*30मई शनिवार की शाम की अहम खबरें*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

     *30मई शनिवार की शाम की अहम खबरें*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई



              •शाम की अहम खबरें•

    

 •देश विदेश और राज्यों की प्रमुख ख़बरें•

~अमेरिका-ईरान में शांति समझौते की बातचीत जारी, इजरायल अलग-थलग; नेतन्याहू हताश-खुद माना मेरी कोई सुन नहीं रहा।

~ईरान का अमेरिकी बेस पर बड़ा हमला। कई सैनिक घायल; हाई-टेक 'रीपर ड्रोन' भी तबाह।

~हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद के NIT जोन में 30 मई को तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान अफवाहों को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया है।

~चाहे जितना फोर्स बुला लें हम नहीं खाली करेंगे आवास',राबड़ी देवी ने CM सम्राट चौधरी को दी खुली चुनौती।

~मिथुन दा को पश्चिम बंगाल का गृहमंत्री बना सकती है बीजेपी।

~कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि उन्हें राजनीति में लगभग 80 साल हो गए हैं लेकिन भाजपा में उनसे किसी भी बड़े मुद्दे पर राय नहीं ली जाती। उनका कहना है कि कांग्रेस में निर्णय प्रक्रिया अलग थी। जहां उनसे सलाह ली जाती थी और कामकाज में हस्तक्षेप कम होता था।

~उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस से भाजपा में आने के बाद इस नई कार्यशैली में खुद को ढालना उनके लिए कठिन हो रहा है।

~उन्होंने ये भी कहा भाजपा द्वारा नए अध्यक्ष की नियुक्ति के समय जो ‘'जट्ट-जट्ट’'की राजनीति की जा रही है। वह पंजाब की परंपरा और सोच के खिलाफ है। पंजाब में लोग जाति और धर्म के आधार पर राजनीति को स्वीकार नहीं करते। यहां की राजनीति हमेशा भाईचारे और समानता पर आधारित रही है। न कि जातिगत पहचान पर।

~ ड्रॉ के अनुसार विनेश फोगाट का सामना पहले निशु से और उसके बाद मीनाक्षी गोयत से हो सकता है।

~WFI द्वारा खड़ी की गई तमाम बाधाओं, विवादों और आख़िरी समय तक चले संघर्ष के बावजूद विनेश अब मैट पर अपने प्रदर्शन से जवाब देने के लिए तैयार हैं। उम्मीद है कि ट्रायल पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होंगे ताकि चयन का फैसला केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर हो।

~विनेश और ज्योति दोनों ही हमारी बेटी हैं। खेल में हार जीत होती रहती है।

~लगभग दो वर्षों बाद मैट पर लौटीं विनेश ने ज्योति को 7-1 से हराकर दमदार आगाज़ किया। विनेश की हर एक जीत WFI में बैठे जालसाजो के मुँह पर तमाचा जड़ रहीं है।



~पंजाब निकाय चुनाव 2026: आपने मारी सबसे बड़ी छलांग।

~पंजाब के 102 नगर निकायों (1977 वार्ड) में AAP हमेशा की तरह कांग्रेस के वोट खाकर आगे निकली ।

~हार्ड फैक्ट्स (Latest Update - 29 May 2026): साल2021: BJP सिर्फ 49 सीटें थीं।
इस साल 2026 Latest: BJP 122 सीटें (Won + Leading) — दोगुनी से ज्यादा बढ़ोतरी।

~कांग्रेस बुरी तरह बिखर गई। साल 2021 की 1432 सीटों से इस बार 300-330 पर सिमट गई। AAP ने कांग्रेस के वोट चुराए लेकिन BJP ने अपना शहरी बेस पक्का किया।

~BJP का। जलवा,मोहाली,बरनाला,अबोहर, पठानकोट जैसे इलाकों में दिखा। PM मोदी के विकास एजेंडे और BJP कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा!

~AAP कांग्रेस का वोट खाकर आगे है लेकिन असली गेनर BJP है! साल 2027 में BJP का तूफान आएगा!?

~लॉरेंस बिश्नोई गैंग का फरमान कि''हर बिजनेसमैन को टैक्स देना होगा,हमारे पास हजार शूटर्स की फौज'', कनाडा में दहशत।

~राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में अपने रूटीन चेकअप के लिए गए हैं। इस दौरान यह कयास लगाए जा रहे हैं कि लालू यादव परिवार की अंदरूनी कलह सुलझाने का प्रयास करेंगे।

~लोन रिकवरी एजेंट नहीं कर सकेंगे बदसलूकी, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये नियम।

~नई दिल्ली में कर्ज वसूली के दौरान ग्राहकों के साथ होने वाली बदसलूकी,धमकी और देर रात फोन कॉल्स पर अब सख्ती होने जा रही है। Reserve Bank of India ने लोन रिकवरी एजेंटों के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया है जिन्हें 1 अक्टूबर 2026 से लागू किए जाने की तैयारी है।

~नए नियमों के तहत रिकवरी एजेंट सुबह 8 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद ग्राहकों को फोन या विजिट नहीं कर सकेंगे। किसी भी तरह की धमकी, गाली-गलौज, मानसिक दबाव,सोशल मीडिया पर बदनाम करना या जबरदस्ती करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।



~आरबीआई के प्रस्तावित नियमों में यह भी कहा गया है कि बैंकों और एनबीएफसी को अपने रिकवरी एजेंटों का सत्यापन करना होगा और केवल प्रशिक्षित व प्रमाणित एजेंट ही रिकवरी का काम कर सकेंगे। रिकवरी से जुड़ी कॉल रिकॉर्ड करना भी जरूरी होगा।

~अगर कोई एजेंट नियम तोड़ता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था की मानी जाएगी। ग्राहक बैंक, पुलिस या बैंकिंग लोकपाल में शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

~राजौरी के गंभीर मुगलां और डोरी माल के जंगलों में आतंकियों की तलाश में ''ऑपरेशन शेरूवाली'' सातवें दिन भी जारी है। सेना ने जंगलों में कड़ा पहरा लगाया हुआ है ताकि आतंकी भाग न पाएं।



~आंधी-वर्षा ने बंगाल समेत कई राज्यों में तबाही मचाई है, यूपी में 20,जबकि बिहार में 14 लोगों की मौत हुई है।

~कर्नाटक के विजयपुरा जिले में लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर छह लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई।

~AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सार्वजनिक सड़कों पर नमाज को लेकर कहा कि अगर सड़क पर नमाज गलत है तो सभी धर्मों के सड़क पर होने वाले आयोजनों और धार्मिक कार्यक्रमों पर भी समान नियम लागू होने चाहिए।

~देश में 25 साल में कटे 384 करोड़ पेड़ , लगाए सिर्फ 262 करोड़ पेड़‌।

~ देश में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और कम रोपण भीषण गर्मी और जलवायु परिवर्तन का एक प्रमुख कारण जरूर है।

~ हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश में कुल पेड़ों की संख्या लगभग 35 अरब है लेकिन वनों की कटाई और विकास कार्यों के बीच भारी असंतुलन देखने को मिला है।

~कितने कटे पेड़? पिछले 25 वर्षों में लगभग 384 करोड़ पेड़ काटे गए।लगाए गए पेड़: इसके मुकाबले केवल 262 करोड़ पौधे ही लगाए गए हैं।

~इसका नतीजा देखें तो इस 122 करोड़ के अंतर और कंक्रीट के जंगलों के विस्तार से पर्यावरण का प्राकृतिक संतुलन बुरी तरह गड़बड़ा गया है।



~मुंबई में CNG हुई महंगी,2 रुपये बढ़ गए दाम, PNG की कीमतों में भी इजाफा।

~मुस्लिम महिला को भारतीय मानने से HC का इनकार, 30 फरवरी को बताया था जन्मदिन।

~साइप्रस तो बहाना है,ब्रह्मोस को ग्रीस तक पहुंचाना है! ऐसे ही नहीं उड़ी तुर्की की नींद।

~अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के बिसात पर भारत ने एक बहुत बड़ा दांव चला है। जिसने तुर्की और उसके सदाबहार दोस्त पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। हाल ही में भारत और साइप्रस के बीच ''रणनीतिक साझेदारी'' हुई है। जिसके तहत भारत की सबसे घातक मिसाइल ''ब्रह्मोस'' के साइप्रस और ग्रीस तक पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर के हालिया साइप्रस दौरे ने इस पूरे घटनाक्रम में आग में घी का काम किया है। जिससे तुर्की में दहशत का माहौल है। साइप्रस द्वारा भारत से ''ब्रह्मोस'' सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और कामिकाजे ड्रोन्स खरीदने की गहरी दिलचस्पी दिखाने के बाद तुर्की के रणनीतिक और सुरक्षा हलकों में हड़कंप मच गया है।

~दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में ऐक्शन, मुंबई के 16 जिमखानों को खाली कराने की तैयारी।

~ खेतों में हाईटेंशन लाइन का किसानों ने किया विरोध ।

~बहादुरगढ़ के बालौर,नया गांव बीर बरखताबाद और लोवा खुर्द के किसानों ने खेतों से गुजारी जा रही बिजली की हाईटेंशन लाइन का विरोध जताया।

~हरियाणा सरकार में की गयी महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ।

~रोहतास जांगड़ा को बनाया Haryana Labour Welfare Board का चेयरमैन।

~एडवोकेट वेदपाल को Haryana State Agriculture Marketing Board का चेयरमैन नियुक्त किया गया।

~गुरनाम सैनी के सैनी को Board of Director of the Haryana Land Reclamation and Development Corporation ltd का चेयरमैन नियुक्त किया गया।

~सुनीता दांगी को Haryana Women Development Corporation ltd की चेयरपर्सन बनाया गया।

~सुभाष कलसाना को Haryana State Cooperative Agriculture and Rural Development Bank के मैनेजिंग कमेटी में सरकार का प्रतिनिधि किया गया नियुक्त।

~सुभाष बंसल को Haryana State Cooperative Housing Federation ltd की मैनेजिंग कमेटी में सरकारी प्रतिनिधि बनाया गया।

~भारत भूषण जुयाल को Haryana State Cooperative Apex Ban Ltd की मैनेजिंग कमेटी में सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर किया गया नियुक्त।

~महेश जोशी को हरियाणा कला परिषद में वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया।

~अमित सैनी को हरियाणा कला परिषद गुरुग्राम जोन का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया।

~बिंदर दनोदा को हरियाणा कला परिषद हिसार जोन का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया।

~गगन हरियाणवी को हरियाणा कला परिषद रोहतक जन का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया।



~हरियाणा में आज तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट:8 जिलों में 80KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; बारिश से 2 दिन में पारा 4.7°C लुढ़का।

~देश में घरेलू हिंसा दर 29.2% से घटकर 22.3% हुई। महिलाओं में मोटापा 7% बढ़ा; 96.5% घरों तक साफ पानी पहुंचा‌।

~मराठा आंदोलन को लेकर आज से आमरण अनशन किया जाएगा। इस आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल के आमरण अनशन का आज पहला दिन है। मनोज जरांगे पाटिल आज सुबह 10 बजे अंतरवाली सराटी में कड़ी धूप के बीच अनशन पर बैठेंगे। गुरुवार को मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल और विधायक प्रसाद लाड के नेतृत्व वाले सरकारी प्रतिनिधिमंडल ने जरांगे पाटिल से मुलाकात की थी हालांकि बैठक के बाद भी जरांगे पाटिल अपने अनशन के फैसले पर अड़े रहे।

~रेसलर विनेश फोगाट को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत। एशियन गेम्स के लिए ट्रायल दे सकेंगी; WFI ने शीर्षकोर्ट में दी थी चुनौती।



~सुप्रीम कोर्ट ने ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट को एशियन गेम्स के ट्रायल की अनुमति दे दी है। बीते दिन (28 मई) WFI ने ट्रायल रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी।  जिसे जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की बेंच ने ठुकरा दिया।

~जापान ने भारत से आमों के आयात पर रोक लगा दी है। जापानी अधिकारियों को भारत की कीट नियंत्रण प्रक्रिया में खामियां मिली हैं।  जिसके बाद यह फैसला लिया गया। इस कदम से गर्मियों के सीजन में आम निर्यात कारोबार को बड़ा झटका लगा है।

~प्रतिबंध का असर अल्फांसो,केसर,लंगड़ा और बंगनपल्ली जैसी प्रीमियम भारतीय किस्मों पर पड़ा है। जापान ने इससे पहले भी फल मक्खी के खतरे को लेकर भारतीय आमों पर रोक लगाई थी। जिसे 2006 में हटाया गया था।

~जापान का कहना है कि वह कृषि सुरक्षा को लेकर बेहद सख्त है और फल मक्खी जैसे कीटों के मामले में उसकी ''जीरो टॉलरेंस'' नीति है। इसलिए आयात होने वाले फलों की जांच बेहद कड़ी प्रक्रिया से की जाती है।

~इस साल मार्च में उत्तर प्रदेश के रहमानपुर स्थित वीएचटी केंद्र का निरीक्षण किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक जापानी अधिकारियों को धूम्रीकरण और कीटाणुशोधन प्रक्रिया में कुछ कमियां मिलीं।



~पेंडिंग केसों पर SC का बड़ा फैसला,देशभर की हाई कोर्ट को दिया निर्देश,3 महीने में सुनाए जाएं सुरक्षित फैसले

~Supreme Court Verdict: देशभर की हाई कोर्ट अब केस और याचिकाएं पेंडिंग नहीं रहेंगी क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला लेकर आदेश जारी कर दिया है। जिसके तहत अदालतों को कुछ निर्देश देकर उनका सख्ती से पालन करने को भी कहा गया।

~भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा कुल 10,114 धोखाधड़ी (फ्रॉड) के मामले दर्ज किए गए हैं हालांकि पिछले वर्ष (2024-25 के 23,722 मामलों) की तुलना में फ्रॉड के मामलों की संख्या में 57.4% की भारी गिरावट आई है लेकिन धोखाधड़ी की कुल राशि बढ़कर ₹48,021 करोड़ हो गई है।



~राजस्थान में 7 हजार 313 पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर जाएंगे।

~एमपी में नकली मार्कशीट से सरकारी नौकरी कर रहे लोग: 25 हजार में 10वीं-12वीं की अंकसूची, साढ़े तीन लाख में बीएड-पीएचडी के कागज बन रहे।



~धीरेंद्र शास्त्री बोले कि कॉकरोचों की पार्टियां बन गईं। देश में बेरोजगारी बढ़ रही। कहा कि 3 महीने बंद हो नेताओं की सैलरी,चार्टर्ड प्लेन पर भी रोक लगे।

~उंगली में फ्रैक्चर,इलाज में लापरवाही से कोमा में इंजीनियर: सांस नली की ट्यूब आहार नली में डालने से ऑक्सीजन रुकी;अस्पताल बोला-मरीज ड्रग एडिक्ट।

~जेफ बेजोस की कंपनी का रॉकेट लॉन्चपैड पर ब्लास्ट:टेस्टिंग के दौरान हादसा; अमेजन के मालिक बोले- सभी कर्मचारी सुरक्षित,फिर कोशिश करेंगे।

~दिल्ली सरकार 21 जून को होने वाली नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली परिवहन निगम की सभी बसों में मुफ्त यात्रा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उम्मीदवार वैध प्रवेश पत्र दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकते हैं।

•मुंबई महाराष्ट्र की सटीक खबरें•

•आज शनिवार 30 मई 2026 की मुंबई, ठाणे,पुणे, नासिक, मराठवाड़ा और नागपुर समेत महाराष्ट्र की प्रमुख और ताजा खबरें  देखें तो•

                 •मराठवाड़ा (जालना)•

~मनोज जरांगे पाटिल का आमरण उपोषण शुरू:मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने आज (30 मई) से जालना जिले के अंतरवाली सराती गांव में अपना अनिश्चितकालीन आमरण उपोषण शुरू कर दिया है। सरकार के शिष्टमंडल (राधाकृष्ण विखे पाटिल और प्रसाद लाड) से बातचीत विफल होने के बाद वे इस कड़कती धूप में बिना छांव के उपोषण पर अड़े हुए हैं। उनकी मांग सगे-सोयरों के नोटिफिकेशन को लागू करने और कुनबी प्रमाणपत्रों के वितरण में तेजी लाने की है।

                •पुणे और पिंपरी-चिंचवड़•

~जहरीली शराब कांड में 22 अधिकारी निलंबित: पुणे के हडपसर और पिंपरी-चिंचवड़ के फुगेवाड़ी इलाके में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इस बड़ी लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन ने पुणे पुलिस, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस और राज्य उत्पाद शुल्क (Excise Department) के 22 कर्मियों व अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच अब सीआईडी (CID) को सौंप दी गई है।



                      
                      •मुंबई और ठाणे•

~दादर में गैस पाइपलाइन फटने से हड़कंप: शुक्रवार शाम दादर वेस्ट (गोखले रोड) में एक पेड़ की जड़ों की खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन से महानगर गैस लिमिटेड (MGL) की पाइपलाइन कट गई। जिससे गैस का बड़ा रिसाव हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर शिवाजी पार्क से पुर्तगाली चर्च तक ट्रैफिक रोक दिया गया था। हालांकि एमजीएल और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद वाल्व बंद कर स्थिति पर काबू पाया और देर रात गैस सप्लाई बहाल की गई।

~भिवंडी में महिला की मौत पर हंगामा:ठाणे के भिवंडी इलाके में फर्टिलिटी सोनोग्राफी प्रक्रिया के दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

~मानसून की तैयारियां तेज:पश्चिम रेलवे (WR) ने मानसून से पहले पटरियों के आसपास से 24,000 टन से अधिक कचरा साफ किया है ताकि भारी बारिश के दौरान मुंबई लोकल थमे नहीं।

    •नासिक और अहमदनगर (राजनीतिक हलचल)•

~प्राजक्त तनपुरे बीजेपी में शामिल: एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता और पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अपने मामा जयंत पाटील और शरद पवार का सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।

                    •नागपुर और विदर्भ•
~भीषण हीटवेव का प्रकोप:नागपुर समेत पूरे विदर्भ क्षेत्र में जानलेवा लू (Heatwave) का कहर जारी है। रिपोर्टों के अनुसार विदर्भ में इस गर्मी के मौसम में लू और अत्यधिक तापमान के कारण जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 63 तक पहुंच गया है। प्रशासन ने दोपहर के समय लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

~मौसम अपडेट देखें तो मौसम विभाग (IMD) के अनुसार विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं तटीय इलाकों और मुंबई-ठाणे में उमस काफी बढ़ गई है। जून के पहले हफ्ते में मानसून के महाराष्ट्र में दस्तक देने की उम्मीद जताई जा रही है।


•शेयर बाजार (Stock Market)•

•दौरान शुक्रवार 29 मई 2026 को शेयर बाजार, बुलियन (सराफा) बाजार और फॉरेक्स (मुद्रा) बाजार की क्लोजिंग रिपोर्ट देखें तो•



~कमजोर मानसून के अनुमान (IMD द्वारा 92% से घटाकर 90% करना),FII की लगातार बिकवाली और अमेरिका-इरान शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण आखिरी घंटे में भारी बिकवाली देखी गई थी। जिससे बाजार धड़ाम हो गया था। केवल IT सेक्टर ही हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहा था।

~BSE Sensex: 1,092.05 अंक गिरकर 74,775.74 पर बंद हुआ था।

~NSE Nifty 50:359.40 अंक टूटकर 23,547.75 पर बंद हुआ था।

~Nifty Bank:614.65 अंक की गिरावट के साथ 54,239.20 पर थमा था।

                   •टॉप गेनर्स व लूजर्स•

बढ़त वाले शेयर थे:Tech Mahindra (+1.68%), HCL Technologies (+1.44%), Nestle India (+1.09%)।

~गिरावट वाले शेयर थे: Power Grid (-4.11%), ONGC (-3.01%), Max Healthcare (-2.86%)।


        •बुलियन बाजार (Bullion Market)•

•अमेरिका और ईरान के बीच प्रारंभिक युद्धविराम समझौते की खबरों और घरेलू स्तर पर शादियों के सीजन की मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल (Rebound) देखा गया था।


~सोना (Gold 24K): दिल्ली के खुदरा बाजार में सोना करीब 1,600 रुपये उछलकर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम करों सहित पर पहुंच गया। IBJA का शाम का आधिकारिक रेट 1,56,072 रुपये प्रति 10 ग्राम बिना टैक्स के रहा था।



~चांदी (Silver):चांदी में 5,000 रुपये की भारी तेजी आई और यह 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम (करों सहित) पर बंद हुई थी।

~MCX वायदा बाजार (MCX Futures):
  
~सोना (जून वायदा): ₹1,55,650 प्रति 10 ग्राम।

~चांदी (जुलाई वायदा): ₹2,65,950 प्रति किलोग्राम।


•फॉरेक्स बाजार•
(Forex/Currency Market)•

~अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों (Strait of Hormuz खुलने की संभावनाओं) के चलते भारतीय रुपये को जबरदस्त मजबूती मिली थी।

~USD vs INR:अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 53 पैसे की बड़ी बढ़त दर्ज करते हुए 95.05 दिन के अंत में लगभग 94.99 के स्तर पर मजबूत बंद हुआ था।


                   •बोलीवुड व होलीवुड•

~कल यानी शुक्रवार 29 मई 2026 को भारतीय सिनेमा के अलग-अलग क्षेत्रीय सिनेमा (Wood) और मनोरंजन जगत में कोई बहुत बड़ी पैन-इंडिया या कड़ा मुकाबला करने वाली नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इस शुक्रवार को ज्यादातर सिनेमाघरों में पहले से चल रही ब्लॉकबस्टर फिल्मों का ही बोलबाला रहा। कल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और हालिया रिलीज फिल्मों के प्रदर्शन का लेखा-जोखा नीचे दिया गया है।
्मोलीवुड (Malayalam) & कोलीवुड (Tamil) का दबदबा बना रहा। इस समय दक्षिण भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज के बजाय पिछले हफ्ते रिलीज हुई दो फिल्मों की जबरदस्त कमाई जारी है।



~दृश्यम 3 (Drishyam 3 - मोलीवुड): मोहनलाल स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। कल (शुक्रवार) इसने अपने दूसरे हफ्ते के पहले दिन (Day 9) ₹2.37 करोड़ (Net)की शानदार कमाई की। यह फिल्म महज 8 दिनों में वैश्विक स्तर पर ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।



~"करुप्पु"  (Karuppu - कोलीवुड): सूर्या की इस फिल्म का जलवा तीसरे हफ्ते में भी बरकरार है। कल (Day 15) इस फिल्म ने करीब ₹1.72 करोड़ (Net) का कलेक्शन किया। यह फिल्म वर्ल्डवाइड ₹300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।

                    • बॉलीवुड (Hindi)•

~कल 29 मई को बॉलीवुड में कोई बड़ी कमर्शियल फिल्म रिलीज नहीं हुई है। सिनेमाघरों में इस साल की बड़ी हिट्स जैसे "धुरंधर 2: द रिवेंज"(जो अपने 72वें दिन भी धीमी रफ्तार से चल रही है) और पिछले महीनों की फिल्मों के शोज़ ही चालू हैं।

~ज्यादातर दर्शक अब जून में आने वाली बड़ी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।

                     •टोलीवुड (Telugu)•
~ कल कुछ छोटी और सीमित बजट की फिल्में रिलीज हुई हैं। जिनकी ओपनिंग रिपोर्ट बेहद सामान्य (करीब ₹20-50 लाख के बीच) रही है। फिलहाल वहां बड़ी रिलीज का वैक्यूम बना हुआ है।

                  • ढोलीवुड (Gujarati)•

~ गुजराती सिनेमा जगत में भी कल कोई बड़े पैमाने की फिल्म देखने को नहीं मिली। रीजनल थिएटर्स में पिछले हफ्तों की फिल्में ही स्क्रीन शेयर कर रही हैं।

                            •हॉलीवुड•
        (International Entertainment)

~मनोरंजन जगत की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कल "Backrooms'' (A24) रिलीज हुई है। जिसे लेकर युवाओं में काफी क्रेज है। इसके वीकेंड में करीब $45M से $55M (लगभग ₹370-₹450 करोड़) की बंपर ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

~नोट: कल रिलीज हुई बहुत छोटी या स्थानीय फिल्मों के सटीक ''Day 1'' आंकड़े प्रोड्यूसर्स और ट्रेड एनालिस्ट्स द्वारा आज देर शाम या कल सुबह तक पूरी तरह साफ किए जाएंगे।

                      

                       •मौसम अपडेट•

•30 मई 2026को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में जहां आंधी-बारिश से भीषण गर्मी और लू (Heatwave) से राहत मिली है। वहीं कुछ इलाकों में अब भी तापमान काफी ऊंचा बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज का मुख्य मौसम और आगामी पूर्वानुमान देखें तो•

~ उत्तर और मध्य भारत (दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान) मौसम की स्थिति:पिछले 24 से 48 घंटों में अचानक आए आंधी-तूफान और बारिश के चलते उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तापमान में 5°C से 10°C तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है हालांकि दोपहर के समय कुछ हिस्सों में तेज धूप भी देखी जा रही है।

   

             •प्रमुख शहरों का तापमान•

~दिल्ली-एनसीआर:आंशिक रूप से बादल छाए हैं और धूल भरी आंधी/हल्की बारिश के बाद तापमान 28°C से 35°C के बीच बना हुआ है।
  
~उत्तर प्रदेश (लखनऊ, वाराणसी, मेरठ): यूपी के कई जिलों (जैसे मेरठ,वाराणसी,उन्नाव) में तेज हवाओं (60-80 किमी/घंटा) के साथ बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनी हुई है। गाजियाबाद और लखनऊ में अधिकतम तापमान 35°C के आसपास रहने का अनुमान है।

~राजस्थान व मध्य प्रदेश:जयपुर और इंदौर सहित कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

~पश्चिम और दक्षिण भारत (मुंबई,गुजरात,बेंगलुरु)
मुंबई और महाराष्ट्र:मुंबई और तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी बनी हुई है। जहां तापमान 33°C से 34°C के आसपास दर्ज किया गया है। आसमान में हल्के बादल और धुंध (Smoke Fog) की स्थिति है।

~गुजरात (अहमदाबाद):अहमदाबाद और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए हैं लेकिन दोपहर में उमस और गर्मी का असर बरकरार है। अधिकतम तापमान 36°C से 37°C तक जा सकता है।

~दक्षिण भारत (बेंगलुरु,चेन्नई, हैदराबाद):बेंगलुरु में मौसम सुहावना (24°C - 31°C) और आसमान साफ है। जबकि चेन्नई और हैदराबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। यहाँ तापमान 34°C से 37°C के बीच बना हुआ है।

• आगामी 24 से 48 घंटों का पूर्वानुमान (IMD अलर्ट)•


~तेज आंधी और बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश,बिहार,झारखंड और मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 50 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात (बिजली गिरने) के साथ बारिश होने की आशंका है।

~गर्मी से राहत:पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के लोगों को फिलहाल भीषण लू और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

~सुरक्षा सलाह: जिन क्षेत्रों में तेज आंधी और बिजली चमकने का अलर्ट है। वहां मौसम बिगड़ने पर पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहें। ~By √•MCP Mumbai•



Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई