*बड़ी खबर ...तमिलनाडु में सियासी भूचाल:TVK सरकार गिराने के लिए 50 करोड़ की ऑफर,तीन गिरफ्तार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*बड़ी खबर ...तमिलनाडु में सियासी भूचाल:TVK सरकार गिराने के लिए 50 करोड़ की ऑफर,तीन गिरफ्तार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई /रिपोर्ट स्पर्श देसाई)तमिलनाडु की नई विजय सरकार के खिलाफ एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दल DMK ने उसके 15 विधायकों को 50 करोड़ रुपये तक की रिश्वत देकर सरकार गिराने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला TVK विधायक डॉ. एन इलैयाराजा की शिकायत पर सामने आया. उन्होंने 29 जून को चेन्नई पुलिस कमिश्नर को बताया कि तिरुनावुक्करासु नाम के शख्स ने उन्हें फोन किया और स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में विशेष तरीके से वोट करने के बदले 35 करोड़ रुपये की पेशकश की। ऑफर ठुकराने पर विधायक और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
इसी दौरान हुआ साजिश का खुलासा और गिरफ्तारी भी हुई। विधायक की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों तिरुनावुक्करासु (चेन्नई),नरेश (तिरुचिरापल्ली) और त्यागराजन (चेन्नई) को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपी DMK के पूर्व मंत्री वी.सेंथिल बालाजी और उनके भाई वी.अशोक कुमार के कहने पर काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक अशोक कुमार ने चेन्नई में नरेश से मुलाकात की थी और तिरुनावुक्करासु को निर्देश दिए गए थे।
इसी दौरान विपक्ष पर गंभीर आरोप लगे हैं। TVK मंत्री पी.निर्मल कुमार ने आरोप लगाया कि DMK पिछले 40 दिनों से TVK के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि स्टालिन और उनकी टीम लगातार हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। यह सरकार गिराने की साजिश है। पार्टी सूत्रों के अनुसार करीब 15-20 विधायकों को रिश्वत की पेशकश की गई थी। वहीं DMK ने पलटवार करते हुए राज्यपाल से शिकायत की कि मुख्यमंत्री विजय और MDMK प्रमुख वैको ने दो DMK विधायकों को तोड़ने की कोशिश की।
DMK ने इसे 'घोड़ा-व्यापार' करार देते हुए DVAC से जांच की मांग की है। सूत्रों के अनुसार इस साजिश के पीछे ''करूर गैंग''का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।( Photos Courtesy Social media & AI)
~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• Digital World• #TVKvsDMK #VijayGovt #HorseTrading #TamilNaduPolitics #SenthilBalaji #PoachingMLAs #TamilNaduCrisis #MKStalin #ThalapathyVijay #PoliticalConspiracy#TamilNadu #TVK #DMK #Vijay #HorseTrading #Poaching #SenthilBalaji #MKStalin #IndianPolitics #BreakingNews




Comments