*4 मई सोमवार के शाम की अहम खबरें*/ *संकलन स्पर्श देसाई*

*4 मई सोमवार के शाम की अहम खबरें*/

*संकलन स्पर्श देसाई*





~आसनसोल में TMC दफ्तर में आगजनी।

~Jorhat Election Result 2026:कांग्रेस के गौरव गोगोई 23 हजार वोटों से हारे,जोरहाट सीट पर BJP की बड़ी जीत।

~ममता और स्टालिन दोनों के लिए केजरीवाल ने किया प्रचार, दोनों ही जगह चली गई सत्ता।

~भारतीय स्टार्टअप की दृष्टि सैटेलाइट से PAK-चीन की कोई हरकत नहीं छिपेगी।

~हरियाणा सीएम बोले कि बंगाल के बाद पंजाब की बारी:मोदी ने कई योजनाएं लागू कीं,काम कर देंगे;मान को सारा पिंड मित्रां दा लगदा।

~हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के लोगों का शोषण किया। आज बंगाल आजाद हो गया है। प्रधानमंत्री की नितियों के कारण बंगाल बच गया है। बंगाल के बाद पंजाब की बारी है। मोदी जी ने कई योजनाएं लागू कर रखी हैं,कर देंगे काम।

~तमिलनाडु में TVK करेगी कांग्रेस से गठबंधन? विजय के पिता ने दिया ऑफर।

~पश्चिम बंगाल: खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि 75 साल से हमारे लोग काम कर रहे हैं। इतने बलिदान हुए हैं। इसका नतीजा आज आया है। आज हर जगह भगवा खिल रहा है। कमल पिछली बार खिल जाता लेकिन इन्होंने खिलने नहीं दिया पर इस बार बंगाल की जनता ने कमल खिलाने का तय किया। अच्छे दिन आने वाले हैं।

~Up: मां सहित 4 बच्चों का हत्यारा आमिर एनकाउंटर में ढेर।

~पश्चिम बंगाल के चुनावी इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक बनता नजर आ रहा है।

~ताज़ा रुझानों में BJPने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए 199+ सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। यह आंकड़ा न सिर्फ बहुमत (148) से काफी आगे है बल्कि राज्य में किसी भी विपक्षी दल का अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है।

~कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने विधानसभा चुनाव नतीजों से ठीक पहले बड़ा बयान दिया कि पश्चिम बंगाल,असम,केरल,तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में हुए चुनावों के परिणाम आने के बाद कांग्रेस पार्टी आत्मनिरीक्षण करेगी। इस प्रक्रिया की अगुवाई खुद राहुल गांधी कर सकते हैं।

~जो बोया वो काटा,ममता बनर्जी ने क़रीब 29 साल पहले साल 1997 में कांग्रेस तोड़ कर मुकुल राॅय के साथ मिल कर तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) बनाई तो उन्होंने CPM CPI और कांग्रेस को खत्म करने के लिए भाजपा की पश्चिम बंगाल में इंट्री कराई थी।

~वोही मुकुल रॉय बाद में भारतीय जनता पार्टी में चले गए। साल 1999 में ममता बनर्जी भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार में शामिल हो गईं और रेल मंत्री बन गईं।

~साल 2001 की शुरुआत में जब "आपरेशन वेस्ट एंड" के ज़रिए रक्षा सौदों में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला उजागर हुआ तो ममता एनडीए की सरकार से अलग हो गईं।

~अगस्त 2001 में बीबीसी के एक इंटरव्यू में जब ममता से पूछा गया कि क्या उन की पार्टी के एनडीए में लौटने की कोई संभावना है तो उन्होंने जवाब दिया हां, टीएमसी के घोषणापत्र के मुताबिक भाजपा हमारी ‘'स्वाभाविक सहयोगी'’ है।

~साल 2003 में ममता फिर एनडीए की सरकार में शामिल हो गई मगर कई महीने बिना विभाग की मंत्री रहीं थी।

~साल 2003 में ममता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखपत्र "पांचजन्य" के तत्कालीन संपादक तरुण विजय की कम्युनिस्ट आतंकवाद पर लिखी गई पुस्तक के विमोचन समारोह में शिरकत की। तरुण विजय ने ‘'बंगाल की दुर्गा'’ कह कर उन का स्वागत किया था।

~भाजपा के राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज ने सदन में बोलते हुए ममता के लिए कहा कि'‘हमारी प्यारी ममता दी साक्षात दुर्गा हैं।’' पुंज का अभी पंद्रह दिन पहले निधन हुआ है।

~आरएसएस ने भी ममता को '‘बंगाल की दुर्गा’' बताया और वामपंथियों के ख़िलाफ़ उन की लड़ाई के पक्ष में ‘ठोस समर्थन’ जताया।

~ममता ने अपने एक भाषण में आरएसएस के मोहन भागवत,शेषाद्रि चारी और मदन दास देवी का ज़िक्र करते हुए कहा कि मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बहुत ज़्यादा नेताओं को तो नहीं जानती हूं मगर उन में से कुछ से व्यक्तिगत तौर पर मिली हूं। आप लोग सच्चे देशभक्त हैं। मुझे मालूम है कि आप अपने देश से सच्चा प्यार करते हैं।

~साल 2012 में आरएसएस के मुखपत्र"पांचजन्य" ने ममता बनर्जी की सादगीपूर्ण जीवनशैली की तारीफ़ करते हुए लेख लिखा। कहा कि ‘ममता उन बिरले राजनीतिकों में हैं। जिन्होंने राजनीति का इस्तेमाल पैसा कमाने के लिए नहीं किया। काश कि देश को ऐसे ज़्यादा-से-ज़्यादा राजनीतिक मिलें।

~साल 2019 में ममता ने एनआरसी और सीएए के ख़िलाफ़ बहुत-से आंदोलन किए मगर जब सीएए पर संसद में मतदान हुआ तो टीएमसी के आठ सांसद रहस्यमयी तरीके से ग़ैरहाज़िर रहे और इस वज़ह से विधेयक पारित हो गया। ममता ने इन सांसदों को माफ़ी बख़्श दी। उन के खि़लाफऋ कोई कार्रवाई नहीं की।

~ 27 जनवरी 2020 को जब भाजपा सरकार के तत्कालीन वित राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने भाषण में '‘गोली मारो सालों को'’ के नारे लगवाए तो टीएमसी के नेता शेख आलम ने सीएए का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर मुर्शिदाबाद में गोलियां चला दीं।

~साल 2017 में भाजपा में चले गए मुकुल राॅय साल 2021 के विधानसभा चुनावों के पहले टीएमसी में वापस आ गए और ममता ने उन्हें खुशी-खुशी शामिल कर लिया। चुनावों के दौरान मुकुल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि बीजेपी इज इक्वल टु टीएमसी।

~जुलाई 2022 में टीएमसी ने उपराष्ट्रपति के चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का साथ देने से इनकार कर दिया बाद में टीएमसी के सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। एब्सटेन किया। जगदीप धनखड़ जीत गए। ममता ने उन धनखड़ की मदद की । जिन्होंने बंगाल का राज्यपाल रहते हुए उन का जीना हराम कर रखा था।

~अभी सितंबर 2022 में ममता ने आरएसएस की दिल खोल कर प्रशंसा की थी। कहा कि संघ में बहुत-से बड़े अच्छे लोग हैं। संघ अच्छा संगठन है।

~ इस तरह BJD,BSP, SS,JDU,TRS,YSR, PDP के बाद TMC को वही अजगर खा गया।

~ममता बनर्जी जो बोईं वहीं काट रहीं हैं,इंडिया गठबंधन तोड़ कर उन्होंने जो बोया वही काट रहीं हैं। अब उनकी पार्टी के सांसदों का राघव चड्ढा होना तय है। 

~कोलकाता:TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं। उन्होंने मुझे लात मारी। CCTV बंद कर दिया‌‌। हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया। मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी। मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वे घुसने देंगे लेकिन फिर कोई उपलब्ध नहीं था। मैंने हर जगह शिकायत की।

~ महिलाओं को 8 ग्राम सोना,6 LPG सिलेंडर,200 यूनिट बिजली और 2500 रुपए प्रति महीने की घोषणा ने तमिलनाडु में थलापति विजय को दिलाई जीत। 

~तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में तमिलगा वेट्टी कड़गम (TVK) के प्रमुख एक्टर से नेता बने विजय थलापति ने महिलाओं के लिए की गई कई घोषणाओं के चलते जीत हासिल की है।

~ इस घोषणा में शामिल प्रमुख वादों में 60 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को ₹2500 प्रति माह,साल में 6 मुफ्त LPG सिलेंडर,200 यूनिट मुफ्त बिजली और गरीब कन्याओं की शादी पर 8 ग्राम सोना शामिल है। ये घोषणा विशेषकर 51% महिला मतदाताओं के बीच चुनाव का मुख्य आकर्षण बना और उन्हें भारी समर्थन दिलाया। इसी घोषणा ने स्टालिन को पीछे छोड़ दिया।

~केरलम विधानसभा चुनाव में वामपंथी गठबंधन (एलडीएफ) की हार ने भारतीय राजनीति में 50 साल के इतिहास को बदल दिया है। यह पहली बार है जब देश में किसी भी राज्य में लेफ्ट की सरकार नहीं बचेगी।

~अभिनेता विजय थलापति:10 साल की उम्र में  फिल्मों में डेब्यू,पहली फिल्म फ्लॉप और फिर ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लाइन। एक तमिल सुपरस्टार जो अब असल जिंदगी में राजनीतिक ,'जन नायकन' बनने की ओर अग्रसर है।

~एक्टर से राजनेता बने थलापति विजय की पार्टी TVK तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। तमिलनाडु की जनता ने विजय पर भरोसा किया है। 

~लोकतंत्र ही नहीं संविधान भी जीता;बंगाल और असम की जीत पर बोले पीएम मोदी।

~Bhabanipur Assembly Result:भवानीपुर में बड़ा उलटफेर,शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों से हराया।

~हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम सीएम?:कांग्रेस के दो CM से मिली सियासी समझ पर BJP में आकर बन पाए मुख्यमंत्री।

~कौशांबी में बड़ा हादसा:मिट्टी खोदाई के दौरान टीला ढहा,मां-बेटी समेत तीन की मौत और दो घायल;हादसे से हाहाकार।
~By √•MCP•

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई