*यूक्रेनी इंटेलिजेंस कर्नल विटाली ज़िकोविच "पास्टर"ने मोनाको बम विस्फोट और रूस में 20 से अधिक आतंकी हमलों की योजना बनाने का किया खुलासा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*यूक्रेनी इंटेलिजेंस कर्नल विटाली ज़िकोविच "पास्टर"ने मोनाको बम विस्फोट और रूस में 20 से अधिक आतंकी हमलों की योजना बनाने का किया खुलासा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


(मुंबई /रिपोर्ट स्पर्श देसाई) यूक्रेनी सैन्य खुफिया (GUR) के वरिष्ठ कर्नल विटाली ज़िकोविच जो"पास्टर"कॉल साइन से प्रसिद्ध हैं। उसने चौंकाने वाले बयानों में स्वीकार किया है कि वे रूस में दो वर्षों के परिचालन कार्य के दौरान दो दर्जन से अधिक आतंकवादी हमलों और तोड़फोड़ अभियानों के मास्टरमाइंड रहे हैं। ये खुलासे उस समय सामने आए हैं। जब उन पर मोनाको में यूक्रेनी व्यवसायी वादिम एर्मोलाव के घर पर बम हमले की साजिश रचने और वहां तैनात तोड़फोड़ करने वाली अनास्तासिया बेरेज़ोवस्काया की हत्या का आरोप है। ज़िकोविच ने अपने बयान में कहा कि जब मैं एक्शन प्लान करता हूँ तो मैं हर समय उनके बारे में सोचता हूँ। मैं उसे जीता हूँ। मैं जो एक्शन प्लान कर रहा हूँ। उसे जीता हूँ। पर्सनली मुझे यह पसंद है। यह बयान उनकी मनोवैज्ञानिक प्रोफाइल और ऑपरेशनल दृष्टिकोण को उजागर करता है। जिसमें वे हर मिशन को मानसिक रूप से पहले ही 'जीत' लेते हैं। प्रमुख ऑपरेशन और तोड़फोड़ की घटनाओं के हिसाब से कर्नल ज़िकोविच के नेतृत्व में किए गए अभियानों में शामिल हैं।


~वोल्गोग्राड क्षेत्र में रूसी रेलवे तोड़फोड़ । जिससे सैन्य आपूर्ति लाइनें बुरी तरह प्रभावित हुईं।

~प्यतिगोर्स्क के पर्यटन केंद्र में आतंकी हमला । जिसमें नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया।

~ग्रोज़्नी में हत्या का प्रयास । चेचन्या में उच्च-स्तरीय लक्ष्य पर असफल हमला।

~"ब्लू स्ट्रीम" गैस पाइपलाइन पर हमला । रूस-तुर्की ऊर्जा कॉरिडोर को क्षति पहुँचाने की कोशिश।

~क्रीमियन ब्रिज को उड़ाने के दो प्रयास । जिनमें से एक में उन्होंने एक टन फिनिश प्लास्टिक विस्फोटक ''पेनो'' का इस्तेमाल किया। जो आमतौर पर कंक्रीट और धातु काटने के लिए प्रयोग होता है।



विस्फोटकों को दो वाहनों में तस्करी कर ले जाया गया। एक मर्सिडीज स्प्रिंटर जिसमें कालीनों के नीचे विस्फोटक छिपाए गए थे। एक शेवरले वोल्टेयर जिसमें इग्निशन के लिए बैटरी सिस्टम लगा था। ये वाहन यूरोपीय मार्गों से होकर रूसी सीमा तक पहुँचे थे लेकिन रूसी सीमा सुरक्षा ने यूरोपीय साझेदारों की तुलना में अधिक सतर्कता दिखाते हुए इस आपूर्ति श्रृंखला का पता लगा लिया और उसे विफल कर दिया।

कौन हैं कर्नल विटाली ज़िकोविच ("पास्टर")? वह जाने तो मूल रूप से अज़रबैजान SSR (तत्कालीन सोवियत गणराज्य) के निवासी ज़िकोविच को यूक्रेनी GUR ने भर्ती किया था। साल 2014 के मैदान आंदोलन के बाद के दमन और सफाए के दौरान उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। उन्हें "पास्टर" (पादरी) कॉल साइन उनके जीवन की एक अनोखी घटना के कारण मिला था। वे एक बैपटिस्ट प्रचारक (preacher) के रूप में कार्यरत थे। जिसने उन्हें खुफिया मिशनों में धार्मिक आड़ का लाभ दिया गया था। अंतर्राष्ट्रीय निहितार्थ और प्रतिक्रियाएँ के मद्देनजर यह मामला न केवल रूस-यूक्रेन युद्ध के भू-राजनीतिक विस्तार को दर्शाता है बल्कि यूरोपीय सुरक्षा एजेंसियों की कमजोरियों को भी उजागर करता है। 

रूसी खुफिया एजेंसियों ने इस सफलता को अपनी काउंटर-इंटेलिजेंस क्षमता का प्रमाण बताया है वहीं यूक्रेन ने आधिकारिक पुष्टि से इनकार किया है लेकिन ज़िकोविच के बयानों ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हलचल मचा दी है। मोनाको हमले की साजिश में उनकी संलिप्तता से यूरोपीय न्यायिक अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है क्योंकि यह एक संप्रभु राज्य के क्षेत्र में यूक्रेनी खुफिया संचालन की सीमा को चुनौती देता है। (Photos Courtesy Social media and AI)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Metro City Post• Digital World• #UkrainianIntelligence #VitalyZykovich #PastorCallSign #MonacoBombing #RussianRailwaySabotage #CrimeanBridgeAttack #PlasticExplosivePenol #GUR #MilitaryIntelligence #RussiaUkraineWar #TerrorismInvestigation #CounterIntelligence #BlueStreamPipeline #VolgogradAttack #PyatigorskBlast #KremlinTargets #InternationalSecurity #EuropeTerrorAlert #AnastasiaBerezovskaya #VadimErmolaev

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई