*भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 2 हफ्तों बाद लौटी रौनक, $938 मिलियन की बढ़त के साथ $682.32 अरब पर पहुंचा खजाना*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 2 हफ्तों बाद लौटी रौनक, $938 मिलियन की बढ़त के साथ $682.32 अरब पर पहुंचा खजाना*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई) लगातार दो हफ्तों की भारी गिरावट के बाद भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) के मोर्चे पर राहत भरी खबर आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 मई को समाप्त सप्ताह में 93.8 करोड़ डॉलर (USD 938 Million) बढ़कर 682.32 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले सप्ताह में इसमें 7.51 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट देखी गई थी और यह 681.38 अरब डॉलर रह गया था। गौरतलब है कि भारत दुनिया के उन शीर्ष देशों में शुमार है। जिनके पास सबसे विशाल विदेशी मुद्रा भंडार है।
संकट के समय देश का सबसे बड़ा सहारा। जानकारों के मुताबिक वैश्विक अनिश्चितताओं के इस दौर में मजबूत फॉरेक्स रिजर्व देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। भारत अपनी जरूरत का कई महत्वपूर्ण सामान जैसे कच्चा तेल और तकनीकी उपकरण विदेशों से इंपोर्ट (आयात) करता है। जिसके भुगतान के लिए विदेशी मुद्रा भंडार का मजबूत रहना बेहद जरूरी है। यही वजह है कि कुछ हफ्तों पहले देश के प्रधानमंत्री ने भी देशवासियों से इसे बचाने और इसके महत्व को लेकर अपील की थी। रिकॉर्ड हाई से क्यों नीचे आया रिजर्व? वह देखें तो इसी साल 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 728.49 अरब डॉलर के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर (Highest Level)पर पहुंच गया था हालांकि इसके बाद पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते तनाव और डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के दबाव के कारण रिजर्व में कई हफ्तों तक गिरावट देखी गई। 15 जून की रिपोर्ट में यह 696.99 अरब डॉलर था। जिसमें 29 जून तक 15.61 अरब डॉलर की भारी कमी आ चुकी थी। अब आई यह बढ़त बाजार के लिए बड़ी राहत है। फॉरेक्स रिजर्व के अलग-अलग घटकों का हाल देखें तो आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार के विभिन्न हिस्सों में इस प्रकार बदलाव देखा गया।
~विदेशी मुद्रा आस्तियां (FCA): मुद्रा भंडार का यह सबसे प्रमुख हिस्सा 3.12 अरब डॉलर बढ़कर 546.15 अरब डॉलर हो गया। इसमें डॉलर के अलावा यूरो,पाउंड और येन जैसी अन्य वैश्विक मुद्राओं के मूल्य में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर शामिल होता है।
~गोल्ड रिजर्व (Gold Reserves): समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश के स्वर्ण भंडार में 2.18 अरब डॉलर की गिरावट आई । जिससे यह घटकर 112.6 अरब डॉलर रह गया।
~विशेष आहरण अधिकार (SDR):अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास मौजूद एसडीआर 18.75 अरब डॉलर पर स्थिर (अपरिवर्तित) रहा।
~ IMF में देश की आरक्षित स्थिति (Reserve Position): इसमें 80 लाख डॉलर का मामूली इजाफा हुआ। जिसके बाद यह 4.82 अरब डॉलर हो गई।
इस मामूली बढ़त ने बाजार के सेंटिमेंट को सुधारा है और आने वाले दिनों में रुपये की स्थिति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।( Photos Courtesy Social media)
~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post• Digital World• ### #RBI #ForexReserves #IndianEconomy #ForeignExchange #आरबीआई #विदेशीमुद्राभंडार #BusinessNews #EconomicGrowth #GoldReserves #FinancialMarket




Comments