*चीन की 'रूफटॉप रेन' तकनीक:हीटवेव में 5-8°C तक तापमान कम करने वाला क्रांतिकारी कूलिंग सिस्टम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*चीन की 'रूफटॉप रेन' तकनीक:हीटवेव में 5-8°C तक तापमान कम करने वाला क्रांतिकारी कूलिंग सिस्टम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई) क्या है चीन में छतों से गिरती वायरल बारिश जो हीटवेव में तापमान को 5-8°C तक कम कर देती है? चीन ने रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच ''रूफटॉप रेन'' सिस्टम अपनाया है। यह मिस्ट-स्प्रेइंग कूलिंग सिस्टम सेंट्रल शांक्सी प्रांत में ऊंची इमारत वाले अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में लगाया गया है । जो कुछ ही मिनटों में सतह के तापमान को 5-8°C तक कम कर देता है। यह सिस्टम 12 रिहायशी इमारतों में लगाया गया है और इसकी लागत लगभग $2.43 मिलियन है। इसका कूलिंग असर घंटों तक रहता है। जब पूरी दुनिया रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की लपटों में झुलस रही है।
चीन के शांक्सी प्रांत के युनचेंग शहर में एक अनोखा ''रूफटॉप रेन''यानि छतों पर बारिश सिस्टम सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ऊंची इमारतों की छतों से कोहरे जैसी बारिश होती दिख रही है। जो कुछ ही मिनटों में आसपास के तापमान को 5 से 8°C तक कम कर देती है। ग्राउंड का तापमान तो 12°C तक गिर जाता है!क्या है ''रूफटॉप रेन'' सिस्टम?वह समझे तो यह कोई जादू या मौसम विज्ञान की कृत्रिम वर्षा नहीं है। यह एक हाई-प्रेशर मिस्ट-स्प्रेइंग कूलिंग सिस्टम है।''सी जियान·तियान माओ गुओ बिन फू'' रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में 8 इमारतों की छतों पर 200 से अधिक हाई-प्रेशर नोजल लगाए गए हैं।
जब सिस्टम एक्टिवेट होता है तो ये नोजल पानी की बारीक धुंध (मिस्ट) छोड़ते हैं। यह धुंध गर्म हवा के संपर्क में आकर तुरंत वाष्पित हो जाती है और इस प्रक्रिया में आसपास की गर्मी सोख लेती हैं । इवैपोरेटिव कूलिंग (वाष्पीकरणीय शीतलन) का भौतिक सिद्धांत। कितना खर्चा? किसका फायदा? वह देखें तो इसकी लागत जाने तो इस प्रोजेक्ट पर करीब 10 मिलियन युआन (लगभग $2.43 मिलियन) खर्च हुए। इसकी रनिंग कॉस्ट के बारे में जाने तो हर बार 10 मिनट चलाने पर लगभग 10,000 युआन का खर्च आता है। किसका खर्चा ? वह जाने तो यह सारा खर्च डेवलपर और प्रॉपर्टी मैनेजमेंट उठाते हैं। यह मुफ्त सुविधा है। न तो मकान मालिकों से कोई एक्स्ट्रा चार्ज लिया जाता है और न ही मेंटेनेंस फीस बढ़ाई गई है। इसकी कूलिंग इफ़ेक्ट के मद्देनजर साल के 6 महीने यानी जून से सितंबर तक चलता है। 10 मिनट में एयर टेंपरेचर 5-8°C और ग्राउंड टेंपरेचर 12°C तक गिर जाता है। यह ठंडक कई घंटों तक बनी रहती है।''एक तीर से कई निशान''को ध्यान रखते हुए यह सिर्फ ठंडक ही नहीं देता बल्कि डस्ट कंट्रोल करता है। हवा में मौजूद धूल को साफ करता है। गार्डन इरिगेशन के मद्देनजर नीचे लगे पौधों को पानी मिल जाता है। रेनबो इफ़ेक्ट के हिसाब से धुंध में कई बार इंद्रधनुष भी दिखता है। यह आइडिया आया कहाँ से?
उसके बारे में जाने तो कंपनी के प्रमुख लियू झोंगसेन (शीआन यूनिवर्सिटी ऑफ आर्किटेक्चर एंड टेक्नोलॉजी के M.Tech) को यह आइडिया कंस्ट्रक्शन साइट की दीवारों पर लगे डस्ट-सप्रेशन सिस्टम से आया। उन्होंने सोचा कि यही तकनीक अगर रिहायशी इमारतों पर लगा दी जाए तो कितना अच्छा होगा, और उन्होंने इसे बिल्डिंग के डिज़ाइन में ही शामिल कर लिया। दुनिया के खिंचे ध्यान के मद्देनजर फ्रांस 24 ने इसे ''हाई-एफिशिएंसी अल्ट्रा-थिन आउटडोर कूलिंग स्प्रे डिवाइस'' कहा। साउथ कोरिया के MK ने इसे ''फिल्मों जैसा सीन'' बताया। मिडिल ईस्ट के लोगों ने कहा कि हमें यह तकनीक चाहिए!। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने भी इस वीडियो को शेयर किया। (Photos Courtesy Social media and AI)
~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• Digital World• #RooftopRainChina
#EvaporativeCoolingTech
#HeatwaveSolution2026
#ShanxiMistSystem
#8DegreeTemperatureDrop
#SmartUrbanCooling
#रूफटॉप_कूलिंग_सिस्टम
#चीन_हीटवेव_तकनीक
#ग्रीष्मकालीन_नवाचार
#गर्मी_से_राहत_टेक्नोलॉजी




Comments