*1 जुलाई 2026 से बदल रहे हैं ये 6 बड़े नियम:जेब पर पड़ेगा सीधा असर,पासपोर्ट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक सब महंगा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)1 जुलाई 2026 से देश में आम आदमी के पर्सनल फाइनेंस,यात्रा और बैंकिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं। नए नियमों के लागू होने से जहां एक तरफ पासपोर्ट बनवाना और गाड़ियों को खरीदना महंगा हो जाएगा । वहीं दूसरी तरफ क्रेडिट कार्ड और भारतीय रेलवे के नियमों में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। यदि आप इन बदलावों से अनजान हैं तो नए महीने की शुरुआत में आपको भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं 1 जुलाई से होने वाले सभी बड़े बदलावों के बारे में।

क्रेडिट कार्ड नियमों में बड़ा फेरबदल जैसे मुफ्त लाउंज एक्सेस हुआ मुश्किल। 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड कंपनियों ने मुफ्त मिलने वाली सुविधाओं पर खर्च की शर्तें (Spend Criteria) बढ़ा दी हैं। HDFC बैंक में रेगालिया गोल्ड (Regalia Gold) और अन्य चुनिंदा कार्डधारकों को एक तिमाही में 3 मुफ्त डोमेस्टिक लाउंज विजिट के लिए पिछली तिमाही में कम से कम ₹60,000 खर्च करना अनिवार्य होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में ''Eterna'' कार्ड पर असीमित लाउंज एक्सेस पाने के लिए पिछली तिमाही का न्यूनतम खर्च ₹40,000 से बढ़ाकर ₹75,000 कर दिया गया है। रिवॉर्ड पॉइंट्स और किराये के मद्देनजर SBI कार्ड समेत कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड से किराया भुगतान (Rent Payment) करने पर अब कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेगा साथ ही यूटिलिटी बिलों पर मिलने वाले पॉइंट्स की मासिक सीमा तय कर दी गई है।

साप्ताहिक सिबिल रिपोर्टिंग के अनुसार आरबीआई के नए नियम के तहत अब बैंक हर 7 दिनों (साप्ताहिक) में आपका क्रेडिट डेटा सिबिल को भेजेंगे। बिल लेट भरने पर आपका क्रेडिट स्कोर तुरंत गिर जाएगा। इनकम टैक्स की नजर के हिसाब से क्रेडिट कार्ड से सालाना ₹10 लाख या उससे अधिक का ट्रांजैक्शन करने पर बैंक इसकी सीधी जानकारी आयकर विभाग को देगा। इसके अलावा अब बिना पैन कार्ड (PAN) के नया क्रेडिट कार्ड जारी नहीं होगा। अब पासपोर्ट बनवाना 35% तक महंगा हो जाएगा। विदेश मंत्रालय (MEA) ने ''पासपोर्ट संशोधन नियम, 2026'' के तहत पासपोर्ट फीस में लगभग 35% की बढ़ोतरी कर दी है। साधारण पासपोर्ट (36 पेज) को लेकर फीस ₹1,500 से बढ़कर ₹2,500 हो गई है। जबकि जम्बो पासपोर्ट (60 पेज) के मद्देनजर फीस ₹2,000 से बढ़कर ₹3,500 कर दी गई है और तत्काल पासपोर्ट पर 36 पेज के लिए ₹5,000 और 60 पेज के लिए ₹6,000 देने होंगे।

दौरान रेलवे के नियमों और जुर्माने में भारी सख्ती बरती जाएगी। बिना टिकट यात्रा रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे ने पेनल्टी दोगुनी कर दी है। उसके हिसाब से बिना टिकट यात्रा करने पर न्यूनतम जुर्माना ₹250 से बढ़ाकर सीधे ₹500 कर दिया गया है। इसके साथ महिला कोच में सफर को लेकर पुरुष यात्रियों के महिला डिब्बे में सफर करने पर अब ₹2,500 तक का जुर्माना लगेगा। खतरनाक सामान और अवैध बिक्री को लेकर ट्रेनों में खतरनाक वस्तुएं ले जाने पर जुर्माना ₹10,000 तक हो सकता है। जबकि अवैध रूप से सामान बेचने पर न्यूनतम ₹2,000 का फाइन लगेगा। दौरान मिस-सेलिंग पर RBI का नया चाबुक गिरेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों को बैंकों द्वारा गलत वित्तीय प्रोडक्ट जैसे जबरन इंश्योरेंस या लोन बेचने से बचाने के लिए सख्त फ्रेमवर्क लागू किया है। यदि बैंक आपको गलत जानकारी देकर कोई प्रोडक्ट बेचता है तो आप पूरा रिफंड और मुआवजे के हकदार होंगे। इसके अलावा बैंक अब आपको केवल सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच ही प्रमोशनल या सेल्स कॉल कर सकेंगे। आधार ईमेल अपडेट और EPFO 3.0 की शुरुआत के मद्देनजर आधार में ई-मेल आईडी अपडेट कराने की सुविधा अगले 6 महीने तक मुफ्त रहेगी और EPFO 3.0 के मद्देनजर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपना नया डिजिटल प्लेटफॉर्म रोलआउट करने जा रहा है। जिससे UPI और ATM नेटवर्क के जरिए बेहद तेजी से पीएफ का पैसा निकाला जा सकेगा। कारें होंगी महंगी और एलपीजी और ईंधन की कीमतों में बदलाव आएगा। महंगी कारें के अनुसंधान पर टाटा मोटर्स समेत कई प्रमुख ऑटो कंपनियों ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण 1 जुलाई से अपनी कारों की कीमतों में 1.5% से 2% तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है और LPG और CNG को लेकर 1 जुलाई से रसोई गैस (LPG), सीएनजी,पीएनजी और कमर्शियल जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी बदलाव की पूरी संभावना है।
ITR डेडलाइन की शुरुआत पर नजर डालें तो वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिना लेट फीस इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने का यह आखिरी महीना है, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। इस 1 जुलाई से बदल जाएंगे कौन-कौनसे नियम? संक्षिप्त में जाने तो वह देखें तो 1 जुलाई से एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बदलाव की संभावना है। वहीं HDFC रेगालिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड धारकों को 1 जुलाई से घरेलू एयरपोर्ट लाउंज की मुफ्त सुविधा के लिए पिछली तिमाही में कम-से-कम ₹60,000 खर्च करना होगा। इसके अलावा 1 जुलाई से आधार में ई-मेल आईडी अपडेट कराने की सुविधा अगले 6 महीने तक मुफ्त रहेगी। 1 जुलाई 2026 से एसबीआई कार्ड अपने कुछ क्रेडिट कार्ड्स के रिवॉर्ड पॉइंट नियमों में बदलाव करेगा। इस 1 जुलाई 2026 से भारत में आपके पर्सनल फाइनेंस,यात्रा और बैंकिंग से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं। जो सीधे तौर पर आपकी जेब को प्रभावित करेंगे।
बताए गए नियमों के मद्देनजर (LPG, HDFC व SBI क्रेडिट कार्ड और आधार ईमेल अपडेट) के बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।( Photos Courtesy Social media)
~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• Digital World• #NewRulesFromJuly1
#CreditCardRules
#PassportFeeHike#1जुलाईसेनएनियम
#FinancialChanges2026
#BankingRulesRBI
#LoungeAccessRules#क्रेडिटकार्डनियम
#RailwayPenaltyNew
#PersonalFinanceIndia
Comments