआवज़े की मांग की थी और जब कोई जवाब नहीं मिला था तो उन्होंने Isles of Scilly के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी थी । इस यूद्ध में हताहतों की संख्या शून्य रही। इस 335 साल की जंग में एक भी गोली नहीं चली और न ही कोई हताहत हुआ । इसका नेतृत्व डच पक्ष में "एडमिरल मार्टेन ट्रॉम्प"और स्किली द्वीपों की ओर से "सर जॉन ग्रेनविल" किया था। इसकी खास बात देखें तो यह जंग इसलिए इतनी लंबी चली क्योंकि दोनों पक्ष शांति संधि करना ही भूल गए थे। साल 1986 में जाकर जाकर औपचारिक शांति संधि हुई थी। 


नंबर 3 पर है Hundred Years' War लड़ाई । जो 116 साल तक यह लड़ाई चली थी। यह यूद्ध इंग्लैंड बनाम फ्रांस के बीच चला था। यह यूद्ध कब और कहां हुआ था?24 मई 1337 से 19अक्टूबर 1453 मुख्य रूप से फ्रांस के क्षेत्र में हुआ था। इस लड़ाई की वजह जाने तो यह संघर्ष फ्रांसीसी सिंहासन पर दावे और एक्विटेन की डची को लेकर सामंती विवादों से उत्पन्न हुआ। इंग्लैंड के "राजा एडवर्ड III" ने फ्रांस के ताज पर दावा किया था जिससे यह युद्ध छिड़ा था । इस संधर्ष में हताहतों की संख्या देखें तो अनुमानित लगभग 5.56 लाख सैन्य मौतें फ्रांसीसी और अंग्रेज़ दोनों के फिल्ड़ में। नेतृत्व इंग्लैंड की ओर से Plantagenet राजवंश और फ्रांस की ओर से Valois राजवंश। इस दौरान "जोन ऑफ आर्क"ने फ्रांस की ओर से अहम भूमिका निभाई । इस यूद्ध के अहम हथियार देखें तो इंग्लिश लॉन्गबो सबसे घातक हथियार था। जो 250 गज तक निशाना साध सकता था और कवच को भेद सकता था। इसी युद्ध में बारूद और तोपों का पहली बार बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुआ । 



नंबर 4 पर अफगानिस्तान का युद्ध हैं । जो 20 साल तक चला था। यह यूद्ध USA बनाम तालिबान था । यह यूद्ध कब और कहाँ लड़ा गया था? साल 2001 से 2021 तक अफगानिस्तान में लड़ा गया था। इस यूद्ध की वजह जाने तो 9/11 हमलों के बाद अमेरिका ने अल-कायदा को खत्म करने और तालिबान शासन को हटाने के लिए यह युद्ध शुरू किया। इस जंग में हताहतों की संख्या जाने तो लगभग2,400+ अमेरिकी सैनिक और हजारों अफगान नागरिक मारे गए थे। अमेरिका को इस जंग पर 2.3 ट्रिलियन डॉलर खर्च करने पड़े थे। इस जंग में अहम हथियार देखें तो ड्रोन,GPS-निर्देशित बम,नाइट विजन उपकरण और उन्नत बॉडी आर्मर। IEDs इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस दुश्मन का प्रमुख हथियार थे ।



 नंबर 5 का वियतनाम युद्ध जो 20 साल तक चला था। यह यूद्ध कब और कहाँ लड़ा गया उसके के मद्देनजर देखें तो साल 1955 से साल 1975 तक वियतनाम, लाओस, कंबोडिया में । इसकी वजह जाने तो साम्यवादी उत्तर वियतनाम और पूँजीवादी दक्षिण वियतनाम के बीच आदर्शात्मक संघर्ष,जिसमें अमेरिका ने दक्षिण वियतनाम का समर्थन किया । इसमें हताहतों की संख्या जाने तो 58,220 अमेरिकी सैनिक मारे गए और 2-3 मिलियन वियतनामी नागरिकों की मौत हुई । इसमें अहम हथियार देखें तो नेपाम,एजेंट ऑरेंज, एम-16 राइफल और ह्यूय हेलीकॉप्टर । विश्लेषण और निष्कर्ष के तौर पर देखें तो इन जंगों की सबसे बड़ी सीख यह है कि लंबी जंगें कभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं होतीं। उनके सामाजिक, आर्थिक और मानसिक परिणाम सदियों तक रहते हैं। जहाँ Reconquista ने स्पेन की पहचान को आकार दिया। वहीं अफगानिस्तान और वियतनाम ने अमेरिकी विदेश नीति को हमेशा के लिए बदल दिया था। सबसे हैरान करने वाली जंग 335 Years' War है। जिसमें न कोई लड़ाई,न कोई गोली और न कोई मौत। वह सिर्फ एक भूली-बिसरी युद्ध घोषणा थी। जो 335 साल तक किताबों में दबी रही है। (Photos Courtesy Social media and AI)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Metro City Post• Digital World•#LongestWars #Reconquista #HundredYearsWar #VietnamWar #AfghanistanWar #MilitaryHistory #WarHistory #HistoryFacts #IndicHistory #WarCasualties #HistoricalConflicts #DuniaKiSabseLambiJung

Comments

Popular posts from this blog

*पहला विश्व युद्ध: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक मोड़,विश्व इतिहास की वह भीषण त्रासदी जिसने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष को नई दिशा दी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*कोलकाता के हुगली के किनारे बसा अंग्रेजी साम्राज्य: सन1690 में जब कोलकाता बना एशिया का व्यापारिक दिल*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*साल1971 का वह रहस्य:जब PNS गाजी की ट्रैकिंग ने बदल दी थी जंग की दिशा,जानिए कैसे हुआ था विक्रांत का बचाव?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई