*सोलर फ्लेयर के बाद ISS से जुड़े SpaceX ड्रैगन यान से कैद हुआ दुर्लभ सदर्न ऑरोरा का टाइमलैप्स वीडियो वायरल हुआ*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*सोलर फ्लेयर के बाद ISS से जुड़े SpaceX ड्रैगन यान से कैद हुआ दुर्लभ सदर्न ऑरोरा का टाइमलैप्स वीडियो वायरल हुआ*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई) हाल के दिनों में अंतरिक्ष से एक ऐसा अद्भुत नज़ारा सामने आया है । जिसने वैज्ञानिकों से लेकर आम लोगों तक सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। नासा की अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेर ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से जुड़े SpaceX के ड्रैगन अंतरिक्षयान में रहते हुए एक दुर्लभ "सदर्न ऑरोरा" (Aurora Australis) का टाइमलैप्स वीडियो कैप्चर किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। करीब 40 सेकंड के इस टाइमलैप्स में पृथ्वी के वायुमंडल के ऊपर चमकीली हरी,सुनहरी और लालिमा लिए रोशनी की एक विशाल चादर तैरती हुई दिख रही है। यह सामान्य ऑरोरा से कहीं अधिक शक्तिशाली था क्योंकि इसके पीछे सूर्य से निकला एक भीषण सोलर फ्लेयर (सौर विस्फोट) था। इस विस्फोट से अरबों टन चार्ज्ड पार्टिकल्स और चुंबकीय ऊर्जा ब्रह्मांड में फैल गई। जो तीव्र गति से पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से टकराई और इस जादुई रोशनी का निर्माण हुआ। इस सौर तूफान की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वैज्ञानिकों को पहले ही भू-चुंबकीय तूफान (Geomagnetic Storm) की चेतावनी जारी करनी पड़ी थी। ऐसे तूफान के दौरान पृथ्वी पर पावर ग्रिड,सैटेलाइट कम्युनिकेशंस और GPS प्रणालियों में बाधा आने का खतरा रहता है हालाँकि इस बार किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है लेकिन कुछ जगहों पर रेडियो सिग्नल थोड़े समय के लिए प्रभावित ज़रूर हुए थे ।जेसिका मेर ने इस दृश्य को ड्रैगन यान की खिड़की से कैद करके दिखा दिया कि अंतरिक्ष से हमारी पृथ्वी कितनी संवेदनशील और साथ ही अनोखी खूबसूरत दिखती है। प्रकृति के इस चमत्कार ने एक बार फिर बता दिया कि एक विनाशकारी सौर तूफान भी अगर सही कोण से देखा जाए तो ब्रह्मांड का सबसे खूबसूरत नज़ारा बन सकता है और यह नज़ारा हमें उन अंतरिक्ष यात्रियों की आँखों से देखने को मिला। जो सचमुच सितारों के बीच रहते हैं। भू-चुंबकीय तूफान की चेतावनी केवल खूबसूरती नहीं बल्कि संचार बाधित करने की संभावना भी बताती है। इस तूफान के दौरान कई जगहों पर रेडियो सिग्नल गायब हो सकते थे लेकिन किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। यह ब्रह्मांड का सबसे खूबसूरत नज़ारा बना। वीडियो में पृथ्वी के ऊपर चमकता हुआ "सदर्न ऑरोरा"दिखाई दे रहा है। यह ऑरोरा पृथ्वी से भीषण सौर विस्फोट के टकराने के कारण उत्पन्न हुआ था ऐसा कहा गया है। इसे लेकर भू-चुंबकीय तूफान की चेतावनी भी जारी की गई थी। अंतरिक्ष से दिखा यह प्रकृति का अद्भुत चमत्कार। अंतरिक्ष में घटित होने वाली खगोलीय घटनाएं हमेशा से ही मानव जाति को आकर्षित करती रही हैं। दौरान हाल ही में एक बार फिर अंतरिक्ष से एक ऐसा ही बेहद दुर्लभ और मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजारा सामने आ गया। इस वीडियो में पृथ्वी के वायुमंडल के ऊपर तैरती हुई चमकीली हरी और सुनहरी रोशनी की एक बेहद खूबसूरत चादर दिखाई दे रही है। जिसे "सदर्न ऑरोरा'' (Southern Aurora या Aurora Australis) नाम दिया गया है। जेसिका मेर ने इस अद्भुत नजारे को उस समय अपने कैमरे में कैद किया जब वह ISS से जुड़े स्पेसएक्स (SpaceX) के ड्रैगन अंतरिक्षयान में मौजूद थीं। उन्होंने इस पूरे नजारे का एक टाइमलैप्स वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा भी किया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।भीषण सौर विस्फोट (Solar Flare) बना था इसकी वजह जाने तो अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार अंतरिक्ष में दिखाई दिया यह दुर्लभ और बेहद चमकदार ऑरोरा सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली था। इसकी मुख्य वजह सूर्य से निकलने वाला एक भीषण सौर विस्फोट (Solar Flare) था। जब सूर्य की सतह पर एक बड़ा विस्फोट हुआ तो वहां से भारी मात्रा में चार्ज्ड पार्टिकल्स (ऊर्जावान कण) और चुंबकीय ऊर्जा ब्रह्मांड में फैल गई। यह सौर तूफान जब तीव्र गति से यात्रा करते हुए पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से टकराया तो वायुमंडल में मौजूद गैसों के साथ मिलकर इसने एक जादुई रोशनी पैदा की। जिसे हम ऑरोरा के रूप में देखते हैं। दौरान जारी की गई थी भू-चुंबकीय तूफान (Geomagnetic Storm) की चेतावनी। इस सौर विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वैज्ञानिकों को पहले ही पृथ्वी पर भू-चुंबकीय तूफान (Geomagnetic Storm) आने की चेतावनी जारी करनी पड़ी थी। क्या होता है भू-चुंबकीय तूफान? यह बात जाने तो जब सूर्य से निकले चार्ज्ड पार्टिकल्स पृथ्वी के चुंबकीय कवच (Magnetosphere) से टकराते हैं तो वहां एक अस्थायी गड़बड़ी पैदा होती है। उसे ही "भू-चुंबकीय तूफान" कहा जाता है। इसके कारण पृथ्वी पर पावर ग्रिड,सैटेलाइट कम्युनिकेशंस और जीपीएस (GPS) प्रणालियों में बाधा आने का खतरा रहता है हालांकि इस तूफान का एक खूबसूरत पहलू यह रहा कि इसने अंतरिक्ष और पृथ्वी के कुछ हिस्सों में ''सदर्न ऑरोरा'' का एक ऐसा दृश्य तैयार कर दिया। जिसे देखकर वैज्ञानिक और आम लोग दोनों ही हैरान हैं। जिसे जेसिका मेर द्वारा शेयर किया गया। यह टाइमलैप्स वीडियो यह समझने में मदद करता है कि अंतरिक्ष से हमारी पृथ्वी और उसके चारों ओर का वायुमंडल कितना संवेदनशील और खूबसूरत दिखाई देता है। (Photos Courtesy Social media)
•उस सौर ऊर्जा का वीडियो देखें•
https://www.instagram.com/reel/DZY1621jVUh/?igsh=eGUzczJ4cDl3NTdh
*वीडियो कर्टनी सीएनबीसी आवाज़ और इंस्टाग्राम*
~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• Digital World•#SolarFlare
#SouthernAurora#NASA
#SpaceXDragon
#InternationalSpaceStation
#सौरविस्फोट#सदर्नऑरोरा
#अंतरिक्षविज्ञान#GeomagneticStorm
#SpaceTimeLapse

Comments