*मुंबई में भारी बारिश से तबाही;घाटकोपर समेत पूर्वी इलाकों में 136 mm बारिश,'रेड अलर्ट' जारी*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में भारी बारिश से तबाही;घाटकोपर समेत पूर्वी इलाकों में 136 mm बारिश,'रेड अलर्ट' जारी*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)शनिवार (4 जून) सुबह से ही मुंबई में भारी बारिश हो रही है। पूर्वी इलाकों में सबसे ज़्यादा बारिश हुई है। घाटकोपर में 136.4 mm बारिश रिकॉर्ड की गई हैं। इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने मुंबई और आस-पास के ज़िलों के लिए''रेड अलर्ट''जारी किया है। कहां कितनी बारिश हुई? वह देखें तो बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) के डेटा के मुताबिक 3 जुलाई सुबह 8 बजे से 4 जुलाई सुबह 8 बजे तक 24 घंटों में पूर्वी उपनगरों में बारिश के आंकड़े देखें तो कुछ इस तरह हैं। जगह,बारिश (mm) के हिसाब से घाटकोपर (रमाबाई स्कूल) 136.4,विक्रोली (N वार्ड) 143,मानखुर्द 134.2,और चेंबूर 127.6 पानी गिरा है। पश्चिमी उपनगरों में शहर के बांद्रा (150.6 mm) और परेल (141.8 mm) में सबसे ज़्यादा बारिश हुई। सड़क पर पानी लबालब हैं और ट्रैफिक में रुकावट आ रही हैं। 

सुबह से हो रही बारिश की वजह से घाटकोपर, कुर्ला,विक्रोली,भांडुप समेत कई इलाकों में पानी भरने की घटनाएं हुई हैं। इसकी वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक धीमा हो गया है। 

जबकि कुछ इलाकों में ट्रैफिक के लिए सड़कें बंद कर दी गई हैं। लोकल सर्विस चल रही हैं। यात्रियों को देरी हो रही है हालांकि सेंट्रल रेलवे समेत सबअर्बन लोकल सर्विस चल रही हैं लेकिन सभी रूट पर ट्रैफिक 10 से 15 मिनट देरी से चल रहा है। कई यात्रियों ने लोकल सर्विस में देरी की शिकायत की है। दौरान"रेड अलर्ट"के साथ साथ और सावधानियां बरतने की सलाह दी गई हैं। 


IMD ने 4 से 6 जुलाई के बीच मुंबई,ठाणे, पालघर, रायगढ़,रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ''रेड अलर्ट'' जारी किया है। कुछ इलाकों में 60 kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार को दोपहर 2.50 बजे 4.26 मीटर और रविवार को सुबह 2.52 बजे 3.60 मीटर की हाई टाइड आएगी। प्रशासन ने नागरिकों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है। 



(Photos Courtesy Social media and AI)

ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• Digital World• ​#MumbaiRains #MumbaiWeather #GhatkoparRains #HeavyRain #RedAlert #MumbaiLocal #WeatherUpdate #Monsoon2026 #IMD #TrafficUpdate

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई