*Breaking News: तिब्बत और क़िंगहाई में भूकंप के झटके, एक के बाद एक कई भूकंपीय घटनाएं दर्ज*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*Updates....तिब्बत और क़िंगहाई में भूकंप के झटके, एक के बाद एक कई भूकंपीय घटनाएं दर्ज*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई) तिब्बत और क़िंगहाई प्रांत में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार तिब्बत में आज सुबह 4:49 बजे 3.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। जिसका केंद्र 15 किमी गहराई पर था । इससे पहले 28 जुलाई को क़िंगहाई प्रांत में 5.0, 5.7 और 5.8 तीव्रता के भूकंप आ चुके हैं। जिनके झटके आज भी महसूस किए जा रहे हैं । विस्तृत जानकारी तिब्बत भूकंप (3.1 तीव्रता) के मद्देनजर यह भूकंप 29 जुलाई 2026, सुबह 4:49 बजे (IST) आया।


 जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1  रही और गहराई 15 किमी पर रही। इसका स्थान तिब्बत (अक्षांश 27.930° N, देशांतर 87.154° E) पर था। दौरान अब तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।  क़िंगहाई भूकंप श्रृंखला के हिसाब से 28 जुलाई को क़िंगहाई प्रांत के ज़िंघाई ज़िले में कई भूकंपीय घटनाएं हुईं थीं। जिसके तहत 5.7 तीव्रता का 28 जुलाई मंगलवार को सुबह 11:16 बजे भूकंप आया था। उसके बाद क्रमशः5.8 तीव्रता का 28 जुलाई को सुबह 11:34 बजे 5.0 तीव्रता का 28 जुलाई को दोपहर बाद 3.8 तीव्रता का 29 जुलाई बुधवार को सुबह 10:23 बजे (स्थानीय समय) यह 5.8 तीव्रता वाले भूकंप का आफ्टरशॉक माना जा रहा है और 3.0 तीव्रता का 29 जुलाई को तिब्बत के चायुल टाउनशिप में भी हल्का झटका दर्ज किया गया था। 




सभी भूकंप 9-10 किमी की उथली गहराई पर केंद्रित थे‌। जिससे झटके अधिक महसूस किए गए । इसके प्रभाव और नुकसान के मद्देनजर क़िंगहाई प्रांत में 5.7 और 5.8 तीव्रता के भूकंपों से सात कस्बों में मकानों, सड़कों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है । दौरान प्रारंभिक जांच में 400 से अधिक मकान प्रभावित हुए हैं हालांकि जिले के बांध,बिजलीघर,खदानें और मंदिर सुरक्षित बताए गए हैं । तिब्बत में 3.1 तीव्रता के भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं है। अब तक किसी भी हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है । यह भूकंपीय गतिविधि साल1976 के तांगशान भूकंप की 7.8 तीव्रता 50वीं वर्षगांठ के एक दिन बाद आई है। जिसमें 2.4 लाख से अधिक लोग मारे गए थे। 




चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने हाल ही में आपदा रोकथाम और राहत क्षमताओं को मजबूत करने पर जोर दिया है । तिब्बत और क़िंगहाई भूकंप अपडेट के हिसाब से देखें तो 400 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त,राहत कार्य जारी है। चीन में सिस्मिक हलचल तेज। इस भूकंप के ​प्रमुख अपडेट्स देखें तो ​ताज़ा झटके देखें तो तिब्बत और क़िंगहाई प्रांत में भूकंपीय गतिविधियां लगातार जारी हैं। तिब्बत में 29 जुलाई 2026 की सुबह 4:49 बजे (IST) 3.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। जिसका केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई पर था।




 ​क़िंगहाई में नुकसान के हिसाब से 28 जुलाई को आए 5.7 और 5.8 तीव्रता के तेज भूकंपों से क़िंगहाई प्रांत के सात कस्बों में भारी असर देखा गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार 400 से अधिक मकानों,सड़कों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। ​सुरक्षित क्षेत्र में राहत की बात यह है कि प्रभावित जिलों के बड़े बांध,बिजलीघर,खदानें और मंदिर पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं। ​हताहतों की स्थिति के मद्देनजर अब तक किसी भी क्षेत्र से जान-माल के नुकसान या आधिकारिक रूप से किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।






​आफ्टरशॉक्स के दौर देखें तो 5.8 तीव्रता वाले मुख्य भूकंप के बाद लगातार आफ्टरशॉक्स (3.8 और 3.0 तीव्रता के झटके) महसूस किए जा रहे हैं। जो उथली गहराई (9-10 किमी) पर केंद्रित होने के कारण ज्यादा महसूस हो रहे हैं। ​ऐतिहासिक संदर्भ में यह भूकंपीय गतिविधि ठीक ऐसे समय पर आई है जब चीन ऐतिहासिक 1976 के तांगशान भूकंप (7.8 तीव्रता) की 50वीं बरसी मना रहा है। जिसके बाद से देश में आपदा रोकथाम और राहत क्षमताओं को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। (Photos Courtesy Social media and AI)

~​ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• Digital World• #​तिब्बतभूकंप#​क्विंगहाईभूकंप#चीनभूकंपअपडेट
#​ब्रेकिंगन्यूज#​भूकंपझटके
#​एशियाईसमाचार#​प्राकृतिकआपदा
#​तिब्बतसमाचार#​भूकंपसुरक्षा
#​इंटरनेशनलन्यूज#​​TibetEarthquake
#​QinghaiEarthquake#​ChinaEarthquake
#​EarthquakeUpdate#​BreakingNews
#​NaturalDisaster#​SeismicActivity
#​WorldNews#​EarthquakeAftershock​#DisasterManagement




Comments

Popular posts from this blog

*पहला विश्व युद्ध: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक मोड़,विश्व इतिहास की वह भीषण त्रासदी जिसने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष को नई दिशा दी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*कोलकाता के हुगली के किनारे बसा अंग्रेजी साम्राज्य: सन1690 में जब कोलकाता बना एशिया का व्यापारिक दिल*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*साल1971 का वह रहस्य:जब PNS गाजी की ट्रैकिंग ने बदल दी थी जंग की दिशा,जानिए कैसे हुआ था विक्रांत का बचाव?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई