•आज शाम की बड़ी खबरें•/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

  

•आज शाम की अहम खबरें•/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

      

      •देश विदेश और राज्यों की प्रमुख ख़बरें•


~प्रशांत महासागर में तेजी से बन रहा अल-नीनो WMO ने अल-नीनो के असर की चेतावनी दी है। जून से अगस्त के बीच इसके बनने की 80% संभावना है। अल-नीनो से भारत का मॉनसून कमजोर रहेगा।

~UP: प्रयागराज में करोडपति परिवार के चार सदस्यों की लाशें मिलीं प्रयागराज के साउथ मलाका में 70 वर्षीय रविंद्र कुमार वैश्य और उनके परिवार के चार सदस्यों की लाशें मिलीं। पुलिस हत्या की जांच में जुटी।

~ऑस्ट्रेलिया की बी-टीम ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया लाहौर में खेले दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की बी-टीम ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया. नाथन एलिस ने 4 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।


~सुप्रीम कोर्ट ने कहा, शादी के बाद भी बेटी का मायके से रिश्ता खत्म नहीं: सुप्रीम।

~कोर्ट ने यूपी सरकार के विवाहित बेटियों को योजनाओं से बाहर रखने के नियम को असंवैधानिक बताया. कुलसुम निशा को राशन दुकान आवंटित करने का आदेश दिया।


~डोनाल्ड ट्रंप 24 जुलाई को WHCA डिनर में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 जुलाई को वॉशिंगटन में WHCA डिनर में शामिल होंगे। पहले यह कार्यक्रम 25 अप्रैल को होना था।


~ममता को बड़ा झटका,फिरहाद हकीम का कोलकाता मेयर पद से इस्तीफा बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद टीएमसी संकट में है. फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है।

~पश्चिम बंगाल:टीएमसी के 59 बागी विधायकों ने नया गुट बनाया पश्चिम बंगाल में टीएमसी के 59 बागी विधायक स्पीकर के चैंबर पहुंचे। उन्होंने नया गुट बनाने और मुख्य विपक्षी दल होने का दावा किया।

~फिल्म ''किलर'' के सेट पर बड़ा हादसा, एक की मौत चेन्नई के पेरमबूर में एसजे सूर्या की फिल्म ''किलर'' की शूटिंग के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट से एक की मौत हो गई। तीन घायल हैं। पुलिस ने जांच शुरु की।



~दिल्ली अग्निकांड पर खरगे और प्रियंका ने दु:ख जताया,मदद कि की गई अपील :मल्लिकार्जुन।

~खरगे और प्रियंका गांधी ने मालवीय नगर अग्निकांड पर दुख जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की मदद की अपील की।



~दिल्ली: मालवीय नगर के होटल में भीषण आग से 21 मौतें दिल्ली के मालवीय नगर में होटल फ्लॉरिस स्टे में आग लगी। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। 10 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।



~भारतीय रिजर्व बैंक RESERVE BANK OF INDIA सरकार ने आरबीआई के सोना बेचने की खबर को फर्जी बताया नई दिल्ली में सरकार ने मीडिया रिपोर्ट को फर्जी बताया जिसमें दावा था कि आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचा।


~कर्नाटक के 34वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने आज लोक भवन के ग्लास हाउस में वोक्कालिगा नेता को पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर केरल और तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

~ममता का बड़ा एक्शन: TMC की सभी कमेटियां, फ्रंटल आर्गनाइजेशन भंग पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सभी कमेटियों और संगठनों का तत्काल प्रभाव से विलय कर दिया गया है। पार्टी ने पुनर्गठन की घोषणा की।

~बीजेपी से अलग होना चाहते हैं तमिलनाडु के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई तमिलनाड़ बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के.अन्नामलाई नै दिल्ली में अमित शाह, नितिन नवीन और बीएल संतोष से मुलाकात की।

~बिहार: खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड घायल पटना के मुसल्लहपुर हाट में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग हुई। जिसमें सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



~मौसम विभाग ने 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड सहित 17 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

~ममता को बड़ा झटका, फिरहाद हकीम ने कोलकाता मेयर पद से इस्तीफा दे दिया।

~इजरायली राजदूत ने होर्मुज तनाव पर चेतावनी दी भारत में इजरायली राजदूत रुवेन अजार ने होर्मुज में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इसका असर ग्लोबल इकोनॉमी और ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ सकता है।

~द्विशा डेथ केस: सीबीआई ने रिक्रिएट किया क्राइम सीन भोपाल के कटारा हिल्स में।

~सीबीआई टीम ने द्विशा शर्मा के ससुराल में क्राइम सीन रिक्रिएट किया। द्विशा के पति और सास इसे खुदकुशी बता रहे हैं।


~ब्रिटेन ने नेपाल की सीमा विवाद में मदद से इनकार किया नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत से सीमा विवाद सुलझाने के लिए ब्रिटेन से मदद मांगी थी। जिसे ब्रिटेन ने ठुकरा दिया।

~परिसीमन विधेयक को फिर से लाने की तैयारी में केंद्र सरकार सरकार परिसीमन विधेयक और ''एक राष्ट्र एक चुनाव'' विधेयक लाने की तैयारी में है। भाजपा पश्चिम बंगाल की जीत से उत्साहित है।

~वायुसेना प्रमुख का फ्रांस दौरा: 114 नए राफेल विमानों के सौदे पर होगी चर्चा ।

~दिवसीय यात्रा के दौरान वायुसेना प्रमुख डसॉल्ट एविएशन के अधिकारियों से मिलेंगे,जहां लड़ाकू विमानों की खरीद और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा होगी।

~आनंद महिंद्रा ने सिक्किम की जीरो-वेस्ट संस्कृति और स्थानीय लोगों द्वारा कचरा प्रबंधन को सख्ती से लागू करने की प्रशंसा करते हुए, गंदगी फैलाने वाले पर्यटकों को राज्य न जाने की चेतावनी दी है। महिंद्रा ने सिक्किम को देश के लिए एक रोल मॉडल बताया और राज्य की अनुशासनपूर्ण नीतियों की सराहना की।

~कर्नाटक कांग्रेस को मिलेगा करोड़ों का नया कार्यालय, कल शिलान्यास करेंगे राहुल गांधी और खड़गे।

~CBSE रिवैल्यूएशन पोर्टल पर उमड़ा ट्रैफिक, खुलते ही ठप।

~ जम्मू कश्मीर की 11 वर्षीय भारतीय रेसर अतीका मीर ने ग्रीस में लहराया तिरंगा, अंतरराष्ट्रीय कार्टिंग रेस में शानदार जीत।

~अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर जमकर फटकार लगाई है. हाल ही में इजरायल ने दक्षिणी बेरुत में आतंकवादियों पर हवाई हमलों के आदेश दिए थे।  इजरायल के इस कदम के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही बातचीत से पीछे हटने की धमकी दी थी। जिससे नाराज होकर ट्रंप ने नेतन्याहू को बुरा सुनाया है।

~CM योगी का सपा पर हमला, बोले- मच्छर और माफिया दोनों का किया सफाया।

~कुशीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश से दिमागी बुखार की बीमारी उसी तरह खत्म हुई है।  जैसे माफियाओं का सफाया हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने "मच्छर और माफिया" दोनों को समाप्त किया है।


~मदर डेयरी ने आज मंगलवार को पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत नई शुरुआत करते हुए दूध का नया पाउच पेश किया,जो मिट्टी में अपने आप घुल जाता है। मदर डेयरी ने “भारत का पहला ऐसा दूध का पाउच पेश किया जो मिट्टी में अपने आप घुल जाता है और जो पर्यावरण में प्लास्टिक का कोई निशान नहीं छोड़ता‌। मदर डेयरी ताजा दूध सप्लाई करने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है और कई राज्यों में हर दिन करीब 55 लाख लीटर दूध बेचती है।

~जेपी एसोसिएट्स अधिग्रहण विवाद के बीच वेदांता समूह और इसके चेयरमैन अनिल अग्रवाल के यहाँ ईडी के ताबड़तोड़ छापे,अडानी-वेदांता प्रतिस्पर्धा पर उठे सवाल।

~सूर्या की हत्या के बाद ''ऑपरेशन क्लीन स्वीप'' का आगाज,खौफ में तुरंत 250 का सरेंडर; मदरसों पर भी ऐक्शन।

~मथुरा के गोवर्धन थाने की पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में एक फर्जी साधु को गिरफ्तार किया है. आरोपी हाई पैकेज पर काम करने वाली युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।

~डाबर इंडिया के रॉ मटेरियल वेयरहाउस में मिली पक्षियों की बीट! USFDA के आरोपों पर कंपनी ने जारी किया बयान।


~ताइवान के बाद अब दक्षिण कोरियाई मार्केट ने भी भारत के शेयर बाजार को पीछे छोड़ दिया है। करीब हफ्तेभर में भारतीय शेयर बाजार को ये दूसरा झटका लगा है। दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार भारत को पछाड़कर दुनिया का छठवां सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है। पिछले हफ्ते ताइवान ने भारत को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर बाजार बनने का दर्जा हासिल किया था।

~ यूक्रेन पर रूस का चौतरफा प्रहार: 73 मिसाइलों और 656 ड्रोनों से हमला,18 लोगों की मौत;मची भारी तबाही।

~अमजद अयूब मिर्जा ने पीएम मोदी से पीओजेके में दखल की अपील की,कहा-पाकिस्तानी जुल्म से हमें बचाएं'।

~सीबीएसई चेयरमैन और सचिव को हटाना सिर्फ एक ढोंग,राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप।

~अन्नामलाई ने अमित शाह से मुलाकात के बाद भाजपा से इस्तीफे के अपने रुख में नरमी दिखाई है। अब वे प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद ही अंतिम फैसला करेंगे,जिसके बाद उनके भविष्य की भूमिका पर चर्चा होगी।

~ अमेरिका के विदेश मंत्री ने खुद माना- ईरान के सुप्रीम लीडर जिंदा और सुपर एक्टिव हैं।

~Chhattisgarh liquor scam मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 1000 करोड़ की संपत्ति जब्त, गरमाई सियासत।

~ममता का साथ छोड़ भागे 73 MLA! महाधरने में पहुंचे सिर्फ 7 नेता, TMC में खलबली।

~कर्नाटक में ''शिवकुमार'' सरकार: आज 10 मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ, जी परेमश्वर को मिल सकती है डिप्टी सीएम की कमान।

~पहलगाम हमले में इस्तेमाल मोबाइल कराची-लाहौर से आए थे: इनमें बैसरन की लोकेशन-स्क्रीनशॉट थे; 4 साल पहले खरीदे,हमले से हफ्तेभर पहले एक्टिव हुए।

~सरकार ने CBSE के चेयरमैन और सचिव को हटाया: विवादित ऑन स्क्रीन मार्किंग के टेंडर की जांच के आदेश; आज री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक।

~पटना में खान सर की कोचिंग में मारपीट-तोड़फोड़: गार्ड घायल; खान सर बोले-फायरिंग भी हुई, दूसरे कोचिंग वालों ने उड़ाने की धमकी दी थी।

~खबर हटके- जापान बना रहा दांत उगाने वाली दवा: स्पेन के गांव में फ्री घर और नौकरी; चीन ने 50 दिनों में गलने वाला प्लास्टिक बनाया।

~सूर्या की हत्या के बाद ''ऑपरेशन क्लीन स्वीप'' का आगाज, खौफ में तुरंत 250 का सरेंडर।

~अमेरिका में ''ऑपरेशन चेकमेट'' का शिकंजा: दर्जनों भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, वापस भेजने की तैयारी शुरू।

~अमेरिका में मीडिया पर फिर कड़ा प्रहारः पेंटागन में पत्रकारों की एंट्री बैन, प्रेस ऑफिस ‘गोपनीय क्षेत्र घोषित।

~विराट कोहली IPL जीतने के बाद प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे: पत्नी अनुष्का भी साथ थीं; वृंदावन आश्रम में दोनों नंगे पैर चलते नजर आए।

~ट्विशा केस-पति और सास को जेल भेजा: CBI ने नहीं मांगी रिमांड; गिरिबाला का आरोप- ट्विशा के वकील ने बेटे समर्थ से मारपीट की।

~भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग, विपक्ष और छात्र कर रहे नेपाल PM बालेन शाह के इस्तीफे की मांग।

~मौत के महीनों बाद खामेनेई का अंतिम संस्कार: ईरान में तीन दिन का राजकीय शोक, कई शहरों में निकाले जाएंगे जुलूस।

~जल जीवन मिशन 2.0 पर झारखंड और केंद्र के बीच समझौता, हेमंत सोरेन ने लंबित फंड जारी करने की उठाई मांग।

~ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला : तृणमूल कांग्रेस को तोड़ने का लगाया आरोप, विधायकों, पार्षदों और पार्टी उम्मीदवारों को धमकाया जा रहा।

~एसआई भर्ती पुनः परीक्षा के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किए आवेदन अपडेट, 20 सितंबर को होगी परीक्षा।

~डिजिटल हेल्थ में राजस्थान का डंका! 7.19 करोड़ आभा आईडी के साथ देश में दूसरा स्थान।



~एमपी-यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश: आगरा में सड़क-फुटपाथ धंसे, कार-ट्रैक्टर गड्ढे में पलटे; जम्मू-कश्मीर में 3 जगह बादल फटा।

~हाई कोर्ट का बड़ा फैसला,जनहित और स्वास्थ्य सेवाओं से ऊपर नहीं हो सकता 'चाइल्ड केयर लीव' का अधिकार।

~पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि चाइल्ड केयर लीव का अधिकार जनहित, विशेषकर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं से ऊपर नहीं हो सकता।

~चाइल्ड केयर लीव का अधिकार जनहित से ऊपर नहीं..609 दिन की छुट्टी की मांग हाई कोर्ट ने अस्वीकार की। 300 दिन की छुट्टी के नए आवेदन पर विचार होग।

~पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी सरकारी कर्मचारी का चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) मांगने का अधिकार जनहित, विशेषकर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता से ऊपर नहीं हो सकता।

~भारत-ओमान मुक्त व्यापार समझौता लागू; निर्यातकों को लाभ मिलने की संभावना।

~भीषण गर्मी की लहर के बीच मई में बिजली की मांग सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

~सुजलॉन समूह ने अशोक रामचंद्रन को भारत में कारोबार का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

~Cars24 ने AI लैब्स लॉन्च की, AI स्टार्टअप्स और संस्थापकों को समर्थन देने के लिए 20 मिलियन डॉलर देने का वादा किया।

~आरआईआईसीओ ने राजस्थान के 9 स्थानों पर निजी औद्योगिक पार्कों के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।

~ज़ी ने फीफा के साथ साझेदारी करते हुए 2034 तक भारत में 39 वैश्विक फुटबॉल आयोजनों का प्रसारण किया।

~उत्तर प्रदेश में गन्ने की पेराई के मौजूदा सीजन में भुगतान 31,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

~केंद्र ने आईएसआरओ के साथ समझौता किया,जल अनुसंधान की नई पहल शुरू की।

~होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर की भारत में मई में बिक्री 12% बढ़कर 518,000 यूनिट हो गई।

~सरकार समर्थित ओएनडीसी प्रतिदिन 3 लाख से अधिक बस और मेट्रो टिकटों की बुकिंग को सक्षम बनाता है।

~एआई की बढ़ती लोकप्रियता के बीच सॉफ्टबैंक ने टोयोटा को पीछे छोड़ते हुए जापान की सबसे मूल्यवान कंपनी का दर्जा हासिल कर लिया है।

~भारत ने वित्त वर्ष 2026 के लिए सकल घरेलू उत्पाद के 4.4% के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पूरा किया; राजस्व घाटा 1.55% रहा।

~रेलवे ने वायुमंडलीय जल जनरेटर लगाने के लिए नए सिरे से प्रयास शुरू किए।

~एडोबी इंडिया की एमडी प्रतिभा मोहपात्रा ने लगभग पांच साल बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

~मई में रॉयल एनफील्ड की बिक्री में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1,03,231 यूनिट्स तक पहुंच गई।

~मारुति और किआ के रिकॉर्ड तोड़ने के साथ मई में यात्री वाहनों की बिक्री में ज़बरदस्त उछाल आया।

~टोक्यो में पर्यटकों के लिए उबर ने ''उबर ड्रिफ्ट'' नामक एक नया अनुभव शुरू किया है।

~बीएफएसआई कंपनियां एआई के नेतृत्व में निर्णय लेने और वास्तविक समय में धोखाधड़ी का पता लगाने की सुविधा प्राप्त करने के लिए तैयार हैं।

~एनवीडिया ने विंडोज लैपटॉप और डेस्कटॉप को शक्ति प्रदान करने वाले नए चिप के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता वाले पर्सनल कंप्यूटरों पर दांव लगाया है।

~पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए बैंकों ने ईसीएलजीएस के तहत एमएसएमई को 35,000 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए।

~वित्त वर्ष 2025-26 में भारत के समुद्री खाद्य निर्यात ने रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की:जमे हुए झींगे ने वृद्धि में अग्रणी भूमिका निभाई।

~डिसेंट्रो ने गिफ्ट सिटी में अंतिम भुगतान सेवा प्रदाता लाइसेंस प्राप्त किया।

~भारत द्वारा नई आईआईपी श्रृंखला में बदलाव के चलते अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन में 4.9% की वृद्धि हुई।

~कानूनी चुनौती की आशंका के बीच भारतीय कंपनियां अमेरिकी टैरिफ रिफंड के लिए कतार में खड़ी हैं।

~मारुति सुजुकी इंडिया ने मई माह में 242,688 यूनिट्स की रिकॉर्ड मासिक बिक्री दर्ज की।

~यूपीआई ने नया रिकॉर्ड बनाया:मई में लेनदेन 29.9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा।

~मानसून कुछ ही दिनों में केरल में दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग ने तूफान और लू की चेतावनी जारी की है।

~केंद्र सरकार नए नियामक ढांचे के लिए प्रतिभूति बाजार संहिता पारित कराने का प्रयास करेगी।

~भारत के घड़ी बाजार में हो रहे बदलावों के बीच टाइमक्स को त्वरित व्यापार और पहली बार घड़ी खरीदने वाले ग्राहकों पर भरोसा है।

~लीपफ्रॉग,आईएफसी और एनआईआईएफ 400 करोड़ रुपये के मारेन्गो हेल्थकेयर के हिस्से के लिए होड़ में हैं।

~बर्कशायर हैथवे ने 8.5 बिलियन डॉलर के नकद सौदे में टेलर मॉरिसन का अधिग्रहण किया।

~ अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, तेहरान ने कुवैत और बहरीन पर दागी मिसाइलें।

~हरिद्वार में ''ऑपरेशन कालनेमी'' के तहत एक्शन, पुलिस ने 40 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया।

~पाकिस्तान की राजधानी में रात 8 बजे के बाद बाजार बंद करने का आदेश।

~Tropical Storm: जापान में भयंकर ट्रॉपिकल स्टॉर्म Jangmi आया, 60,000 घरों की बिजली गुल, 900 Flights Cancelled।

~हमले के बाद खान सर का कोचिंग सेंटर बंद:सड़क पर बैठे स्टूडेंट्स; फायरिंग की बात से पलटे टीचर, बोले- आज पढ़ाई नहीं होगी।

~जैसलमेर से चारधाम यात्रा पर निकला था परिवार, देवप्रयाग में खाई में गिरी कार; AIIMS के डॉक्टर सहित 4 की मौत; बहन-बेटी अब भी लापता।

~एक बार फिर पाकिस्तान की इंटरनेशनल फजीहत हुई है। जापान में जिस मस्जिद का पाकिस्तानी राजदूत ने उद्घाटन किया,उसे प्रशासन ने अवैध बता दिया है।

~TMC में फूट के बीच ममता का बड़ा एक्शन, सभी कमेटियां, फ्रंटल आर्गनाइजेशन भंग।

~TMC ने कहा है कि पार्टी अपने संगठन को सुदृढ़ बनाने और उसे नए उत्साह तथा उद्देश्य के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

~मालवीय नगर हादसे में PM मोदी ने जताया दुख. मालवीय नगर अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हज़ार का मुआवजा देने का ऐलान।

~राजस्थान वन विभाग में पौधारोपण अभियानों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार सामने आया है। कागजों में पेड़ लगाकर सरकारी कोष को चूना लगाया गया।

~पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी के बड़ा झटका लगा है। विधानसभा स्पीकर ने बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष बनाया है।



~कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए तीन प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। आज ये पार्टी अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाली है।

~ दिल्ली आग: बीमार पिता को देखने आए विवेक अग्रवाल के पूरे परिवार की मौत, नाश्ता करने आए थे होटल फ्लोरिश इन में।

~ 10,000 करोड़ के ATF फंड को मंजूरी, क्‍या जेट फ्यूल महंगा होने पर भी नहीं बढ़ेंगे फ्लाइट टिकट के दाम?

~ईरान ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

~तिरुपति लड्डू विवाद मामले में ED ने 15 जगहों पर छापामारी की है। इस जांच में पता चला है कि मिलावटी घी के सप्लाई से हुई काली कमाई 45 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई गई।

~Hero ने ₹82,810 में लॉन्च की Flex Fuel वाली Splendor Plus, 85% एथेनॉल पर फर्राटे से दौड़ेगी।

~ प्राइवेट स्कूल अब सालाना 5 फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान।

~दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों को बड़ी सफलता मिली। 3:80 करोड़ का सोना जब्त।

                  

                  •स्टोक मार्केट बंद•

•बुधवार 3 जून 2026 को घरेलू और वैश्विक बाजारों में भारी हलचल देखने को मिली। खाड़ी क्षेत्र में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच शेयर बाजार, बुलियन (सराफा) और फॉरेक्स बाजार के बंद भाव देखें तो -



          •शेयर बाजार (Share Market)•

~भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को अत्यधिक उतार-चढ़ाव देखा गया। सुबह के सत्र में चौतरफा बिकवाली के कारण बाजारों में भारी गिरावट आई लेकिन दोपहर बाद बैंकिंग शेयरों में आई रिकवरी ने बाजार को काफी हद तक संभाल लिया हालांकि आईटी शेयरों में 5.5% से अधिक की भारी गिरावट के कारण बाजार बढ़त के साथ बंद होने में नाकाम रहा।

~BSE Sensex: 303.67 अंक (0.41%) गिरकर 74,346.17 पर बंद हुआ। इंट्राडे में यह करीब 1,150 अंक टूटकर 73,499 तक चला गया था।

~NSE Nifty 50:77.95 अंक (0.33%) की गिरावट के साथ 23,405.60 के स्तर पर बंद हुआ।

~Nifty Bank:बैंकों की दमदार वापसी के चलते बैंक निफ्टी 471 अंक चढ़कर 54,186 पर बंद होने में कामयाब रहा।

       

 •बुलियन बाजार (Bullion Market)•

•वैश्विक तनाव के बावजूद घरेलू सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली सुस्ती या स्थिरता देखी गई। वायदा बाजार (MCX) में मामूली नरमी रही•

~24 कैरेट सोना (24K Gold): लगभग ₹510 की गिरावट के साथ औसतन ₹1,58,610 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया।

~22 कैरेट सोना (22K Gold): आभूषणों के लिए इस्तेमाल होने वाला सोना लगभग ₹1,45,392 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

~चांदी (Silver): चांदी की कीमतों में करीब 0.76% की गिरावट दर्ज की गई।  जिससे यह बाजार में ₹2,64,890 प्रति किलोग्राम या ₹2,648.90 प्रति 10 ग्राम के आसपास बंद हुई।

नोट: अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण इन कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।


•फॉरेक्स बाजार
 (Forex / Currency Market)•



~कच्चे तेल (Brent Crude) के $96 प्रति बैरल के पार निकल जाने और वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूत स्थिति के कारण भारतीय रुपये पर दबाव साफ दिखाई दिया।



~यूएस डॉलर बनाम भारतीय रुपया (USD to INR):अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर होकर बंद हुआ। फॉरेक्स बाजार के क्लोजिंग आंकड़ों के अनुसार, 3 जून को 1 अमेरिकी डॉलर की कीमत ₹95.82के स्तर पर बंद हुई।

   

        •मुंबई महाराष्ट्र की सटीक खबरें•

~3 जून 2026 को महाराष्ट्र और बड़े शहरों में हुए नए और ज़रूरी डेवलपमेंट देखें तो राज्य कैबिनेट के बड़े फैसलें, किसानों के लोन माफ़ी को मंज़ूरी:राज्य कैबिनेट की मीटिंग में ''पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्मचारी योजना'' को मंज़ूरी दे दी गई है। इस स्कीम के तहत राज्य के करीब 56 लाख किसानों का 2 लाख रुपये तक का लोन माफ़ किया जाएगा और इसके लिए 36 हज़ार करोड़ रुपये का इंतज़ाम किया गया है हालांकि कुछ दबाव वाली शर्तों की वजह से विपक्षी पार्टियों और किसान नेताओं ने इसकी आलोचना भी की है।



~मराठा रिज़र्वेशन आंदोलन:आंदोलन के दौरान मारे गए प्रदर्शनकारियों के योग्य वारिसों को सरकारी नौकरी में शामिल करने या आर्थिक मदद देने के बारे में एक ज़रूरी फ़ैसला लिया गया है।

                 •मुंबई और नवी मुंबई•

~मौसम अपडेट:मुंबई और नवी मुंबई इलाकों में गर्मी बढ़ गई है और मौसम विभाग (IMD) ने दोपहर या शाम को बिजली कड़कने और 40-50 kmph की तेज़ हवाओं के साथ तूफान की चेतावनी दी है।
    
                             •पुणे•

~अजीब हादसा:पुणे में एक ड्राइवरलेस मिक्सर ट्रक (हैंड ब्रेक न लगाने की वजह से) पलट गया। खुशकिस्मती से बड़ी जान-माल की हानि टल गई।

~बवंडर से नुकसान: पुणे जिले के अंबेगांव (चंदोली) में भारी बारिश और खेत को हुए भारी नुकसान की वजह से घर की छत गिरने से 69 साल के एक किसान की मौत हो गई।

~क्राइम और पॉलिटिकल डेवलपमेंट: पिंपरी-चिंचवड़ और खेड़ इलाकों में क्राइम की कुछ घटनाएं सामने आई हैं। साथ ही लेजिस्लेटिव काउंसिल चुनावों की वजह से पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में लोकल पॉलिटिकल इक्वेशन में बड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

~संत तुकाराम महाराज पालकी समारोह: जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज के 341वें पैंग पालकी समारोह का ऑफिशियल शेड्यूल अनाउंस कर दिया गया है और पालकी 7 जुलाई को निकलेगी।

            •नासिक और नॉर्थ महाराष्ट्र•

~पहली बारिश में दनादन:नासिक में भारी प्री-मॉनसून बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी जमा हो गया है और गाड़ियां कीचड़ में फंस गई हैं। नालों की सफाई के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के दावे साढ़े तीन घंटे में पूरे होते नहीं दिख रहे हैं।

~पुराना वाड़ा ढह गया: ऐतिहासिक कपालेश्वर मंदिर के पास एक पुराने वाड़ा का एक हिस्सा ढहने से एक भक्त घायल हो गया है। खतरनाक वाड़ा को समय पर न हटाने पर म्युनिसिपैलिटी के खिलाफ गुस्सा है। 

~पॉलिटिकल बगावत:महायुति (उदय सामंत) के नेता BJP के बागी गणेश गीते और गोकुल गीते को नासिक लेजिस्लेटिव काउंसिल चुनाव से बाहर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन गीते भाई फिलहाल संपर्क से बाहर हैं। संजय राउत ने भी इस चुनाव को लेकर शिंदे सेना पर निशाना साधा है।

                 •मराठवाड़ा और विदर्भ•

~मौसम:मराठवाड़ा और विदर्भ के कई जिलों में प्री-मॉनसून बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि, विदर्भ के कुछ हिस्सों में अभी भी हीट वेव की चेतावनी जारी है।

~नांदेड़ में बगावत टली: देवेंद्र फडणवीस की मध्यस्थता के बाद महायुति नांदेड़ में लेजिस्लेटिव काउंसिल चुनाव के लिए बगावत टालने में कामयाब हो गई है और निर्दलीय आवेदन वापस लेने की संभावना है।

              •दूसरी ज़रूरी रीजनल खबरें•

~अहिल्यानगर (अहमदनगर):टिसगांव-शेवगांव रूट पर वृद्धेश्वर फैक्ट्री एरिया में एक ST बस का टायर निकल जाने से बस खाई में गिर गई। खुशकिस्मती से, बड़ी जान का नुकसान टल गया, लेकिन 10 पैसेंजर घायल हो गए।

~कोंकण (रत्नागिरी): रत्नागिरी समेत कोंकण कोस्ट पर प्री-मॉनसून बारिश तेज़ हो गई है और जिले में 6 जून तक ''येलो अलर्ट''जारी किया गया है। इस बीच आरे समुद्र में घूमने गए कोल्हापुर के दो स्टूडेंट डूब गए; उनमें से एक को बचा लिया गया और एक की मौत हो गई। ~By √•MCP Mumbai•

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई