*अत्यंत संवेदनशील और बड़ी खबर,अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन,पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*अत्यंत संवेदनशील और बड़ी खबर,अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन,पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई रिपोर्ट स्पर्श देसाई)एक अत्यंत संवेदनशील और बड़ी खबर है। वह बड़ी खबर देखें तो अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया है और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतिक यादव का आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। वे लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने आवास पर अचेत अवस्था में पाए गए थे। इस घटना ने पूरे प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक और सनसनी फैला दी है। सिविल अस्पताल के डायरेक्टर का बयान कुछ इस तरह का आया है। सिविल अस्पताल के डायरेक्टर जी.पी.गुप्ता के अनुसार प्रतीक यादव के ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचकर सूचना दी थी कि "भैया को कुछ हो गया है।" मेडिकल टीम तुरंत उनके आवास पर पहुंची लेकिन जांच में पाया गया कि उनकी मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। टीम उन्हें अस्पताल लेकर आई। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की स्थिति संदिग्ध होने के कारण पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए KGMU भेजा गया है। डायरेक्टर ने शुरुआती तौर पर पॉइजनिंग (विषाक्तता) की आशंका जताई है। परिजनों की स्थिति और राजनीतिक प्रतिक्रिया देखें तो जिस समय यह दु:खद घटना हुई । प्रतीक यादव की पत्नी और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव लखनऊ में नहीं थीं। वे तीन दिन पहले एक कार्यक्रम के सिलसिले में दिल्ली गई थीं। सूचना मिलते ही वे लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं। भाई प्रतिक के निधन को लेकर शोक संवेदनाएं देखें तो यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। अखिलेश यादव ने भाई की मौत पर शोक व्यक्त किया सपा मुखिया ने अपने भाई के पार्थिव शरीर को देखने के बाद कहा कि"प्रतीक का निधन अत्यंत दु:खद है। कानून जो कहेगा। हम उसी रास्ते पर चलेंगे।"उनके इस बयान से मामले की गंभीरता और जांच की मांग के संकेत मिल रहे हैं। दौरान परिवार के सारे कार्यक्रम रद्द हुए अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने अपने आगामी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उनका निजी जीवन देखें तो वह राजनीति से दूर रहते थे और फिटनेस के शौकीन थे। मुलायम सिंह यादव के परिवार से होने के बावजूद प्रतीक यादव ने कभी राजनीति में कदम नहीं रखा। उनके व्यवसाय को लेकर जो बात सामने आई हैं कि वे एक सफल रियल एस्टेट कारोबारी थे और लखनऊ में जिम संचालित करते थे। फिटनेस को लेकर देखें तो उन्हें 'फिटनेस फ्रीक' माना जाता था। ऐसे में अचानक मौत ने सबको चौंका दिया है। महत्वपूर्ण तथ्य देखें तो सूत्रों के हवाले से खबर है कि उनके शरीर पर चोट के कुछ निशान भी मिले हैं। जो मामले को और अधिक पेचीदा बना रहे हैं। अब आगे क्या?फिलहाल पुलिस और प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह प्राकृतिक मृत्यु थी,आत्महत्या या कोई गहरी साजिश? पूरे विक्रमादित्य मार्ग इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। (Photo Courtesy Social media)
~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Metro City Post• Digital World• #PratikYadav #PratikYadavDeath #AkhileshYadav #AparnaYadav #LucknowNews #UPPolitics #BreakingNewsHindi #प्रतीक_यादव #अखिलेश_यादव #यूपी_न्यूज

Comments