*12 दिन की देरी के बाद मुंबई में दस्तक दे गया दक्षिण- पश्चिम मानसून,अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट,जानें किधर बरसेंगे बादल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*12 दिन की देरी के बाद मुंबई में दस्तक दे गया दक्षिण- पश्चिम मानसून,अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट,जानें किधर बरसेंगे बादल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)आखिरकार मुंबईकरों की लंबी प्रतीक्षा खत्म हुई और दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज 23 जून मंगलवार महानगर में कदम रख दिया हालांकि इस बार मानसून का आगमन सामान्य तिथि 11 जून के मुकाबले करीब 12 दिन देरी से हुआ है। जिसने पिछले कुछ हफ्तों में शहर की उमस भरी गर्मी को और बढ़ा दिया था। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले सप्ताह (7 दिनों) के दौरान मुंबई और उसके उपनगरों में हल्की से लेकर भारी बारिश होने के पूरे आसार हैं साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें भी देखने को मिल सकती हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो शहर में प्री-मानसूनी गतिविधियाँ काफी सक्रिय रहीं। क्षेत्रीय वेधशाला कोलाबा में 49 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
जबकि हवाई अड्डे के निकट स्थित सांताक्रूज़ वेधशाला में 12 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। एक दिन पहले यानी 22 जून को भी दोनों केंद्रों पर क्रमशः19 मिमी और 13 मिमी बारिश हो चुकी है। जो स्पष्ट करता है कि पिछले 48 घंटों में कोलाबा क्षेत्र में अधिक तीव्र बौछारें पड़ी हैं। यह बारिश मानसून की औपचारिक शुरुआत से पहले की "प्री-मानसून एक्टिविटी"थी। जिसमें गरज के साथ अचानक भारी बारिश होना इस मौसम की खासियत है। मौसम का बदलता इतिहास (विलंब और शीघ्र आगमन) देखें तो दिलचस्प बात यह है कि मुंबई का मानसून आगमन पिछले कुछ वर्षों में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। साल 2024 में मानसून 9 जून को पहुंचा था तो वहीं सबसे जल्दी आगमन का रिकॉर्ड 26 मई ( साल 1956 व साल 2024 में) के नाम है। इसके विपरीत सबसे अधिक देरी से आने का रिकॉर्ड 25 जून ( साल 2019 व साल 2023) के नाम दर्ज है। यह आंकड़े मुंबई के बदलते माइक्रोक्लाइमेट और वैश्विक मौसमी पैटर्न (जैसे अल-नीनो और ला-नीना) के प्रभाव को भी दर्शाते हैं। जून की बारिश का गणित और आगे का पूर्वानुमान देखें तो गौरतलब है कि मुंबई में जून महीने का औसत वर्षा सामान्यत: 526.
3 मिमी होती है लेकिन इस साल अब तक सांताक्रूज़ में मात्र 46.1 मिमी और कोलाबा में 76.1 मिमी ही बारिश हुई है चूंकि जून में अब करीब एक सप्ताह शेष है।
3 मिमी होती है लेकिन इस साल अब तक सांताक्रूज़ में मात्र 46.1 मिमी और कोलाबा में 76.1 मिमी ही बारिश हुई है चूंकि जून में अब करीब एक सप्ताह शेष है।
मौसम विभाग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अधिकांश इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होगी। जिससे यह आंकड़ा औसत के करीब पहुंच सकता है हालांकि कम समय में अत्यधिक वर्षा होने के कारण निचले इलाकों (हिंदमाता,सायन, अंधेरी सबवे,मानखुर्द और विक्रोली) में जलभराव की गंभीर आशंका बनी हुई है। IMD ने मुंबई के लिए पहले दिन ''येलो अलर्ट'' (सतर्कता) जारी किया है। जबकि ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए 24-25 जून को ''ऑरेंज अलर्ट'' (सावधानी) घोषित किया गया है क्योंकि वहां 24 घंटों में 60-100 मिमी तक बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। खास बात यह कि इस बारिश से अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। जिससे भीषण उमस से काफी राहत मिलेगी लेकिन सुबह और रात के समय बारिश की तीव्रता अधिक रहने से स्थानीय ट्रेन और हवाई सेवाएं (विशेषकर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) प्रभावित हो सकती हैं। मछुआरों को अगले 72 घंटों तक खुले समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। मुंबईकरों को सलाह है कि वे अनावश्यक यात्राओं से बचें, अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्लग-इन से हटा दें और निचले इलाकों में पार्किंग से बचें।( Photos Courtesy Social media)
~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• Digital World• #MumbaiMonsoon2026 #मुंबईबारिश #SouthwestMonsoon #मानसूनअपडेट #IMDWeatherUpdate #MumbaiRains #HeavyRainAlert #मुंबईमौसम #WaterloggingWarning #MonsoonDelayed



Comments