*बड़ी खबर ...Bank Holidays in June 2026 जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक,निपटने से पहले देख लें RBI की पूरी लिस्ट*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*बड़ी खबर ...Bank Holidays in June 2026 जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक,निपटने से पहले देख लें RBI की पूरी लिस्ट*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई /रिपोर्ट स्पर्श देसाई ) Bank Holidays in June 2026 जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक। निपटने से पहले देख लें RBI की पूरी लिस्ट। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून 2026 के लिए बैंक छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस नए कैलेंडर के अनुसार जून के महीने में देश के विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय,क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के साथ-साथ साप्ताहिक अवकाशों को मिलाकर कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे अगर आपके पास अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम है तो असुविधा से बचने के लिए छुट्टियों की इस लिस्ट को देखकर पहले ही अपनी योजना बना लें। जून 2026 में बैंक छुट्टियों का पूरा विवरण जाने तो जून के महीने में होने वाली 11 दिनों की छुट्टियों में रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा कुछ क्षेत्रीय त्योहार भी शामिल हैं। जिसके कारण चुनिंदा राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। साप्ताहिक अवकाश यह पूरे देश में लागू होंगे।
~7 जून:रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
~13 जून: दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)।
~14 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
~21 जून:रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
~27 जून: चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)।
~28 जून:रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
त्योहार और क्षेत्रीय छुट्टियां । त्योहारों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय रीति-रिवाजों और राज्य सरकार के निर्देशों के आधार पर तय होती हैं। ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व इसी दौरान आ रहा है। जून के मध्य में इस प्रमुख धार्मिक त्योहार के अवसर पर देश के अधिकांश हिस्सों में बैंकों में अवकाश रहेगा।
राजा संक्रांति / मिथुन संक्रांति त्यौहार को लेकर ओडिशा जैसे कुछ विशिष्ट राज्यों में इस क्षेत्रीय त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे। अन्य क्षेत्रीय त्योहार के मद्देनजर महीने के दौरान कुछ अन्य राज्यों में स्थानीय पर्वों के चलते बैंक काउंटर्स पर कामकाज नहीं होगा। ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह है उ प्रभावित नहीं होंगी डिजिटल सेवाएं। बैंकों के भौतिक रूप से बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। छुट्टियों के दौरान भी निम्नलिखित डिजिटल और ऑनलाइन सेवाएं 24x7चालू रहेंगी । इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) और मोबाइल बैंकिंग के मद्देनजर आप हमेशा की तरह फंड ट्रांसफर और अन्य काम कर सकेंगे। UPI सेवाएं सामान्य रहेगी। गूगल पे,फोनपे,पेटीएम आदि के जरिए लेनदेन पूरी तरह सामान्य रहेगा। दौरान ATM सेवाएं बराबर चालू रहेंगे। कैश निकालने और जमा करने के लिए एटीएम खुले रहेंगे। NEFT/RTGS के मद्देनजर ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सुविधाएं बिना किसी रुकावट के काम करेंगी। काम की बात पर ध्यान दें हालांकि ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी लेकिन यदि आपको चेक क्लियरिंग, लॉकर विजिट या नए खाते से जुड़ा कोई दस्तावेजी काम है तो उसे वर्किंग डेज (कार्य दिवसों) में ही निपटा लें। (Photos Courtesy Social media)
~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• Digital World•#BankHolidays#June2026
#BankHolidaysJune2026
#RBIBankHolidays
#BankHolidayList#बैंकछुट्टियां
#जून2026बैंकछुट्टियां#आरबीआई_लिस्ट
#BankingNews#DigitalBanking


Comments