*जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली:विवेक विहार में एसी फटने से जैन परिवार के 5 सदस्यों समेत 9 की मौत,आखिरी पलों में भाई को किया था वीडियो कॉल*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली:विवेक विहार में एसी फटने से जैन परिवार के 5 सदस्यों समेत 9 की मौत,आखिरी पलों में भाई को किया था वीडियो कॉल*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


(मुंबई रिपोर्ट स्पर्श देसाई)देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर भीषण आग की चपेट में आ गई है। विवेक विहार इलाके में एसी फटने से लगी आग में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। बचाव अभियान के दौरान जो दृश्य सामने आए। उन्हें देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए। उस शनिवार-रविवार की रात विवेक विहार के बी-ब्लॉक के लिए एक काली रात थी। जब वे गहरी नींद में सो रहे थे। तभी एक एसी के तेज धमाके ने हंसते-खेलते जैन परिवार को खत्म कर दिया। इस आग में 9 लोगों की जान चली गई लेकिन डेढ़ साल के बच्चे आरू और उसकी मां की मौत दिल दहला देने वाली थी। जब बचाव दल घर में दाखिल हुआ तो आरू का मासूम शरीर उसकी मां आंचल की छाती से लिपटा हुआ था। मौत के मुंह में भी मां ने अंत तक अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं ।
इस घटना में  अरविंद जैन (62),अनीता जैन,बेटे निशांक (34),बहू आंचल और पोते आरू की दु:खद मौत हो गई। गौरतलब है कि रविवार को निशांक के भाई दीपक जैन के तीन वर्षीय बेटे का जन्मदिन था। दीपक का परिवार जन्मदिन मनाने के लिए मानेसर गया था। निशांक की तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए वह घर पर ही रुका था। रात 12 बजे दोनों भाइयों ने वीडियो कॉल पर केक काटकर जन्मदिन मनाया लेकिन महज तीन घंटे में ही यह खुशी चीखों में तब्दील हो गई।
"भाई को बचाओ..." निशांक की आखिरी पुकार।
लगभग सुबह 3 बजे एसी में अचानक धमाका हुआ और पूरा घर आग के गोले में तब्दील हो गया। घर से बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद हो गए। मौत को सामने देखकर निशांक ने अपने भाई दीपक को वीडियो कॉल किया।"भाई, हमें बचाओ... घर में आग लग गई है।  निशांक का आखिरी संदेश था। इसके बाद संपर्क टूट गया और कुछ ही पलों में पूरा परिवार आग की लपटों में घिर गया। शव इतने बुरी तरह जल गए थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया और डीएनए सैंपल ले लिए गए हैं। दौरान मुख्यमंत्री की ओर से शोक संवेदना व्यक्त हुई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नौ निर्दोष लोगों की मौत बेहद दु:खद घटना है और उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। प्रशासन ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं और इस बात की जांच कर रहा है कि घर में आग इतनी तेजी से कैसे फैली? दिल्ली के विवेक विहार अग्निकांड की यह हृदयविदारक घटना अत्यंत दु:खद है। विशेषकर माँ और बच्चे का अंतिम दृश्य और वीडियो कॉल पर मांगी गई वह मदद किसी को भी झकझोर देने वाली है। (Photos Courtesy Social media)


~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•Digital World•
#DelhiFire #VivekViharFire #DelhiNews #ACBlast #Tragedy #DelhiFireService #BreakingNews #DelhiPolice #FireSafety #Heartbreaking #विवेकविहार #दिल्लीअग्निकांड #एसीब्लास्ट #दिल्लीन्यूज #हादसा #दु:खद #दिल्ली #क्राइमन्यूज #अग्निकांड #बड़ीखबर

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई