*रूस-यूक्रेन युद्ध: पुतिन की सेना ने यूक्रेन पर गिराया 3 टन का महाविनाशकारी 'FAB-3000' बम,शॉकवेव का खौफनाक वीडियो आया सामने*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रूस-यूक्रेन युद्ध: पुतिन की सेना ने यूक्रेन पर गिराया 3 टन का महाविनाशकारी 'FAB-3000' बम,शॉकवेव का खौफनाक वीडियो आया सामने*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई


(मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी सेना ने एक बार फिर विनाशकारी हवाई ताकत का प्रदर्शन किया है। रूस ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर 3000 किलोग्राम (3 टन) वजनी FAB-3000 ग्लाइड बम गिराया है। जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो और उसकी भयानक शॉकवेव सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस मैटर पर आधारित संपूर्ण विस्तारित समाचार देखें तो रूस-यूक्रेन युद्ध में पुतिन की सेना ने यूक्रेन पर गिराया । 3 टन का महाविनाशकारी ''FAB-3000'' बम,शॉकवेव का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अब एक बेहद खतरनाक और खूनी मोड़ पर पहुंच गया है। 


रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक हालिया वीडियो ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा दिया है। इस वीडियो में रूसी वायुसेना (VKS) के लड़ाकू विमान द्वारा यूक्रेन के अग्रिम मोर्चे पर 3 टन का FAB-3000 ग्लाइड बम गिराते हुए दिखाया गया है। बम गिरते ही जमीन से आसमान तक धुएं और आग का एक गगनचुंबी गुबार उठ खड़ा हुआ और इसकी पैदा हुई भयानक शॉकवेव (Shockwave) ने आसपास के कई सौ मीटर के दायरे को पूरी तरह हिला कर रख दिया। यूक्रेन के दो शहरों ओरिखोवे और शचुरोवो में भारी तबाही मच गई है। रूसी सेना ने इस विनाशकारी हवाई हमले को अंजाम देने के लिए खास तौर पर यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र के ओरिखोवे शहर और डोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के शचुरोवो इलाके को निशाना बनाया।

 


रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि इस महाबम की सटीक मार से यूक्रेनी सेना की 63वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड का अस्थाई सैन्य ठिकाना, कमांड सेंटर और गोला-बारूद डिपो पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। जिससे यूक्रेनी खेमे को भारी नुकसान पहुंचा है। क्या है FAB-3000 बम और क्यों यह इतना खतरनाक है? वह समझे तो वजन और विस्फोटक के मद्देनजर इस महाकाय सोवियत-काल के बम का कुल वजन 3,000 किलोग्राम (3 टन) है। जिसके भीतर लगभग 1.4 टन (1400 किलो) उच्च विस्फोटक (High Explosives) भरा होता है। ग्लाइड तकनीक (UMPK Module) के हिसाब से रूस ने इन पुराने बमों को आधुनिक यूनिवर्सल ग्लाइड एंड करेक्शन मॉड्यूल (UMPK) पंखों और जीपीएस गाइडेंस सिस्टम से लैस किया है। इसके कारण विमान को दुश्मन के एयर डिफेंस के नजदीक जाने की जरूरत नहीं होती और वे 40 से 60 किलोमीटर दूर सुरक्षित दूरी से ही इसे लॉन्च कर देते हैं। 



तबाही का दायरा देखें तो मिलिट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार इसका ब्लास्ट रेडियस 90 से 100 मीटर होता है। जबकि इसके घातक छर्रे (Fragmentation) 250 से 300 मीटर तक तबाही मचा सकते हैं। जिससे मजबूत कंक्रीट बंकर और औद्योगिक इमारतें भी पल भर में मलबे में तब्दील हो जाती हैं। यूक्रेन की लाचारी और एयर डिफेंस की कमी के मद्देनजर सैन्य विश्लेषकों का मानना है कि रूस की यह''डीप बैटल''नीति का हिस्सा है ताकि यूक्रेनी सप्लाई लाइनों को पूरी तरह काटा जा सके। यूक्रेन के पास इस समय रूस के इन भारी-भरकम ग्लाइड बमों का सामना करने के लिए पर्याप्त विदेशी एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम (जैसे अमेरिका का पैट्रियट) उपलब्ध नहीं हैं। पश्चिमी देशों से मिलने वाली सैन्य मदद में देरी और कमी के कारण रूस को यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में पूरी बढ़त मिल रही है और वह लगातार आक्रामक बना हुआ है। इस हमले से जुड़े वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें । रूसी फाइटर जेट से फैब-3000 गिराए जाने का एक्सक्लूसिव वीडियो - News18 on YouTube के सौजन्य से।

https://youtu.be/tAB-6jo9uZc?si=nqbjN7Ek9TvO80XS

(Photos Courtesy Social media and AI)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•Digital World• #RussiaUkraineWar #FAB3000#RussiaBombAttack#ShockwaveVideo#RussianGlideBomb#रूस यूक्रेनयुद्ध#रूसकामहाबम#फैब3000बॉम्ब#यूक्रेनपरहमला#DefenceNews

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई