*IMD Weather Update: दिल्ली-NCR समेत UP-बिहार में मौसम का यू-टर्न, आज से मिलेगी भीषण गर्मी से राहत;जानें अपने राज्य का हाल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*IMD Weather Update: दिल्ली-NCR समेत UP-बिहार में मौसम का यू-टर्न, आज से मिलेगी भीषण गर्मी से राहत;जानें अपने राज्य का हाल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में चल रही''उष्ण लहर''अब कमजोर पड़ गई है। कल से मध्य भारत में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिल्ली-NCR,उत्तर प्रदेश,बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-NCR में पारा गिरा है।अगले दो दिन मौसम रहेगा सुहाना। दिल्ली-NCR के लोगों को चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में तापमान में 7.5 C से 9.4 C तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है।
आज 30 मई का तापमान देखें तो अधिकतम तापमान 34 Cके आसपास रहने का अनुमान है। दौरान बारिश का अलर्ट जाने तो दिल्ली में 30 और 31 मई को बारिश की पूरी उम्मीद है। जिससे अगले दो दिनों तक मौसम ठंडा बना रहेगा। उत्तर प्रदेश (UP Weather) में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी है। यूपी के लोगों के लिए भी मौसम विभाग ने राहत भरा अपडेट जारी किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 और 31 मई को बारिश की संभावना है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 मई को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है साथ में इन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार 30 मई को मेरठ, नोएडा,गाजियाबाद, आगरा और मथुरा समेत कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश का हाल बिहार, झारखंड और ओडिशा है। 30 मई को इन राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है।
मध्य प्रदेश का हाल देखें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में 30 मई से 1 जून तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा 30 मई शनिवार को मध्य प्रदेश में ओले गिरने (Hailstorm) की भी आशंका जताई गई है।
अब छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल देखें तो यहाँ 30 मई से 2 जून तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इन पहाड़ी राज्यों और उत्तर-पश्चिम भारत में अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 30 मई को इन क्षेत्रों में तेज हवाओं (जस्ट विंड्स) के साथ बारिश की उम्मीद है साथ में रोयल राजस्थान के बारे में जाने तो 31 मई से 2 जून के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अब उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश का जायजा ले तो इन पहाड़ी राज्यों में 30 मई के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में आज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा है। जिसमें दक्षिण भारत का हाल देखें तो 30 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है। जबकि कर्नाटक में मध्यम बारिश देखी जा सकती है और पूर्वोत्तर भारत (North-East) में अरुणाचल प्रदेश (1-4 जून), असम और मेघालय (2-4 जून) तथा नागालैंड,मणिपुर और मिजोरम (31 मई से 3 जून) में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वोत्तर में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश की आशंका है। (Photos Courtesy Social media)
~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post• Digital World•#WeatherUpdate
#IMDAlert#RainForecast
#DelhiWeather#UPWeather
#मौसमकीचेतावनी#दिल्लीमेंबारिश
#यूपीमेंआंधीपानी#HeatwaveRelief
#MonsoonUpdate



Comments