*इतिहास रचा! किंग चार्ल्स III ने आधुनिक युग में पहली बार सार्वजनिक की अपनी टैक्स डिटेल,अदा किए 140 करोड़ रुपये*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*इतिहास रचा! किंग चार्ल्स III ने आधुनिक युग में पहली बार सार्वजनिक की अपनी टैक्स डिटेल,अदा किए 140 करोड़ रुपये*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई) लंदन से एक बड़ी खबर सामने आई है। ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स तृतीय ने आधुनिक इतिहास में पहली बार अपनी व्यक्तिगत आयकर देनदारी (टैक्स बिल) को सार्वजनिक कर एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया है। शाही परिवार की ओर से जारी वार्षिक वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार राजा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 12.9 मिलियन पाउंड (जो भारतीय रुपयों में लगभग 140 करोड़ से अधिक है) का आयकर चुकाया है। इस ऐतिहासिक कदम के साथ ही किंग चार्ल्स आधुनिक दौर के पहले "ब्रिटिश सम्राट"बन गए हैं‌ जिन्होंने स्वेच्छा से अपने कर भुगतान के आंकड़ों को जनता के सामने खोला है। विशेषज्ञ इस पहल को ब्रिटिश राजशाही की पारदर्शिता और सार्वजनिक जवाबदेही को बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर मान रहे हैं। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच राजशाही की वित्तीय व्यवस्था को लेकर अधिक स्पष्टता,विश्वास और पारदर्शिता स्थापित करना है। इस खुलासे के बाद किंग चार्ल्स अब ब्रिटेन के सबसे बड़े टैक्सदाताओं की सूची में भी शामिल हो गए हैं। जिससे शाही परिवार और कर प्रणाली को लेकर चल रही बहसों को एक नई दिशा मिली है। यह कदम न केवल ब्रिटेन बल्कि वैश्विक स्तर पर शाही संस्थाओं के वित्तीय आचरण को लेकर नई मिसाल पेश करता है। (Photo Courtesy Social media)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• Digital World• #KingCharlesIII #BritishMonarchy #TaxDisclosure #RoyalFinances #पारदर्शिता #LondonNews #इतिहासरचा #TaxTransparency #BuckinghamPalace #किंगचार्ल्स

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई