*पाताल लोक से आए 'एलियन' जैसे जीव: ब्राजील के तट पर वैज्ञानिकों ने खोज डालीं 31 नई समुद्री प्रजातियां!*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*पाताल लोक से आए 'एलियन' जैसे जीव: ब्राजील के तट पर वैज्ञानिकों ने खोज डालीं 31 नई समुद्री प्रजातियां!*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)समुद्र की गहराइयों में एक ऐसी दुनिया बसी है जिसके बारे में इंसान आज भी बेहद कम जानता है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने ब्राजील के तट पर अटलांटिक महासागर की असीम गहराइयों में 31 ऐसी नई समुद्री प्रजातियों की खोज की है। जिन्हें इससे पहले विज्ञान जगत ने कभी नहीं देखा था। यह ऐतिहासिक खोज श्मिट ओशन इंस्टीट्यूट (Schmidt Ocean Institute) के खोजी जहाज फाल्कोर 2 (Falkor too) पर सवार वैज्ञानिकों ने महज दो सप्ताह के भीतर की है। समुद्र के 'मिडवॉटर ज़ोन' में मिला रहस्यों का खजाना। वैज्ञानिकों का यह मिशन पूरी तरह से महासागर के ''मिडवॉटर ज़ोन''(Mesopelagic Zone) पर केंद्रित था। 


यह समुद्र की सतह से लगभग 600 से 3,300 फीट (200 से 1,000 मीटर) नीचे का वह अंधेरा क्षेत्र है जहाँ सूर्य की रोशनी न के बराबर पहुँचती है। भारी पानी के दबाव और घने अंधेरे के कारण इस इलाके को पृथ्वी का सबसे कम समझा जाने वाला इकोसिस्टम माना जाता है। इस मिशन की मुख्य वैज्ञानिक और स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री की डॉ.करेन ऑसबॉर्न ने बताया कि यह इलाका पूरी तरह से अछूता था। जिस वजह से इतनी बड़ी संख्या में नई प्रजातियां देखने को मिलीं। 


खोजे गए अनोखे जीवों की सूची देखें तो इस अभियान के दौरान पानी के भीतर रोबोटिक वाहनों (ROV SuBastian) और उन्नत लेजर-इमेजिंग तकनीकों की मदद से जीवों को बिना नुकसान पहुंचाए स्कैन किया गया। खोजी गई मुख्य प्रजातियों में शामिल हैं। ग्लास स्क्विड (Glass Squid) जो बिल्कुल पारदर्शी शरीर वाला ऑक्टोपस प्रजाति का जीव है ।जिसके आंतरिक अंग कांच की तरह साफ दिखाई देते हैं।  गोसामर वॉर्म (Gossamer Worm) को लेकर अत्यधिक तेज गति से तैरने वाला और अंधेरे में चमकने वाला (Bioluminescent) एक अनोखा कीड़ा। सायफ़ोनोफ़ोर (Siphonophore) जो जेलीफ़िश से संबंधित एक ऐसा औपनिवेशिक (Colonial) जीव जो पानी के भीतर प्रकाश की एक लंबी लड़ी या धागे की तरह दिखाई देता है। कॉम्ब जेली (Comb Jelly) जो इंद्रधनुषी रंगों की तरह चमकने वाली जेली जो अपने शरीर पर मौजूद छोटे सिलिया की मदद से तैरती है। अन्य जीव के मद्देनजर इसके अलावा 9 प्रकार की नई जेलीफ़िश,4 लार्वेशियन (Tadpole जैसे जीव) और 2 विशाल राइजोपेरियन (एक कोशिकीय जीव) भी मिले हैं। 


वैज्ञानिकों ने गहराई में एक दुर्लभ पेलाजिक ऑक्टोपस को गहरे लाल रंग की जेलीफ़िश का शिकार करते हुए भी कैमरे में कैद किया है। तकनीक ने बदला विज्ञान का तरीका । आमतौर पर किसी भी नई समुद्री प्रजाति की खोज और उसके डीएनए के सत्यापन में सालों का समय लग जाता है। लेकिन इस मिशन में वैज्ञानिकों ने रिमोट कैमरा सिस्टम और जहाज पर ही मौजूद अत्याधुनिक 3D सेलुलर माइक्रोस्कोप का उपयोग किया। इस तकनीक की मदद से जीवों को उनके प्राकृतिक आवास में बिना विचलित किए कुछ ही दिनों के भीतर नई प्रजाति के रूप में प्रमाणित कर दिया गया। (Photos Courtesy Social media and AI)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √• Metro City Post• Digital World•#MarineBiology
#DeepSeaDiscovery
#OceanMysteries
#NewSpeciesFound
#BrazilOceanExpedition
#समुद्री_जीव#रहस्यमयी_दुनिया
#विज्ञान_की_खोज#GlassSquid
#SchmidtOcean


Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई