*तमिलनाडु में विजय का 'विजय' पथ:कांग्रेस का मिला हाथ,अब AIADMK पर टिकी निगाहें;8 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*तमिलनाडु में विजय का 'विजय' पथ:कांग्रेस का मिला हाथ,अब AIADMK पर टिकी निगाहें;8 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 



(मुंबई रिपोर्ट स्पर्श देसाई)तमिलनाडु की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक और उथल-पुथल भरा घटनाक्रम शुरू हो गया है। अभिनेता से राजनेता बने विजय थलापति की पार्टी TVK अब किंगमेकर से आगे बढ़कर किंग बनने की ओर अग्रसर है। तमिलनाडु का नया सियासी समीकरण देखें तो विजय का 'बहुमत' मिशन के मद्देनजर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने किसी भी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया है लेकिन 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। 


तमिलगा वेत्री कड़गम TVK ने सरकार बनाने के लिए अपनी बिसात बिछा दी है। विजय की रणनीति अब 'इंद्रधनुषी गठबंधन' बनाने की ओर इशारा कर रही है। दौरान कांग्रेस का साथ 'शर्तों' के साथ मिला है। विजय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे से संपर्क साधा और अब आधिकारिक तौर पर कांग्रेस ने अपना समर्थन पत्र TVK को सौंप दिया है। कांग्रेस का 234 सदस्यीय विधानसभा में साथ आना विजय के लिए संजीवनी जैसा है। इसके साथ AIADMK को न्योता देने के मास्टरस्ट्रोक के साथ सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब TVK ने एडप्पादी के.पलानीस्वामी EPS को पत्र लिखकर समर्थन मांगा है। यदि AIADMK इस गठबंधन का हिस्सा बनती है तो यह तमिलनाडु की राजनीति में दशकों पुरानी 'द्रविड़ राजनीति' के ढांचे को पूरी तरह बदल देगा पर शपथ ग्रहण पर सस्पेंस बना हुआ है।सचिवालय में हलचल और विधानसभा सचिव से मुलाकात संकेत दे रही थी कि शपथ ग्रहण कल (7 मई) हो सकता है लेकिन अब खबरें हैं कि गठबंधन की बारीकियों को सुलझाने के लिए इसे 8 मई तक टाला जा सकता है। 


इसमें आधव अर्जुन की भूमिका देखें तो कांग्रेस विधायकों का टीवीके मुख्यालय पहुंचना और आधव अर्जुन द्वारा उनका स्वागत करना यह साफ करता है कि पर्दे के पीछे गठबंधन की पटकथा तैयार हो चुकी है। विजय ने न केवल युवाओं का वोट हासिल किया है बल्कि अब वे राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और क्षेत्रीय शक्ति (AIADMK) के बीच संतुलन बनाकर एक "स्थिर गठबंधन" देने की कोशिश कर रहे हैं। यदि यह गठबंधन सफल होता है, तो तमिलनाडु में एक नए युग की शुरुआत होगी हालांकि तमिलनाडु की राजनीति में 6 मई बुधवार को बड़ा मोड़ आ गया है। जिसे कल होने वाले संभावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है लेकिन सूत्रों ने दावा किया कि आज 6 मई शाम 3:30 बजे राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन में अनुमति मांगने के बाद अब जानकारी आ रही है कि टीवीके सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के 8 मई तक स्थगित कर सकती है। विजय की पार्टी टीवीके ने एआईएडीएमके प्रमुख एडप्पादी के.पलानीस्वामी को समर्थन के लिए पत्र भेजा। 


108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी टीवीके अब कांग्रेस के बाद अन्ना डीएमके को भी साथ लेने की कोशिश में है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम TVK ने बुधवार को AIADMK प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी EPS को पत्र लिखकर समर्थन की मांग की है। इससे पहले जानकारी आई थी कि विजय ने मंगलवार देर रात को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन को भी पत्र लिखकर समर्थन की मांग की थी। जिस पर कांग्रेस ने टीवीके को सशर्त सपोर्ट करने के लिए भरोसा दिलाया है। बहुमत जुटाने के लिए टीवीके अब हर संभव समीकरण टटोल रही है ताकि राज्य में एक स्थिर गठबंधन सरकार दी जा सके। अब जानकारी आ रही है कि कांग्रेस ने टीवीके को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है। संबंधित सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अब से कुछ देर पहले कांग्रेस विधायक टीवीके मुख्यालय पहुंचे थे। जहां आधव अर्जुन ने उनका स्वागत किया है। अब जानकारी आ रही है कि कांग्रेस ने विजय को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है और कांग्रेस के टीवीके के साथ गठबंधन करने का ऐलान कर दिया है। इस दौरान गिरीश चोदनकर,सेल्वापेरुन्थागई और परवीन चक्रवर्ती मौजूद थे । इससे पहले जानकारी आई थी कि सरकार गठन की प्रक्रियाओं के बीच टीवीके नेता सेंगोट्टायन तमिलनाडु सचिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने विधानसभा सचिव से मुलाकात की है।( Photos Courtesy Social media)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•Digital World• #VijayPolitics #TVKAlliance#TamilNaduElections2026 #ThalapathyVijay#CongressTVKAlliance #AIADMK #EPS #TamilNaduPoliticalCrisis #VijayCoalitionGovernment #तमिलनाडु_राजनीति #थलापति_विजय #टीवीके_कांग्रेस_गठबंधन #ईपीएस #बहुमत_का_जुगाड़

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई