*आज 14 मई गुरुवार शाम की अहम खबरें*/संकलन स्पर्श देसाई

    *आज 14 मई गुरुवार शाम की अहम खबरें*/संकलन स्पर्श देसाई

 







 •राजनीतिक खबरनामा:

~PM मोदी के ईंधन की खपत कम करने वाली अपील के बाद बाइक से विधान भवन पहुंचे देवेंद्र फडणवीस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन की खपत कम करने वाली अपील के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एमएलसी शपथ ग्रहण समारोह के लिए बाइक से विधान भवन पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश में खर्च कम करने की मुहिम में मेरी ओर से छोटा-सा योगदान। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि कृपया अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं।



~कौन हैं केरल के होने वाले नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन?कांग्रेस ने केरल में नए मुख्यमंत्री के तौर पर वीडी सतीशन के नाम का एलान किया है। 61-वर्षीय सतीशन पेशे से वकील हैं और केरल विधानसभा में नेता विपक्ष रह चुके हैं। एर्नाकुलम के नेदूर निवासी सतीशन ने कॉलेज में छात्र राजनीति शुरू कर दी थी। सतीशन 2001 से परवूर विधानसभा सीट से लगातार जीतते आ रहे हैं।



~कर्नाटक सरकार ने वापस लिया 'हिजाब बैन' आदेश,धार्मिक प्रतीक पहनने की इजाज़त। कर्नाटक सरकार ने स्कूल और कॉलेजों में हिजाब बैन वाले फैसले को वापस ले लिया है। नए आदेश के तहत स्टूडेंट्स को हिजाब के अलावा कलावा रुद्राक्ष और जनेऊ की भी अनुमति दी गई है। बशर्ते ये स्कूल के अनुशासन और नियमों के तहत हों। कर्नाटक की तत्कालीन BJP सरकार ने फरवरी 2022 में इसे जारी किया था।

~नई दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) बैठक हुई । भारत की अध्यक्षता में डीडी न्यूज़  के अनुसार नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक जारी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची का स्वागत किया और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की।

~केरल में राजनीतिक बदलाव: कांग्रेस ने कश्मकश को खत्म करते हुए वी.डी.सतीशन (VD Satheesan) को केरल का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। जिससे राज्य में यूडीएफ (UDF) की सत्ता में वापसी का रास्ता साफ हो गया है।

उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आए भयंकर तूफान और भारी बारिश के कारण हादसों में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद सरकार ने मुआवजे का एलान किया है।

~पीएम मोदी का ईंधन और सोना बचत संदेश,प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक आर्थिक संकट और कच्चे तेल के आयात पर विदेशी मुद्रा के खर्च को देखते हुए देश की जनता से ईंधन (पेट्रोल-डीजल) का सीमित इस्तेमाल करने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है। इस अपील के बाद बिहार,आंध्र प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने अपने काफिलों को छोटा कर दिया है।

~पीएम मोदी का विदेश दौरा कल से शुरु होगा।ईंधन बचाने की मुहिम के बीच प्रधानमंत्री 15 मई से पांच देशों (यूएई,नीदरलैंड्स,स्वीडन,नॉर्वे और इटली) के दौरे पर निकल रहे हैं। जहां यूएई (UAE) के साथ एलपीजी और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार को लेकर अहम ऊर्जा समझौते हो सकते हैं।

~ केरल के विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इसके बाद से लगातार केरल के नए सीएम को लेकर चर्चा हो रही थी।  इस चर्चा पर विराम लग गया है।

~ कांग्रेस ने सीएम का ऐलान कर दिया है। वीडी सतीशन केरल के नए सीएम होंगे।

~साल 2021 में वीडी सतीशन केरल में विपक्ष के नेता बनाए गए थे। विपक्ष में रहकर भी वो लगातार जनता की आवाज उठाते रहे। जिसका नतीजा ये हुआ कि अब कांग्रेस ने उनपर भरोसा जताते हुए सीएम बनाया है।

~कांग्रेस के कई विधायक केसी वेणुगोपाल के पक्ष में थे लेकिन पार्टी नेतृत्व ने अंततः जनता और संगठन के मूड को प्राथमिकता दी।

~सतीसन की जनप्रिय छवि,चुनावी जीत में उनका नेतृत्व और ग्राउंड स्तर पर कार्यकर्ताओं का समर्थन। इन सब कारणों से वेणुगोपाल को दरकिनार कर सतीसन को मुख्यमंत्री चुना गया।

~ जनता ने मोदी की बात नहीं मानी,प‍िछले 2 द‍िन में सोने की खरीद 20% बढ़ गई। लोग पागलों की तरह सोना खरीद रहे हैं।

~इकनॉमिक टाइम्स की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक कि मोदी का बयान आने के बाद ब्राइडल ज्वेलरी की बिक्री 20% बढ़ गई हैं।

~दरअसल लोगों को मोदी सरकार पर भरोसा नहीं है। उन्‍हें लग रहा है ये कुछ गड़बड़ करेंगे। जैसे कि नोटबंदी और लॉकडाउन के वक्‍त किया था। ऐसे अब पेट्रोल और सोने को लेकर गरबड़ कर रहे हैं।

~ मोदी सरकार पता नहीं कौन सी आफत ले आए इसल‍िए पैनिक बाइंग शुरू हो गई है?

~लोग न केवल जून-अगस्त की शादियों के लिए बल्कि नवंबर-दिसंबर में होने वाले समारोहों के लिए भी लोग सोने की खरीदारी कर रहे हैं।

~इससे पहले जब मोदी ने संसद में कहा था कि कोरोना जैसी तैयारी करनी होगी। तब लोग पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी लाइन लगाने लगे थे।

~इन बातों से एक चीज साफ है कि लोगों को सरकार और मोदी पर भरोसा नहीं है।

~कोलकाता के पूर्व DCP शांतनु को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर DCP रहते पार्टी के लिए काम करने का आरोप है।

  ~सीएम बनते ही जोसेफ विजय ने सरकारी कर्मचारियों से लेकर महिलाओं को गुड न्यूज दी है। साथ ही स्कूलों और कॉलेजों के पास स्थित शराब की दुकानों को बंद करने का एलान किया है।

~मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री की अपील पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई,जिसमें दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम का फैसला लिया गया।

~CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दी है। इसके साथ ही ईवी नीति में संशोधन, AI मिशन जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

~प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा और आशीष सूद ने मेट्रो से यात्रा की। ईंधन बचाने का संदेश दिया गया। जिसकी सोशल मीडिया पर सराहना हुई।

~अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का हुआ अंतिम संस्कार,ससुर ने दी मुखाग्नि । सपा चीफ अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का गुरुवार को लखनऊ में अंतिम संस्कार हुआ और उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। गौरतलब है। 38 वर्षीय प्रतीक का बुधवार को अचानक निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में उनकी पत्नी-बीजेपी नेता अपर्णा यादव के अलावा अखिलेश यादव,शिवपाल यादव समेत कई लोग शामिल हुए।



•देश विदेश और राज्यों की प्रमुख ख़बरें:

~ इस 20 मई को 12 लाख से अधिक दवा विक्रेता हड़ताल पर जा रहे हैं। कथित नियामक खामियों और बड़े कॉर्पोरेट समर्थित प्लैटफॉर्म्स द्वारा दी जा रही भारी छूट के विरोध में 20 मई को 12 लाख+ दवा विक्रेता हड़ताल करेंगे। उनका आरोप है कि ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स G.S.R. 817(E) के तहत मिली छूट का फायदा उठाकर प्रिस्क्रिप्शन का फिज़िकिल वेरिफिकेशन किए बिना दवाइयां बेच रहे हैं। उन्होंने G.S.R. 220(E) नोटिफिकेशन भी वापस लेने की मांग की है।



~भारत में सबसे अधिक पेट्रोल की खपत किन राज्यों में होती है? एक निजी चैनल के मुताबिक गोवा में प्रति व्यक्ति पेट्रोल की खपत सर्वाधिक (2024-25 में हर 100 व्यक्तियों पर प्रतिदिन 52.4 लीटर) है। जो राष्ट्रीय औसत 10.4 लीटर से कहीं ज़्यादा है। 41 लीटर के साथ पुडुचेरी दूसरे स्थान जबकि 37.8 लीटर के साथ चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर है। बिहार में 100 व्यक्ति पर पेट्रोल की खपत सबसे कम 3.3 लीटर/दिन है। पश्चिम बंगाल में 100 व्यक्ति पेटोल की खपत 5.1 लीटर/दिन है।

~अप्रैल में 8.30% पर पहुंची थोक महंगाई। टूटा 42 महीने का रिकॉर्ड। देश की थोक महंगाई दर यानी WPI अप्रैल में बढ़कर 8.30% पर पहुंच गई है । जबकि मार्च में यह आंकड़ा 3.88% था। यह पिछले 42 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है। ईंधन और बिजली, प्राइमरी आर्टिकल्स और मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर बढ़ने के कारण हुई। जो अर्थव्यवस्था में व्यापक मूल्य दबाव का संकेत देती है।



फोटो~चीन में ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात पर वाइट हाउस ने जारी किया बयान। वाइट हाउस के अनुसार चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की अच्छी बैठक हुई। बयान में आगे कहा गया कि दोनों पक्षों ने अमेरिकी व्यवसायों के लिए चीन में पहुंच के विस्तार और हमारे उद्योगों में चीनी निवेश को लेकर बातचीत की । दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि होर्मुज़ स्ट्रेट खुला रहना चाहिए।

~ पश्चिम बंगाल के स्कूलों में ''वंदे मातरम'' अनिवार्य, सुबह की प्रार्थना सभा में गाना होगा राष्ट्रीय गीत।

~एमपी में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट:8-10 मौतों की सूचना:कलेक्टर ने दो की पुष्टि की;शवों के टुकड़े 20-25 फीट दूर जा गिरे।

~CBSE रिजल्ट : 85.20% छात्र हुए पास,पिछले साल के मुकाबले 3.19% कम 7 साल में सबसे कम रहा । 12वीं का रिजल्ट; 98.66 लाख कॉपियों का हुआ डिजिटल मूल्यांकन।



 ~UP में आंधी-तूफान,94 लोगों की मौत:80kmph की आंधी में युवक उड़ा,राजस्थान में गर्मी का रेड अलर्ट। MP भी हीटवेव की चपेट में। रस्सी पकड़े खड़े थे उसी के साथ 50 फीट ऊपर चले गए: यूपी में टिनशेड के साथ हवा में उड़ा शख्स। बरेली (यूपी) में तेज़ आंधी में टिनशेड के साथ हवा में उड़ने वाले नन्हे मियां नामक शख्स ने बताया है कि"हवा आई... हमें नहीं पता था कितनी तेज़ हवा आएगी... हम रस्सी पकड़े खड़े थे... उसी के साथ करीब 50-फीट ऊपर चले गए।" बकौल शख्स घटना में उनके हाथ-पांव में चोटें आई हैं और सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।

~रिश्वत लेते पकड़े गए SI की पत्नी BJP लीडर,निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी थी । टिकट कटा;करनाल में पति का 10% कमीशन फिक्स था।

~ हमें प्रतिद्वंद्वी नहीं पार्टनर होना चाहिए,जिनपिंग ने ट्रंप की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ।

~CNG के दाम बढ़े,₹2 की बढ़ोतरी के बाद 84 रुपये प्रति किलो पहुंचा रेट।

~आम लोगों और सार्वजनिक परिवहन पर महंगाई का असर एक बार फिर बढ़ गया है। शहर में CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद नया रेट 84 रुपये प्रति किलो हो गया है। यह फैसला Mahanagar Gas Limited ने लिया है।

~ NEET एग्जाम रद होने का सदमा:गोवा के स्टूडेंट ने की खुदकुशी। नोट में लिखा कि अब नहीं देनी प्रतियोगी परीक्षा।

~पश्चिम बंगाल के स्कूलों में 'वंदे मातरम' अनिवार्य, सुबह की प्रार्थना सभा में गाना होगा राष्ट्रीय गीत।

~एअर इंडिया ने पश्चिम एशिया संघर्ष और जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण जून से अगस्त 2026 तक अपनी 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती की घोषणा की है।

~गुजरात के चोटिला-राजकोट हाईवे पर देर रात एक निजी बस और डामर से लदे ट्रक की टक्कर हो गई। जिससे बस में आग लग गई। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई।

~हरीश राणा का 24 मार्च को निधन हो गया था। जिसके बाद परिवार ने दिल का वॉल्व और कॉर्निया दान किए।

~कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनाव बाद हिंसा मामले की पैरवी करने पहुंची ममता बनर्जी को वकीलों के विरोध और 'चोर-चोर' के नारों का सामना करना पड़ा।

~अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बीजिंग में मुलाकात की। इस दौरान व्यापार, ताइवान,ईरान संकट और वैश्विक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

फोटो~भारत पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अराघची BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में लेंगे हिस्सा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को दिल्ली पहुंचे। अराघची अपने भारतीय समकक्ष विदेश मंत्री एस.जयशंकर के साथ पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट पर केंद्रित व्यापक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। सूत्रों के अनुसार होर्मुज़ स्ट्रेट की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है।
      


                   •करंसी बाजार :

~ रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा। डॉलर के मुकाबले 96 के करीब पहुंचा।

~बाजार में तेजी के बावजूद भारतीय रुपया (INR) अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोरी के चलते 95.76/$ के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।

       

  

 • शेयर बाजार:
~शेयर बाजार में मामूली बढ़त दिखाई। लगातार चार दिनों की भारी गिरावट के बाद डीडी न्यूज़ DD News के मुताबिक आज घरेलू शेयर सूचकांकों में मामूली सुधार दर्ज किया गया है।

आज 14 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी रही। पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार जबरदस्त बढ़त के साथ बंद हुआ।

•मुख्य सूचकांकों का हाल जानें तो

~BSE Sensex: 789.74 अंक (1.06%) की भारी बढ़त के साथ 75,398.72 के स्तर पर बंद हुआ।

~NSE Nifty 50: 277.00 अंक (1.18%) उछलकर 23,689.60 के स्तर पर बंद हुआ।

~Nifty Bank: 672.80 अंक (1.26%) मजबूत होकर 54,128.95 पर पहुंच गया।

•तेजी के मुख्य कारण देखें तो

~वैश्विक संकेत देखें तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात से बाजार के सेंटिमेंट मजबूत हुए।

~राहत की उम्मीद बनी रही। सरकार द्वारा विदेशी निवेशकों के लिए बॉन्ड टैक्स में राहत देने की संभावना से निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

~कमोडिटी में उछाल के मद्देनजर मेटल और कीमती धातुओं की बढ़ती कीमतों के कारण मेटल सेक्टर में तगड़ी खरीदारी देखी गई।

~सेक्टर्स और शेयर्स का प्रदर्शन देखें तो सबसे ज्यादा मुनाफा: फार्मा (Nifty Pharma 2.7% बढ़ा) और मेटल (Nifty Metal 2% मजबूत) सेक्टर्स में सबसे ज्यादा तेजी रही। बड़े शेयरों में Cipla (8% से ज्यादा उछला), Adani Enterprises और Bharti Airtel टॉप गेनर्स रहे।

~इससे नुकसान देखें तो IT सेक्टर (Nifty IT करीब 2% गिरा) में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही। Kaynes Technology का शेयर 19% से ज्यादा टूट गया। नोट: बाजार में तेजी के बावजूद भारतीय रुपया (INR) अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोरी के चलते 95.76/$ के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।



               •क्राईम अपराध:

~गुजरात के अहमदाबाद में चौंका देने वाली घटना सामने आई है। ऐसे में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल तक लोगों से सोने की गहने नहीं खरीदने की अपील की है तब अहमदाबाद के निकोल इलाके में एक जाने-माने ज्वेलरी शोरूम में काम करने वाली एक महिला हर्षिता शेट्टी सेल्स गर्ल 1.5 करोड़ के गहने लेकर फरार हो गई।

~पुणे में अस्पताल के पास मिला बम। लगा था 7 घंटे का टाइमर। पुणे (महाराष्ट्र) में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पास बुधवार को एक बम मिला जिसमें 7 घंटे का टाइमर सेट था। सूचना पाकर बम स्क्वॉड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और विस्फोटक को डिफ्यूज़ किया। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह ऐक्टिव बम था जिसमें विस्फोटक सामग्री थी। पुलिस जांच कर रही है कि बम वहां कैसे पहुंचा?


•बोलीवुड होलीवुड:

~अभिनेत्री मंदाना करीमी ने 16 साल भारत में रहने के बाद देश छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक AMA सेशन के दौरान यह भावुक घोषणा की, जिसमें सुरक्षा चिंताओं और सपोर्ट न मिलने को कारण बताया।



~कन्नड़ अभिनेता दिलीप राज जिनका 47-वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन। ऐक्टर दिलीप राज ने स्मार्टवॉच पर हार्टरेट देखकर सीने का दर्द किया था नज़रअंदाज़ ऐसी रिपोर्ट है। रिपोर्ट्स के अनुसार कन्नड़ अभिनेता दिलीप राज जिनका 47-वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया उन्होंने सीने में दर्द के कारण बेचैनी होने पर भी मेडिकल हेल्प लेने में देरी की। बकौल रिपोर्ट्स उन्होंने दर्द नज़रअंदाज़ किया क्योंकि स्मार्टवॉच पर हार्टरेट असामान्य नहीं दिख रहा था। बाद में अस्पताल ले जाने पर उनका निधन हो गया।~by √•MCP Mumbai •

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई