*नमस्ते! आज 3 मई 2026 रविवार की मुख्य खबरें इस प्रकार से हैं*/ संकलन स्पर्श देसाई

*नमस्ते! आज 3 मई 2026 रविवार की मुख्य खबरें इस प्रकार से हैं*/ संकलन स्पर्श देसाई



~•राष्ट्रीय और चुनाव:
~​चुनाव परिणाम की प्रतीक्षा:देश के प्रमुख राज्यों (केरल, तमिलनाडु,पश्चिम बंगाल,असम) में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों के लिए कल 4 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।

~​बंगाल में दोबारा मतदान:चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फालटा (Falta) विधानसभा सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को दोबारा मतदान (Repolling) कराने का आदेश दिया है।

~​केरल वोटिंग अपडेट: केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी ने जानकारी दी है कि पोस्टल बैलेट्स को शामिल करने के बाद राज्य में मतदान का प्रतिशत बढ़कर 79.7% हो गया है।

~•अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां:
~​ईरान-अमेरिका तनाव:डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की मिसाइल क्षमताओं को खत्म करने की चेतावनी देते हुए नए हमलों का संकेत दिया है। वहीं ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए 14-सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया है।

~​जर्मनी से अमेरिकी सेना की वापसी: बढ़ते युद्ध संकट और मतभेदों के बीच अमेरिका जर्मनी से अपने 5,000 सैनिकों को वापस बुलाने की योजना बना रहा है।

~​बांग्लादेश में तनाव: बांग्लादेश ने असम के मुख्यमंत्री की टिप्पणियों के विरोध में भारतीय दूत को तलब किया है साथ ही बांग्लादेश के पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र (N-power plant) में ईंधन भरने का काम शुरू हो गया है।

•बिजनेस और मार्केट:
~​सोना-चांदी के दाम:आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,50,930 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। शादियों के सीजन की वजह से मांग में तेजी बनी हुई है। चांदी के भाव ₹2,65,000 प्रति किलो के करीब हैं।

~​क्रिप्टो अपडेट: बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमत $78,281 के आसपास ट्रेड कर रही है।

~कांग्रेस छोड़ BJP में लौटे फतेहाबाद से रतिया सीट से पूर्व MLA। लक्ष्मण नापा बोले कि PM-CM के काम से प्रभावित हुआ। साल 2024 में रतिया से टिकट कटने पर पार्टी छोड़ी थी।

~TMC का दावा- विपक्ष के सीक्रेट डॉक्यूमेंट में सिर्फ 78 सीटें जीतने की उम्मीद। कुनाल घोष ने दावा किया है कि उनके पास विपक्षी पार्टी का एक सीक्रेट डॉक्यूमेंट है। जिसमें 294 सीटों पर उनकी रिव्यू दर्ज है। उन्होंने कहा कि इस डॉक्यूमेंट में विपक्ष ने सिर्फ 78 सीटों पर जीत की संभावना जताई है। घोष ने कहा कि कांग्रेस पहले चरण में ही 100 का आंकड़ा पार कर चुकी थी और दूसरे चरण में यह बढ़कर 200 तक पहुंच गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी चुनाव में मजबूत स्थिति में है।

~सिरसा के सिकंदरपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आश्रम में सेवादार गुरदीप सिंह की मौत हो गई। परिवारजनों का कहना है कि मामले में गड़बड़ है जिसे डेरा द्वारा छुपाया जा रहा है। हमें बताया गया कि गुरदीप पानी की टैंकी में कनेक्शन करने के लिए उतरा था और डूब गया। जबकि परिवार का कहना है कि टैंकी में सिर्फ 2 फीट पानी था।

~हरियाणा में कारोबार को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम।

~48 विभागों के 1100+ गैर-जरूरी नियम समाप्त,
-लैंड पूलिंग नीति में संशोधन से 10 मेगा-स्केल IMT को मिलेगी रफ्तार।

~छत्तीसगढ़ के कांकेर में हुए एक IED धमाके में DRG के तीन जवान बलिदान हो गए हैं।

~ राजस्थान से लेकर दिल्ली-NCR तक भारी बारिश और तूफान का खतरा,4-7 मई के बीच पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय।

~पाकिस्तान में भयंकर तेल संकट,पेट्रोल 400 रुपए पार,5 दिन का बचा भंडार।

~पश्चिम बंगाल:15 मतदान केंद्रों पर हुए पुनर्मतदान में 90% वोटिंग।

~दिल्ली के ग्रीन पार्क में जज ने लगाई फांसी,बाथरूम में मिला शव।

~दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क में 30 वर्षीय जज अमन कुमार शर्मा ने आत्महत्या कर ली। वह कड़कड़डूमा अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव थे।

~बिहार : पूर्व MLC मनोज सिंह के भतीजे की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सोनू यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरैया गांव का रहने वाला था।

~गुरुग्राम में एक सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों को जहर देकर मार डाला। आरोपी ने खुद भी अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।

~गुजरात में बच्चों की फोन और सोशल मीडिया की लत से परेशान माता-पिता अब घर में बाउंसरों की मदद ले रहे हैं।

~हरियाणा में मौसम बदला,पंचकूला-अंबाला में आंधी के साथ बारिश:घना अंधेरा छाया,8 जिलों में आंधी का अलर्ट;अगले तीन दिन रहेगी ऐसी स्थिति।

~मई 2026 की शुरुआत सिनेमाप्रेमियों के लिए काफी धमाकेदार रही है। बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कहानियों से लेकर हॉरर-कॉमेडी का जलवा बरकरार है।
यहाँ लेटेस्ट रिलीज़ और चर्चा में बनी फिल्मों की जानकारी दी गई है ।

~राजा शिवाजी (Raja Shivaji),रिलीज़ 1 मई 2026,
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक महागाथा है। फिल्म में संजय दत्त,अभिषेक बच्चन और सलमान खान (कैमियो) जैसे सितारे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में ही भारत में शानदार प्रदर्शन किया है और यह ₹30 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुँच रही है।

~भूत बंगला (Bhooth Bangla),रिलीज़ 17 अप्रैल 2026,अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की यह हॉरर-कॉमेडी अभी भी सिनेमाघरों में मज़बूती से टिकी हुई है। फिल्म ने दुनिया भर में ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जो अक्षय कुमार के लिए एक बड़ी वापसी मानी जा रही है।

~एक दिन (Ek Din)रिलीज़,1 मई 2026,जुनैद खान और साई पल्लवी की यह फिल्म ''राजा शिवाजी''के साथ रिलीज़ हुई है। यह एक इमोशनल ड्रामा है। जिसे युवाओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

~ हॉलीवुड और ओटीटी रिलीज़"द डेविल वियर्स प्राडा 2" (The Devil Wears Prada 2)यह बहुप्रतीक्षित सीक्वल 1 मई को भारत में भी रिलीज़ हुआ है।

~ग्लोरी (Glory) नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज़ हुई यह सीरीज़/फिल्म रिवेंज और एक्शन के शौकीनों के लिए एक अच्छा विकल्प है।

~अगले कुछ हफ़्तों में आने वाली फिल्में

•कृष्णावतारम - पार्ट 1, 6 मई, 2026,

•दादी की शादी: 8 मई 2026,

•पति पत्नी और वो दो: 15 मई 2026

~टूटने की कगार पर पाकिस्तान: बलूचिस्तान बनने जा रहा स्वतंत्र देश ! डर कर चीनी कंपनी ने समेटा बोरिया बिस्तर।

~CPEC: चीन के ड्रीम प्रोजेक्ट को PAK में लगा झटका,घाटे में डूबी कंपनी तो जड़ा ताला; निकाले सारे कर्मचारी।

~ईरानी सेना की खुली चेतावनीः अमेरिका के साथ फिर भड़क सकता युद्ध! कहा कि हर कार्रवाई का देंगे जवाब।

~Supreme Court से ममता बनर्जी को बड़ा झटका, मतगणना के नियमों में बदलाव से किया इनकार।

~पंजाब: शंभू रेल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड 'बाबा बेअंत' गिरफ्तार, 3 आतंकी घटनाएं सुलझीं।

~दिल्ली की लोअर कोर्ट में तैनात जज ने सुसाइड किया:पत्नी के दुपट्‌टे से फांसी लगाई;मरने से पहले पिता से कहा था- जीना मुश्किल हो गया है।

~पत्नी-साली परेशान कर रहे’;पिता ने बताया जज अमन शर्मा ने क्यों की आत्महत्या।

~देश को जल्द मिलेंगी हाइपरसोनिक मिसाइलें: सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइलों से दोगुनी होगी रफ्तार; कोई डिफेंस सिस्टम नहीं रोक पाएगा।

~उत्तराखंड में तूफान का तांडव, महिलाओं-बच्चों समेत टिहरी झील में फंसे 30 टूरिस्ट, SDRF ने बचाया।

~जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, 50 मिनट में 272 KM का सफर।

~हज यात्रियों की जेब पर 'मिसाइल अटैक'! खाड़ी युद्ध के बहाने हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी।

~नासिक TCS केस की आरोपी निदा को अग्रिम जमानत नहीं: प्रॉसिक्यूशन ने कोर्ट में कहा,आरोप गंभीर; कस्टडी में पूछताछ करना जरूरी।

~ED की 2025-26 में सबसे ज्यादा 2,892 रेड: गिरफ्तारी में 27% की कमी आई,₹81 हजार करोड़ की संपत्ति अटैच,₹32 हजार करोड़ लौटाए।

~जबलपुर क्रूज हादसा: एनडीआरएफ ने दो बच्चों के शव निकाले: बेटे की आखिरी जिद याद कर रो पड़े विराज के पिता; अब तक 11 मौतें, दो लापता।

~बंगाल की फालता सीट पर वोटिंग EC ने रद्द की: 21 मई को दोबारा मतदान, 24 को रिजल्ट; हिंसा–गड़बड़ियों की शिकायत पर फैसला।

~देशभर के जंगलों में आग का कहर, उत्तराखंड से आंध्र प्रदेश तक 12 राज्य धधके; मध्य प्रदेश के जंगल सबसे ज्यादा प्रभावित।

~ईरान के साथ समझौता न हो तो बेहतर : बातचीत विफल रही तो अमेरिका उठाएगा कठोर सैन्य कदम, ट्रंप बोले- ईरान को उड़ा देंगे।

~मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज का प्रतिनिधिमंडल, ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन।

~अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले में किया बड़ा हंगामा,दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष पेश होने से किया इनकार।

~बच्चे चिल्लाए-मम्मी बचाओ…पापा मत जलाओ: छतरपुर में पिता ने कमरे में बंद कर लगाई आग; मां ने फोन पर चीखें सुनी, पड़ोसियों ने जान बचाई।

~तिरुपति लड्डू घोटाला: बिना जांच किए इस्तेमाल हुआ 70 लाख किलो घी; न सप्लायर्स को ब्लैक लिस्ट किया,न खरीद रोकी।

https://whatsapp.com/channel/0029VbCh0tHFnSzFdQRXBg2r

~दिल्ली के विवेक विहार में भीषण अग्निकांड, AC में ब्लास्ट से 9 लोगों की मौत।

~दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि कई लोग हो गए हैं. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी ब्लास्ट बताई जा रही है।

~कर्नाटक:'यूनिवर्सिटी बंद हुई तो लगा देंगे आग', कांग्रेस MLA की अपनी ही सरकार को धमकी।
~By √•MCP•



Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई