•शाम की अहम ख़बरें,5जून शुक्रवार•/ संकलन स्पर्श देसाई
•शाम की अहम ख़बरें,5जून शुक्रवार•/ संकलन स्पर्श देसाई
~ मुजफ्फरनगर में एक विधवा महिला ने जिला अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि उसकी 14 वर्षीय मूक-बधिर और मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी के इलाज के दौरान डॉक्टर ने पैसे मांगे और रकम न मिलने पर कथित तौर पर बच्ची के पैर को नुकसान पहुंचा दिया। जिससे हड्डी टूट गई।
~ न्याय की मांग को लेकर महिला अपनी बेटी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। वहीं सीएमओ ने मामले की जांच के लिए समिति गठित करने की बात कही है। रेशमा के अनुसार उसकी बेटी के दाहिने पैर का ऑपरेशन जिला अस्पताल में कराया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के लिए चिकित्सक ने 25 हजार रुपये की मांग की थी लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह केवल 8 हजार रुपये ही जुटा सकी।
~महिला का कहना है कि ऑपरेशन के बाद जब वह बेटी को दोबारा अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टर ने शेष रकम मांगी। पैसे न होने की बात कहने पर चिकित्सक ने कथित रूप से बच्ची के पैर में जोरदार झटका मार दिया। जिससे उसकी घुटने के नीचे की हड्डी टूट गई।
~इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने खुद को ''भगोड़ा'' कहने से इनकार किया है। उनका कहना है कि वह भाग नहीं रहे बल्कि पूरी दुनिया घूम रहे हैं।
~हरियाणा सरकार ने राजस्व प्रशासन को किया मजबूत!
~हरियाणा सरकार ने राजस्व प्रशासन को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नव पदोन्नत 33 नायब तहसीलदारों की विभिन्न जिलों में नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
~यह आदेश राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा जारी किए गए।
~दिल्ली अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा देगी दिल्ली सरकार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया एलान।
~15 लाख करोड़ का एक्सपोर्ट घोटाला। मोदी के अमृतकाल में यह घोटाला मुंबई के राजेश ज्वेलर्स ने किया है।
~उसने बाहरी देशों की फ़र्ज़ी कंपनियों को माल भेजना दिखाया। साल 2020 से 2025 तक 5 सालों से राजेश एक्सपोर्ट के नाम पर घोटाला करता रहा और नरेंद्र मोदी की गुलाम संस्थाएं सोती रहीं।
~फिर जब घोटाला 15 लाख करोड़ का हो गया यानी भारत के कुल एक्सपोर्ट का 20% तब जाकर नींद खुली।
~सेबी ने राजेश एक्सपोर्ट को शेयर बाज़ार से बैन कर दिया है। अब जांच का दिखावा हो रहा है।
~घोटाले का पर्दाफ़ाश होने के बाद आज राजेश एक्सपोर्ट के शेयर 100 रुपए पर आ चुके हैं। इसी के साथ LIC का 10% शेयर भी डूब गया।
~भारत ने अमेरिका को छोड़ा पीछे। बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा बाजार।
~पहलवान विनेश फोगाट के मामले मे दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल भारतीय कुश्ती संघ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई बंद कर दी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चूंकि मामला निष्प्रभावी हो गया है। इसलिए याचिका खारिज की जाती है।
~दिनेश कुमार को मिला झज्जर डीआईपीआरओ का चार्ज। गुरुग्राम के डीआईपीआरओ बिजेंद्र को मिला रेवाड़ी का एडिशनल चार्ज।
~प्रयागराज- युवक ने प्रॉपर्टी के लिए माता-पिता, बहन को मारा फिर दोस्त ने उसे ही मार डाला। बोला- जो मां-बाप का नहीं, मेरा क्या होगा।
~सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में आए:कहा-6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होंगे, पार्टी ने तीन प्रवक्ता नियुक्त किए।
~मानसून केरल पहुंचा,इस बार 3 दिन लेट:7 दिन भारी बारिश का अनुमान; दिल्ली-NCR में आंधी से कारों पर पेड़ गिरे, सड़कें जाम।
~भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने फ्लेक्स फ्यूल वाहनों की दुनिया में कदम रखते हुए WagonR को देश की पहली इथेनॉल से चलने वाली कार के रूप में पेश किया है।
~ फ्लेक्स फ्यूल का बड़ा धमाका:50% वाहन शिफ्ट हुए तो किसानों की जेब में जाएंगे ₹12,403 करोड़दिल्ली में मारुति सुजुकी के पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन के लॉन्च के दौरान पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि इस तकनीक से करीब 66.4 लाख मीट्रिक टन CO₂ उत्सर्जन में कमी आएगी।
~अमेरिका दे रहा भारत पर दबाव लेकिन झुकेंगे नहीं PM मोदी',रूस से रिश्तों पर पुतिन की ट्रंप को दो टूक
~विजय को सपोर्ट करना पड़ा कांग्रेस को भारी,DMK ने INDIA गठबंधन को दिया झटका।
~पाकिस्तान को चीन ने बीच राह में छोड़ा, पैसे नहीं दिए तो रोका J-10C फाइटर जेट।
राज्यसभा चुनाव- भाजपा के 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी: एमपी से तरुण चुग,राजस्थान से सतीश पूनिया को मौका; कांग्रेस के पवन खेड़ा कर्नाटक से प्रत्याशी।
~13 दिन में टूटी 28 साल पुरानी TMC: निष्कासित विधायक बोले-अभिषेक के खिलाफ बोल नहीं सकते थे; बगावत हुई क्योंकि फैसले थोपे जा रहे थे।
~10वीं की योग्यता वाली नौकरी ग्रैजुएट उम्मीदवार को नहीं दे सकते; SC का बड़ा आदेश।
~लालू-राबड़ी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म, तेज प्रताप को अब एक ही बॉडीगार्ड।
~इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, IPC की धारा 406 और 420 एक साथ नहीं हो सकती लागू।
~पुणे के विप्रो धर्मांतरण और धार्मिक उत्पीड़न मामले की जांच में नासिक SIT मॉडल की एंट्री? पुलिस कर सकती है विशेष रणनीति का अध्ययन।
~नीट-यूजी: पेपर लीक के बाद एक और अभ्यर्थी की कथित आत्महत्या, राहुल गांधी बोले- बर्बाद हो चुकी व्यवस्था ज़िम्मेदार।
~बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर के अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग में पांच लोगों की मौत।
~कोलकाता नगर निगम में बड़ा बदलाव: फिरहाद हकीम ने मेयर पद से दिया इस्तीफा, सियासी अटकलें तेज।
~TMC नेता भीड़ के डर से बिस्तर के नीचे छिपा: ग्रामीणों से आवास योजना के नाम पर 8 लाख वसूले थे; लोग कट-मनी वापस मांगने पहुंचे।
~फायरिंग मामले में खान सर के गार्ड्स गिरफ्तार। हथियार जब्त,खान सर से पुलिस की पूछताछ; रौशन आनंद की रिहाई को लेकर छात्रों का कैंडल मार्च।
~CJI बोले- शहरों में व्यक्ति भीड़ में भी अकेला: गांवों में समुदाय अब भी जीवन का केंद्र, हमें जीवन को बैलेंस करना सीखना होगा।
~जम्मू-कश्मीर के रियासी में बादल फटा। कई घरों को नुकसान: दिल्ली में बारिश से 11 फ्लाइट डायवर्ट, MP में आंधी-बारिश,मानसून केरलम पहुंचा।
~सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर होंगे अगले टी20 कप्तान,BCCI ने कर लिया फैसला!
~कैबिनेट ने एटीएफ की कीमतों में उतार-चढ़ाव से एयरलाइंस को बचाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी।
~क्रिसिल के अनुसार पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच ऑटो कंपोनेंट सेक्टर के मार्जिन में कमी आने की संभावना है।
~सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रकों और बसों को बदलने के लिए 9,585 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी।
~मई में ईंधन निर्यात घटकर 930,000 बैरल प्रति दिन रह गया,जो 2022 के बाद से सबसे कम है।
~भारत में सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से दिन के समय की मांग में कुछ हद तक कमी आई है लेकिन रात में इसकी कमी बनी हुई है।
~रिपोर्ट के अनुसार Oyo की मूल कंपनी Prism को ₹6,650 करोड़ की सार्वजनिक लिस्टिंग के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है।
~मुद्रा के बढ़ते दबाव के मद्देनजर आरबीआई और सेबी ने विदेशी निवेश पर नियंत्रण कड़ा किया।
~भारत में सेमीकंडक्टर स्टार्टअप्स में निजी पूंजी का प्रवाह जारी है, टेसॉल्व के सीईओ।
~फ्लिपकार्ट ने आईपीओ की तैयारी से पहले भुगतान, बायोमेट्रिक्स और लॉयल्टी पर दांव लगाया है।
~फेयरवुड न्यूक्लियर और एसके सिक्योरिटीज ने छोटे रिएक्टर परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
~आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने से इनकार किया,कहा कि भंडार 880.52 टन पर स्थिर है।
~मई में सेवाओं का पीएमआई बढ़कर 59.8 हो गया क्योंकि मांग और उत्पादन में वृद्धि हुई।
~मध्य प्रदेश में 233 किलोमीटर लंबे एनएच-347बी के उन्नयन के लिए 4,415 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना को कैबिनेट ने मंजूरी दी।
~सरकार द्वारा गेहूं की खरीद में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 35 मिलियन टन तक पहुंच गई,जो 2026-27 सीजन के लक्ष्य से अधिक है।
~रियल एस्टेट स्टार्टअप प्रॉप्सोच ने कारोबार विस्तार के लिए निवेशकों से 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सीड फंडिंग जुटाई।
~एमपीसी द्वारा रेपो दर में कोई बदलाव न करने से विकास को स्थिर करने में मदद मिलेगी: एसबीआई अध्यक्ष।
~कोटक ऑल्ट्स ने अपने 14वें रियल एस्टेट फंड के माध्यम से 1 बिलियन डॉलर जुटाए।
~हैदराबाद में जमीन की नीलामी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए, प्रति एकड़ 200 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत मिली।
~आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के बावजूद वित्त वर्ष 2026 में टायरों का निर्यात रिकॉर्ड 27,312 करोड़ रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया।
~रिफाइनरी रखरखाव और घरेलू मांग के कारण भारत का ईंधन निर्यात 2022 के बाद से सबसे निचले स्तर पर आ गया है।
~सुजलॉन ने ''सुजलॉन 2.0'' का अनावरण किया, वित्त वर्ष 2031 तक 10 गीगावाट वार्षिक नवीकरणीय ऊर्जा बिक्री का लक्ष्य रखा।
~रिलायंस इंडस्ट्रीज ने झज्जर टाउनशिप परियोजना में 8,646 करोड़ रुपये के निवेश के लिए हरियाणा सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
~दो महीने की अनियमितताओं के बाद मई में भारत को कच्चे तेल और एलपीजी की आपूर्ति में सुधार हुआ; एलएनजी की आपूर्ति युद्ध-पूर्व स्तर से भी अधिक रही।
~नकारात्मक जोखिमों के बढ़ने से भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि रुक सकती है।
~एप्पल ने सीसीआई को भारत में अपने परिचालन से संबंधित वित्तीय विवरण प्रदान करने पर सहमति जताई है।
~उपभोक्ता संरक्षण संस्था ने 'डार्क पैटर्न' के उल्लंघन के लिए फिजिक्स वाला और मैक्फी पर जुर्माना लगाया।
~सरकार द्वारा सोलर ग्लास पर आयात शुल्क बढ़ाने के बाद बोरोसिल रिन्यूएबल्स के शेयरों में 10% की उछाल आई।
~नेस्ले इंडिया ने शहरी मध्यम वर्ग से मांग में अस्थिरता का संकेत दिया है क्योंकि उनकी आय में वृद्धि नहीं हुई है।
~भारत अंग प्रत्यारोपण के लिए प्रतीक्षा अवधि को कम करने के लिए नीति में बदलाव की योजना बना रहा है।
~एगिलिटास स्पोर्ट्स ने नेक्सस वेंचर पार्टनर्स और रेनमैटर से 225 करोड़ रुपये जुटाए।
~ एआई का जादू खत्म?अमेरिका से लेकर एशिया तक एआई कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली, करोड़ों डूबे।
~अच्छी खबर,हरियाणा में 1544 KM सड़कों के चौड़ीकरण को मंजूरी, 12 से 18 फीट की जाएंगी रोड।
~हरियाणा सरकार 12 फीट चौड़ी सड़कों को 18 फीट तक चौड़ा करेगी, साथ ही 2028 तक सभी भवनों पर सोलर पैनल लगाएगी।
~12 फीट चौड़ी सड़कें 18 फीट की होंगी। 2028 तक सभी भवनों पर लगेंगे सोलर पैनल। हर 50 किलोमीटर पर एक ईवी चार्जिंग स्टेशन।
~हरियाणा में 12 फीट चौड़ाई की सभी सड़कों को 18 फीट चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है।
~वर्तमान में 3240 किलोमीटर लंबे लिंक रोड 12 फीट चौड़ाई के हैं। जिन्हें 18 फीट का किया जाना है। इनमें से 1696 किलोमीटर लंबी सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। शेष 1544 किलोमीटर सड़कों को चौड़ा करने का काम भी जल्द शुरू होगा।
~मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को हरियाणा विजन-2047 के तहत लोकनिर्माण (बीएंडआर) विभाग के अगले पांच साल के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सड़कों के किनारे साइन बोर्ड, बर्म व सफेद पट्टी लगवाना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्रों में धूल-मिट्टी व प्रदूषण को कम करने के लिए सड़कों के आसपास पेवर-ब्लॉक अथवा घास लगवाया जाए। इस कार्य के लिए प्रथम चरण में 368 किलोमीटर लंबाई की 138 सड़कें चिह्नित की गई हैं।
~सोनीपत,फरीदाबाद,गुरुग्राम,पानीपत,रोहतक व करनाल जिलों में नवंबर तक सड़कों के आसपास टाइलें व ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा।
~मुख्यमंत्री ने रेलवे क्रासिंग की फाटकों को मानव रहित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि जहां-जहां रेलवे की अनुमति के कारण कार्य अटके हुए हैं, उनकी सूची तैयार करें।
~वे स्वयं रेल मंत्री से मिलकर इन अड़चनों को दूर करवाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में निर्माणाधीन 17 में से चार बाइपास का निर्माण पूरा हो चुका है। कुछ पर कार्य चल रहा है और कुछ स्थानों पर जमीन की कमी आड़े आ रही है।
~इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जमीन अधिग्रहण का कार्य संबंधित उपायुक्तों के माध्यम से प्राथमिकता से पूरा करवाएं। कुरुक्षेत्र में बने एलिवेटिड ट्रैक के नीचे हल्के वाहनों के लिए सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए।
~2028 तक हर भवन पर होगा सोलर पैनल
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी भवनों,गोदामों, मार्केट कमेटी के शेड तथा सभी घरों पर सोलर पैनल लगाने की कार्ययोजना बनाई जाए ताकि प्रदेश को बाहर से बिजली खरीदने की आवश्यकता न पड़े।
~साल 2028 तक प्रदेश में एक भी भवन ऐसा न बचे जिस पर सोलर पैनल न लगा हो। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ-साथ निजी कंपनियों की भी मदद ली जाए।
~आमजन को केंद्र के अलावा प्रदेश सरकार द्वारा भी अलग से सब्सिडी दी जाएगी। औद्योगिक इकाइयों में सोलर पैनल लगाने के लिए आकर्षक योजना तैयार करने और बिल्डिंग कोड में आवश्यक संशोधन करने के संबंध में भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।
~हर 50 किलोमीटर पर एक ईवी चार्जिंग स्टेशन लगेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी नए बनने वाले सरकारी भवनों में ईवी चार्जिंग स्टेशन का प्रविधान किया जाए जिसके लिए केंद्र सरकार आर्थिक सहायता देती है। हर 50 किलोमीटर के दायरे में कम से कम एक ईवी चार्जिंग स्टेशन जरूर होना चाहिए ताकि आमजन में ईवी वाहनों के प्रति रुझान बढ़े। सभी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने की कार्ययोजना बनाई जाए।
~जिलों में बनेंगे नए विश्राम गृह। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त को प्रदेश में एक साथ नए विश्राम गृहों का शिलान्यास किया जाएगा। कुरुक्षेत्र में 78 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया विश्राम गृह बनाया जाएगा।
~हरियाणा में 10649 गरीब परिवारों को जल्द मिलेंगे प्लॉट और फ्लैट,CM सैनी का एलान; EWS कैटेगरी को भी फायदा।
~मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में 10,649 गरीब परिवारों को जल्द प्लॉट और फ्लैट आवंटित करने का निर्देश दिया है।
~10,649 गरीब परिवारों को मिलेंगे प्लॉट-फ्लैट,सीएम सैनी ने शीघ्र आवंटन के दिए निर्देश,अपात्र को लाभ देने पर होगी सख्त कार्रवाई।
~हरियाणा में 10 हजार 649 गरीब परिवारों को जल्द ही प्लॉट व फ्लैट मिलेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को ''सभी के लिए आवास'' विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि यथाशीघ्र इन प्लॉट व फ्लैट के आबंटन का कार्य पात्र परिवारों को किया जाए। अब तक पांच योजनाओं के तहत प्रदेश में दो लाख 31 हजार 215 परिवारों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए 2375 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
~हरियाणा विजन-2047 के तहत विभाग के अगले पांच साल के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी अपात्र व्यक्ति या परिवार को योजना का लाभ दिया जाता है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छत देना सरकार की प्राथमिकता: सैनी
~प्रत्येक प्रदेशवासी को रहने के लिए छत देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा यह कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। सभी के लिए आवास विभाग शेष बचे सभी पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें आवास उपलब्ध करवाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करे।
~विभाग के महानिदेशक जे गणेशन ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी),प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 तथा लाइसेंसी कालोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) आवासों के वितरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि विभाग द्वारा आगामी समय में बचे हुए पात्र परिवारों को आवास सुविधाएं उपलब्ध करवाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
~मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हर पात्र परिवार को सरकारी मदद से छत मुहैया करवाई जाए, लेकिन यह भी सुनिश्चित करना आवश्यक है कि योजना का दुरुपयोग न हो।
~अपात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ देने पर सख्त कार्रवाई। उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक की जाए ताकि तसदीक हो सके कि लाभ लेने वाले परिवार वास्तव में योजना के लिए पात्र थे या नहीं।
~यदि यह साबित होता है कि अपात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दिया गया है तो संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने घुमंतू जाति के ऐसे गरीब परिवारों के लिए पंजीकरण शुल्क में रियायत देने के भी निर्देश दिए जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है।
~मानसून ने केरल में दी दस्तक (3 दिन देरी से) अगले 7 दिन भारी बारिश का अनुमान; देश के कई राज्यों में अलर्ट।
~CJI का अहम बयान शहरों में भीड़ के बीच भी अकेलापन, गांवों में समुदाय मजबूत,संतुलित जीवन पर जोर।
~बिहार के मुजफ्फरपुर अस्पताल में आग, 5 की मौत, सभी मरीज सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट; जांच जारी।
~NEET परीक्षा को लेकर बहस तेज,पारदर्शिता और सुधार की मांग, छात्रों की सुरक्षा पर फोकस।
~यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले,कृषि उत्पादों के दाम बढ़े, मुआवजा नीति को मंजूरी।
~मौसम विभाग का अलर्ट,कई क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश की संभावना, 60–70 किमी/घंटा तक हवाएं।
~मुजफ्फरनगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई,प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, कई कॉलोनियां सील।
~स्वास्थ्य सेवाओं पर नजर ,मंत्री ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
~देवबंद दारुल उलूम का फैसला,अनुशासन बनाए रखने के लिए छात्रों पर स्मार्टफोन प्रतिबंध।
~ गंभीर मामलों में कानूनी सख्ती,आरोपियों की जमानत निरस्त, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क।
~बुलंदशहर सड़क हादसा,टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल।
~बागपत में गैस सिलेंडर हादसा,आग लगने से मासूम की मौत,सुरक्षा को लेकर सतर्कता जरूरी।
~ सहारनपुर हत्याकांड अपडेट, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई तेज की।
~गृहमंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों को AI, मशीन लर्निंग और ब्लॉकचेन पर ध्यान देने की सलाह दी।
~अहमदाबाद में विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप का शुभारंभ,योग को वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद।
~देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार लॉन्च,पेट्रोल और एथेनॉल से चलेगी, पर्यावरण को फायदा।
~दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट,केरल, कर्नाटक,तमिलनाडु में अगले 7 दिन सतर्कता।
~भारतीय महिला मुक्केबाजी को बड़ी सफलता, जैस्मीन लैंबोरिया विश्व रैंकिंग में नंबर-1 बनीं।
~विश्व पर्यावरण दिवस आज देशभर में जागरूकता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण पर जोर।
~भारत और पाकिस्तान के बीच जल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत चिनाब नदी के पानी को सुरंग के जरिए ब्यास नदी में मोड़ने की योजना बना रहा है। जो सिंधु जल संधि का गंभीर उल्लंघन होगा।
~महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 में से पांच सीटों पर बड़ा उलटफेर,निर्विरोध चुने गए ''महायुति'' उम्मीदवार।
~Big News On Gold,गुजरात में सोने की डिमांड में भारी गिरावट! महंगे दाम और PM मोदी की अपील से घटी मांग।
~INDIA गठबंधन को बड़ा राजनीतिक झटका लगा।
~DMK ने आधिकारिक तौर पर INDIA ब्लॉक से अलग होने का ऐलान किया।
~DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने कांग्रेस पर "धोखा" देने का आरोप लगाया।
~उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता और DMK यूथ विंग के सचिव हैं।
~DMK का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने वादे पूरे नहीं किए।
~पार्टी ने कहा कि कांग्रेस के कथित धोखे से कार्यकर्ता बेहद आहत हैं।
~दिल्ली अग्निकांड-वेंटिलेटर पर लेटे राधेश्याम अग्रवाल की 3 पीढ़ियां खत्म:पत्नी, बेटे-बहू, 2 पोतियों की मौत से अब तक बेखबर; एक साथ जलीं चिताएं, रिश्तेदारों ने दी मुखाग्नि
~आरबीआई ने मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट नहीं बढ़ाया है। इसका मतलब है कि रेपो रेट 5.25 फीसदी बना रहेगा।
~तमिलनाडु के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष के.अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आधिकारिक तौर पर उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
~केंद्र सरकार मानसून सत्र में फिर महिला आरक्षण बिल लाने की कर रही तैयारी नई।
~दिल्ली में सरकार ने पांच राज्यों के चुनावों के बाद महिला आरक्षण विधेयक को मानसून सत्र में लाने की योजना बनाई है।
~दिल्ली अग्निकांड: होटल मालिक 4 दिन पुलिस रिमांड पर दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश होटल में लगी आग मामले में मालिक लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. बजाज को पुलिस ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेश किया था।
~मुजफ्फरपुर अग्निकांडः प्रसाद अस्पताल मैनेजमेंट के खिलाफ FIR के आदेश।
~मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में हुए अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन ने अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे में लगभग डेढ़ दर्जन लोग घायल भी हैं।
~राहुल गांधी के ''आर्थिक सुनामी और इमरजेंसी'' वाले बयान पर BJP का पलटवार राहुल गांधी ने भारत में आर्थिक सुनामी और इमरजेंसी की आशंका जताई। बीजेपी ने इन दावों को खारिज कर अर्थव्यवस्था को मजबूत बताया।
~के.अन्नामलाई शुक्रवार को सोशल मीडिया पर करेंगे बड़ा ऐलान।
~बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के.अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर कल दोपहर 12 बजे बड़ा ऐलान करने की बात कही है।
~नीलकंठ मिश्रा वर्ल्ड बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त नीलकंठ मिश्रा को वर्ल्ड बैंक में तीन साल के लिए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वह वॉशिंगटन डीसी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
~ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें,देशद्रोह की शिकायत दर्ज सिलीगुड़ी और कोलकाता में ममता बनर्जी के खिलाफ देशद्रोह की शिकायतें दर्ज की गई हैं। शिकायतें उनके चुनावी भाषण से जुड़ी हैं।
~सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट नई दिल्ली में आज सोने की कीमत 1,300 रुपये और चांदी की कीमत 5,600 रुपये से अधिक गिरी। MCX पर शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।
~हादसे के बाद कसा शिकंजा,दिल्ली में अवैध होटलों पर सीलिंग के आदेश दिल्ली हादसे के बाद जांच शुरू हो गई है। महिपालपुर में 250 होटल बिना लाइसेंस के पाए गए। एमसीडी ने इन पर सीलिंग के आदेश जारी किए।
~विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम घोषित आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस बार की थीम '"प्रकृति के साथ जीना'' है। कार्यक्रम की मेजबानी अजरबैजान करेगा।
~यमुना एक्सप्रेसवे नो प्रोटेस्ट जोन घोषित गौतमबुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेसवे पर ० से 41 किमी तक धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर यह फैसला लिया गया।
बात ।
~मौसम विभाग ने 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया मौसम विभाग ने 5 जून को 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी।
~BCCI का बड़ा फैसला,श्रेयस अय्यर बने भारत के नए T20 कप्तान भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव करते हुए श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया T20 कप्तान बनाया गया है। अब तक यह जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के पास थी।
~दिल्ली अग्निकांड-वेंटिलेटर पर लेटे राधेश्याम अग्रवाल की 3 पीढ़ियां खत्म:पत्नी, बेटे-बहू, 2 पोतियों की मौत से अब तक बेखबर;एक साथ जलीं चिताएं, रिश्तेदारों ने दी मुखाग्नि।
~आरबीआई ने मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट नहीं बढ़ाया है। इसका मतलब है कि रेपो रेट 5.25 फीसदी बना रहेगा।
~ तमिलनाडु के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आधिकारिक तौर पर उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
~नेपाल की सत्ताधारी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रवि लामिछाने का जिस तरह से नई दिल्ली में शाही स्वागत किया गया है । उससे खुद नेपाल के नेता और जनता हैरान हैं। रवि लामिछाने का स्वागत नई दिल्ली में किसी प्रधानमंत्री की तरह किया गया है।
~बीजेपी दफ्तर में रवि लामिछाने के ऊपर लगातार फूलों की बारिश होती रही,बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया,भारत के गृहमंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात हुई, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उनके साथ मुलाकात की और अंत में उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी हुई और इस बैठक में भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल समेत कई उच्च अधिकारी मौजूद थे।
~प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच जून को गुजरात के सूरत में 18800 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन करने गए हैं। इस खास मौके पर जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का एक खास किस्सा सुनाया।
~तमिलनाडु में जल्द ही बड़ी राजनीतिक उथल पुथल देखने को मिल सकती है। चर्चाएं शुरू हो गईं हैं कि अब सुपरस्टार रजनीकांत भी राजनीति में एंट्री कर सकते हैं।
~ ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर से इस्तीफा देने को कहा, लोकसभा सांसद ने कर दिया मना।
~भारत के लिए आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर सामने आई है। शुक्रवार को आए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2025-26 में भारत की GDP बढ़कर 7.7% हो गई, जो कि इससे पिछले साल 7.1% थी. हालांकि अर्थशास्त्रियों का कहना है कि दुनिया भर में और देश के अंदर बढ़ते खतरों की वजह से इस रफ्तार को बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।
~ बिहार की राजधानी पटना में ‘'खान ग्लोबल स्टडीज'’ में हुई तोड़फोड़ और फायरिंग के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने गार्डों के बयान के आधार पर संस्थान के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ कदमकुआं थाने में मामला दर्ज किया है।
~आरोप है कि घटना के दौरान हुई फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बना. पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए सुरक्षा गार्ड प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह ने पूछताछ के दौरान बयान दिया कि पथराव और हंगामे के दौरान उन्हें फायरिंग करने के लिए कहा गया था।
~गार्डों के अनुसार उन्होंने चार राउंड हवाई फायरिंग की, जिसमें दोनों ने दो-दो राउंड गोलियां चलाईं। पत्थरबाजी के दौरान खान सर ने उनसे कहा था कि देख क्या रहे हो,गोली चलाओ,जो होगा मैं देख लूंगा।
~मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली सचिवालय में शुक्रवार को हाई लेवल बैठक हुई. इसमें सरकार ने बड़ा फैसला लिया,जिसके तहत अवैध निर्माण और प्रतिष्ठानों के मामलों में अधिकारियों पर भी गाज गिरेगी. DDMA एक्ट 2005 की धारा 51,55 और 56 के तहत दोषी अधिकारियों को 2 साल तक सजा भी हो सकती है। इतना ही नहीं दोषी अधिकारियों के वेतन,पेंशन और संपत्ति से सार्वजनिक नुकसान की भरपाई की जाएगी।
~ वंदे भारत ट्रेन को बदनाम करने की साजिश पर एक्शन, रेलवे ने फेक न्यूज़ फैलाने वालों पर कराई FIR।
~बिहार का अरबपति प्लंबर, बैंक में जमा 294.80 करोड़ रुपये।
~Reserve Data: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जोरदार वापसी। Indian Forex Reserve Data: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) में पिछले सप्ताह गिरावट के बाद फिर से इजाफा दर्ज हुआ है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 29 मई 2026 को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 93.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 682.32 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
~इंडिया गठबंधन की बैठक में DMK शामिल नहीं होगी 8 जून को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक होगी जिसमें ममता बनर्जी शामिल होंगी। डीएमके इस बार बैठक में नहीं आएगी।
~नाइजर में सहारा रेगिस्तान में 49 लोगों की प्यास से मौत नाइजर के सहारा रेगिस्तान में एक ट्रक खराब होने से 49 लोग फंसे। पानी की कमी से सभी की मौत हो गई। ये लोग माली से त्योहार के बाद लौट रहे थे।
~ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर सेवा शुल्क की योजना बनाई ईरान ने होर्मज स्ट्रेट पर जहाजों से टोल नहीं बल्कि नेविगेशन और सुरक्षा सेवाओं के लिए शुल्क लेने की योजना बनाई है। ओमान के साथ मिलकर यह व्यवस्था लागू होगी।
~ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की संभावना जताई डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द व्यापार समझौता हो सकता है। उन्होंने पीएम मोदी को ''अच्छा दोस्त'' बताया।
~जेलेंस्की ने पुतिन को सीधी बातचीत का प्रस्ताव दिया यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को खुला पत्र लिखकर युद्ध खत्म करने के लिए सीधी बातचीत का प्रस्ताव दिया है। पुतिन ने कुछ शर्तों पर समझौते की इच्छा जताई है।
~TCS के बाद अब विप्रो में बवाल,पुणे ऑफिस में धार्मिक उत्पीड़न के ऑरोप पुणे में विप्रो की पूर्व कर्मचारी ने बॉस पर धार्मिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस और कंपनी का जांच का आदेश।
~ट्रंप ने ईरान और लेबनान पर कड़ा रुख अपनाया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि चाहे सैन्य संघर्ष हो या समझौता,अमेरिका की जीत होगी। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कड़ी चेतावनी दी।
~डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को असफल देश बताया ट्रंप ने क्यूबा की आर्थिक तंगी के लिए वेनेजुएला संकट को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने क्यूबा के पुनर्निर्माण के लिए योजनाओं का वादा किया।
~भारत–वेनेजुएला के बीच संबंध मजबूत करने पर चर्चा, ऊर्जा व व्यापार में सहयोग बढ़ाने पर जोर।
~ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की संभावना जताई डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द व्यापार समझौता हो सकता है। उन्होंने पीएम मोदी को ''अच्छा दोस्त'' बताया।
~पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में 4 जून को तीसरे वनडे में 4 विकेट से जीत दर्ज कर 2-1 से सीरीज अपने नाम की। बाबर आजम ने 40 रन बनाए।
~ अमेरिका में सैन्य कार्रवाई को लेकर बहस तेज संसद की मंजूरी के बिना युद्ध पर रोक की मांग, विदेश नीति पर मतभेद उभरे।
~मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर निवेशकों में सतर्कता,उतार-चढ़ाव जारी।
~अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का कहना है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता कुछ ही हफ्तों में पूरा हो जाएगा।
~मेरिट्रोनिक्स आईपीओ ने तीसरे दिन 315 गुना कारोबार दर्ज किया;जीएमपी ने लिस्टिंग के दौरान 52% के मजबूत लाभ का संकेत दिया।
~नोवो नॉर्डिस्क ने यूएई में वेगोवी वजन घटाने की गोली लॉन्च की।
शुक्रवार 5 जून 2026 को थिएटर्स और OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली बॉलीवुड,हॉलीवुड और साउथ इंडियन (टॉलीवुड, कोलीवुड, मोलीवुड, सैंडलवुड) फिल्मों की पूरी लिस्ट देखें तो
•बॉलीवुड (Hindi Cinema)•
~Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai (थिएटर्स): डेविड धवन द्वारा निर्देशित यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। इसमें वरुण धवन, मृनाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पुरानी क्लासिक बॉलीवुड रॉम-कॉम की याद दिलाएगी।
~Bandar (थिएटर्स): अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस ड्रामा फिल्म में बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा और राज बी.शेट्टी। नजर आएंगे। यह एक उम्रदराज कलाकार की कहानी है जिसकी जिंदगी एक हादसे के बाद पूरी तरह बदल जाती है।
•हॉलीवुड (Hollywood)•
~Scary Movie 6 (थिएटर्स): मशहूर हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की वापसी हो रही है। वायंस ब्रदर्स द्वारा लिखित इस फिल्म में अन्ना फारिस और रेजिना हॉल मुख्य भूमिकाओं में हैं। जो मॉडर्न हॉरर फिल्मों और 'कैंसल कल्चर' पर तंज कसती नजर आएगी।
~Masters of the Universe (थिएटर्स):यह एक बड़ी एक्शन-एडवेंचर और फैंटेसी फिल्म है। निकोलस गालित्जाइन (प्रिंस एडम/ही-मैन) और इड्रिस एल्बा स्टारर यह फिल्म प्लेनेट इटर्निया को बचाने की जंग पर आधारित है।
~Power Ballad (थिएटर्स): पॉल रड और निक जोनास की यह एक म्यूजिकल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। जो एक वेडिंग सिंगर और एक ढलते हुए रॉक स्टार की कहानी दिखाती है।
• साउथ इंडियन सिनेमा (South Indian Movies)•
•टॉलीवुड (Telugu) & कोलीवुड (Tamil)•
~Peddi (थिएटर्स - 4 जून को रिलीज, कल भी चर्चा में रहेगी): राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर यह एक बड़ी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। जिसे बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। यह ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी एक पहलवान की कहानी है।
~Parimala and Co (थिएटर्स - Tamil): यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन पांडिराज ने किया है। इसमें जयराम, उर्वशी,मिस्किन और योगी बाबू मुख्य किरदारों में हैं। कहानी एक अजीबोगरीब परिवार के इर्द-गिबर्द घूमती है जो एक गैंगस्टर की मौत के बाद मुश्किल में फंस जाता है।
~29 फिल्म OTT -Netflix -Tamil प्रस्तुत हो रही हैं। लोकेश कनागराज और कार्तिक सुब्बाराज द्वारा प्रोड्यूस की गई यह एक कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा फिल्म है।
•मोलीवुड (Malayalam)•
~फिल्म Patriot अब OTT - Zee5 रिलीज होगी। ममूटी और मोहनलाल जैसे बड़े दिग्गजों से सजी यह एक हाई-स्टेक्स स्पाई थ्रिलर फिल्म है। जिसका निर्देशन महेश नारायणन ने किया है। इसमें फहद फासिल और नयनतारा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
• सैंडलवुड (Kannada)•
~KD: The Devil भी OTT - Zee5 प्रस्तुत होगी।ध्रुव सरजा,संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी स्टारर यह एक तगड़ी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। जो साल 1970 के दशक के बेंगलुरु अंडरवर्ल्ड पर आधारित है। इसे कन्नड़ के साथ तमिल,तेलुगु और मलयालम में भी स्ट्रीम किया जा रहा है।
~Mango Pachcha (थिएटर्स): संचित संजीव और काजल कुंदर स्टारर यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। जो मैसूर के एक डीवीडी स्टोर मालिक के अंडरवर्ल्ड में कदम रखने की कहानी है।
•प्रमुख OTT रिलीज (Hindi / Web Series)•
~Brown (Zee5): अभिनय देव द्वारा निर्देशित इस इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज से करिश्मा कपूर की मुख्य भूमिका में वापसी हो रही है।
~Gullak Season 5 (SonyLIV): दर्शकों का पसंदीदा मिश्रा परिवार अपने नए किस्सों और खट्टी-मीठी नोकझोंक के साथ वापस आ रहा है।
• शेयर बाजार का प्रदर्शन (Stock Market)•
~ 5 June 2026 के भारतीय बाजारों का यह रहा प्रदर्शन। यह एक मिला-जुला दिन रहा। जहां शेयर बाजार में बिकवाली हुई। जबकि सोने-चांदी की कीमतें गिरीं। दूसरी ओर RBI के ऐतिहासिक कदमों से रुपये में जबरदस्त उछाल आया । बाजार की शुरुआत मजबूत हुई लेकिन RBI की GDP वृद्धि अनुमान कटौती के बाद सुस्त हो गया और अंत में लाल निशान में बंद हुआ।
~निफ्टी 50: 49.85 अंक (0.21%) की गिरावट के साथ 23,366.70 पर।
~सेंसेक्स: 116.66 अंक (0.16%) की गिरावट के साथ 74,243.35 पर।
~ अहम कारण: RBI ने FY27 के लिए GDP अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया। जबकि महंगाई का अनुमान 4.6% से बढ़ाकर 5.1% किया। ऊंची क्रूड कीमतों ने भी दबाव बढ़ाया।
~बड़े उतार-चढ़ाव: मीडिया क्षेत्र 3.5% से अधिक उछला, लेकिन मेटल सूचकांक सबसे ज्यादा गिरा (1.6%)। बैंक निफ्टी लगातार चौथे दिन बढ़ा। वहीं, दिग्गज कंपनी ट्रेंट के शेयर 2% से अधिक टूटे, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर में तेजी रही।
•दोनों धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई•
~ सोना: 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) ₹1,24,000 टूटकर ₹1,58,100 पर आ गया (विदेशी स्तर पर 0.6% नीचे)।
~चांदी:चांदी और भी ज्यादा प्रभावित रही और ₹4,490 प्रति किलो टूटकर ₹2,60,620 हो गई (विदेशी स्तर पर 1.6% नीचे)।
~इसस की वजह क्या रही ? वह देखें तो कीमतें इजराइल-लेबनान के संघर्ष विराम के बाद क्रूड तेल की कीमतों में नरमी के कारण गिरीं लेकिन बाजार का ध्यान अमेरिकी जॉब्स डेटा और आने वाले समय में फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में बढ़ोतरी के संकेतों पर टिका रहा।
~यह दिन रुपये के लिए शानदार रहा। RBI के ऐतिहासिक कदमों का नतीजा रहा कि रुपया डॉलर के मुकाबले लगभग एक रुपया मजबूत हुआ। रुपये का बंद होने का स्तर देखें तो रुपया 81 पैसे (0.9%) की तगड़ी मजबूती के साथ 94.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसके ऐतिहासिक सुधार के मद्देनजर RBI ने कई बड़े कदम उठाए हैं। जिसमें विदेशी निवेशकों के लिए सरकारी बॉन्ड में निवेश की सीमा हटाना,पूंजीगत लाभ कर (LTCG) में छूट देना और सार्वजनिक कंपनियों और बैंकों के लिए डॉलर आकर्षित करने के लिए विदेशी मुद्रा स्वैप सुविधा शामिल है। इसके अतिरिक्त जानकारी देखें तो विश्लेषकों का कहना है कि RBI के ताजा उपायों से अगले चार महीनों में लगभग $40 बिलियन डॉलर भारत में आ सकते हैं। यह पैसा भारतीय बॉन्ड मार्केट में निवेश के जरिए आएगा, जिससे रुपये को और सपोर्ट मिलेगा।~ by√• MCP Mumbai•








Comments