*मंगलवार 02 जून 2026 के प्रमुख समाचार*/ संकलन स्पर्श देसाई
*मंगलवार 02 जून 2026 के प्रमुख समाचार*/ संकलन स्पर्श देसाई
*सुबह के प्रमुख ख़बरें*
*राजनीतिक खबरनामा*
~कांग्रेस आलाकमान ने संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी शुरू कर दी है। एआईसीसी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी और विभिन्न विभागों में व्यापक बदलाव किए जाएंगे। कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों में अहम फैसलों के बाद अब हिंदी पट्टी के राज्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसका मुख्य लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए एक मजबूत और जवाबदेही टीम तैयार करना है। नए संगठन में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी। पांच साल से अधिक समय से पद पर बने प्रदेश अध्यक्षों को बदला जा सकता है। डीके शिवकुमार, बीके हरिप्रसाद और गिरीश चोडनकर जैसे नेताओं की भूमिकाओं में बदलाव के संकेत हैं। पंजाब के हालातों पर चर्चा के लिए 2 जून को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। संगठन को चुनावी मोर्चे पर आक्रामक बनाने के लिए अनुभवी वरिश्यों और नए जोश वाले युवा चेहरों के बीच तालमेल बिठाया जा रहा है।
~एंट्री टैक्स बढ़ाने पर बवाल,हिमाचल के प्रवेशद्वारों पर चक्काजाम; मनाली हाईवे पर फंसे हजारों वाहन।
~ नालायक औलादों को समझा लो,वरना। सूर्या हत्याकांड पर CM योगी की चेतावनी- दोस्ती में चाकूबाजी बर्दाश्त नहीं।
~केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तमिलनाडु इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भाजपा में अब उनका कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके लिए इस पार्टी में अब कोई मौका भी नहीं है।
~उनका यह बयान ऐसे समय में आया है,जब कहा जा रहा है कि वो मंगलवार (02 जून) को पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं और अपनी पार्टी का ऐलान कर सकते हैं।
~सूत्रों के हवाले से NDTV की रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्नामलाई सोमवार या मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करेंगे और उसके बाद पार्टी छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।
~नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक तेज कनेक्टिविटी के लिए डीएनडी फ्लाइवे से आगरा एक्सप्रेसवे तक 31.2 किमी लंबा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनेगा। करीब 5,000 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को NHAI विकसित करेगा।
~भारत में दिव्यास्त्र-MK1 का सफल परीक्षण हुआ है। ये दिव्यास्त्र खुफिया मिशनों में दुश्मन पर सटीक निशाना लगाएगा। इस लॉन्च से मेक-इन-इंडिया को बूस्ट मिला है।
~भीषण गर्मी में दिल्ली वालों को बड़ी राहत मिली है। 2 जून से राजधानी में राहगीरों और पर्यटकों को पीने के लिए साफ और ठंडा पानी बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।
~ पेट्रोल-गैस से इलेक्ट्रानिक्स और दवाओं तक भारत-ओमान के बीच बड़ी डील।
~कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एलान किया है कि वे 6 जून को भारत लौटेंगे और दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
~जींद मेडिकल कॉलेज को MBBS की 50 सीटों की मंजूरी।
~ अमेरिका में स्थायी नागरिकता ग्रीन कार्ड (Green Card) पाने की कोशिश कर रहे लाखों प्रवासियों, खासकर भारतीयों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अपने उस बयान को नरम कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका में रह रहे गैर-नागरिकों को ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु अपने मूल देश लौटना होगा।
~ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया में भारतीय हथियारों की डिमांड बढ़ी, ब्रह्मोस,आकाश और नेत्र खरीदने में कई देश रुचि दिखा रहे; ₹21,000 करोड़ की डील।
~प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिगड़े प्रकाश राज के बोल:कहा कि पता नहीं चाय बेचते थे या भीख मांगते थे, ट्रोलर्स बोले- आपने देश के लिए क्या किया।
~बिहार के एक्सप्रेस-वे पर लैंड करेंगे फाइटर जेट: अडानी बनाएंगे UP जैसा गंगा एक्सप्रेस-वे; 120 km/h की रफ्तार पर भी नहीं छलकेगा पानी।
~दिल्ली सरकार ने तय किया है कि फसल को हुए नुकसान के लिए प्रति हेक्टेयर 75,000 का मुआवजा दिया जाएगा. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है. दिल्ली सरकार का दावा है कि इस पहल से राजधानी दिल्ली के तकरीबन 10,000 किसानों को फायदा मिलेगा।
~लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कुछ छात्रों के बीच का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि जेबकतरों से सावधान- आज वो CBSE के अंदर बैठे हैं. CBSE की गलती से नंबर गलत आए तो आपको क्या मिलता है? उन्होंने अपने लंबे पोस्ट में कहा कि जब शिक्षा को सेवा नहीं,कारोबार बना दिया जाए तब गलती सुधारी नहीं जाती. बढ़ाई जाती है और इसकी सबसे बड़ी कीमत हमारे बच्चे चुका रहे हैं कि अपने समय सेअपने आत्मविश्वास से, और अपने भविष्य से।
~ AI का खर्चा देखकर माथा पीट रही कंपनियां 1 महीने में आया 4200 करोड़ का बिल।
~ सरकार ने प्याज की खरीद कीमत 24.4% बढ़ाई।
~ अमेरिका में फिर गोलीबारी, घर के 6 लोगों की जान ले हमलावर ने खुद को भी मारी गोली।
~ तो ममता बनर्जी से छिनेगा TMC का नाम और चिह्न ? टूट सकते हैं 50 विधायक।
~ MP में जल्द लागू होगी UCC,सीएम मोहन यादव का ऐलान, बोले कि अब भिन्न-भिन्न मतों की आवश्यकता नहीं।
~केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) पर हालिया विजिलेंस छापे के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर दी। सीपीए प्रमुख डॉ. विनोद कुमार रंगा को उनके पद से हटाते हुए उनके साथ 40 से अधिक मेडिकल, पैरामेडिकल और प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों का सीपीए से ट्रांसफर कर दिया।
~केरल के मलप्पुरम में अब्दुल मजीद को 18 साल बाद सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला लेकिन सेवानिवृत्ति की आयु पार कर चुके होने के कारण वे नौकरी ज्वाइन नहीं कर सके।
~दिल्ली में महिलाओं के लिए 'पिंक सहेली कार्ड' बना हिट:मेट्रो और आरआरटीएस में भी कर सकेंगे सफर, क्षमता बढ़ाने को सरकार तैयार।
~मोदी सरकार के 12 साल: 5 से 21 जून तक BJP चलाएगी देशव्यापी जनसंपर्क अभियान; केंद्र की उपलब्धियां गिनाएंगे नेता।
~ CBI बोली- पुणे के टीचर ने NEET पेपर अरेंज कराया, 3 आरोपी 15 जून तक न्यायिक हिरासत में, SC बोला- री-एग्जाम पेन-पेपर मोड में ही होगी।
~दिल्ली में आग लगने की घटना को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। मंत्रालय ने कहा कि आग उसके कार्यालय में नहीं बल्कि आईटीओ स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) भवन में लगी थी। घटना मामूली थी और किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
~भारत और ओमान के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) 1 जून 2026 से लागू हो गया। इस समझौते से भारतीय निर्यातकों को ओमान के बाजार में तरजीही पहुंच मिलेगी। टेक्सटाइल,लेदर,प्लास्टिक और कृषि उत्पाद जैसे क्षेत्रों को इसका सबसे अधिक फायदा मिलने की उम्मीद है।
~सुप्रीम कोर्ट के 5 नए जज आज शपथ लेंगे; जजों की कुल संख्या 32 से बढ़कर 37 होगी।
~ राजस्थान पुष्कर में राहुल गांधी बोले कि डोटासरा- जूली की जोड़ी जय-वीरू जैसी है । जो जिलाध्यक्ष कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा,उसे भविष्य में अच्छी पोस्ट मिलेगी।
~ वायु सेना को मिलेंगे 114 राफेल:94 विमानों का उत्पादन भारत में होगा,फ्रांस को भेजा खरीद का प्रस्ताव।
~दिल्ली में 8 जून को I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक संभव,राहुल,ममता और अखिलेश समेत 15 दलों के नेता आ सकते हैं;एकजुटता पर चर्चा।
~ममता बोलीं कि TMC विधायकों पर भाजपा जॉइन करने का दबाव, पुलिस उन्हें डरा-धमका रही है । पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो MLA को निकाला।
~तमिलनाडु में भाजपा नेता अन्नामलाई के नई पॉलिटिकल पार्टी बनाने की चर्चा, पूछने पर बोले- दो दिन में बताएंगे।
~ अल नीनो के प्रभाव से सामान्य से कम मानसूनी बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। खरीफ की फसलों के लिए जोखिमों को कम करने के लिए फसल मौसम निगरानी समूह और संकट प्रबंधन समूह गठित किए गए हैं।
~मई 2026 में टू-व्हीलर्स की बंपर डिमांड: होंडा की सबसे ज्यादा बिक्री, TVS और बजाज का भी शानदार प्रदर्शन।
~ ईरान ने अमेरिका से सीजफायर वार्ता रोकी: होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद करने की तैयारी; लेबनान पर हमलों के विरोध में फैसला।
~ ट्रम्प बोले कि इस हफ्ते ईरान से समझौता संभव, यह सैन्य जीत से भी बड़ी बात होगी; दावा- लेबनान पर हमले को लेकर नेतन्याहू को फटकार।
~दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा। अमूमन मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख एक जून होती है, लेकिन इस बार अल नीनो के प्रभाव से इसमें देरी हुई है।
~ईरान के हमले पर अमेरिका का पलटवार: US ने ईरानी ड्रोन कमांड सेंटर्स और रडार साइटों को बमबारी कर उड़ाया।
~ईरान-अमेरिका समझौते के लिए अब मैदान में फ्रांस, मैक्रों ने दिया बड़ा प्रस्ताव।
~कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासाः खतरनाक अपराधों के लिए 1000 नए शूटर किए तैयार, पत्र में मचाया भूचाल।
~इजरायल और हिजबुल्लाह में सीजफायर पर बनी सहमति, ट्रंप के कहने पर नेतन्याहू लेबनान से वापस बुला रहें सैनिक।
~JEE Advanced 2026 रिजल्ट जारी: दिल्ली जोन के शुभम कुमार बने टॉपर,1,79 लाख कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा।
~विधानसभाओं में तेजी से बिल पास करने का चलन बढ़ा: औसतन विधानसभाएं सिर्फ 24 दिन चलीं; 30% विधेयक एक दिन में पास।
~भारत,ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा संबंधों को और मजबूत किया,समुद्री सुरक्षा और रक्षा उद्योग सहयोग पर नई पहलों पर सहमति बनी।
~भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता लागू,एक नए व्यापारिक गलियारे मिली गति।
~NIA जांच में बड़ा खुलासा:बिना सिम और इंटरनेट के इस्तेमाल हुए आतंकियों के फोन, रेडियो तकनीक से रची गई पहलगाम हमले की साजिश।
~ब्रह्मोस,आकाश और पिनाका का जलवा... ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनिया में बढ़ी भारतीय हथियारों की मांग, कई देशों से 21000 करोड़ की डील।
~नई पार्टी बनाएंगे या कोई और बात?अन्नामलाई ने गाड़ी से हटाया BJP का झंडा,3 जून को कर सकते हैं फैसला।
~रूस का बड़ा फैसला: विमानन ईंधन के निर्यात पर लगाई रोक,30 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध।
~नौतपा हुआ बेअसर: लू से मिली राहत,अगले 2-3 दिनों में केरल पहुंचेगा मानसून; यूपी-राजस्थान में धूल भरी आंधी।
~मोदी सरकार के 12 साल: 5 से 21 जून तक BJP चलाएगी देशव्यापी जनसंपर्क अभियान;केंद्र की उपलब्धियां गिनाएंगे नेता।
~इस हफ्ते भारत में होगी फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों की एंट्री,पेट्रोल का खर्च घटाने वाली बाइक और कार से उठेगा पर्दा।
~आखिर कैसे खुली फंदे की गांठ? ट्विशा केस में पति समर्थ और सास गिरिबाला का CBI ने लिया कड़ा टेस्ट!
~चिनाब नदी पर भारत के टनल प्रोजेक्ट से पाकिस्तान में मची खलबली,पूर्व सीनेटर ने जताया बड़ा खतरा।
~मानसून 2-3 दिन में केरलम पहुंचेगा:देशभर में हीटवेव खत्म; राजस्थान के 3 जिलों में ओले गिरे, एमपी-बिहार समेत 5 राज्यों में आंधी-बारिश।
~ओडिशा,मिजोरम,सिक्किम और मणिपुर में SIR शुरू।
~ नौतपा आज हो रहा खत्म,रात से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ,वर्षा का अलर्ट जारी।
~ हरियाणा सरकार का जॉब सिक्योरिटी कानून : हाईकोर्ट में केस दायर किया तो HSSC को सरकारी संगठन का हिस्सा माना।
~रूस की तेल रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक,लगी भीषण आग।
~यूपी में 10% महंगी नहीं होगी बिजली, UPPCL के प्रस्ताव पर रोक।
~ रूस ने 60 से ज्यादा मिसाइलों से किया डबल टैप अटैक, कीव में भारी तबाही।
~शेयर बाजार में तबाही के संकेत,जापान-कोरिया से गिफ्ट निफ्टी तक कोहराम।
~26 साल के लड़के ने 10 Cr में बनाई फिल्म, कमाएं 1400 करोड़!
~आनंद महिंद्रा ने सिक्किम की जीरो-वेस्ट संस्कृति और स्थानीय लोगों द्वारा कचरा प्रबंधन को सख्ती से लागू करने की प्रशंसा करते हुए गंदगी फैलाने वाले पर्यटकों को राज्य न जाने की चेतावनी दी है। महिंद्रा ने सिक्किम को देश के लिए एक रोल मॉडल बताया और राज्य की अनुशासनपूर्ण नीतियों की सराहना की।
~कर्नाटक कांग्रेस को मिलेगा करोड़ों का नया कार्यालय, कल शिलान्यास करेंगे राहुल गांधी और खड़गे।
~ रिवैल्यूएशन पोर्टल पर उमड़ा ट्रैफिक, खुलते ही ठप!
~सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को हिदायत देते हुए कहा है कि अगर कोई भी बालिग अपनी इच्छा से सेक्स वर्क करती है तो इसे अपराध के दायरे में नहीं रखा जा सकता। कोर्ट ने कहा कि ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार करने और उन्हें प्रताड़ित करने की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर कमर्शियल सेक्स के लिए मानव तस्करी की जाती है और किसी को धोखे से या फिर मजबूर करके सेक्स करवाया जाता है तो ऐसे केस में इमोरल ट्रैफिक ऐक्ट (ITPA) लागू होता है।
~ जम्मू कश्मीर की 11 वर्षीय भारतीय रेसर अतीका मीर ने ग्रीस में लहराया तिरंगा,अंतरराष्ट्रीय कार्टिंग रेस में शानदार जीत।
~अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर जमकर फटकार लगाई है। हाल ही में इजरायल ने दक्षिणी बेरुत में आतंकवादियों पर हवाई हमलों के आदेश दिए थे। इजरायल के इस कदम के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही बातचीत से पीछे हटने की धमकी दी थी। जिससे नाराज होकर ट्रंप ने नेतन्याहू को बुरा सुनाया है।
*फ्यूल रैंट*
2जून मंगलवार
2 जून को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की हैं, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। नोएडा,लखनऊ और पटना जैसे शहरों में भी पुरानी दरें ही लागू हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और स्थानीय टैक्स के आधार पर ये दरें तय होती हैं हालांकि कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं लेकिन आज की स्थिरता से वाहन चालकों को राहत मिली है। तेल की कीमतों का सीधा असर परिवहन लागत और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम पर पड़ता है।
*बोलीवुड*
~भोजपुरी फिल्मों और मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मिताली शर्मा की स्थिति इन दिनों बेहद खराब है। दिल्ली की रहने वाली मिताली बॉलीवुड में करियर बनाने मुंबई आई थीं लेकिन वहां काम न मिलने और परिवार से रिश्ता टूटने के कारण वह गहरे अकेलेपन और आर्थिक तंगी का शिकार हो गईं। हाल ही में उन्हें मुंबई के लोखंडवाला की सड़कों पर भीख मांगते हुए पाया गया। पुलिस ने जब उन्हें हिरासत में लिया, तो उन्होंने आक्रामकता दिखाई और सबसे पहले भोजन की मांग की। उनकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उन्हें फिलहाल एक मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
•भारतीय मनोरंजन जगत (बॉलीवुड, टॉलीवुड, కోలీవుడ్ మరియు మోలీవుడ్) से आज की दूसरी बड़ी और अहम खबरें देखें तो•
•बॉलीवुड (Bollywood)•
~ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल 2026 में शानदार जीत के बाद, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जीत के जश्न के बाद दोनों को वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आशीर्वाद लेते हुए देखा गया है।
•मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन•
~ भारतीय सिनेमा की दिग्गज और सुरीली गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान (Full State Honours) के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
~ ''डॉन 3'' का विवाद और कानूनी मोड़ देखें तो फिल्म ''डॉन 3'' को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किए गए एक निर्देश के बाद दिग्गज निर्माता टीपी अग्रवाल ने फिल्म संस्था के खिलाफ याचिका दायर की है।
•सलमान खान का लीगल एक्शन•
~ सलमान खान की कानूनी टीम ने ''काला हिरण'' नाम से फिल्म बना रहे निर्माताओं के खिलाफ ''पर्सनैलिटी राइट्स'' के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है।
• टॉलीवुड (Tollywood - तेलुगु सिनेमा)•
•फिल्म 'పెద్ది' (Peddi) की चर्चा•
~ इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही ग्रामीण पृष्ठभूमि और स्पोर्ट्स एक्शन पर आधारित फिल्म 'పెద్ది' (Peddi) का प्री-रिलीज इवेंट काफी चर्चा में है। जहां एंकर सुमा के अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
•रश्मिका मंदाना का इंटरव्यू•
~अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने हाल ही में टोक्यो में हुए ''एनीम अवार्ड्स 2026'' में शिरकत की। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह कैसे एनीम (Anime) की दीवानी हैं और विजय देवरकोंडा को भी एनीम लवर बनाने की कोशिश कर रही हैं।
•कोलीवुड (Kollywood - तमिल सिनेमा)•
•इलैयाराजा का लाइव शो•
~संगीत के जादूगर मेस्ट्रो इलैयाराजा ने चेन्नई में ''फ्रॉम राजा विद लव'' लाइव कॉन्सर्ट किया। कुछ तकनीकी दिक्कतों के बावजूद यह शो बेहद शानदार और संगीत प्रेमियों के लिए यादगार रहा।
•मारी सेल्वाराज की नई फिल्म•
~निर्देशक मारी सेल्वाराज ने अपनी अगली फिल्म ''मंजनथी'' (Manjanathi) के लिए एक बार फिर महान संगीतकार इलैयाराजा के साथ हाथ मिलाया है।
• विजय (Thalapathy Vijay) का बड़ा फैसला•
~तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (सीएम) विजय ने नई फिल्मों के लिए दिन में पांच शो चलाने की अनुमति दे दी है। जिससे सिनेमा मालिकों और फैंस में काफी खुशी है।
• मोलीవుడ్ (Mollywood - मलयालम सिनेमा)•
•AMMA एसोसिएशन में विवाद•
~मलयालम फिल्म संगठन (AMMA) में अंदरूनी कलह और विवाद के चलते ''गैग ऑर्डर'' (बोलने पर प्रतिबंध) लागू कर दिया गया है। अभिनेत्री अंसीबा हसन ने कार्यकारी समिति के एक सदस्य के खिलाफ दूसरी शिकायत दर्ज कराई है, जिससे विवाद और बढ़ गया है।
•मोलीवुड टाइम्स (Mollywood Times) की नई रिलीज डेट•
•नस्लेन (Naslen) स्टारर और अभिनव सुंदर नायक के निर्देशन में बनी फिल्म ''मोलीवुड टाइम्स''अब 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म फिल्ममेकिंग और मीडिया कल्चर के इर्द-गिर्द घूमती है।
•वारावु' (Varavu) की रिलीज डेट•
~जोजू जॉर्ज और वाणी विश्वनाथ अभिनीत एक्शन-थ्रिलर फिल्म ''वारावु'' जिसका निर्देशन शाजी कैलास ने किया है। 12 जून 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी।
•ओटीटी (OTT) अपडेट•
~इस हफ्ते 5 जून को मशहूर वेब सीरीज "गुल्लक'' का सीजन 5 (Gullak S5) सोनी लिव (Sony Liv) पर हिंदी,तमिल,तेलुगु और मलयालम सहित कई भाषाओं में स्ट्रीम होने जा रहा है।
•शेयर बाजार (Stock Market)•
•आज 2 जून 2026के कारोबारी सत्र में भारतीय वित्तीय बाजारों (शेयर,बुलियन और फॉरेक्स) से जुड़े प्रमुख अपडेट्स देखें तो आज का घरेलू शेयर बाजार वैश्विक दबाव और मैक्रोइकॉनॉमिक चिंताओं के कारण कमजोरी के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहा है हालांकि आईटी सेक्टर में आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है•
~निफ्टी 50 (Nifty 50): लगभग 87.60 अंक (0.37%) की गिरावट के साथ 23,295.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
~सेंसेक्स (Sensex): करीब 216.21 अंक (0.29%) गिरकर 74,051.13 के स्तर पर देखा गया।
~बैंक निफ्टी (Bank Nifty): 0.74% की गिरावट के साथ 53,246.85 पर है।
•बाजार के मुख्य ट्रिगर्स•
~Nifty IT में उछाल:अमेरिकी एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कंपनियों (Salesforce,Snowflake) के शानदार नतीजों और AI पर बढ़ते ग्लोबल खर्च के दम पर निफ्टी आईटी इंडेक्स 4.26% बढ़कर 31,125.60 पर पहुंच गया है। जो बाजार को बड़ी गिरावट से बचा रहा है।
~दबाव के कारण देखें तो पश्चिम एशिया (पश्चिम एशिया और अमेरिका-ईरान तनाव) में भू-राजनीतिक अनिश्चितता के चलते ब्रेंट क्रूड ऑयल का $95 प्रति बैरल के पास बने रहना। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली और मौसम विभाग (IMD) द्वारा इस बार सामान्य से कम मानसून (~90%) के अनुमान ने बाजार सेंटिमेंट को प्रभावित किया है।
•बुलियन बाजार (Bullion Market)•
पिछले कुछ दिनों की भारी गिरावट के बाद आज सर्राफा बाजार में स्थिरता देखी जा रही है। कीमतें कल के बंद स्तर के आसपास टिकी हुई हैं।
•सोना (Gold Rates)•
~24 कैरेट (99.9% शुद्धता): ₹1,56,220 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है।
~22 कैरेट (91.6% शुद्धता):₹1,43,200 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
~18 कैरेट (75% शुद्धता): ₹1,17,170 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
•चांदी (Silver Rates)•
~ घरेलू खुदरा बाजार में चांदी की कीमतें लगभग ₹2,79,900 से ₹2,80,000 प्रति किलोग्राम के दायरे में बनी हुई हैं। (स्थान और स्थानीय टैक्स के आधार पर चेन्नई जैसे शहरों में यह ₹2,90,000 तक भी देखी गई है।
•फॉरेक्स बाजार (Forex Market / Currency)•
~क्रूड ऑयल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोरी के बाद शुरुआती सत्र में थोड़ा संभलने की कोशिश करता दिखा। USD से INR दर फॉरेक्स डेटा के अनुसार आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 95.03 से 95.23 के दायरे में ट्रेड कर रहा है। कच्चे तेल के ऊंचे स्तर ($95/बैरल) पर बने रहने के कारण रुपए पर लगातार दबाव बना हुआ है हालांकि आईटी सेक्टर में आ रहे डॉलर इन्फ्लो और आईटी शेयर्स की मजबूती से इसे कुछ सहारा मिल रहा है।
~नोट: बाजार के आंकड़े लाइव सत्र के दौरान बदलते रहते हैं, निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श लें।
•मुंबई व महाराष्ट्र की सटीक खबरें•
•महाराष्ट्र रीजनल न्यूज़ स्पेशल•
•बड़ी घटनाएँ और ताज़ा खबरें•
~महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से ज़रूरी और ताज़ा डेवलपमेंट का एक छोटा रिव्यू इस तरह है।
• मुंबई और नवी मुंबई•
~नालों की सफ़ाई की डेडलाइन खत्म,काम अधूरा: मुंबई म्युनिसिपल कमिश्नर ने 31 मई तक नाले की सफ़ाई पूरी करने का ऑर्डर दिया था लेकिन डेडलाइन बीत जाने के बाद भी सबअर्ब के कई बड़े नाले अभी भी सिल्ट से भरे हुए हैं। जिससे आने वाले मॉनसून में मुंबईकरों की चिंता बढ़ने की संभावना है।
~जल्दबाज़ी में चलाया गया तोड़-फोड़ का अभियान: मॉनसून से पहले की तैयारियों और सुरक्षा के तहत कुछ इलाकों में म्युनिसिपैलिटी और एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ़ से तेज़ी से अतिक्रमण हटाने और तोड़-फोड़ का अभियान चलाया जा रहा है।
• पुणे•
~विधानसभा चुनाव को लेकर पॉलिटिकल ड्रामा: पुणे विधानसभा सीट के लिए नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार ग्रुप) की उम्मीदवारी को लेकर ज़बरदस्त पॉलिटिकल हंगामा हुआ। अंदरूनी झगड़े के बाद पूर्व MP संजय काकड़े के बेटे विक्रम काकड़े की उम्मीदवारी आखिरकार पक्की हो गई है और वह ऑफिशियली पार्टी में शामिल हो गए हैं।
~क्राइम में कमी का दावा:पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन ने दावा किया है कि पिछले साल के मुकाबले 2026 में पुणे में हत्या की कोशिश, लूट और गाड़ी में तोड़फोड़ जैसी गंभीर क्रिमिनल घटनाओं में काफी कमी आई है।
~पानी की कमी का संकट: डैम में पानी जमा होने और मॉनसून के आने के बाद, पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन पानी की प्लानिंग को लेकर बड़े फैसले ले सकता है।
•ठाणे•
~घोड़बंदर रोड पर जानवरों का माइग्रेशन:गर्मी के तीखेपन और पानी की तलाश में घोड़बंदर हाईवे के इलाके में बंदरों के खतरनाक सफर की वजह से ड्राइवरों से सावधान रहने की अपील की गई है।
•नासिक और नॉर्थ महाराष्ट्र•
जलगांव लेजिस्लेटिव काउंसिल इलेक्शन: जलगांव लोकल बॉडी लेजिस्लेटिव काउंसिल इलेक्शन के लिए 16 कैंडिडेट्स ने एप्लीकेशन फाइल की है। ऐसे संकेत हैं कि इस सीट पर किसी इंडिपेंडेंट या तीसरे कैंडिडेट को महायुति से बड़ी चुनौती मिलेगी।
•नागपुर और विदर्भ•
~''लाड़की बहिन'' स्कीम की दोबारा जांच। नागपुर में BJP लीडर चंद्रशेखर बावनकुले ने साफ किया कि लड़की बहिन स्कीम के तहत जिन महिलाओं के एप्लीकेशन रिजेक्ट हुए थे या जो इनएलिजिबल पाई गई थीं। उनकी एक कमेटी दोबारा जांच करेगी और एलिजिबल महिलाओं को इंसाफ दिलाया जाएगा।
~घरों में चोरी का सिलसिला: पिछले कुछ महीनों में नागपुर शहर में घरों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं और क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीमों को चोरों से बड़ी चुनौती मिली है।
~ 53 दिन बाद मूक-बधिर लड़के से मुलाकात: मध्य प्रदेश का एक 11 साल का मूक-बधिर लड़का महाराष्ट्र में लापता हो गया था। प्रशासन ''आधार'' कार्ड की मदद से 53 दिन बाद लड़के को उसके परिवार से मिलवा पाया।
•मराठवाड़ा•
~लद्दाख हादसे में संभाजीनगर के क्रिकेटर की मौत: छत्रपति संभाजीनगर के एक युवा क्रिकेटर और होटल व्यवसायी की मध्य प्रदेश में लेह-लद्दाख घूमने जाते समय एक भयानक हादसे में मौत हो गई। जबकि उनके अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
~आरक्षण और आंदोलन:मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल ने एक बार फिर कुनबी सर्टिफिकेट बांटने में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।
~कमर्शियल सिलेंडर महंगे हुए:देश और राज्य में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट में खाने-पीने की चीज़ों के दाम बढ़ने की संभावना है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।
•किसान लोन माफ़ी स्कीम में तेज़ी•
~पिछले सीज़न में बेमौसम बारिश और नुकसान को देखते हुए कैबिनेट की तरफ़ से घोषित किसान लोन माफ़ी स्कीम को लागू करने में तेज़ी लाई जा रही है।~ by •MCP Mumbai•
















Comments