*मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार, IMD का रेड अलर्ट; पालघर में स्कूल-कॉलेज बंद, पवई झील लबालब*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार, IMD का रेड अलर्ट; पालघर में स्कूल-कॉलेज बंद, पवई झील लबालब*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


(मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)मुंबई में 1 जुलाई 2026 बुधवार को हुई भारी बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन अस्तव्यस्थ हो गया है। आईएमडी ने मुंबई,ठाने,पालघर,रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की चेतावनी के चलते मुंबई से सटे पालघर की स्कूल और कॉलेज 2 जुलाई को बंद रहेंगे। पवई जील अपनी 545 करोड लीटर की क्षमता तक भर गई है। जो औधोगिक क्षेत्र के लिए राहत की बात है हालांकि शहर के साथ प्रमुख जलाशयों में जल स्तर केवल 7.18 प्रतिशत है। जो पिछले साल के 41.17 प्रतिशत से काफी कम है। मुंब्रा,घाटकोपर में सड़कों पर पानी,अंधेरी के सबवे, वरली और नवी मुंबई के निचले इलाकों में भारी जल भराब हुआ है। नवी मुंबई में शोर्ट सर्किट से दो छात्राएं घायल हो गई। ट्राफिक और लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। मुंबई में 2 जुलाई 2026 को भी जोरदार बारिश दिखी। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार दूसरे दिन मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। 


भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई,ठाणे, पालघर,रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में बेहद भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसी दौरान कितनी बारिश हुई? वह देखें तो पूर्वी उपनगरों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मुलुंड के मिठागर म्युनिसिपल स्कूल में 230.8 मिमी,मानखुर्द फायर स्टेशन में 228.6 मिमी और एस वार्ड ऑफिस में 227 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी उपनगरों में संताक्रूज में 223.4 मिमी और अंधेरी में 213.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई हैं। इस बारिश से जलभराव की समस्या सामने आई हैं और यातायात प्रभावित हुआ है।


अंधेरी,वरली और नवी मुंबई के निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। अंधेरी सबवे,किंग्स सर्कल और गांधी मार्केट की सड़कें पानी में डूब गईं हैं । जिससे सुबह के समय यातायात ठप हो गया था। लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं हैं। हार्बर लाइन पर ओवरहेड तार टूटने से सेवाएं ठप रहीं थीं। सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे पर ट्रेनें 5 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। दादर स्टेशन पर भी रेल पटरियों पर पानी भर गया है। पालघर में स्कूल-कॉलेज बंद रही। भारी बारिश की चेतावनी के चलते मुंबई से सटे पालघर जिले के सभी स्कूल और कॉलेज 2 जुलाई को बंद रहे । जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया था। मुंबई विश्वविद्यालय ने भी पालघर और पनवेल क्षेत्र में 2 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। इसी दौरान पवई झील लबालब हो गई है पर पीने के पानी का संकट बरकरार है। लगातार बारिश से पवई झील अपनी 545 करोड़ लीटर की क्षमता तक भर गई है। बीएमसी के मुताबिक झील बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे उफान पर आ गई थी हालांकि यह पानी औद्योगिक उपयोग के लिए है। 


इससे औद्योगिक क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद है
लेकिन शहर को पीने का पानी देने वाले सात प्रमुख जलाशयों भातसा,ऊपरी वैतरणा,मध्य वैतरणा, तानसा, मोदक सागर, विहार और तुलसी में कुल जल स्तर मात्र 7.18 प्रतिशत है। पिछले साल इसी तारीख 1 जुलाई 2025 को यह आंकड़ा 41.17 प्रतिशत था। मॉनसून की देरी से शुरुआत के कारण यह स्थिति बनी है। दौरान बारिश की वजह से हादसे हुए और दो घायल हुए। नवी मुंबई के नेरुल में भारी बारिश के दौरान शॉर्ट सर्किट से बिजली का करंट फैलने के कारण कॉलेज की दो छात्राएं घायल हो गईं। इसके अलावा मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में बारिश से जुड़ी घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने लोगों से कमजोर संरचनाओं,पानी भरे इलाकों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। आने वाले दिनों में कोकण, गोवा और दक्षिण गुजरात में भी भारी बारिश की संभावना है। (Photos Courtesy Social media & AI)

•मुंबई की बारिश की वीडियो देखें: लिंक ओपन करे• 

https://youtube.com/shorts/CwrERwujugI?si=7PY2sa1FWWw7foe6


~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• Digital World• #MumbaiRains #MumbaiRain #IMDRedAlert #HeavyRain #MumbaiMonsoon #Waterlogging #MumbaiLocalTrain #PalgharSchoolClosed #PowaiLake #MaharashtraRain

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई