*सिलिकॉन शील्ड की जंग को लेकर क्यों ताइवान पर नियंत्रण के लिए बेताब है चीन और क्या है ट्रंप-शी जिनपिंग की मुलाकात का सच?*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सिलिकॉन शील्ड की जंग को लेकर क्यों ताइवान पर नियंत्रण के लिए बेताब है चीन और क्या है ट्रंप-शी जिनपिंग की मुलाकात का सच?*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


(मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपनी मुलाकात में चाइना के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा था कि अगर तुम ताइवान पर कमजोर करोगे तो मैं बहुत नाखुश होंगा। वह मुस्कुराये। कुछ नहीं बोले लेकिन असल में चीन ताइवान को इतनी मजबूती से क्यों चाहता है?इसका कारण यह है ताइवान दुनिया के 90% सबसे एडवांस सेमी कंडक्टर चिप्स बनाता है। जो हर अमेरिकी फोन,फाइटर जेट,मिसाइल और एआई सिस्टम की टेकनोलोजी के अंदर होती हैं। 


जो भी ताइवान को कंट्रोल करेगा। उसके पास दुनिया की सबसे ताकतवर टेकनोलोजी सप्लाई चेन होगी और चीन इसे अच्छी तरह जानता है अगर चीन ताइवान ले गया तो अमेरिका अपनी तकनी की बढ़त हमेशा के लिए खो देगा। जापान की एक तिहाई ट्रेड अचानक खत्म हो जाएगी। दक्षिन कोरिया अपनी चौथाई ट्रेड खो देगा और चीन दुनिया की अगली सबसे बड़ी तकनी की ताकत बन जाएगा। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बीजिंग में हुई हाई- प्रोफाइल बैठक के बाद वैश्विक राजनीति का पारा चढ़ गया है। 
बंद कमरे में हुई दो घंटे की चर्चा के दौरान शी जिनपिंग ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि ताइवान का मुद्दा चीन-अमेरिका संबंधों की सबसे संवेदनशील ''रेड लाइन''है और इसमें किसी भी बाहरी हस्तक्षेप से सीधे सैन्य टकराव की नौबत आ सकती है। वहीं कूटनीतिक गलियारों में यह बात सामने आई है कि ट्रंप ने ताइवान के मुद्दे पर शी जिनपिंग को कमजोर रुख न अपनाने की हिदायत दी थी। जिस पर चीनी राष्ट्रपति केवल मुस्कुराकर रह गए थे। इस रहस्यमयी मुस्कान के पीछे छिपा है वह सच जो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और सैन्य ताकत की धुरी को बदल सकता है। चिप्स के बादशाह ताइवान का 90%''एडवांस्ड''एकाधिकार है। 


चीन द्वारा ताइवान को हथियाने की इस तीव्र इच्छा का सबसे बड़ा कारण कोई जमीन का टुकड़ा नहीं बल्कि ताइवान की''सिलिकॉन शील्ड''है। ग्लोबल मोनोपॉली के मद्देनजर ताइवान दुनिया के 90% से अधिक सबसे एडवांस्ड सेमीकंडक्टर चिप्स (10 नैनोमीटर से छोटे) का निर्माण अकेले करता है। 



TSMC का दबदबा कायम है। ताइवान की दिग्गज कंपनी Taiwan Semiconductor Manufacturing Company (TSMC) अकेले दुनिया के अत्याधुनिक AI डेटा सेंटर और लॉजिक चिप्स के बाजार पर 70% से अधिक नियंत्रण रखती है। रोजमर्रा की तकनीक को लेकर आपके हाथ में मौजूद स्मार्टफोन,लैपटॉप से लेकर वैश्विक स्तर पर चल रहे एआई (AI) सिस्टम इन्हीं चिप्स के दम पर काम करते हैं। सुपरपावर बनने का शॉर्टकट यह है कि सैन्य और एआई तकनीक पर कब्जा हो जाएगा। यदि चीन ताइवान पर नियंत्रण कर लेता है तो वह रातों-रात दुनिया की सबसे शक्तिशाली टेक्नोलॉजी और मिलिट्री सप्लाई चेन का मालिक बन जाएगा। अमेरिकी हथियारों की रीढ़ के हिसाब से अमेरिका के सबसे घातक फाइटर जेट्स (जैसे F-35),स्टील्थ मिसाइलें और पेंटागन के डिफेंस एआई सिस्टम पूरी तरह से ताइवान में बनी चिप्स पर निर्भर हैं। तकनीकी बढ़त के खात्मे के मद्देनजर ताइवान हाथ से निकलते ही अमेरिका अपनी दशकों पुरानी तकनीकी और सैन्य बढ़त हमेशा के लिए खो देगा। चीन के पास वैश्विक टेक इंडस्ट्री को ब्लैकमेल करने का अचूक हथियार आ जाएगा। एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में मचेगी तबाही कैसे वह देखें तो ताइवान स्ट्रेट दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। इस पर चीन का कब्जा होते ही वैश्विक व्यापार का भूगोल बदल जाएगा और जापान को बड़ा झटका मिल सकता हैं। व्यापारिक मार्ग ब्लॉक होने और सेमीकंडक्टर सप्लाई रुकने से जापान का करीब एक-तिहाई (33%) अंतरराष्ट्रीय व्यापार अचानक ठप पड़ सकता है। दक्षिण कोरिया की पंगुता के हिसाब से एडवांस्ड लॉजिक चिप्स और डिस्प्ले कंपोनेंट्स की सप्लाई चेन बाधित होने से दक्षिण कोरिया को अपने कुल व्यापार का एक-चौथाई (25%) हिस्सा गंवाना पड़ेगा।








वैश्विक मंदी के खतरे के मद्देनजर एप्पल, एनवीडिया और एएमडी जैसी दुनिया की सबसे बड़ी ट्रिलियन-डॉलर अमेरिकी कंपनियों का प्रोडक्शन रुक जाएगा। जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था इतिहास की सबसे बड़ी मंदी में धंस सकती है। यही कारण है कि अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक जैसे शीर्ष अधिकारी लगातार अमेरिका की ताइवान पर निर्भरता कम करने और चिप उत्पादन को अमेरिका में रीशोर (घरेलू स्तर पर शिफ्ट) करने के लिए दबाव बना रहे हैं लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ताइवान की जगह लेना फिलहाल नामुमकिन है और यही वजह है कि शी जिनपिंग की वह ''खामोश मुस्कान'' वाशिंगटन के लिए सबसे बड़ी भू-राजनीतिक चिंता बनी हुई है।(Photos Courtesy Social media and AI)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• Digital World•#ChinaTaiwanConflict
#SemiconductorChipWar
#TrumpXiJinpingMeeting
#GeopoliticsNews
#TSMCAdvancedChips
#USChinaTensions
#GlobalSupplyChain
#TaiwanSiliconShield
#TechSuperpower#IndoPacificTrade


Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई