*फीफा विश्व कप 2026 की भव्य शुरुआत: शकीरा, सलमा हायेक और ग्लोबल सितारों से सजेगा उद्घाटन समारोह*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*फीफा विश्व कप 2026 की भव्य शुरुआत: शकीरा, सलमा हायेक और ग्लोबल सितारों से सजेगा उद्घाटन समारोह*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत 11 जून को मैक्सिको सिटी में एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ होने जा रही है। इस कार्यक्रम में इंटरनेशनल सितारों की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी, जिसमें Shakira, Burna Boy और J Balvin जैसे कलाकार मंच पर धमाल मचाएंगे। फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत 11 जून को मैक्सिको सिटी में एक भव्य और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध ओपनिंग सेरेमनी के साथ होने जा रही है। यह आयोजन सिर्फ खेल का नहीं बल्कि संगीत, मनोरंजन और वैश्विक एकता का बड़ा उत्सव होगा, जिसमें दुनिया भर के नामी कलाकार और सेलिब्रिटी हिस्सा लेंगे। इस बार का विश्व कप अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा।
जिसमें 48 टीमें और 104 मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन समारोह से पहले ही फुटबॉल प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फीफा विश्व कप 2026 की भव्य शुरुआत होगी । शकीरा, सलमा हायेक और ग्लोबल सितारों से सजेगा उद्घाटन समारोह। दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ यानी 'फीफा विश्व कप 2026' का आज 11 जून को मेक्सिको सिटी के प्रतिष्ठित ''मेक्सिको सिटी स्टेडियम'' (एस्टाडियो अज़्टेका) में एक बेहद भव्य, रंगारंग और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध ओपनिंग सेरेमनी के साथ आगाज होने जा रहा है। यह आयोजन सिर्फ फुटबॉल का ही नहीं बल्कि संगीत,मनोरंजन और वैश्विक एकता का एक ऐसा महा-उत्सव होगा। जहां खेल जगत के साथ-साथ मनोरंजन उद्योग के कई दिग्गज सितारे एक मंच पर नजर आएंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कौन-कौन से कलाकार बिखेरेंगे अपनी परफॉर्मेंस का जलवा? वो देखें तो इस बार का फीफा विश्व कप तीन देशों मेक्सिको,कनाडा और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। यही वजह है कि फीफा ने तीनों मेजबान देशों में अलग- अलग दिनों में भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित करने का फैसला किया है। जिसमें दुनिया भर के संगीत और पॉप जगत के दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
मेक्सिको सिटी में 11 जून को उद्घाटन मैच से ठीक 90 मिनट पहले होने वाले मुख्य समारोह में ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा (Shakira),बर्ना बॉय (Burna Boy) और जे बाल्विन (J Balvin)मंच पर धमाल मचाएंगे। इनके अलावा मेक्सिकन संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए अलेजांद्रो फर्नांडीज,बेलिंडा,डैनी ओशन,लीला डाउंस, लॉस एंजिल्स अज़ुलेस,मना और टायला (Tyla) जैसे कलाकार सुरों का जादू बिखेरेंगे। टोरंटो,कनाडा में 12 जून को कनाडा के उद्घाटन समारोह में भारत की मशहूर डांसर और परफॉर्मर नोरा फतेही (Nora Fatehi) मुख्य आकर्षण होंगी। वह फ्रेंच सिंगर वेजड्रिम और म्यूजिक प्रोड्यूसर संजोय के साथ मिलकर फीफा के आधिकारिक साउंड एलबम के ट्रैक "सीर सीर" (Siir Siir) पर लाइव परफॉर्म करेंगी। इनके साथ एलेसिया कारा,जेसी रेयेज़ और माइकल बुबले जैसे स्टार्स भी शामिल होंगे और लॉस एंजिल्स,अमेरिका में 12 जून को अमेरिका के ओपनिंग सेरेमनी में अमेरिकी पॉप स्टार केटी पेरी (Katy Perry), रैपर फ्यूचर,अनीता,मशहूर के-पॉप स्टार लिसा (LISA) और रेमा (Rema) अपनी परफॉर्मेंस से समां बांधेंगे। इसके अलावा वर्ल्ड कप के ऑफिशियल एंथम ''DNA'' को प्रसिद्ध टेनर एंड्रिया बोसेली, डेविड गुएटा और मेगन थी स्टैलियन मिलकर पेश करेंगे।
इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहने वाली वैश्विक हस्तियां देखें तो इस ऐतिहासिक मौके पर मेक्सिको की मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हायेक (Salma Hayek) विशेष रूप से मेक्सिको सिटी में उपस्थित रहेंगी। इसके साथ ही तीनों मेजबान देशों के राष्ट्राध्यक्ष, फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो और अमेरिका में उद्घाटन समारोह के आधिकारिक एंबेसडर व हॉलीवुड अभिनेता विल अर्नेट (Will Arnett)सहित दुनिया भर के खेल,राजनीति और सिनेमा जगत के कई शीर्ष वीआईपी (VIP) इस महा-आयोजन के गवाह बनेंगे। इस स्पर्धा में शामिल देश और टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल देखें तो फीफा विश्व कप का यह संस्करण इतिहास का सबसे बड़ा और अनोखा टूर्नामेंट होने जा रहा है। जिसकी मुख्य बातें इस प्रकार हैं। कुल टीमें (देश),48 टीमें पहले 32 टीमें होती थीं। इस बार 16 टीमों का विस्तार हुआ है। कुल मैचों की संख्या 104 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की अवधि 11 जून 2026 से 19 जुलाई 2026 तक लगभग 39 दिनों तक है। टूर्नामेंट का प्रारूप,टीमों को 4-4 के कुल 12 ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रैंड फिनाले (फाइनल) 19 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत की ओर से कौन है शामिल? इसमें भारत का कनेक्शन देखें तो यद्यपि भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (ब्लू टाइगर्स) इस विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है लेकिन इस महामंच पर भारतीय जड़ों और बॉलीवुड का जलवा पूरी तरह से देखने को मिलेगा। नोरा फतेही की परफॉर्मेंस होगी । बॉलीवुड की डांसिंग स्टार नोरा फतेही 12 जून को टोरंटो (कनाडा) में होने वाले उद्घाटन समारोह में मुख्य कलाकार के रूप में लाइव प्रस्तुति देकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
उनके इस प्रोजेक्ट के पीछे भारतीय कोरियोग्राफर्स, डिजाइनर्स और डांसर्स की एक बड़ी टीम काम कर रही है। भारतीय मूल के खिलाड़ी में भारतीय फैंस के लिए गर्व की बात यह है कि इस बार अलग-अलग देशों की टीमों में भारतीय मूल के खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। इनमें तहसीन मोहम्मद जमशेद (19 वर्षीय लेफ्ट विंगर,कतर की टीम में) जिनके माता-पिता केरल के कन्नूर से हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल फॉरवर्ड निशान वेलुपिल्लई और कांगो (DR Congo) की टीम से खेल रहे मिडफील्डर सैम्यूल मुथुसामी (तमिल मूल के) शामिल हैं। (Photos Courtesy Social media)
~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•Digital World•
#FIFAWorldCup2026
#FIFAWorldCupOpeningCeremony
#Shakira
#NoraFatehiFIFA2026
#SalmaHayek
#FIFA2026Mexico
#फीफाविश्वकप2026
#फुटबॉलमहाकुंभ
#नोराफतेहीफीफा
#SportsNewsHindi





Comments