*केरल में UDF की ऐतिहासिक वापसी और तमिलनाडु में थलापति विजय का 'किंगमेकर' अवतार:2026 चुनाव परिणाम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*केरल में UDF की ऐतिहासिक वापसी और तमिलनाडु में थलापति विजय का 'किंगमेकर' अवतार:2026 चुनाव परिणाम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)केरल विधानसभा चुनाव नतीजे 2026 लाइव अपडेट देखें तो कांग्रेस की अगुवाई वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने केरल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के अंतिम परिणाम हुए जारी हो गए हैं हालांकि किसी पार्टी को नहीं मिला बहुमत। चुनाव आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। 234 सीटों पर हुए चुनाव में पहली बार चुनाव में उतरी अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने सर्वाधिक 108 सीटें जीती हैं। सत्तारूढ़ डीएमके को 59 सीटें,बीजेपी के साथ गठबंधन वाले एआईएडीएमके को 47 सीटें, पीएमके को 4 सीट और कांग्रेस को 5 सीटें मिली हैं। बीजेपी को एक सीट मिली है।जिससे राज्य में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) का एक दशक पुराना शासन खत्म हो गया है। हार के बाद CPI(M) के राज्य सचिव एम.वी.गोविंदन ने कहा कि LDF नतीजों की पूरी समीक्षा करेगा और सुधार के उपाय लागू करेगा। उन्होंने कहा कि LDF हार का मूल्यांकन और अध्ययन करेगा। जिसके बाद ज़रूरी सुधार किए जाएंगे। हमें लोगों के लगातार समर्थन की उम्मीद है। गठबंधन की करारी हार के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस्तीफा दे दिया। जिससे उनका कार्यकाल औपचारिक रूप से खत्म हो गया। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब ध्यान कांग्रेस के अंदर नेतृत्व के सवाल पर चला गया है। के.सी. वेणुगोपाल,वी.डी.सतीसन और रमेश चेन्निथला सहित कई वरिष्ठ नेताओं को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर तीनों अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे तो आने वाले दिनों में आम सहमति बनाना सबसे बड़ी चुनौती हो सकती है। वेणुगोपाल के मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है क्योंकि बातचीत तेज़ हो रही है। सूत्रों का कहना है कि ज़्यादातर MLA उनका साथ दे सकते हैं हालांकि सतीशन भी इतनी बड़ी जीत के बाद आसानी से पीछे नहीं हटेंगे ऐसा नहीं लगता। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में मुख्यमंत्री पर आखिरी फैसला होने की उम्मीद है। इस बीच नरेंद्र मोदी ने UDF को उसकी जीत पर बधाई दी और कहा कि उनकी सरकार केरल की तरक्की के लिए ज़रूरी मुद्दे उठाती रहेगी और “विकसित केरल” के विज़न की दिशा में काम करेगी। इस चुनाव में दो सीटों पर चुनाव जीते पहली बार चुनाव में उतरे थे अभिनेता विजय।
ऐक्टर और टीवीके पार्टी के संस्थापक थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों पर जीत हासिल की है। जिन पर वह चुनाव लड़ रहे थे। अपने पहले चुनाव में उन्होंने पेरम्बूर में 53,715 वोटों से और त्रिची पूर्व से 27,416 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उनकी पार्टी 100 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। 234 सीटों पर हुआ था चुनाव । दौरान कांग्रेस ने तमिलनाडु में गठबंधन के लिए ऐक्टर विजय की TVK से साधा संपर्क ऐसी एक रिपोर्ट आई हैं। एक निजी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस ने तमिलनाडु में गठबंधन के लिए ऐक्टर विजय की टीवीके से संपर्क साधा है। इंडिया टुडे के अनुसार टीवीके चीफ विजय के पिता ने टीवीके के साथ गठबंधन के लिए कांग्रेस को आमंत्रित किया है। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की ज़रूरत है जिसमें कांग्रेस के पास 5 सीटें है। (Photos Courtesy Social media)
~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•Digital World•#KeralaElectionResults2026
#TamilNaduElection2026
#ThalapathyVijayTVK
#UDFVictory#PinarayiVijayanResigns
#केरलचुनावपरिणाम2026
#तमिलनाडुचुनावनतीजे#थलापतिविजय
#TVKPoliticalDebut#CongressUDFWin




Comments