*LiDAR ने उजागर किया:मेक्सिको के जंगलों में मिला 1000 साल पुराना अछूता माया शहर 'मिनानबे'*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*LiDAR ने उजागर किया:मेक्सिको के जंगलों में मिला 1000 साल पुराना अछूता माया शहर 'मिनानबे'*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई



(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)घने जंगलों के बीच मिला 1000 साल से छिपा शहर,माया सभ्यता से है नाता। पुरातत्वविदों को मेक्सिको में माया सभ्यता वाला एक छिपा हुआ शहर मिला है। जो 1000 से अधिक वर्षों से अछूता है। कैम्पेचे के जंगलों के अंदर स्मारकों, पिरामिडों और महलों वाले इस स्थल का नाम मिनानबे रखा गया है। लेट क्लासिक काल (600 से 900 ईस्वी) के दौरान माया सभ्यता के निचले इलाकों में लगभग 1.1 करोड़ लोग रहते थे। यहां साझा की गई जानकारी पूर्णतः सत्य है। जून 2026 में मेक्सिको के"कैम्पेचे" राज्य के"कालाकमुल बायोस्फीयर रिजर्व"के घने जंगलों में एक छिपा हुआ"माया शहर"खोजा गया है। इसका नाम 'मिनानबे' (Minanbé) रखा गया है। जो "युकाटेक माया"भाषा का शब्द है और इसका अर्थ है "जहाँ कोई रास्ता नहीं" । यह खोज मैक्सिकन और स्लोवेनियाई शोधकर्ताओं की एक टीम ने पुरातत्वविद् इवान स्प्रेज (Ivan Šprajc) के नेतृत्व में की। इस शहर में 43 फुट ऊंचा पिरामिड मंदिर,14 नक्काशीदार वेदियाँ,महल,चौक,छतें और जल प्रबंधन प्रणाली मिली हैं। खास बात यह है कि यह स्थल पूरी तरह से अछूता मिला और इसे लूटा नहीं गया था। अब यह जाने कि माया सभ्यता क्या है?तो माया सभ्यता मेसोअमेरिका (मध्य अमेरिका) की एक प्राचीन सभ्यता थी। जो मैक्सिको,ग्वाटेमाला,बेलीज़,होंडुरास और अल साल्वाडोर में फैली हुई थी। यह अपनी विशाल वास्तुकला, गणित और खगोल विज्ञान की उन्नत समझ के लिए जानी जाती है। अब सवाल यह है कि कितने साल पुरानी है माया सभ्यता?तो उसका काल समयावधि विवरण देखें तो इस सभ्यता का आरंभ लगभग 1500 ईसा पूर्वे  माया सभ्यता की शुरुआत हुई थी। शास्त्रीय काल (चरम) 250 ईस्वी से 900 ईस्वी सभ्यता अपने चरम पर थी। आखिर में उत्तर-शास्त्रीय काल 900 ईस्वी से 16वीं शताब्दी धीरे-धीरे इस सभ्यता का पतन हुआ था। इस हिसाब से माया सभ्यता लगभग 3500 साल पुरानी है। अपने चरम काल में इसमें 40 से अधिक शहर शामिल थे। जिनमें से प्रत्येक की आबादी 5,000 से 50,000 के बीच थी। "लेट क्लासिक काल"(600-900 ईस्वी) के दौरान "माया"तराई क्षेत्रों में लगभग 1.1 करोड़ (11 मिलियन) लोग रहते थे। माया सभ्यता दूसरी सभ्यताओं से कैसे अलग थी? वो समझे तो खगोल विज्ञान अहम है। माया लोगों ने सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण और शुक्र ग्रह की गतिविधियों की सटीक गणना की थी। दूसरी कैलेंडर प्रणाली थी। उन्होंने अत्यंत जटिल और सटीक कैलेंडर विकसित किया था।जो आज के कैलेंडर से भी कई मामलों में बेहतर माना जाता है। तिसरी उन लोगों की लिपि थी ।माया सभ्यता ने चित्रलिपि (हाइरोग्लिफिक) लेखन प्रणाली विकसित की थी ।जो मेसोअमेरिका की एकमात्र पूर्ण लेखन प्रणाली थी। चौथा था मैथेमेटिक्स यानि गणित । उन्होंने ''शून्य'' (0) की अवधारणा का स्वतंत्र रूप से आविष्कार किया था। जो दुनिया की कुछ ही सभ्यताओं के पास था। आखिर में वास्तुकला में वो माहिर थे। पिरामिड, महल और वेधशालाएँ बनाने में महारथ हासिल थी। अब दुनिया की कुछ विलुप्त सभ्यताएँ के बारे में जाने तो सभ्यता,समयावधि और क्षेत्र के हिसाब से सिंधु/हड़प्पा सभ्यता 3300-1300 ईसा पूर्व भारत-पाकिस्तान। मिस्र सभ्यता 3100-332 ईसा पूर्व उत्तरी अफ्रीका। मिनोआन सभ्यता 2700-1450 ईसा पूर्व क्रेते (ग्रीस)। माया सभ्यता 1500 ईसा पूर्व-16वीं शताब्दी मध्य अमेरिका। अज़्टेक सभ्यता 1300-1521 ईस्वी मेक्सिको। इंका सभ्यता 1200-1572 ईस्वी दक्षिण अमेरिका और मिसिसिपियन सभ्यता 800-1600 ईस्वी उत्तरी अमेरिका। इनके अलावा कई अन्य सभ्यताएँ भी विलुप्त हो चुकी हैं। जिनमें अंगकोर (कंबोडिया),पर्सेपोलिस (ईरान),ट्रॉय (तुर्की) और पोम्पेई (इटली) शामिल हैं। इस आधुनिक दुनिया में कितनी सभ्यताएँ जीवित हैं? वो देखें तो "सभ्यता" की परिभाषा के आधार पर आधुनिक दुनिया में मुख्य रूप से निम्नलिखित जीवित सभ्यताएँ मानी जाती हैं। भारतीय/हिंदू सभ्यता 5000+ साल पुरानी है।आज भी अपने मूल स्थान पर जीवित है। चीनी सभ्यता  4000+ साल पुरानी,निरंतर जीवित हैं। इस्लामिक सभ्यता  1400+ साल पुरानी है। पश्चिमी/यूरोपीय सभ्यता ग्रीक-रोमन परंपरा से विकसित हैं और यहूदी सभ्यता 3000+ साल पुरानी है। दिलचस्प बात यह है कि माया सभ्यता पूरी तरह विलुप्त नहीं हुई है । आज भी लगभग 60-70 लाख माया लोग मैक्सिको, ग्वाटेमाला और बेलीज़ में रहते हैं और अपनी भाषा एवं परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं। इसकी अतिरिक्त रोचक जानकारी देखें तो LiDAR तकनीक की मदद से खोज संभव हुई । यह तकनीक घने जंगलों के नीचे दबी संरचनाओं का पता लगा सकती है। मिनानबे शहर रीओ बेक वास्तुकला शैली में बना है। जो 7वीं से 12वीं शताब्दी के बीच प्रचलित थी। खोज में 14 नक्काशीदार स्मारक और चित्रलिपि वाले पत्थर मिले हैं। जिनमें एक पर सिर काटने का दृश्य अंकित है। वैज्ञानिकों का मानना है कि सूखा,अतिकृषि और जलवायु परिवर्तन माया सभ्यता के पतन के प्रमुख कारण थे। (photos Courtesy Social media)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post• Digital World• #MayaCivilization #मायासभ्यता #Minanbe #AncientCity #Archaeology #Mexico #LostCity #IndianHistory #AncientHistory #Maya

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई