*मुंबई में मानसून की एंट्री 15 जून तक टली,दक्षिण कोंकण में भारी बारिश जारी;जानें कब और कैसे बढ़ेगी बारिश की रफ्तार?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में मानसून की एंट्री 15 जून तक टली,दक्षिण कोंकण में भारी बारिश जारी;जानें कब और कैसे बढ़ेगी बारिश की रफ्तार?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)मुंबई समेत पूरे कोंकण क्षेत्र में इस बार मानसून की दस्तक को लेकर मौसम विभाग के पूर्वानुमान लगातार बदल रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार मुंबई में मानसून की एंट्री एक बार फिर टल गई है और अब 15 जून के आसपास इसके आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कोंकण तट पर विशेषकर दक्षिण कोंकण में पिछले दो दिनों से जोरदार बारिश का दौर जारी है लेकिन मुंबई में मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है। मानसून की वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पश्चिमी तट पर तेज गति से प्रगति की है हालांकि केरल में मानसून की एंट्री सामान्य तिथि (1 जून) से कुछ देर से हुई है लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य तिथि से एक दिन पहले ही कोंकण तट तक पहुंच गया था 


फिलहाल मानसून की उत्तरी सीमा कोंकण तट के रत्नागिरी जिले के हरनाई कस्बे से होकर गुजर रही है। इसका मतलब है कि मानसून मुंबई से अभी भी लगभग 200 किलोमीटर दूर है। पिछले दो दिनों की बारिश देखें तो गोवा और कोंकण तट के पास पूर्व-मध्य अरब सागर में बने चक्रवाती परिसंचरण और उससे जुड़ी पूर्व-पश्चिम ट्रफ के प्रभाव से दक्षिण कोंकण में भारी वर्षा हुई हैं। पिछले 48 घंटों में रत्नागिरी में 136 मिमी और हरनाई में 67 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सिंधुदुर्ग,देवगढ़,भाटये, दाभोल जैसे इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई है हालांकि अब यह मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ने लगा है । जिससे अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की गतिविधियाँ मुख्य रूप से गोवा और तटीय कर्नाटक तक सीमित रहेंगी। मुंबई सहित पूरे कोंकण क्षेत्र में अगले तीन दिनों तक बहुत हल्की बारिश (टपकी-फुहार) के ही आसार हैं। दौरान मुंबई का हाल जानें तो मानसून सामान्य तिथि पर नहीं पहुंचेगा। पहले मौसम विभाग ने मुंबई में मानसून के आगमन की संभावित तिथि 10 जून बताई थी। जिसे बाद में संशोधित कर 11 जून किया गया था। अब यह स्पष्ट हो गया है कि इस वर्ष मानसून अपनी सामान्य तिथि 14 जून तक भी मुंबई नहीं पहुंच पाएगा। 1 से 10 जून के बीच सांताक्रूज में केवल 13.1 मिमी और कोलाबा में मात्र 5 मिमी वर्षा ही रिकॉर्ड की गई है। जबकि जून माह में मुंबई की सामान्य वर्षा 526.3 मिमी होती है। यह बड़े अंतर को दिखाता है। पिछले वर्षों से तुलना देखें तो वर्ष 2025 में मानसून ने 26 मई को रिकॉर्ड सबसे जल्दी दस्तक दी थी और 9 जून तक पूरे मुंबई क्षेत्र में पहुंच गया था। 


वर्ष 2023 में मानसून लगभग दो सप्ताह की देरी से 25 जून को मुंबई पहुंचा था। वर्ष 2024 में मानसून ने 9 जून के आसपास मुंबई में एंट्री ली थी। इस बार मानसून की चाल धीमी है और यह अगले 4-5 दिनों तक दक्षिण कोंकण में ही ठहरा रह सकता है। आने वाले दिनों का पूर्वानुमान (15-16 जून)को मौसम मॉडलों के अनुसार13 जून को गोवा और दक्षिण कोंकण तट के पास अरब सागर के निचले स्तरों में एक नया चक्रवाती परिसंचरण बनने जा रहा था। यह सिस्टम 14 जून तक तट के और करीब आ जाएगा। इसके प्रभाव से 14 से 16 जून के बीच सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी,रायगढ़, अलीबाग,मुंबई और पालघर सहित पूरे कोंकण तट पर बारिश की गतिविधियाँ तेज हो जाएंगी।


 दक्षिण कोंकण जैसे देवगढ़,सिंधुदुर्ग,भाटये, रत्नागिरी, दाभोल,रायगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश  करीब 64.5 मिमी से अधिक की संभावना है ।अलीबाग,मुंबई,पालघर,दहानू इत्यादी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है लेकिन अत्यधिक भारी बारिश के आसार कम हैं। मुंबई में अधिकतम 30-40 मिमी प्रतिदिन की बारिश का अनुमान है। मुंबई में मानसून एंट्री का शांत अंदाज हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मुंबई में मानसून की आधिकारिक घोषणा 15 जून के आसपास (एक दिन आगे-पीछे) की जा सकती है लेकिन इस बार की एंट्री पिछले कुछ वर्षों की तरह तेज और जोरदार बारिश के साथ नहीं होगी। इसके बजाय हल्की से मध्यम बारिश के बीच मानसून मुंबई में शांत तरीके से प्रवेश कर सकता है हालांकि जून के दूसरे सप्ताह के अंत से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। नागरिकों के लिए सलाह है कि मुंबईकरों को अभी तीन दिनों तक बहुत हल्की बारिश का सामना करना पड़ेगा लेकिन 15 जून के बाद बारिश में इजाफा होगा। नालों और निचले इलाकों में जलभराव की संभावना फिलहाल बहुत कम है हालांकि दक्षिण कोंकण की यात्रा करने वालों को भारी बारिश और सड़क बंद होने का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में जाने से पहले स्थानीय अलर्ट चेक करने की सलाह दी है। (Photos Courtesy Social media)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• Digital World• #MumbaiMonsoonDelay
#मुंबईमानसून2026#MonsoonEntry15June
#कोंकणतटबारिश#MumbaiRainsUpdate
#दक्षिणपश्चिममानसून#IMDWeatherAlert
#MonsoonSlowProgres#मानसूनसामान्यतिथि
#KonkanCoastHeavyRain

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई