*आज 1 जून सोमवार की शाम की अहम खबरें*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*आज 1 जून सोमवार की शाम की अहम खबरें*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
~आर्मी चीफ बोले- भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार,अभी केवल संघर्ष विराम; हमने बेंचमार्क बनाया कि भारत उकसावे पर कैसा जवाब देता है।
~दावे विश्वगुरु के लेकिन एक भी परीक्षा ढंग से नहीं करा सकते', अब CUET को लेकर राहुल गांधी का पीएम पर तंज।
~लोकतंत्र में हर आवाज के लिए जगह, चिंता की कोई बात नहीं; कॉकरोच जनता पार्टी पर RSS की प्रतिक्रिया।
~दिल्ली में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद; धार्मिक स्थलों,सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश नाकाम।
~कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार का नेता चुनना तय, राज्यपाल से मिले।
~सीईसी ज्ञानेश कुमार बोले- सुप्रीम कोर्ट की जांच में खरा उतरा एसआईआर, मतदाता सूची में शामिल किए गए।
~केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। उन्होंने बताया कि 10-15 साल पहले महात्मा गांधी भारत की पहचान थे, लेकिन अब यह बदल गया है। शेखावत के अनुसार, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की वैश्विक छवि में महत्वपूर्ण बदलाव आया है।
~जरांगे का अनशन फिर शुरू: CM फडणवीस बोले- मराठा समाज के हित में होंगे फैसले, लेकिन OBC के साथ नहीं होगा अन्याय।
~सीएम फडणवीस ने ओबीसी समुदाय को भरोसा देते हुए कहा कि इस सरकार ने कभी एक समुदाय से लाभ छीनकर दूसरे को नहीं दिया है और न ही कभी देगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ''ओबीसी समुदाय को डरने की कोई जरूरत नहीं है। हम मराठा समाज की चिंताओं का समाधान करेंगे लेकिन ओबीसी समुदाय के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने देंगे।
~मुंबई में 15 दिन में दूसरी बार महंगी हुई CNG: ₹2 की बढ़ोतरी के साथ दाम ₹86 हुए; ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने की किराया बढ़ाने की मांग।
~इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही, चांदी की कीमत ₹2650 कम होकर ₹2.66 लाख किलो हुई, सोना ₹1654 सस्ता हुआ।
~रिपोर्ट- ईरान को ₹28 लाख करोड़ रीकंस्ट्रक्शन फंड मिलेगा, अमेरिकी कंपनियां निवेश करेंगी; ट्रम्प बोले- परमाणु कार्यक्रम पर सहमति, ईरान ने खारिज किया।
~राजस्थान के 4 जिलों में रेतीला तूफान, दिन में अंधेरा छाया, UP-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें, बिहार में 4 फ्लाइट डायवर्ट, 18 लेट।
~वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए अमिताभ बच्चन, बोले- इस उम्र में हम गुल्ली-डंडा भी नहीं खेल पाते थे; वैभव झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे।
~मन की बात के 134वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल और खिलाड़ियों की चर्चा से शुरुआत की है। उन्होंने देश में चल रहे एथलेटिक्स चैंपियनशिप से शुरुआत की और एथलीट्स से भी बात की। पीएम मोदी ने कहा कि देश के एथलीट्स रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। 100 मीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड टूटा। गुरिंदरवीर सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
~हीटवेव से रहें सतर्क,अपनाएं आम पन्ना-छाछ समेत देसी नुस्खे', मन की बात में पीएम मोदी की अपील।
~प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र उनकी बुद्धिमत्ता, करुणा और लोक कल्याण के प्रति समर्पण के लिए उन्हें गहरे सम्मान के साथ याद करता है।
~जनरल सुब्रमणि ने देश के नए CDS का पदभार संभाला, पाकिस्तान-चीन मामलों के एक्सपर्ट हैं; असली टास्क सेना में थिएटर कमांड मॉडल को लागू करना होगा।
~राहुल ने CBSE स्टूडेंट्स से बातचीत की, कहा- जिन्होंने केंद्र-CBSE से सवाल किए, उन्हें एंटी-नेशनल और आतंकी कहा गया।
~पीएम आवास पर आज शाम बीजेपी वर्किंग कमेटी की बैठक, राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों को लेकर होगी चर्चा।
~अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा कर्मियों के सामने पीटा।
~ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ऐक्शन में शुभेंदु अधिकारी सरकार, पांच गिरफ्तार।
~बेहद सादे समारोह में शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, ईंधन की बढ़ी कीमतों और ट्रैफिक जाम के कारण लिया फैसला।
~ तमिलनाडु सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के सभी निजी स्कूलों को अपने नोटिस बोर्ड पर ट्यूशन फीस की जानकारी देना अनिवार्य होगा। यह फीस सरकार ने तय की है। स्कूल शिक्षा विभाग ने यह कदम उन शिकायतों के बाद उठाया है जिनमें कहा गया था कि कई स्कूल तय सीमा से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं। तय सीमा से ज्यादा वसूली पर मान्यता रद्द।
~ महाराष्ट्र के प्याज किसानों ने केंद्र सरकार से राहत पैकेज और स्थिर निर्यात नीति की मांग की है। निर्यात पर रोक, प्राकृतिक आपदाओं और गिरती कीमतों से किसान आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने बीज सब्सिडी, भंडारण सुविधा और प्याज उत्पादक निगम बनाने की भी अपील की है।
~ दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 6 की मौत, 10 घायल AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, 3 की हालत गंभीर; 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
~अल नीनो और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन के लिए राज्यों को सतर्क रहने को कहा है। यूरिया की असामान्य मांग के बीच जमाखोरी-कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कम पानी वाली फसलों के 1.74 लाख मीट्रिक टन बीजों का भंडार तैयार किया गया है।
~MP-UP, राजस्थान में गर्मी कम हुई, पारा 40°C से नीचे, खराब मौसम से केदारनाथ यात्रा 3 घंटे रुकी रही; बीकानेर-जयपुर में रेतीले तूफान का अलर्ट।
ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-1 ड्रोन मार गिराया, ट्रम्प बोले-समझौते की जल्दी नहीं, धीरे-धीरे अपनी शर्तें मनवा रहे, ईरान परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत।
~सैंक्वेलिम, नॉर्थ गोवा (गोवा): AAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व AAP नेता आतिशी और AAP गोवा के अन्य नेताओं के साथ करापुर पहुंचे। वहां उन्होंने श्री शांतादुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की और लोढ़ा मेगा प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के प्रति एकजुटता और समर्थन जताया।
~सैंक्वेलिम,नॉर्थ गोवा (गोवा): AAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यहां गांव के लोग चाहते हैं कि यह प्रोजेक्ट न हो। यह पूरा इलाका पर्यावरण के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण है। यहां के लोग आरोप लगा रहे हैं कि यहां की जमीन किसी मंत्री की है। मैं मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से पूछता हूं कि वह कौन है? मुझे लगता है कि जिस बिल्डर को जमीन दी गई है वह भाजपा से जुड़ा है लेकिन इससे यहां के लोगों को बर्बादी मिलेगी। यह बिल्डरों की सरकार है और पूरे गोवा को बर्बाद करने में लगी है। भाजपा कुछ नहीं करेगी इसलिए आप AAP को वोट दीजिए।
~चंडीगढ़: हरियाणा सरकार में मंत्री आरती सिंह राव ने कहाकि जून के अंत तक रेवाड़ी AIIMS में OPD शुरू हो जानी चाहिए। केंद्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमें 50 सीटों की अनुमति दी है। इस साल हमारा AIIMS 50 सीटों से शुरू हो जाना चाहिए... हम सभी सिविल अस्पतालों में सोलर पैनल लगाना चाहते हैं ताकि हम अपनी बिजली खुद बना सके और उसे इस्तेमाल कर सकें।
~अगरतला, त्रिपुरा: केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने त्रिपुरा में शहरी विकास और बिजली क्षेत्र की परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हम कुछ मुद्दों पर रिव्यू मीटिंग कर रहे थे। हम अपने 3 दिन के दौरे पर हैं जिसमें मिजोरम, बंगाल और त्रिपुरा शामिल हैं। हमने अपने देश और नॉर्थ-ईस्ट के 6 साल के विकास पर चर्चा की।
~ भागलपुर: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि मैं 30 नवंबर को इस पुल को फिर से चालू करूंगा। अभी यह अस्थायी रूप से चालू होगा। जब तक पुल पूरी तरह से चालू नहीं हो जाता। तब तक चाहे प्राइवेट गाड़ियां हों या आम लोग हों। उनको मुफ्त में एक तरफ से दूसरी तरफ ले जाने के लिए सरकार की तरफ से सभी व्यवस्था की जाएंगी। पुल 30 नवंबर तक पूरी तरह से चालू हो जाएगा।
~कोलकाता,पश्चिम बंगाल: TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि कल अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था और इस कारण कई स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे थे। आज हमारे वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी पर भी हमला हुआ... सभी लोग पार्टी के साथ हैं ।हम आज की मीटिंग स्थगित कर रहे हैं।
~उन्होंने आगे कहा कि अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर जो हमला हुआ है उसके लिए हम अपने कार्यकर्ताओं को कॉल दे रहे हैं कि कल 1 जून को हर ब्लॉक में प्रदर्शन होगा। सभी मुद्दों को लेकर ममता बनर्जी 2 जून को प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी।
~हिमाचल प्रदेश: चंबा जिले के पांगी में बैरागढ़-पांगी- साच पास रोड पर कलावन के पास टूरिस्ट को ले जा रही एक टैक्सी 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत हो गई।
चंबा, हिमाचल प्रदेश के SP विजय कुमार सकलानी ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 3 शव बरामद कर लिए गए हैं। गाड़ी में 8 लोग सवार थे ।
चंबा हिमाचल प्रदेशअतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा ने कहा उगाड़ी में 8 लोग सवार थे और वे सभी मृत पाए गए क्योंकि गाड़ी बहुत ऊंचाई से गिरी थी। रेस्क्यू ऑपरेशन करना बहुत कठिन था। हमारी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं।
~बहादुरगढ़ में जूते और गद्दा बनाने वाली2 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग। 2 श्रमिक झुलसे। झुलसी हुई हालत में दोनों श्रमिकों को इलाज के लिए पहले लाया गया बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल। गम्भीर हालत को देखते हुए दोनों को पीजीआई रोहतक किया गया रैफर। उत्तर प्रदेश के शहजानहापुर निवासी मोनू और कानपुर निवासी दीपक काम के दौरान झुलसे एचएस आइआइडीसी सेक्टर 17 की 261 नम्बर फेक्ट्री में झुलसे श्रमिक। 262 नम्बर फैक्ट्री में भी लगी आग। शांति इंटरप्राइजेज नाम की फैक्ट्री में बनाये जाते हैं गद्दे। काम के दौरान हुआ हादसा। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर, आग बुझाने के प्रयास जारी। झज्जर, रोहतक और दिल्ली से भी बुलाई गई फायर ब्रिगेड को गाड़ियां।
~ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान से परमाणु हथियार नहीं बनाने की गारंटी हासिल कर ली है। ट्रंप ने इसे ईरान से डील में अपनी सबसे अहम मांग का पूरा होना कहा है। हालांकि ट्रंप ने साफ किया है कि अभी तक ईरान और अमेरिका के बीच फाइनल डील नहीं हो सकी है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका ने कथित तौर पर ईरान को सख्त शर्तों के साथ एक नया शांति प्रस्ताव भेजा है।
~डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में ईरान-अमेरिका के संघर्ष और समझौता वार्ता के बारे में जानकारी दी है। ईरान से समझौते के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि मुझे बस एक गारंटी चाहिए कि ईरान के पास कोई परमाणु हथियार नहीं होगा। तेहरान ने हमें इस बात पर यानी परमाणु बम ना बनाने पर भरोसा दे दिया है।
~ नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने रववार को नेपाल की संसद को संबोधित किया है। इस साल मार्च में हुए चुनावों के बाद सत्ता संभालने के बाद यह पहला मौका है, जब नेपाल के प्रधानमंत्री शाह ने संसद में अपनी बात रखी है।
~संसद में भाषण के दौरान शाह ने नेपाल के कई मुद्दों पर चर्चा की तो अपनी सरकार की विदेश नीति का भी जिक्र किया। उन्होंने खासतौर से भारत के साथ विवादित मुद्दों को टकराव के बजाय बातचीत के जरिए हल करने पर जोर दिया है।
~प.बंगाल :सीमा से सटे गांव में बांग्लादेशी खेतों से फसलें ले जाते,मारपीट करते थे। BSF पहुंची तो गांव में बंटी मिठाइयां, फेंसिंग का काम शुरू।
~हिमाचल नगर निगम चुनाव में BJP को बंपर जीत, धर्मशाला, मंडी, सोलन में खिला कमल, पालमपुर में बची कांग्रेस की लाज।
~विश्व प्रसिद्ध भगवान केदारनाथ धाम की यात्रा इस वर्ष ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छू रही है। यात्रा ने महज 39 दिनों में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर नया कीर्तिमान स्थापित कियाा है।
~बकरे की कुर्बानी से आहत मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म, बिलाल से बना विशाल; मुंडन कराकर शिव मंदिर में की पूजा।
~ACB Trap: बारां में ACB की बड़ी कार्रवाई , ट्रैफिक इंचार्ज SI चंद्रप्रकाश 7000 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप।
~प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी से 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण, स्थानीय समस्याओं के समाधान और अन्य सामाजिक कायों में लोगों के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल आयोजनों में उभरते हुए खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की भी प्रशंसा की।
~केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑनमार्क पोर्टल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की टीम तैनात की।
~हिमाचल प्रदेश नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में जीत हासिल की।
~म्यांमार में एक इमारत में हुए विस्फोट में 45 से अधिक लोगों की मौत।
~भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब जीता।
~आईपीएल क्रिकेट में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच फाइनल मुकाबला जारी।
~Iran US War Live: ईरान का दावा- मार गिराया अमेरिका का एमक्यू-1 ड्रोन; ट्रंप बोले- मुझे समझौते की जल्दी नहीं।
~जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर यूक्रेन का ड्रोन हमला: आईएईए ने दी चेतावनी, कहा- 'यह आग से खेलने जैसा'।
~New Navy Chief: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार, युद्धक क्षमता बढ़ाने पर रहेगा जोर।
~CDS: जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भारत के नए सीडीएस के रूप में पदभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस।
~NTA CUET UG Exam: 3,765 अभ्यर्थियों के लिए पुनर्परीक्षा होगी आयोजित, तकनीकी खराबी के बाद एनटीए का फैसला।
~ट्रम्प की बेटी पति के साथ जैसलमेर पहुंचीं:2 लाख प्रतिदिन किराए वाले विला में रुकीं; एयरपोर्ट पर सुरक्षा में एयर डिफेंस सिस्टम 'आकाश' तैनात।
~एक और टीएमसी सांसद से मारपीट: हुगली में कल्याण बनर्जी पर हमला; काले झंडे दिखाए, चोर-चोर के लगे नारे।
~TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले में 5 गिरफ्तार: ममता बोलीं- हेलमेट नहीं होता तो जान चली जाती, भाजपा नेताओं-अफसरों ने डिस्चार्ज का दबाव बनाया।
~अभिषेक पर हमला: महुआ मोइत्रा ने BJP को कहा- गंदी जंगली पार्टी; भाजपा बोली- ये टीएमसी के अत्याचारों का नतीजा।
~MP-UP, राजस्थान में गर्मी कम हुई,पारा 40°C से नीचे: खराब मौसम से केदारनाथ यात्रा 3 घंटे रुकी रही; बीकानेर-जयपुर में रेतीले तूफान का अलर्ट।
~दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी,6की मौत: 10 घायल AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती,3 की हालत गंभीर; 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
~यूपी के सभी 75 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: बलिया में धूलभरी आंधी चली, गोंडा-बलरामपुर में बरसात; 2 जून से भीषण गर्मी पड़ेगी।
~गाजियाबाद में छात्र की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर: दावा-आरोपी ने बकरीद के दिन स्टूडेंट को बुलाया, घेरकर चाकू से हमला कर दिया।
~इंटरनेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या: गाजियाबाद में साथी खिलाड़ी ने मारी गोली; गोल्ड मेडल जीतकर लौट रहे थे।
~मेरठ में मामा ने भांजी को गला दबाकर मार डाला: सौतेले भाई के साथ मिलकर शव बाग में फेंका, लड़कों से बात करने पर नाराज था।
~यूपीमें डॉक्टर-नर्स 5 लाख में बेचते थे बच्चा: SRMS मेडिकल कॉलेज की नर्स किंगपिन, बरेली में बच्चा चोरी गैंग के नेटवर्क का खुलासा।
~मुजफ्फरनगर में रॉकी मिस्ट्री ने लिया सनसनीखेज मोड़: बीवी और उसके बेटे–बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
~मुजफ्फरनगर: यमुनानगर के कॉलेज की पूर्व लेक्चरर लापता: परिजनों के आने पर फोन स्विच ऑफ,कॉलेज प्रशासन ने बताया-दो माह पहले दे चुकी रिजाइन।
~2 लाख रुपये से भरा बैग बंदर ले भागा: बुलंदशहर में वकील से छीना बैग,पेड़ पर चढ़कर नोट उड़ाए।।
~बिजनौर में दो प्रमुख अधिकारियों का तबादला: जेल अधीक्षक और एआरटीओ बदले,महेश कुमार और राजेश सिंह नियुक्त।
~बिजनौर एसपी ने किए कई थाना प्रभारियों के तबादले: शहर कोतवाली प्रभारी नांगल, नांगल प्रभारी बिजनौर कोतवाली भेजे गए।
~वाराणसी एयरपोर्ट पर 20 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद बैंकॉक से आई फ्लाइट IX-215 के 6 थाई नागरिकों के पास मिला प्रतिबंधित मादक पदार्थ।
~वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई में बैंकॉक से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-215 से पहुंचे 7 थाई नागरिकों के समूह में से 6 लोगों के कब्जे से करीब 20 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई है।
~इमिग्रेशन जांच के दौरान दो थाई नागरिकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर प्रोफाइलिंग की गई। इसके बाद पूरे समूह को सामान की स्कैनिंग के लिए कस्टम विभाग को सौंपा गया। जांच में उनके बैगेज से भारी मात्रा में हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई।
~कस्टम विभाग ने सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। बैंकॉक से वाराणसी पहुंची फ्लाइट IX-215।
7 थाई नागरिकों का समूह जांच के घेरे में। 6 यात्रियों के सामान से बरामद हुई हाइड्रोपोनिक वीड। कुल बरामदगी: 20 किलो। कस्टम विभाग कर रहा पूछताछ और आगे की कार्यवाई।
•सोमवार 1 जून 2026 को भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) सामान्य कारोबारी दिन था। यह कोई छुट्टी नहीं थी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव,कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बाजार की प्रमुख स्थिति संक्षेप में नीचे दी गई है•
~बाजार सूचकांक/संपत्ति बंद स्तर बदलाव (% में) डेटा स्रोत।
~शेयर बाजार BSE सेंसेक्स 74,267.34 ▼ 0.68% द हिंदू बिजनेस लाइन।
~शेयर बाजार NSE निफ्टी 50 23,382.60 ▼ 0.70% द हिंदू बिजनेस लाइन।
•बुलियन बाजार•
~सोना (MCX, ₹/10 ग्राम) 1,56,220 ▼ 0.90% (लगभग) HDFC Sky।
~~बुलियन बाजार चांदी (MCX, ₹/किग्रा) ~2,67,500 ▲ 0.19% रेडिफ.कॉम।
~फोरेक्स बाजार USD/INR (रुपया प्रति डॉलर) 94.95 ▼ 0.11% (रुपया कमजोर) तेलंगाना टुडे।
•विस्तृत बाजार स्थिति•
•शुरुआती तेजी के बाद बाजार ऊंचे स्तर से लुढ़क गया। सेंसेक्स ने दिन की ऊंचाई से 375 अंक से अधिक की गिरावट देखी। यह लगातार चौथे सत्र में गिरावट थी•
~मुख्य कारण: ईरान-इजरायल तनाव बढ़ने से ब्रेंट क्रूड $93 प्रति बैरल के पार पहुंच गया।
~सेक्टोरियल प्रदर्शन: आईटी सेक्टर को छोड़कर, ज्यादातर सेक्टर (बैंकिंग, ऑटो, FMCG) दबाव में रहे।
~ व्यापक बाजार: एनएसई पर 1,505 शेयर बढ़े, जबकि 2,665 शेयर गिरे, जो नकारात्मक रुझान दिखाता है। बाजार की अस्थिरता का मापक 'इंडिया VIX' बढ़कर 16.54 पर पहुंच गया।
•कीमती धातुओं (Precious Metals) के बाजार में मिली-जुली चाल देखने को मिली•
~ सोना: कमज़ोर वैश्विक संकेतों और मजबूत रुपये के कारण दबाव में रहा। MCX पर जून फ्यूचर ~0.59% की गिरावट के साथ ₹1,56,000 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। 24 कैरेट सोने की राष्ट्रीय कीमत ₹1,56,220 प्रति 10 ग्राम रही। जो पिछले सत्र की तुलना में ₹1,420 की गिरावट है।
~चांदी: सोने के उलट,चांदी हल्की तेजी के साथ बंद हुई। MCX पर जुलाई फ्यूचर 0.19% बढ़कर ₹2,67,500 प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। ताजा स्थितियां (Fresh Positions) बनने से चांदी में मजबूती आई।
~भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ और आखिर में 94.95 पर बंद हुआ। जो इसके पिछले बंद स्तर 94.85 से 10 पैसे की गिरावट है।
~ तिमंजिला दबाव के मद्देनजर उच्च क्रूड कीमतें, मजबूत डॉलर इंडेक्स (~99.04) और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की निकासी।
~आरबीआई की नजर में जाने तो कारोबारियों की नजर अब 3-5 जून को होने वाली RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक पर है। जिससे बाजार में कुछ अस्थिरता (Volatility) बनी रह सकती है।
~यह सारांश केवल जानकारी के उद्देश्य से है और इसे निवेश सलाह (Investment Advice) के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कृपया कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह लें।~by√• MCP Mumbai•














Comments