*मानसून का पहला लो-प्रेशर एरिया बनने को तैयार, 48 घंटे में उत्तर-पश्चिम भारत में मॉनसून की एंट्री,भारी बारिश का अलर्ट*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मानसून का पहला लो-प्रेशर एरिया बनने को तैयार, 48 घंटे में उत्तर-पश्चिम भारत में मॉनसून की एंट्री,भारी बारिश का अलर्ट*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)देशभर में मानसूनी गतिविधियाँ अब तेज़ हो गई हैं। अगले 24 से 48 घंटों के भीतर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। जो पूरे भारत में बारिश की रफ्तार को और बढ़ाएगा। साउथ-वेस्ट मॉनसून उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत जैसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, UP में 48 घंटों के भीतर और आगे बढ़ सकता है क्योंकि अरब सागर व गुजरात से लेकर राजस्थान तक मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बन रही हैं। मौसमी सिस्टम की ताज़ा स्थिति देखें तो समुद्र तल पर ऑफशोर ट्रफ दक्षिण गुजरात से कर्नाटक तक फैला है। एक सीज़नल ट्रफ राजस्थान से होते हुए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किमी ऊँचाई तक सक्रिय है। तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं । एक दक्षिण-पश्चिम UP पर दूसरा उत्तरी पाकिस्तान-पंजाब पर और तीसरा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी-ओडिशा तट पर 7.6 किमी तक फैला है । जो ऊँचाई पर दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका है। इसी सर्कुलेशन के प्रभाव से अगले 24 घंटों में लो-प्रेशर एरिया का निर्माण होगा। 


पिछले 24 घंटों में बारिश के मद्देनजर कोकण,गोवा,तटीय कर्नाटक,उत्तरी केरल, लक्षद्वीप,अंडमान- निकोबार, दक्षिण गुजरात,विदर्भ और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल,ओडिशा, सिक्किम,असम,UP, उत्तराखंड, हिमाचल,हरियाणा व पंजाब में हल्की से मध्यम व कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर, बिहार, झारखंड, दिल्ली- एनसीआर,सौराष्ट्र, तेलंगाना,छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है।अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान के मद्देनजर भारी बारिश और मध्यम से भारी की संभावना है।दक्षिण गुजरात,कोकण-गोवा, तटीय कर्नाटक,उत्तरी केरल,विदर्भ,दक्षिण ओडिशा,दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्य,सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल,सिक्किम, दक्षिण- पूर्व राजस्थान, लक्षद्वीप, हिमाचल व उत्तराखंड। कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।




 जिसके तहत बिहार,UP, पंजाब,हरियाणा,दिल्ली, आंतरिक कर्नाटक,आंध्र प्रदेश,तमिलनाडु के कुछ हिस्से,जम्मू-कश्मीर व लद्दाख। तटीय तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना। अतिरिक्त सलाह के हिसाब से इस मानसूनी सक्रियता के चलते निचले इलाकों में जलभराव,सड़क दुर्घटनाओं और फसलों पर नमी के प्रभाव को देखते हुए किसानों को उचित जल निकासी का प्रबंधन रखना चाहिए। दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में मौसम सुहाना होगा लेकिन ऑफिस-स्कूल जाने वाले हल्का रेनकोट ज़रूर रखें। समुद्र तटीय इलाकों में मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि समुद्री हालात ख़राब हो सकते हैं। (Photos Courtesy Social media and AI)


~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• Digital World• #MonsoonUpdate #IndianMonsoon #LowPressureAlert #HeavyRainWarning #SouthwestMonsoon #DelhiWeather #UttarPradeshRain #KisanSalah #WeatherForecast #RainInIndia

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई