*आज सुबह की प्रमुख ख़बरें*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई




*आज सुबह की प्रमुख ख़बरें*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

                     

 

 •देश विदेश और राज्यों की प्रमुख ख़बरें•

~साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स भारत दौरे पर हैं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और मुंबई में एनएसई की घंटी बजाई। यह दौरा दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करेगा।

~त्विषा केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: AIIMS दिल्ली की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम,समर्थ की अग्रिम जमानत अर्जी वापस।

~ राज्यसभा की 26 सीटों पर 18 जून को चुनाव, खड़गे-दिग्विजय समेत 24 सांसदों का जून-जुलाई में रिटायरमेंट;2 सीटों पर उपचुनाव भी।

~NCERT किताब विवाद-सुप्रीम कोर्ट ने 2 महीने पुराना आदेश बदला,करप्शन इन ज्यूडीशियरी चैप्टर लिखने वाले नहीं हटाए जाएंगे कहा कि केंद्र-राज्य फैसला करें।

~पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा पर ‘स्मार्ट बॉर्डर’ सुरक्षा सिस्टम लागू होगा,ड्रोन,रडार,स्मार्ट कैमरे लगाए जाएंगे, शाह बोले- हर अ‌वैध घुसपैठिए को देश से बाहर निकालेंगे।

~बंगाल: PM को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां, सुरक्षा में लगाई गई पुलिस।

~नीट-यूजी 2026 के पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और इसकी लीपापोती के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री प्रधान को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

~त्विषा केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: AIIMS दिल्ली की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम, समर्थ की अग्रिम जमानत अर्जी वापस।

~नीट का पेपर 5 राज्यों में बिका,महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा, राजस्थान दूसरे नंबर पर; CBI पेपर खरीदने वाले पेरेंट्स की लिस्ट बना रही।

~ पंजाब में 105 नगर निगमों,काउंसिल और पंचायत के लिए 26 मई को मतदान होना है। इन चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनाैती दी गई थी। अब हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कर चुनाव बैलेट पेपर से करवाने का आदेश दिया है।

~राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग को बड़ा झटका देते हुए पंचायत और निकाय चुनाव 31 जुलाई 2026 तक कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार और राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव दिसंबर तक टालने के लिए प्रार्थना पत्र दायर किया था लेकिन हाईकोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया।

~ओडिशा के गंजम जिले में शुक्रवार को बस और ऑटो की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। हादसा जिले के पुरुषोत्तमपुर इलाके में हुआ। फिलहाल घायलों का इलाज बरहामपुर के अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी स्थिती गंभीर बनी हुई है।

~देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। बांदा 48.2°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। जबकि कई राज्यों में तापमान 45°C के पार पहुंच गया। IMD ने दिल्ली,यूपी,राजस्थान समेत कई राज्यों में हीटवेव, गर्म रातों और उमस भरे मौसम की चेतावनी जारी की है। वहीं अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के संकेत मिले हैं।

~होर्मुज में जहाजों से फीस वसूलने की तैयारी में ईरान, ओमान के साथ पेमेंट सिस्टम पर बातचीत जारी, अमेरिका बोला कि यह मंजूर नहीं।

~ सेंसेक्स 232 अंक चढ़कर 75,415 पर बंद,निफ्टी भी 65 अंक ऊपर 23,719 पर आया; बैंक और मेटल शेयरों में खरीदारी।

~IPL में आज हैदराबाद vs बेंगलुरु, RCB जीती तो नंबर वन पोजीशन पक्की; क्वालीफायर-1 के लिए सनराइजर्स को चाहिए बड़ी जीत।

~बहादुरगढ़: फैक्ट्री में ब्वॉयलर ब्ला'स्ट, 5 झुलसे।

~बहादुरगढ़ की एमआईई स्थित गोंद बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ हादसा।

~तुर्की के कट्टर दुश्मन संग भारत की 14 ऐतिहासिक डील,बढ़-चढ़कर करेंगे एक-दूसरे का सपोर्ट, दिल्ली आए निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स।

~India-Cyprus relations 2026: भारत और साइप्रस के बीच 14 ऐतिहासिक डील हुई हैं। इस डील में साइबर सिक्योरिटी से लेकर डिफेंस तक सहयोग को लेकर करार हुआ है। बता दें कि साइप्रस वही देश है। जिसकी तुर्की के साथ कट्टर दुश्मनी है। दोनों देशों के बीच बिल्कुल भी नहीं बनती है बल्कि तुर्की ने साइप्रस को देश का दर्जा भी नहीं दिया है।

~हरियाणा में आधार की तरह मिलेंगे PPP स्मार्ट कार्ड, लोगों को आसानी से मिलेंगी सेवाएं; खत्म होगी धोखाधड़ी।

~अब आधार की तर्ज पर बनेंगे पीपीपी स्मार्ट कार्ड- यह स्मार्ट कार्ड सरकारी योजनाओं व सेवाओं तक पहुंच का एकल माध्यम बनेगा।

~हरियाणा में अब परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) को और आधुनिक बनाने के लिए आधार कार्ड की तर्ज पर पीपीपी स्मार्ट कार्ड तैयार किए जाएंगे। इनमें नागरिकों की पहचान से जुड़ा पूरा जरूरी डाटा मौजूद होगा। यह स्मार्ट कार्ड सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक पहुंच का एकल माध्यम बनेगा।

~सरकार के अनुसार इन कार्डों में क्यूआर आधारित त्वरित प्रमाणीकरण की सुविधा होगी। यानी विभिन्न सरकारी विभागों में इसके माध्यम से नागरिकों का सत्यापन हो सकेगा। इससे कागजी दस्तावेजों और मैनुअल रिकॉर्ड खोजने की जरूरत काफी हद तक खत्म हो जाएगी। यह व्यवस्था धोखाधड़ी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

~मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण द्वारा प्रदेश में अधिकांश सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं। अब तक 2.36 करोड़ से अधिक प्रमाण पत्र व अन्य सेवाएं नागरिकों को घर बैठे मिल चुकी हैं।

~कश्मीर में हिजबुल्लाह जैसे ड्रोन अटैक का खतरा,6 जगहें टागरेट,पाकिस्तान से 4 आतंकी घुसे; एक लेबनानी-एक कसाब का पड़ोसी।

~चीन के शांक्सी प्रांत में एक बड़े कोयला खदान हादसे में अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 9 लोग अभी भी लापता हैं। यह हादसा पिछले कई सालों में चीन का सबसे बड़ा कोयला खदान हादसा माना जा रहा है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक यह धमाका शुक्रवार को शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी की एक कोयला खदान में हुआ। यह इलाका राजधानी बीजिंग से करीब 520 किमी दूर है। हादसे से पहले खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट जारी किया गया था। इसके कुछ देर बाद जोरदार विस्फोट हो गया।

~राजस्थान के अलवर जिले में आज शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया । तेज रफ्तार से दौड़ रही यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे में सभी 40 यात्रियों को चोटें आई हैं। जबकि 7 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, बस श्योपुर से गोवर्धन जा रही थी।

~उत्तर प्रदेश के मथुरा में कॉकरोच जनता पार्टी का असर उस वक्त देखने को मिला जब दीपक शर्मा नाम का युवक अचानक नगर निगम के दफ्तर में कॉकरोच बनकर पहुंच गया। दीपक शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता हैं। शुक्रवार को उन्होंने यमुना नदी के प्रदूषण और मथुरा में फैली गंदगी के विरोध में अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक ‘कॉकरोच’ का रूप धारण कर नाचते-गाते निगम परिसर में पहुंच गए। उन्हें देखकर अधिकारी कर्मचारी और आम लोग हैरान रह गए।

~कॉकरोच बनकर दीपक शर्मा का विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वो कॉकरोच की तरह सीढ़ियों पर रेंगते हुए नाचते और गाते दिख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना प्रदूषण और शहर की गंदगी से मुंह मोड़े बैठे नाकारा अधिकारियों की आंखें खोलने के लिए मुझे यह रूप धारण करना पड़ा। जब हम जैसे युवा तथ्य लेकर न्यायालय जाते हैं। तब ऊंचे पदों पर बैठे जिम्मेदार लोग हमें ‘कॉकरोच’ कहकर मुद्दे को नजरअंदाज करते हैं।

 


*आज 23 मई 2026 का राजनीतिक खबरनामा*

~19वां रोजगार मेला: पीएम मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र।

~रोजगार मेला 2026: आज सुबह 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले के तहत एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

~51,000 युवाओं को नियुक्ति: इस राष्ट्रव्यापी पहल के जरिए आज देश के 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।

~पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी का दिल्ली दौरा और बड़ी घोषणाएं।

~शीर्ष नेताओं से मुलाकात: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी दिल्ली दौरे पर हैं। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

~अवैध घुसपैठ पर रुख: राज्य में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान करते हुए उन्होंने इन्हें सीधे BSF के हवाले करने की बात कही।

~बिहार: एनकाउंटर पर सियासी घमासान:
तेजस्वी बनाम सम्राट चौधरी: अपराधियों के पुलिस एनकाउंटर को लेकर सीएम सम्राट चौधरी और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बीच जुबानी जंग जारी है। तेजस्वी के आरोपों पर सीएम ने पलटवार किया है।

~कोर्ट-कचहरी और कानूनी अपडेट्स:
लालू परिवार को राहत: IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव और परिवार के खिलाफ आरोप तय करने का फैसला 9 जून तक टाल दिया है।

~अभिषेक बनर्जी को सुरक्षा: कोलकाता हाई कोर्ट ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

~सोशल मीडिया पर चर्चा: ''कॉकरोच जनता पार्टी'' का आंदोलन।

~युवाओं का विरोध:CJI की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर चल रहा ''कॉकरोच जनता पार्टी'' (CJP) अभियान चर्चा में है। योगेंद्र यादव ने इसे युवाओं का नया विरोध प्रदर्शन बताया है।


  •बोलीवुड•

•बॉलीवुड,टॉलीवुड (Telugu) और कॉलीवुड/साउथ सिनेमा (South Cinema) की प्रमुख सुर्खियां देखें तो। 

•बॉलीवुड (Bollywood)•



~कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय का जलवा: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन फ्रांस में आयोजित हो रहे 79वें कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) के क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हुईं। रेड कार्पेट पर उन्होंने अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया हुआ बेहद खूबसूरत सफायर गाउन (Sapphire Gaun) पहना, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

~फराह खान के बच्चों का ग्रेजुएशन:
मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के तीनों बच्चे बड़े हो गए हैं और आज उनकी ग्रेजुएशन सेरेमनी थी। इस खास मौके पर फराह खान काफी भावुक नजर आईं और इस इवेंट में नीता अंबानी के साथ उनकी तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

~अनुपम खेर का थिएटर पर बड़ा बयान:
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सालों बाद दोबारा थिएटर (रंगमंच) से जुड़ने की वजह बताई। उन्होंने याद किया कि उन्होंने 5वीं क्लास में पहला नाटक (पृथ्वीराज चौहान में जयचंद का किरदार) किया था। 

•टॉलीवुड (Tollywood - Telugu Cinema)•

~अक्कीनेनी नागार्जुन के लिए बेहद भावुक दिन: सुपरस्टार नागार्जुन के लिए आज 23 मई का दिन बेहद ऐतिहासिक है। आज से ठीक 40 साल पहले (23 मई 1986) उनकी पहली डेब्यू फिल्म ''विक्रम''रिलीज हुई थी। इसके साथ ही, इसी तारीख को उनकी पारिवारिक कल्ट फिल्म ''मनम'' भी रिलीज हुई थी।जो उनके पिता ए.नागेश्वर राव की आखिरी ऑन-स्क्रीन फिल्म थी।नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर इस सफर के लिए फैंस का आभार जताया है।

~अखिल अक्कीनेनी की फिल्म ''लेनिन'' का अपडेट:
नागार्जुन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साफ किया है कि उनके बेटे अखिल अक्कीनेनी की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ''लेनिन'' (Lenin) अपने तय शेड्यूल के मुताबिक 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म का फर्स्ट कट बेहद शानदार है।

~'Peddi' मूवी का भोपाल में मेगा म्यूजिकल इवेंट:
राम चरण की आगामी फिल्म ''Peddi'' के म्यूजिक लॉन्च के लिए भोपाल में एक बहुत बड़ा लाइव इवेंट आयोजित किया जा रहा है। इस इवेंट में ऑस्कर विजेता ए.आर.रहमान लाइव परफॉर्म कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस भव्य शो के सेटअप और उपकरणों की कीमत करीब ₹150 करोड़ है। 

•साउथ सिनेमा (South Cinema / Kollywood / Box Office)•





~''दृश्यम 3'' और ''करुप्पु'' की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर:

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ''दृश्यम 3'' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ तमिल सुपरस्टार सूर्या और तृषा स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म। ''करुप्पु'' Karuppu अपने दूसरे हफ्ते में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है और ₹100 करोड़ के क्लब में शामिल।

~जूनियर एनटीआर की फिल्म ''ड्रैगन'' का क्रेज:
प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही जूनियर एनटीआर की फिल्म ''ड्रैगन'' (Dragon) के नए पोस्टर और लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी क्रेज बना हुआ है। जिसे इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है। 

•हाल ही में (मई 2026) कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों के शानदार ट्रेलर रिलीज किए गए हैं। जिन्होंने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रखी है। हाल ही में रिलीज हुए प्रमुख फिल्मों व उसके ट्रेलर व फिल्मों की सूची देखें तो।

*~है जवानी तो इश्क होना है (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai): वरुण धवन,मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर मजेदार कॉमेडी और रोमांटिक फिल्म रिलीज हुई है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को भी देखकर फैंस इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

~बंदर (Bandar): बॉबी देओल,सान्या मल्होत्रा और सपना पब्बी अभिनीत फिल्म ''बंदर'' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में बॉबी देओल का एक बार फिर बेहद अनोखा और दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है।

~कृष्णा और चिट्ठी (Krishna Aur Chitthi):
दर्शील सफारी स्टारर इस फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर भी हाल ही में दर्शकों के सामने आया है। जो एक बेहद भावुक और दिलचस्प कहानी की झलक दिखाता है।

~पेड्डी (Peddi - Hindi): साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म ''पेड्डी'' का हिंदी ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। जिसमें ए.आर. रहमान का शानदार संगीत है।

~मेनार (Menar): राजस्थान के मेनार गांव के वीर योद्धाओं की सच्ची और अनकही शूरवीरता और मुगलों के खिलाफ उनकी ऐतिहासिक जीत पर आधारित फिल्म ''मेनार'' का ट्रेलर मुंबई में एक भव्य समारोह के दौरान लॉन्च किया गया है।

~आखरी सवाल (Aakhri Sawal): संजय दत्त, अमित साध और नमाशी चक्रवर्ती अभिनीत इस हार्ड-हिटिंग फिल्म को रिलीज किया जा चुका है। फिल्म को अभिजीत मोहन वारंग ने डायरेक्ट किया है।



~ राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं करीना कपूर: कहा था कि यह थोड़ा कंट्रोवर्शियल है। अभिनेत्री करीना कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं। करीना ने 'किसे डेट करना चाहेंगे?' के सवाल पर कहा था कि यह कहना चाहिए या नहीं क्योंकि यह थोड़ा कंट्रोवर्शियल है। मैं राहुल गांधी को जानना चाहूंगी। मैं उनकी तस्वीरें देखती हूं... मुझे लगता है कि उन्हें जानना रोचक होगा।


                                •मौसम•

~आज 23 मई का मौसम देशभर में मिला-जुला रहने वाला है। जहाँ दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भीषण लू (Heatwave) का प्रकोप जारी है। वहीं दक्षिण और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट है। हवा में अत्यधिक नमी होने के कारण कई मैदानी इलाकों में तापमान के मुकाबले असल गर्मी (RealFeel) कहीं ज्यादा महसूस हो रही है।

  •देश के प्रमुख हिस्सों में आज का मौसम देखें तो•

~ उत्तर और मध्य भारत (दिल्ली, यूपी, राजस्थान):
भीषण लू (Heatwave): दिल्ली,पंजाब,हरियाणा और राजस्थान में आज आसमान से आग बरस रही है। यहाँ अधिकतम तापमान 44°C से 46°C के बीच रहने का अनुमान है।

~उत्तर प्रदेश:
यूपी के अधिकांश हिस्सों में भी भीषण गर्मी और शुष्क हवाओं का कहर जारी है हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी में अगले कुछ दिनों में मानसून की दस्तक के बाद ही राहत की उम्मीद है।

~मुंबई और कोंकण क्षेत्र:
तापमान और उमस: मुंबई में आज अधिकतम तापमान 34°C के आसपास है लेकिन अत्यधिक उमस के कारण यह 44°C (RealFeel) जैसा महसूस हो रहा है।

~बादल और बौछारें:
आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की छिटपुट बारिश (Scattered Thunderstorms) होने की 35% से 55% संभावना बनी हुई है।

                 •दक्षिण और पूर्वी भारत•

~भारी बारिश का अलर्ट:
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल, तमिलनाडु और बिहार के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

~मानसून की स्थिति:
दक्षिण भारत के समुद्र तटीय इलाकों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।

            

                • पेट्रोल और डीजल•

•देश में आज 23 मई 2026, को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण तेल विपणन कंपनियों ने पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। आज पेट्रोल की कीमत में औसतन 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई शहरों में सीएनजी (CNG) की कीमतों में भी तेजी देखी गई है।

•प्रमुख महानगरों में आज के ताजा रेट (रुपये प्रति लीटर)•

•Fuel Prices और  Fuel Rates के नवीनतम अपडेट के अनुसार देश के बड़े शहरों में आज ईंधन की कीमतें देखें तो

~नई दिल्ली: पेट्रोल ₹99.51 (+0.87)•डीजल ₹90.67

~मुंबई: पेट्रोल ₹108.45 (+0.86) • डीजल ₹95.67

~कोलकाता: पेट्रोल ₹110.64 (+0.98) • डीजल ₹96.07

~चेन्नई: पेट्रोल ₹105.33 (+0.82) •डीजल ₹95.00 (लगभग)

~बेंगलुरु: पेट्रोल ₹108.09 • डीजल ₹95.99 (+0.95)

            •अन्य मुख्य शहरों का हाल•

~हैदराबाद: पेट्रोल ₹112.81
(देश के सबसे महंगे शहरों में शामिल)

~पटना: पेट्रोल ₹111.00

~जयपुर: पेट्रोल ₹109.84

~लखनऊ: पेट्रोल ₹98.00 (लगभग)•डीजल ₹92.70 (+0.97) 

           •कीमतें बढ़ने की मुख्य वजह•

अंतरराष्ट्रीय बाजार में विशेष रूप से मध्य-पूर्व (पश्चिम एशिया) के भू-राजनीतिक हालातों के कारण कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम लगातार ऊंचे बने हुए हैं। इससे घरेलू तेल कंपनियों पर वित्तीय बोझ बढ़ा है। जिसका सीधा असर अब खुदरा कीमतों पर दिख रहा है। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे संशोधित की जाती हैं।

             


 •आखिर में बिग ब्रेकिंग न्यूज़•



~दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग। लोगों ने दमकल गाड़ियों पर किया पथराव । दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में स्थित फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार रात को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई व आग में करीब 200-300 दुकानें जलने की आशंका है। कथित तौर पर सूचना देने के बावजूद देर से पहुंचीं दमकल गाड़ियों पर गुस्साए स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने पथराव किया। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। दमकल की 25-30 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।


~भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर लेह के पास हुआ क्रैश; मेजर जनरल समेत 3 लोग घायल। सेना के मुताबिक लेह के पास पहाड़ी तांगस्ते क्षेत्र में भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। हादसे में 3 सैन्य अधिकारी (एक लेफ्टिनेंट कर्नल,एक मेजर और एक मेजर जनरल) बाल-बाल बच गए लेकिन उन्हें हल्की चोटें आई हैं हालांकि घटना बुधवार की है लेकिन इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को सामने आई। क्रैश के कारणों की जांच कर रही है सेना।



~हेलिकॉप्टर क्रैश में ज़िंदा बचे सेना के 3 अधिकारियों ने मलबे के बीच ली सेल्फी,वायरल हुई फोटो। लद्दाख में भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल समेत तीन अधिकारी बाल-बाल बच गए हैं। उनकी जान बचने को चमत्कार माना जा रहा है। हादसे के बाद मेजर जनरल सचिन मेहता ने दोनों अधिकारियों के साथ क्रैश साइट पर सेल्फी ली जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। क्रैश के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं ।


~चीन की कोयला खदान में हुआ भीषण विस्फोट 82 लोगों की हुई मौत। चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक उत्तरी चीन में एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम-से-कम 82 लोग मारे गए हैं। वहीं, 9 लोगों के लापता होने की खबर है। यह गैस विस्फोट शानक्सी प्रांत के टोंगझोउ ग्रुप की लियुशेन्यु कोयला खदान में हुआ। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।



~बकरीद की छुट्टी को लेकर कन्फ्यूज़न खत्म हुई ।NSE ने बताया कब बंद रहेगा शेयर बाज़ार? नैशनल स्टॉक एक्सचेंज ने बताया है कि 28 मई को भारतीय शेयर बाज़ार बकरीद के मौके पर बंद रहेगा। इस दिन एनएसई और बीएसई दोनों एक्सचेंजों में किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी जिसका मतलब है कि इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा हालांकि एमसीएक्स का शेड्यूल अलग हो सकता है। ~by √•MCP Mumbai•

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई