*कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट होटल में भीषण आग:9 की मौत,6 गंभीर,बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट होटल में भीषण आग:9 की मौत,6 गंभीर,बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


(मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)कोलकाता के व्यस्ततम इलाकों में से एक, मिर्जा गालिब स्ट्रीट (न्यू मार्केट) स्थित पांच मंजिला व्यावसायिक इमारत में मंगलवार देर रात करीब 1:45 बजे अचानक आग लग गई। इस इमारत में कई होटल संचालित हो रहे थे, जिनमें से एक में शॉर्ट सर्किट से आग भड़की। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरी इमारत जहरीले धुएं से भर गई, जिससे सो रहे लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हादसे में एक चार साल के मासूम समेत 9 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मृतकों में भारतीय नागरिकों के साथ-साथ इलाज के लिए भारत आए बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सीढ़ियों और खिड़कियों को तोड़कर 80 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन कूलिंग ऑपरेशन जारी है। पश्चिम बंगाल के अग्निशमन मंत्री कौशिक चौधरी ने प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बताया हालांकि फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। उन्होंने इमारत की निर्माणगत लापरवाही और अग्नि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को गंभीर मुद्दा बताया। न्यू मार्केट थाने में आपराधिक लापरवाही और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इमारत का मालिक हादसे के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही है। यह हादसा पश्चिम बंगाल में तीन दिनों में दूसरा बड़ा अग्निकांड है। इससे पहले 17 अगस्त को बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर के पास एक होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से 9 लोगों की जान चली गई थी। प्रशासन ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।(Photos Courtesy Social media and AI)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Metro City Post•Digital World• #KolkataFire #MirzaGhalibStreet #HotelFire #KolkataNews #WestBengalFire #FireAccident #ShortCircuitFire #BangladeshiVictims #NewMarketKolkata #SafetyViolations #KolkataPolice #FireTragedy #TarapithFire #BreakingNews #IndiaNews #KolkataIncident #FireSafety #EmergencyResponse #TragicAccident #BengalNews

Comments

Popular posts from this blog

*पहला विश्व युद्ध: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक मोड़,विश्व इतिहास की वह भीषण त्रासदी जिसने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष को नई दिशा दी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*कोलकाता के हुगली के किनारे बसा अंग्रेजी साम्राज्य: सन1690 में जब कोलकाता बना एशिया का व्यापारिक दिल*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*साल1971 का वह रहस्य:जब PNS गाजी की ट्रैकिंग ने बदल दी थी जंग की दिशा,जानिए कैसे हुआ था विक्रांत का बचाव?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई