*महंगाई की चौतरफा मार:सोना-चांदी के बाद अब दूध, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगी आग*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*महंगाई की चौतरफा मार:सोना-चांदी के बाद अब दूध, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगी आग*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 



(मुंबई /रिपोर्ट स्पर्श देसाई)देश में आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में आए ऐतिहासिक उछाल के बाद अब रोजमर्रा की जरूरतों ने भी अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। 14 मई गुरुवार से जहां दूध के दाम बढ़े है।



 वहीं 15 मई शुक्रवार की सुबह होते-होते पेट्रोल,डीजल और सीएनजी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने मध्यम वर्ग का बजट बिगाड़ दिया है। ईंधन और रसोई पर दोहरी मार तेल कंपनियों ने लंबे समय के अंतराल के बाद ईंधन की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर तक का बड़ा इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 और मुंबई में ₹106.68 प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। केवल पेट्रोल-डीजल ही नहीं बल्कि CNG की कीमतों में भी 2 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई है। जिससे अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई महंगी होना तय है। 



इससे पहले "अमूल" और "मदर डेयरी"ने भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। जिससे हर घर की रसोई का गणित बिगड़ गया है। सोने-चांदी की कीमतों में ''रॉकेट'' जैसी रफ्तार।
सरकार द्वारा सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी आयात शुल्क बढ़ाने के फैसले के बाद घरेलू बाजार (MCX) में सोना 11,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी 22,000 रुपये प्रति किलो का भारी उछाल देखा गया है। शादियों के सीजन में जेवर बनवाना अब आम आदमी की पहुंच से बाहर होता दिख रहा है। आने वाले हफ्तों में और बढ़ेगी मुश्किलें संभावित खतरे आर्थिक जानकारों और विभिन्न रेटिंग्स एजेंसियों के मुताबिक आने वाले दिनों में महंगाई के कई और झटके लग सकते हैं।



 ~महंगा होगा हवाई सफर:ATF एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में उछाल के कारण हवाई टिकटों के दाम 10-20%तक बढ़ सकते हैं।
 
~खेती और खाद पर संकट:नाइट्रोजन उर्वरक की कीमतें साल 2024 के मुकाबले दोगुनी होने की आशंका है। जिससे फसलों की पैदावार और खाद्य सुरक्षा पर सीधा असर पड़ेगा।
 


~दवाइयां और इलेक्ट्रॉनिक्स: सल्फ्यूरिक एसिड और रसायनों की बढ़ती लागत के साथ-साथ गिरते रुपये की वजह से आयातित इलेक्ट्रॉनिक्स और जीवन रक्षक दवाइयां महंगी हो सकती हैं।

 ~सब्जियां और अनाज:डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ेगी। जिसका सीधा असर मंडी की कीमतों पर दिखेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि वेस्ट एशिया संकट और वैश्विक सप्लाई चेन में आ रही बाधाओं के चलते भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अगले कुछ महीने काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।

~ब्यूरो रिपोर्ट: स्पर्श देसाई √• डिजिटल वर्ल्ड•
•मेट्रो सिटी पोस्ट• #महंगाईकीमार #पेट्रोलडीजलदाम #सोनाचांदीभाव #InflationIndia #FuelPriceHike #GoldRateUpdate #MilkPriceHike #EconomicCrisis2026 #MetroCityPost #DigitalWorld

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई