*नीले,लाल और हरे पैकेट का रहस्य:दूध खरीदने से पहले जान लें इन रंगों का असली मतलब*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*नीले,लाल और हरे पैकेट का रहस्य:दूध खरीदने से पहले जान लें इन रंगों का असली मतलब*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)लाल,नीला और हरा भारत में अलग-अलग रंगों के पैकेट में क्यों आते हैं दूध?भारत में डेयरी बैंड दूध को नीले/हरे/लाल/नारंगी/बैंगनी जैसे अलग-अलग रंगों के पैकेट में बेचते हैं। ये रंग पैकेट के अंदर मौजूद दूध के प्रकार और उसमें मौजूद फैट की मात्रा से जुड़े होते हैं। कंपनियां गाय व भैंस के दूध और अलग-अलग फैट मात्रा वाले दूध जैसे 3%, 4.5% या 6% के लिए अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करती हैं। पैकेट का रंग देखकर लोग आसानी से दूध का प्रकार पहचान सकते हैं । भारत में दूध के पैकेटों पर अलग-अलग रंगों की कोडिंग कोई संयोग नहीं है बल्कि यह उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए तय किया गया एक मानक (FSSAI के दिशा-निर्देशों के तहत) है। अलग-अलग रंग दूध में मौजूद फैट (वसा) और  SNF (सॉलिड नॉट फैट - प्रोटीन, मिनरल्स आदि) की मात्रा को दर्शाते हैं भारतीय रसोई में सुबह की शुरुआत चाय, कॉफी या बच्चों के लिए दूध के गिलास से होती है। डेयरी कंपनियां जैसे अमूल,मदर डेयरी या स्थानीय ब्रांड्स के दूध के पैकेट पर आपने ध्यान दिया होगा कि कोई पैकेट नीला होता है,कोई हरा तो कोई लाल या नारंगी। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? दरसअल पैकेट का यह रंग केवल डिजाइन का हिस्सा नहीं है‌ बल्कि यह पैकेट के अंदर बंद दूध की कुंडली बताता है। 


यह रंग कोडिंग ग्राहकों को यह पहचानने में मदद करती है कि दूध में कितना फैट (Fat) है और वह उनकी सेहत के लिए कितना सही है। इस विस्तार से समझते हैं कि किस रंग के पैकेट में कौन सा दूध होता है और उसमें फैट की मात्रा कितनी होती है। जैसे नीला पैकेट "टोन्ड मिल्क"  (Toned Milk)भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला दूध नीले पैकेट में आता है। इसे ''टोन्ड मिल्क'' कहा जाता है। इसमें फैट की मात्रा लगभग 3% फैट होता है और SNF लगभग 8.5%। यह दूध किसके लिए बेहतर है ? यह दूध वजन नियंत्रित रखने वालों,बच्चों और बुजुर्गों के लिए दैनिक उपयोग चाय,कॉफी या पीने के लिए सबसे संतुलित माना जाता है। अब देखें हरा पैकेट का राज यह स्टैंडर्डाइज्ड मिल्क (Standardized Milk) है। हरे रंग के पैकेट में आने वाले दूध को ''स्टैंडर्ड मिल्क'' कहा जाता है। यह भैंस के दूध और टोन्ड मिल्क का मिश्रण हो सकता है। इसमें फैट की मात्रा देखें तो 4.5% फैट होता है और SNF लगभग 8.5% होता है। यह दूध किसके लिए बेहतर है?यह नीले पैकेट से थोड़ा गाढ़ा होता है। यदि आप घर पर दही जमाना चाहते हैं या सामान्य से थोड़ी गाढ़ी चाय पसंद करते हैं तो हरा पैकेट आपके लिए है। अब आगे नारंगी या लाल पैकेट देखें। यह फुल क्रीम मिल्क (Full Cream Milk) नारंगी या चमकीले लाल रंग के पैकेट में ''फुल क्रीम दूध'' मिलता है। यह दूध बिना किसी मिलावट या फैट निकाले सीधे प्रोसेस किया जाता है,जिसमें आमतौर पर भैंस का दूध शामिल होता है। 

इसकी फैट की मात्रा देखें तो इसमें सबसे ज्यादा यानी 6% तक फैट होता है और SNF लगभग 9% होता है। ऐसा दूध किसके लिए बेहतर है?यह दूध काफी गाढ़ा और मलाईदार होता है। बच्चों के शारीरिक विकास, मिठाई बनाने,मावा निकालने या गाढ़ी खीर बनाने के लिए यह सबसे उत्तम माना जाता है। इस श्रेणी में आगे देखें तो पीला या हल्का गाय का चित्र वाला पैकेट वाला काउ मिल्क (Cow Milk) कई ब्रांड्स शुद्ध गाय के दूध के लिए पीले या हल्के क्रीम रंग के पैकेट का इस्तेमाल करते हैं। इसमें फैट की मात्रा जाने तो इसमें प्राकृतिक रूप से लगभग 3.5% से 4% फैट होता है। इसकी विशेषता देखें तो गाय का दूध पचाने में बहुत आसान होता है। इसमें विटामिन-A भरपूर मात्रा में होता है। जिसके कारण इसका रंग हल्का पीलापन लिए होता है। यह छोटे बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अब देखें बैंगनी या सफेद-नीला पैकेट के दूध के बारे में जो डबल टोन्ड-स्किम्ड मिल्क (Double Toned -Skimmed Milk)बैंगनी या हल्के गुलाबी-सफेद पैकेट में ''डबल टोन्ड'' या ''स्किम्ड मिल्क''आता है। इसमें फैट की मात्रा के बारे में जाने तो इसमें फैट की मात्रा ना के बराबर यानी 1.5% से लेकर 0.5% तक होती है। यह दूध किसके लिए बेहतर है?यह दूध उन लोगों के लिए है जो सख्त डाइट पर हैं। जिनका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है या जो दिल के मरीज हैं। इसमें से फैट पूरी तरह निकाल दिया जाता है लेकिन प्रोटीन बरकरार रहता है। आखिर में चलते-चलते एक जरूरी सलाह पर भी ध्यान दें। अगली बार जब आप दूध की डेयरी या सुपरमार्केट जाएं तो केवल दूध का पैकेट न उठाएं। अपनी जरूरत,उम्र और स्वास्थ्य के हिसाब से सही रंग का चुनाव करें। वजन घटाना है तो नीला या बैंगनी चुनें और अगर घर में त्योहार पर मिठाई बननी है तो बेझिझक लाल या नारंगी पैकेट घर लाएं।( Photos Courtesy Social media)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•Digital World•
#MilkPacketColors#IndianDairy
#AmulMotherDairy
#TonedVsFullCream#दूधकेपैकेटकारंग
#HealthyMilk#FoodFactsIndia
#FullCreamMilk
#ToneMilkFat#डेयरीप्रोडक्ट्स

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई