*मुंबई-कोंकण को मानसून से मिली राहत!अगले 10 दिन हल्की बारिश,जानें पूरा मौसम पूर्वानुमान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई-कोंकण को मानसून से मिली राहत!अगले 10 दिन हल्की बारिश,जानें पूरा मौसम पूर्वानुमान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

(मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई) मुंबई और कोंकण तट पर पिछले दस दिनों से उग्र रूप लिए हुए मानसून ने आखिरकार विश्राम ले लिया है। अब अगले 10 दिनों  यानि 20 जुलाई तक मुंबई सहित पूरे कोंकण क्षेत्र में केवल हल्की और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। यानि पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से अब राहत मिलने वाली है।10 दिनों में 1100 मिमी बारिश हुई फिर क्यों घटी तीव्रता? वह जाने तो गत 24 घंटों में सांताक्रूज़ में 32 मिमी और कोलाबा में मात्र 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले पिछले 10 दिनों में मुंबई में 1100 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी थी। जो जुलाई माह के औसत 919.9 मिमी से भी अधिक है। मौसम में आए इस बदलाव के बाद अब आसमान में बादल तो छाए हैं लेकिन समुद्री हवाओं की गति मध्यम बनी हुई है। जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है हालाँकि उच्च आर्द्रता और समुद्री हवाओं के कारण दोपहर या शाम के समय कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं लेकिन मुसलाधार बारिश की कोई संभावना नहीं है। 


बारिश क्यों हुई कम? मौसमी प्रणालियों का पूरा गणित देखें तो इस अचानक बदलाव के पीछे तीन प्रमुख कारण हैं। कमजोर हुआ निम्न दबाव क्षेत्र । मध्य प्रदेश पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर खिसक गया है। इससे कोंकण तट पर तेज़ पश्चिमी हवाओं का प्रवाह कमज़ोर पड़ गया है। जो भारी बारिश के लिए ज़रूरी होती हैं। शियर ज़ोन हुआ समाप्त। पहले 20°उत्तरी अक्षांश के आसपास बना शियर ज़ोन यानि वायुमंडलीय कतरनी क्षेत्र अब पश्चिमी हिस्से में खत्म हो चुका है।


 प्रतिचक्रवात ने रोका है रास्ता। दक्षिण-मध्य अरब सागर और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में निचले स्तर पर एक प्रतिचक्रवात (Anticyclone) सक्रिय है। जो पश्चिमी समुद्री हवाओं के सामान्य प्रवाह को अवरुद्ध कर रहा है। वहीं बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने में अभी एक सप्ताह से अधिक का समय लग सकता है। दौरान''अल नीनो''का भी है हाथ?जानें उसके वैश्विक प्रभाव को। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रशांत महासागर में सक्रिय अल नीनो (El Niño) का प्रभाव भी इस बदलाव का एक बड़ा कारण है। अल नीनो के कारण भारतीय मानसून का व्यवहार बदल जाता है । लगातार बारिश की बजाय थोड़े समय में बहुत तीव्र बारिश और उसके बाद लंबा सूखा काल आता है। वैश्विक तापमान वृद्धि के चलते वातावरण में नमी बढ़ी है। जिससे बारिश का स्वरूप और अधिक चरम पर पहुँच गया है। पिछले कुछ वर्षों में लंबी,सतत बारिश की जगह छोटी अवधि की मूसलाधार बारिश अधिक सामान्य हो गई है। 


अगले 10 दिनों का संपूर्ण मौसम पूर्वानुमान 20 जुलाई तक दौरान मुंबई,ठाणे,पालघर, दहाणू में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। कहीं भी भारी वर्षा का कोई अलर्ट नहीं। रायगड,रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग आदि चुनिंदा स्थानों पर हल्की और कहीं-कहीं मध्यम बारिश होगी। मुसलाधार वर्षा की संभावना बहुत कम है। तापमान और आर्द्रता के मद्देनजर अधिक आर्द्रता के कारण गर्मी और उमस बढ़ सकती है। राहत की बात देखें तो जिन इलाकों में पिछले दिनों जलभराव, नुकसान और जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ था। वहाँ अब राहत और बहाली कार्यों के लिए अनुकूल समय मिलेगा। राहत की खबर के मद्देनजर मुंबई के जलाशयों में बढ़ा पानी। मूसलधार बारिश का एक सकारात्मक पहलू यह रहा कि मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली सात जलाशयों में जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार 7 जुलाई को 41.36% था जल स्तर जो 9 जुलाई तक बढ़कर 48.59% हो गया। विहार और तुळशी तालाब तो पूरी तरह (100%) भर चुके हैं फिर भी महानगरपालिका ने 10% जल कटौती का फैसला बरकरार रखा है।


 किसानों के लिए चेतावनी के हिसाब से खरीफ फसलों पर पड़ सकता है असर हालाँकि मानसून का यह''ब्रेक''मौसमी बदलाव का हिस्सा है लेकिन इसका गंभीर असर खरीफ हंगाम (धान,सोयाबीन,कपास) पर पड़ सकता है। जुलाई महीना इन फसलों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। लंबे समय तक बारिश न होने से नई लगाई गई फसलों की बढ़वार रुक सकती है और उत्पादन प्रभावित हो सकता है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम के पूर्वानुमानों पर लगातार नज़र रखें और आवश्यक सावधानियाँ बरतें। यह मौसम पूर्वानुमान 20 जुलाई 2026 तक वैध है।(Photos Courtesy Social media and AI)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post• Digital World• #MumbaiRains #Monsoon2026 #MumbaiWeather #KonkanRains #IMDWeatherUpdate #MaharashtraMonsoon #RainForecast #ElNinoImpact #MumbaiLocalTrain #KharifCrops #WeatherNews #BreakingNews #MonsoonBreak #ClimateChange #IndiaMonsoon #HeavyRainAlert #WeatherUpdate #MumbaiLife #RainPrediction 

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई