*कांग्रेस की विचारधारा ही मानवता की मूल आधारशिला”: तिलक भवन में महाराष्ट्र प्रदेश विचार विभाग का महामंथन*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*कांग्रेस की विचारधारा ही मानवता की मूल आधारशिला”: तिलक भवन में महाराष्ट्र प्रदेश विचार विभाग का महामंथन*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के पावन अवसर पर मुंबई स्थित महाराष्ट्र कांग्रेस मुख्यालय “तिलक भवन” में एक भव्य एवं विचारोत्तेजक आयोजन हुआ। इस अवसर पर पहले तिलकजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात कांग्रेस के विचार विभाग के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के साथ विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण डावर ने गहन विचार-विमर्श किया। इस बैठक में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्षा डॉ.जया शुक्ला भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।


 मुंबई में भारी वर्षा के बावजूद प्रदेश के दूरस्थ जिलों से आए प्रतिनिधियों ने इस आयोजन को गरिमापूर्ण बनाया । जो कांग्रेस विचारधारा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को दर्शाता है। इस अवसर पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष श्री नाना सपकालजी से आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर रणनीतिक वार्ता भी हुई। इसके बाद दोपहर के सत्र में मुंबई कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश एवं मुंबई महानगर की विचार विभाग की इकाइयों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वक्ताओं ने देश की वर्तमान गंभीर एवं दुःसह परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकारी नीतियों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में भारतीय संविधान की रक्षा के प्रति पूरी जागरूकता का आह्वान किया और कहा कि संविधान ही लोकतंत्र की रीढ़ है। जिसे कमजोर करने की हर कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। 




कैप्टन प्रवीण डावर ने अपने संबोधन में कहा कि स्व.तिलक,पंडित नेहरू तथा कांग्रेस के अन्य संस्थापक नेताओं ने जिन नीतियों और मूल्यों की स्थापना की। वे आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकारें इतिहास को बदलने के लिए लगातार झूठ का सहारा ले रही हैं और भ्रामक प्रचार पर अथाह धन खर्च कर रही हैं, जिससे जनमानस में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। उन्होंने विचार विभाग की अत्यावश्यक एवं महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष बल देते हुए कहा कि इस विभाग को कांग्रेस की विचारधारा का प्रचार-प्रसार अधिक सशक्त और व्यापक स्तर पर करना होगा।



 पूर्व सांसद श्री गवई ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालातों से निपटने का सबसे प्रभावशाली एवं कारगर हथियार कांग्रेस की विचारधारा का जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने विचार विभाग से आग्रह किया कि वह इन नीतियों का सघन एवं व्यापक प्रचार करे ताकि लोगों तक सत्य पहुंच सके। डॉ.जया शुक्ला ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा केवल एक राजनीतिक सिद्धांत नहीं बल्कि मानवता की मूल विचारधारा है। जो भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की आधारशिला भी है। उन्होंने कहा कि यही विचारधारा हमें एकता,अहिंसा,भाईचारे और समरसता की राह दिखाती है। 


बैठक के दौरान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री खलिल सैय्यद द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन डावर द्वारा नियुक्तिपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर नए पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस के मूल मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरा आयोजन विचार, समर्पण और संविधान के प्रति अटूट निष्ठा के संदेश के साथ संपन्न हुआ। (Photos by MCP)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• Digital World• #तिलकजयंती#TilakJayanti
#CongressIdeology#संविधानबचाओ
#SaveConstitution#कैप्टनप्रवीणडावर
#CaptainPraveenDawar#महाराष्ट्रकांग्रेस
#MaharashtraCongress#विचारविभाग

Comments

Popular posts from this blog

*पहला विश्व युद्ध: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक मोड़,विश्व इतिहास की वह भीषण त्रासदी जिसने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष को नई दिशा दी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*कोलकाता के हुगली के किनारे बसा अंग्रेजी साम्राज्य: सन1690 में जब कोलकाता बना एशिया का व्यापारिक दिल*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*साल1971 का वह रहस्य:जब PNS गाजी की ट्रैकिंग ने बदल दी थी जंग की दिशा,जानिए कैसे हुआ था विक्रांत का बचाव?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई