*सोमवार 01 जून 2026 के मुख्य समाचार*/संकलन स्पर्श देसाई
*सोमवार 01 जून 2026 के मुख्य समाचार*/संकलन स्पर्श देसाई
~ ''धुरंधर है सच्ची फिल्म'' ऐसा बोले Ex-कराची मेयर, नहीं है प्रोपगेंडा।
~ममता को रद्द करनी पड़ी अहम बैठक, 80 में से 60 MLA रहे नदारद।
~दिल्ली: GTB हॉस्पिटल से 7 महीने का बच्चा गायब, किडनैपिंग का केस दर्ज।
~ म्यांमार में धमाका, 55 लोगों के मारे जाने की खबर।
~ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में SIR शुरू,इन राज्यों में अगले साल चुनाव; 28 जून तक फॉर्म नहीं दिया तो छूट सकता है नाम।
~म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान वह सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत और म्यांमार के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति एक बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे।
~प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दमन के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह सूरत में लगभग 18,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा दमन में नए नागरिक हवाई अड्डे और एक सरकारी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे।
~ CBSE पर राहुल का आरोप: कहा-मोबाइल फोन से जांची गईं कॉपियां; मूल्यांकन में हुआ बड़ा खेल, पीएम मोदी को भी घेरा।
~भारत-ओमान व्यापार समझौता आज से लागू: मोदी सरकार का पांचवां बड़ा दांव, बिना टैक्स के बिकेंगे उत्पाद।
~भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को अंतिम रूप देने के लिए आज से नई दिल्ली में चार दिवसीय हाई-लेवल वार्ता शुरू हो रही है। इस बैठक में बाजार पहुंच,सीमा शुल्क और व्यापार सुगमता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
~कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा,5 किलो वाले एफटीएल सिलेंडर के दाम भी ₹11 बढ़े।
~ शुभेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार आज 35 मंत्री लेंगे शपथ,नए चेहरों को मिलेगा मौका।
~ कर्नाटक:आज दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से मिलेंगे डीके शिवकुमार और सिद्दरमैया, कैबिनेट गठन पर होगा मंथन।
~ममता बनर्जी ने बुलाई TMC विधायकों की बैठक, 80 में से सिर्फ 20 ही पहुंचे, रद्द करनी पड़ी मीटिंग।
~जून में 11 दिन बैंकों में काम नहीं होगा,4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे।
~विदेशी-निवेशकों ने मई में भारतीय बाजार से ₹32,963 करोड़ निकाले, वजह- कमजोर रुपया और सुस्त अर्निंग ग्रोथ; 2026 में अब तक ₹2.25 लाख करोड़ की बिकवाली की।
~बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन, गुजरात को 5 विकेट से हराया; कोहली ने छक्का लगाकर जीत दिलाई, रसिख को 3 विकेट।
~चैंपियन बेंगलुरु को ₹20 करोड़, गुजरात को ₹12.50 करोड़ मिले; वैभव सूर्यवंशी को 5 अवॉर्ड से ₹40 लाख और कार मिली।
~ईरान समझौते के मसौदे में ट्रंप ने मांगे बड़े बदलाव, परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज पर सख्त शर्तें।
~हरियाणा सरकार ने Family id से जुड़ी समस्याओं को आसान बनाने के लिए नई सुविधा शुरू की है। अब आय संबंधी त्रुटियों या अन्य सुधारों के लिए लोगों को ADC कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार ने PPP पोर्टल पर ‘ADC – to- Citizen Meeting Scheduling’ के तहत डायरेक्ट SMS सेवा लागू कर दी है।
~इस नई व्यवस्था के अनुसार अतिरिक्त उपायुक्त अब शिकायतों और अपीलों की समीक्षा के बाद संबंधित नागरिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सीधे SMS भेजेंगे। इस संदेश में बैठक की तिथि,समय और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध होगी,जिससे लोगों को पहले से तैयारी करने में आसानी होगी।
~PPP स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ.सतीश खोला ने बताया कि पहले नागरिकों को सूचना समय पर नहीं मिल पाने के कारण काफी परेशानी होती थी। कई मामलों में बैठक निर्धारित होने के बावजूद लोगों तक जानकारी नहीं पहुंचती थी,जिससे उनके मामलों का समाधान लंबा खिंच जाता था।
~अब नई सुविधा लागू होने के बाद जैसे ही किसी मामले में मीटिंग तय होगी। तुरंत मोबाइल नंबर पर संदेश भेज दिया जाएगा। इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।
~डॉ.खोला ने कहा कि यह पहल प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करेगी। डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी और कामकाज में तेजी आएगी।
~इसके साथ ही सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी Family id में दर्ज मोबाइल नंबर को जांच लें। अगर मोबाइल नंबर गलत या बंद है तो SMS प्राप्त नहीं हो सकेगा और प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है इसलिए जल्द से जल्द सही मोबाइल नंबर अपडेट करने की सलाह दी गई है।
~हिंदू संगठनो के साथ मुस्लिम लीडर्स ने भी गाय को राष्ट्रीय पसु घोषित करने की मांग की है। जमीयत प्रमुख मदनी ने गोहत्या बैन का सपोर्ट किया है। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी मुस्लिमों से गाय की कुर्बानी से बचने को कहा है। इस्लाम में किसी खास जानवर की कुर्बानी जरूरी नहीं है। मौलाना खालिद रशीद ने भी इस डिमांड का सपोर्ट किया है।
~इसी को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने साफ किया है कि फिलहाल केंद्र सरकार के पास गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने या देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है हालांकि कई संगठन और मुस्लिम धर्मगुरु लगातार इसकी मांग कर रहे हैं।
~आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 या आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की प्रक्रिया को लेकर पोर्टल खोल दिया है। इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है।
~कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा, कारोबारियों की जेब पर बढ़ा बोझ।
~कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। 1 जून से नई कीमतें लागू होंगी। जिसके अनुसार दिल्ली में 42 रुपये और कोलकाता में करीब 53 रुपये कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े है।
~इजराइल की लेबनान में बड़ी सैन्य कार्रवाई, हिजबुल्लाह के रणनीतिक किले ब्यूफोर्ट कैसल पर किया कब्जा।
~भारतीय नौसेना को मिला नया कमांडर: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार।
~बंगाल की खाड़ी में बवंडर, 24 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट।
~गाजियाबाद में छात्र की हत्या के आरोपी असद का एनकाउंटर: पिता भी गिरफ्तार, बोला था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो।
~भारतीय शहर रात को 60 गुना ज्यादा चमकीले हुए। 50% लोग आर्टिफिशियल रोशनी से होने वाले प्रदूषण का सामना कर रहे;दुनिया का 80% हिस्सा प्रभावित।
~राहुल गांधी ने CBSE छात्रों से बात की: स्टूडेंट्स ने कहा- हमें आतंकवादी-पाकिस्तानी बुलाया गया; राहुल बोले- सवाल पूछने पर जवाबों की जगह अपमान मिला।
~बंगाल में बॉर्डर पर फेंसिंग लगाने पहुंची BSF: स्थानीय बोले कि अब चैन से सो सकेंगे, बांग्लादेशी हमारी फसल नहीं काट पाएंगे।
~'पहले नीतीश खाली करें बंगला',मां राबड़ी को मिले नोटिस पर भड़के तेज प्रताप।
~म्यांमार में धमाके की वजह से 50 की मौत, 70 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल।
~"बातचीत से निकालेंगे हल'', भारत के साथ सीमा विवाद पर नेपाल की संसद में बोले बालेंद्र शाह।
~राजनीतिक आतंक का शिकार हुआ हूं लेकिन झुकूंगा नहीं। अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी को कहा धन्यवाद।
~टीएमसी में बड़ी बगावत... ममता की बुलाई बैठक से 60 विधायक गायब, हो गया खेला!
~CM बनने से पहले डीके शिवकुमार की कार्यकर्ताओं से अपील, बोले- माला न पहनाएं, मुझे फूलों से एलर्जी है।
~देश के 166 तालाबों में मात्र 24.75% पानी: एक महीने में 21.411 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी घटा, 15 बांधों में स्टॉक सामान्य से आधा।
~मोदी बोले- दो दिन में 100m का नेशनल-रिकॉर्ड तीन बार टूटा: गर्मी मिटाने के लिए देशी पेय पीते रहें, नीदरलैंड से 1000 साल पुरानी ताम्र पट्टिकाएं लाए।
~सांसद कल्याण बनर्जी का आरोप- BJP समर्थकों ने हमला किया: सिर पर पत्थर मारा, कहा- निरंकुश CM अपने विरोधियों को खत्म करना चाहता है।
~RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन, फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा; कोहली का गरजा बल्ला।
~वैभव सूर्यवंशी IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने,साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ा।
~इसी वित्त वर्ष में शुरू हो सकता है नया सेमीकंडक्टर प्लांट, 27,000 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट।
~Heavy Rainfall Alert: देश में 7 साइक्लोनिक सिस्टम (Cyclonic Circulation) की वजह से पूरे हफ्ते मौसम खराब रहेगा। कई राज्यों में तेज हवा,भारी बारिश की चेतावनी और ओले पड़ने का अलर्ट है। कुछ जगहों पर 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं।
~दिल्ली में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। आज और कल बारिश-आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं यूपी के 60 से अधिक जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
~कुवैत में ईरान की ओर से ड्रोन और मिसाइल अटैक।
~रिपोर्ट-ईरानी राष्ट्रपति पजशकियान ने सुप्रीम लीडर को इस्तीफा भेजा। इस्लामिक सेना के कंट्रोल से नाराज, कहा- बड़े फैसलों में शामिल नहीं किया जाता।
~सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज; केंद्र सरकार ने नियुक्तियों को दी मंजूरी,जल्द होगा शपथ ग्रहण।
~JEE Advanced 2026 Result OUT: IIT रुड़की ने जारी किया JEE Advanced का रिजल्ट, दिल्ली के शुभम ने किया टॉप।
~सूर्या चौहान मर्डर केस: गाजियाबाद अथॉरिटी ने असद के घर पर बुलडोजर चलाया।
~मनोहर लाल जी दोबारा संभाल सकते हैं हरियाणा,
इसे उनका हरियाणा प्रेम कहे या फिर उत्तर भारत की नई रणनीति।
~आखिरकार लंबे इंतजार के बाद शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में आज आग लग गई।
~कई दिन से परीक्षा घोटाले की जांच की मांग चल रही थी।
~अब न रहेंगे कागज, न होगी जांच।
~रेवाड़ी में निर्माणाधीन AIIMS में 50 एमबीबीएस सीटों को केंद्र सरकार की मंजूरी, इसी वर्ष शुरू हो जाएगा शैक्षणिक सत्र। जल्द ही ओपीडी भी शुरू होगी।
~पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को मिले नए कार्यवाहक चीफ जस्टिस,न्यायाधीश अश्विनी कुमार मिश्रा संभालेंगे कमान।
~ Maruti की पहली Flex Fuel कार इस हफ्ते देगी दस्तक, महंगे पेट्रोल से मिलेगी आजादी।
~हरियाणा में आजकल गांवों में स्वागत द्वार बनाने की बाढ़ आई है,हर गांव में आपको ऐसे ढाँचे खड़े दिख जाएंगे, कई गांवों में 2 से 3 ढांचे भी खड़े हैं जिनका कोई प्रयोजन नहीं है।
~कमाल की बात ये है कि जिन गांवों में बेसिक सुविधाएं जैसे पीने का पानी उपलब्ध नहीं है,सरकारी स्कूल की बिल्डिंग जर्जर है,गलियां टूटी पड़ी हैं,अस्पताल के नाम पर सिर्फ एक खंडहर खड़ा है,बाढ़ का पानी गांव में भरा हुआ है,वहां भी लाखों रुपए खर्च करके एक ऐसा स्वागत द्वार बनाये जा रहे हैं। ये स्वागत द्वार उन मंत्री/विधायकों द्वारा ज्यादा बनवाए जा रहे हैं ।जो बाढ़ का पानी निकालने के लिए ढोंगी रामपाल के पैरों में गिरे हुए थे।
~अब 2-3 लाख में ऐसा एकाध ढांचा खड़ा करके 10 लाख का सरकारी बिल फाड़ देंगे जैसे इस ढांचे ने सारी समस्याएं खत्म कर दी है और पूरा गांव आधुनिक बन गया है।
•आज 1 जून (सोमवार) को शुरुआती कारोबार में भारतीय वित्तीय बाजारों (शेयर,बुलियन और फॉरेक्स) में मिला-जुला और उतार-चढ़ाव भरा रुख देखने को मिल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के युद्धविराम (Ceasefire) की खबरों से वैश्विक बाजारों में सुधार आया है। जिसका असर घरेलू स्तर पर भी दिख रहा है। बाजारों की ताजा स्थिति देखें तो•
~पिछले हफ्ते की भारी गिरावट के बाद आज बाजार सकारात्मक नोट पर खुला। अधिकांश सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिल रही हैं । जिससे प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं।
~SENSEX (सेंसेक्स):शुरुआती कारोबार में करीब 301 अंक (0.40%) की बढ़त के साथ 75,077.56 के स्तर पर देखा गया। (प्री-ओपनिंग में यह 75,203 तक गया था)।
~NIFTY 50 (निफ्टी): लगभग 90 अंक (0.39%) चढ़कर 23,638.50के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
~सेक्टोरल ट्रेंड:IT (निफ्टी आईटी में 2% से ज्यादा उछाल), मेटल और पीएसयू बैंक बढ़त पर हैं। जबकि ऑटो और FMCG सेक्टर्स में मामूली दबाव देखा जा रहा है।
~टॉप गेनर्स:टेक महिंद्रा, टीसीएस, इन्फोसिस और एशियन पेंट्स।
•(सोना और चांदी)•
•अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की मजबूती और भू-राजनीतिक तनाव में आंशिक नरमी के चलते आज नये अंग्रेजी महिने के प्रारंभ में घरेलू सर्राफा बाजार और वायदा (MCX) बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। जबकि चांदी के दाम मिले-जुले हैं।•
•हाजिर सोना (Retail Gold Rates -प्रमुख शहर)•
~24 कैरेट सोना:दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में औसतन ₹15,703 से ₹15,718 प्रति ग्राम(यानी लगभग ₹1,57,030 से ₹1,57,180 प्रति 10 ग्राम) के आसपास बना हुआ है।
~22 कैरेट सोना:खुदरा बाजारों में करीब ₹14,394 से ₹14,500 प्रति ग्राम के दायरे में ट्रेड कर रहा है (चेन्नई में कीमतों में करीब ₹130/ग्राम की गिरावट देखी गई)।
~MCX वायदा (Futures): MCX पर जून एक्सपायरी वाला सोना करीब 0.4% गिरकर ₹1,54,979 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर देखा गया।
~ चांदी (Silver):हाजिर बाजारों में चांदी की कीमत ₹2,79,900 प्रति किलोग्राम (चेन्नई में ₹2,89,900/kg तक) के ऊंचे स्तरों पर बनी हुई है। वहीं MCX पर चांदी मामूली बढ़त के साथ ₹2,67,342 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
•(रुपया और डॉलर)•
~अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया (INR) आज रिकॉर्ड निचले स्तरों से उबरकर मजबूती दिखाता नजर आ रहा है। कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी-ईरान वार्ताओं के बीच रुपए में रिकवरी है।
~USD/INR एक्सचेंज रेट:अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज 94.97पर खुला। जो इसके पिछले बंद स्तर (95.00) से थोड़ा बेहतर है। फिलहाल यह ₹94.87 से ₹94.97के दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ ट्रेड कर रहा है।
~अन्य मुद्राएं: यूरोपीय यूरो (EUR) के मुकाबले रुपया 110.66 और ब्रिटिश पाउंड (GBP) के मुकाबले 127.82 के स्तर के पास बना हुआ है।
~नोट: बाजार के ये आंकड़े लाइव सत्र के शुरुआती दौर के हैं,जिनमें दिनभर के कारोबार के दौरान बदलाव होना स्वाभाविक है।
(लेटेस्ट लाइव अपडेट्स)
~मुंबई,ठाणे,पुणे,नासिक,नागपुर और मराठवाड़ा समेत पूरे महाराष्ट्र से ज़रूरी और लेटेस्ट न्यूज़ देखें तो
~ पॉलिटिकल न्यूज़ और लेजिस्लेटिव काउंसिल इलेक्शन महायुति और MVIA का सीट शेयरिंग कन्फर्म: लेजिस्लेटिव काउंसिल की 17 सीटों के लिए सीट शेयरिंग का फ़ॉर्मूला लगभग कन्फर्म हो गया है। महायुति में BJP 11,शिवसेना (शिंदे ग्रुप) 4 और नेशनलिस्ट कांग्रेस (अजीत पवार ग्रुप) 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
~नासिक और नांदेड़ की उलझन जारी: महा विकास अघाड़ी (MVA) में 15 सीटों पर आम सहमति बन गई है और बाकी नासिक और नांदेड़ सीटों पर अभी भी बातचीत चल रही है। इस बीच शिंदे ग्रुप ने नासिक लेजिस्लेटिव काउंसिल इलेक्शन में एक बड़ा फ्रंट बनाया है, जिससे पॉलिटिकल गलियारों में हलचल मच गई है।
~पार्टी बदलने पर नितिन गडकरी का कमेंट:नागपुर में एक इवेंट के दौरान यूनियन मिनिस्टर नितिन गडकरी ने मौजूदा ''आयाराम-गयाराम'' पॉलिटिकल कल्चर पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने वाले और पार्टी में शामिल होने वाले भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि हम इस समय ऐसा क्यों कर रहे हैं?
~ मराठवाड़ा: मनोज जरांगे पाटिल का फिर भूख हड़ताल पर। मराठवाड़ा में भीषण गर्मी में मराठा रिजर्वेशन का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। मराठा एक्टिविस्ट मनोज जरांगे पाटिल ने एक बार फिर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस आंदोलन की वजह से मराठवाड़ा में पॉलिटिकल और सोशल माहौल बेहद सेंसिटिव हो गया है।
•मुंबई और ठाणे•
~पानी बचाने की अपील: इस साल 'एल नीनो' संकट की वजह से मुंबई,ठाणे और नासिक के झील वाले इलाकों में औसत से कम बारिश का अनुमान है। इसलिए, मुंबईकरों से अपील की जा रही है कि वे अभी से पानी का समझदारी से इस्तेमाल करें।
~गवर्नर का 'TB मुक्त मुंबई' कैंपेन: गवर्नर जिष्णु देव वर्मा ने मुंबई में 'TB मुक्त मुंबई'' कैंपेन की शुरुआत की।
~उन्होंने मशहूर सिंगर पद्म भूषण सुमन कल्याणपुर की मौत पर गहरा दु:ख भी जताया।
•पुणे और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे•
~बड़ा एक्सीडेंट:मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ड्राइवर के कंट्रोल खोने की वजह से भयानक एक्सीडेंट हो गया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
~पुणे पुलिस और वसूली के आरोप:पुणे में पोर्शे कार हादसे के बाद यहां कानून-व्यवस्था का सवाल गरमा गया है। MLA रोहित पवार ने दो वीडियो पोस्ट करके पुणे पुलिस पर वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिससे पुणे का राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
•नासिक और नागपुर न्यूज़•
~नासिक में प्याज़ की खरीद पर विवाद:केंद्र सरकार ने NAFED के ज़रिए प्याज़ की खरीद बढ़ाकर 15 रुपये 80 पैसे कर दी है हालांकि किसानों और विरोधियों ने इस कीमत बढ़ोतरी को नाकाफ़ी बताते हुए कम से कम 25 रुपये कीमत की मांग की है और नासिक-आगरा हाईवे पर विरोध प्रदर्शन देखा जा रहा है।
•नागपुर•
~नागपुर (FDA एक्शन):फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने नागपुर और विदर्भ में गैर-कानूनी दवाइयां बेचने और मिलावट करने वालों पर कार्रवाई की है। जिससे व्यापारियों में काफ़ी उत्साह है।
~दूसरे ज़रूरी डेवलपमेंट:स्मार्ट मीटर स्कीम: राज्य में 1.14 करोड़ स्मार्ट बिजली मीटर लगाए गए हैं। जिससे कंज्यूमर हर घंटे अपने मोबाइल फ़ोन पर अपनी बिजली की खपत देख पाएंगे और उन्हें सही बिल की सुविधा मिलेगी। "हैंगिंग आर्ट गैलरी" राज्य में पहली ''हैंगिंग आर्ट गैलरी''रत्नागिरी के मालनाका स्काईवॉक पर बनाई जा रही है और इसे टूरिज्म के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
~एजुकेशनल अपडेट: 11वीं के ऑनलाइन एडमिशन प्रोसेस का अगला फेज शुरू हो गया है और अब तक करीब 1.71 लाख स्टूडेंट्स के एडमिशन कन्फर्म हो चुके हैं साथ ही JEE (एडवांस्ड) एग्जाम के रिजल्ट भी आ गए हैं और शुभम कुमार देश में पहले नंबर पर आए हैं।
•महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों (मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, मराठवाड़ा, नागपुर और दूसरे) से ज्यादा खबरें।
•मुंबई•
~मुंबई: कोलाबा की एक इमारत के दूसरे मजले पर आग लग गई। कोई हताहत की सूचना नहीं।
~ठाणे रोड विवाद: ब्रांद्रा के गरीबनगर में अतिक्रमण हटाए जाने के बाद रिक्शा चालकों के खाली जगहों पर कब्जा करने की वजह से ट्रैफिक जाम और अफरा-तफरी मच गई है।
•ठाणे•
~ठाणे में पानी की कमी: ठाणे शहर को पानी सप्लाई करने वाले बारवी डैम में सिर्फ 32% पानी बचा है।
~शिंदे ग्रुप की उम्मीदवारी: शिंदे की लीडरशिप वाली शिवसेना ने ठाणे लेजिस्लेटिव काउंसिल के लिए रवींद्र फाटक को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
~ठाणे ज़मीन का मामला: BJP नेता गणेश नाइक ने संकेत दिया है कि ठाणे ज़मीन TDR मामले के बारे में जानकारी मिलने के बाद वह 4-5 दिनों के अंदर अपनी स्थिति साफ करेंगे।
•पुणे•
~शराब से हुए हादसे और विरोध प्रदर्शन: पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में ज़हरीली शराब पीने से 15-16 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद यूथ कांग्रेस,गुलाबो गैंग और शिवसेना ने सड़कों पर उतरकर विरोध किया।
~लेजिस्लेटिव काउंसिल कैंडिडेसी विवाद: पुणे लेजिस्लेटिव काउंसिल की कैंडिडेसी को लेकर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार ग्रुप) में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विलास लांडे ने पार्टी से अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए विक्रम काकड़े पर फाइनेंशियल क्राइटेरिया के आधार पर कैंडिडेचर देने का आरोप लगाया।
~कमर्शियल सिलेंडर के रेट: कमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़ने से होटल में रहना महंगा हो सकता है। जिससे आम लोगों पर फाइनेंशियल बोझ बढ़ सकता है।
•नासिक और नॉर्थ महाराष्ट्र•
~फेक ग्रीटिंग कार्ड केस: संगमनेर के एक 24 साल के युवक के खिलाफ अहिल्यानगर (जिला) में प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री फडणवीस और डिप्टी मुख्यमंत्री शिंदे के नाम पर फेक ग्रीटिंग कार्ड बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का केस दर्ज किया गया है।
~नासिक डेवलपमेंट्स: नासिक नॉर्थ महाराष्ट्र का एक अहम सेंटर है, और इसमें इस इलाके की पॉलिटिकल, सोशल और कल्चरल खबरें शामिल हैं।
•मराठवाड़ा•
~दलबदल के आरोप:शिंदे ग्रुप के MLA अब्दुल सत्तार ने गंभीर आरोप लगाया है कि "BJP ने हमारा सिर फोड़ दिया है,हमारा बड़ा भाई हमें खत्म कर रहा है", जिससे दलबदल आंदोलनों का इशारा मिलता है।
~मराठवाड़ा में पॉलिटिक्स: मराठवाड़ा में पॉलिटिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव हलचलें,जिसमें अलग-अलग पार्टियों के एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शामिल हैं।
•नागपुर•
~नागपुर-मुंबई फ्लाइट कैंसिल: एयर इंडिया ने 1 जून से 31 जुलाई 2026 तक के लिए नागपुर-मुंबई फ्लाइट सस्पेंड कर दी है।
~जानलेवा एक्सीडेंट:भंडारा के तुमसर तालुका में एक ट्रक और एक बोलेरो कार का जानलेवा एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। दो घायलों का नागपुर में इलाज चल रहा है।
~नागपुर एयरपोर्ट: कहा जा रहा है कि बढ़ते ऑपरेशनल खर्च और एयरक्राफ्ट की उपलब्धता की प्लानिंग ने हवाई सेवाओं पर असर डाला है।
•महाराष्ट्र से दूसरी बड़ी खबरें•
~लेजिस्लेटिव काउंसिल चुनाव: राज्य में 17 सीटों के लिए लेजिस्लेटिव काउंसिल के चुनाव की सरगर्मी चल रही है। नॉमिनेशन फाइल करने का प्रोसेस चल रहा है और इस कैंडिडेचर को लेकर पॉलिटिकल पार्टियों में अंदरूनी नाराजगी भी देखी जा रही है।
~LPG सिलेंडर के दाम: इंटरनेशनल टेंशन और एनर्जी की बढ़ती कीमतों की वजह से LPG सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं,जिससे महंगाई का दबाव बढ़ गया है।
~मौसम विभाग का अनुमान:राज्य में प्री-मॉनसून सीजन शुरू हो गया है और कुछ इलाकों में हीट वेव और कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना है।
~ लड़की बहिन स्कीम पर पॉलिटिक्स: ''लाड़की बहिन'' स्कीम लॉन्च होने के बाद इस स्कीम के नियमों को लेकर पॉलिटिकल माहौल गरमा गया है। विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है।~By √•MCP Mumbai•






























Comments