*​भारत मौसम पूर्वानुमान,उत्तर भारत में भीषण लू का टॉर्चर,दक्षिण में मानसून की दस्तक और भारी बारिश का अलर्ट*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*​भारत मौसम पूर्वानुमान,उत्तर भारत में भीषण लू का टॉर्चर,दक्षिण में मानसून की दस्तक और भारी बारिश का अलर्ट*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

(​मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई) देश इस समय मौसम के दो चरम छोरों का गवाह बन रहा है। एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी और लू (Heatwave) की चपेट में हैं। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत में मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां बेहद अनुकूल हो गई हैं। भारतीय मौसम प्रणालियों में हो रहे बदलावों के कारण अगले 3-4 दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं। देश भर के मौसम का विस्तृत वैज्ञानिक विश्लेषण देखें तो मानसून दस्तक दे रहा है। जबकि दक्षिण भारत में राहत की उम्मीद है। ​मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।


 मानसून के निम्नलिखित क्षेत्रों में जल्द सक्रिय होने की संभावना देखें तो ​दक्षिण-पूर्व अरब सागर और कोमोरिन क्षेत्र,​दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी,​अरब सागर के शेष हिस्से और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और भाग में मानसून सक्रिय होने की पूरी संभावना है। देश में सक्रिय प्रमुख मौसमी प्रणालियां (Weather Systems) के बारे में जाने तो ​इस समय भारत के अलग-अलग हिस्सों में पांच बड़ी वायुमंडलीय प्रणालियां सक्रिय हैं। जो मौसम को प्रभावित कर रही हैं। ​ उसमें पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) देखें तो उत्तर पाकिस्तान और जम्मू क्षेत्र के ऊपर समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है तो ​यूपी-बिहार चक्रवाती हवाएं चल सकती है।उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर 1.5 किमी की ऊंचाई तक एक चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। ​पूर्व-पूर्वोत्तर ट्रफ रेखा के बारे में जाने तो उत्तर-पूर्व यूपी और बिहार के सिस्टम से लेकर गंगीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश होते हुए दक्षिण असम तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। ऐसा ही ​मध्य से दक्षिण भारत ट्रफ रेखा बनी हुई है। पश्चिम मध्य प्रदेश से शुरू होकर मध्य महाराष्ट्र,मराठवाड़ा,आंतरिक कर्नाटक और केरल होते हुए लक्षद्वीप तक एक अन्य ट्रफ रेखा फैली हुई है। जबकि ​आंध्र तट पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के ऊपर 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दौरान अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान देखें तो कहां बारिश, कहां बरसेगी आग?
हीटवेव (लू) का अलर्ट भी देखें तो कई राज्यों को सावधान रहना होगा। ​उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में सूरज की तपिश और गर्म हवाएं लोगों को बेहाल करेंगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश में स्थिति सबसे गंभीर हो सकती है। जहां 'भीषण लू' (Severe Heatwave) का अनुमान है। ​इसके अलावा निम्नलिखित राज्यों में लू (Heatwave) चलने की प्रबल आशंका है। जिसमें ​दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़,मध्य प्रदेश,विदर्भ,छत्तीसगढ़, बिहार,मराठवाड़ा,तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश।



अब देखें भारी से मध्यम बारिश का अलर्ट। खासकर दक्षिण और पूर्वोत्तर में। ​एक तरफ जहां उत्तर भारत तपेगा। वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ राहत की बौछारें गिरेंगी। ​भारी बारिश की संभावनाओं मैं कर्नाटक,केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि ​मध्यम बारिश का अंदेशा देखें तो तमिलनाडु,लक्षद्वीप,जम्मू-कश्मीर,लद्दाख और पूर्वोत्तर भारत (Assam, Meghalaya आदि) में बारिश के आसार हैं। कहा होगी ​हल्की बूंदाबांदी? वह देखें तो तटीय आंध्र प्रदेश,रायलसीमा,दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण,गोवा,सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दौरान ​पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल देखें तो ​बीते 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के इलाकों में भीषण लू दर्ज की गई। 


मध्य प्रदेश,विदर्भ और राजस्थान भी गर्म हवाओं की चपेट में रहे। वहीं दूसरी ओर अंडमान-निकोबार और आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हुई, जबकि ओडिशा,सिक्किम,केरल और कर्नाटक के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इसमें ​महत्वपूर्ण जानकारी देखें तो बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में अचानक बदलाव संभव है। यह पूर्वानुमान वैज्ञानिक डेटा पर आधारित सूचना मात्र है, इसे पूरी तरह निश्चित न मानकर स्थानीय मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। (Photos Courtesy Social media)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post •Digital World•​#WeatherUpdate
#HeatwaveAlert#Monsoon2026
#RainForecast#मौसमपूर्वानुमान
#लूकाअलर्ट#WeatherForecastIndia
#IndianMonsoon#HeavyRainfall
#HindiNewsWeather

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई