*कर्नाटक में सत्ता का हस्तांतरण:राज्यसभा ठुकराकर सिद्दारमैया ने राहुल गांधी के सामने रखीं ये बड़ी मांगें*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*कर्नाटक में सत्ता का हस्तांतरण:राज्यसभा ठुकराकर सिद्दारमैया ने राहुल गांधी के सामने रखीं ये बड़ी मांगें*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

(मुंबई /रिपोर्ट स्पर्श देसाई) कर्नाटक की राजनीति में इस समय जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्दारमैया ने साफ कर दिया है कि वह कर्नाटक की राजनीति को छोड़ने वाले नहीं हैं। दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई एक अहम बैठक में सिद्दारमैया ने राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान सिद्दारमैया ने राज्यसभा जाने के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया और राज्य की राजनीति में ही अपनी दमदार भूमिका बनाए रखने की इच्छा जताई।
इसी दौरान राहुल गांधी से दो-टूक हुई। सिद्दारमैया ने कहा कि राज्यसभा नहीं जाऊंगा। एक घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में सिद्दारमैया ने राहुल गांधी से बेहद स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्होंने आलाकमान के निर्देश का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके लिए उन्होंने राहुल गांधी का आभार भी व्यक्त किया। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह राष्ट्रीय राजनीति में जाने या राज्यसभा सदस्य बनने के इच्छुक नहीं हैं। वह कर्नाटक में रहकर ही जनता और पार्टी की सेवा करना चाहते हैं। सिद्दारमैया की बड़ी मांगें देखें तो बेटे और करीबियों के लिए पैरवी कर रहे हैं सिद्दारमैया। बैठक में सिद्दारमैया ने केवल अपने भविष्य पर ही बात नहीं की बल्कि कर्नाटक की नई सरकार में अपने गुट का दबदबा बनाए रखने के लिए राहुल गांधी को एक लिस्ट भी सौंपी है। सिद्दारमैया की मुख्य मांगों में शामिल हैं। बेटे यतेंद्र सिद्धारमैया के लिए कैबिनेट बर्थ पक्का। सिद्दारमैया अपने बेटे यतेंद्र को कर्नाटक की नई कैबिनेट में जगह दिलाना चाहते हैं। करीबियों को मंत्रिमंडल में जगह मिले। उन्होंने अपने वफादार विधायकों और नेताओं को नई सरकार में महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपने की मांग की है। दौरान एक सवाल यह उठता है कि क्या डीके शिवकुमार बन सकते हैं नए मुख्यमंत्री?सिद्दारमैया की विदाई के बाद अब कर्नाटक की कमान उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के हाथों में सौंपे जाने की पूरी संभावना है। शिवकुमार सरकार गठन को लेकर कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के साथ अलग से विस्तृत चर्चा करेंगे। कांग्रेस आलाकमान राज्य में सत्ता के सुचारू हस्तांतरण के साथ-साथ पार्टी संगठन के पुनर्गठन पर भी काम कर रहा है। जिस पर शुक्रवार को अंतिम मुहर लग सकती है। नए मुख्यमंत्री के आधिकारिक चुनाव के लिए शनिवार को कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक बुलाई जाने की संभावना है। इसी दौरान कांग्रेस का आया आधिकारिक बयान देखें तो बैठक में मौजूद कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह एक बहुत ही सुखद और सकारात्मक बैठक थी। जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्य में सत्ता का हस्तांतरण बिल्कुल सुचारू रूप से होगा और इसमें कोई बाधा नहीं है। कर्नाटक की राजनीति में सिद्दारमैया के इस कड़े रुख के बाद अब शनिवार को होने वाली विधायक दल की बैठक पर सबकी नजरें टिकी हैं कि हाईकमान सिद्दारमैया की इन मांगों को किस हद तक पूरा करता है। (Photos Courtesy Social media)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•Digital World•#KarnatakaPolitics
#Siddaramaiah#DKShivakumar
#RahulGandhi#MallikarjunKharge
#CongressUpdates#कर्नाटक_राजनीति
#सिद्दारमैया#डीके_शिवकुमार#कांग्रेस

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई