•29 मई की सुबह की देश, विदेश और राज्यों से प्रमुख खबरें*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

•29 मई की सुबह की देश, विदेश और राज्यों से प्रमुख खबरें*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


                    •सुबह की प्रमुख ख़बरें•
•सुबह की देश,विदेश और राज्यों से प्रमुख खबरें•


~रिटायरमेंट अपडेट:हरियाणा सरकार के 1372 कर्मचारी आज 29 मई शुक्रवार को रिटायर होंगे।

~हरियाणा सरकार के कर्मचारियों का पे डे(सैलरी दिवस) 1 जून सोमवार को है।

~PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का कबूलनामाः ‘मेरे पूर्वज हिंदू थे…’, पाकिस्तान में पढ़ाया जा रहा ‘झूठा इतिहास।


~कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान । मुख्यमंत्री आवास पहुंचे शिवकुमार।

~चीन-भारत ने सुलझा लिया LAC वाला बवाल! मैराथन मीटिंग में तय हो गईं 3 ''रेड लाइन''।

~ट्रंप ने ईरान पर लगाए नए आर्थिक प्रतिबंध। दिया अल्टीमेटम कि “डील करो या अंजाम भुगतो”।

~बीजेपी ने अचानक बदले 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली और केवल सिंह ढिल्लों को मिली पंजाब की कमान।


~सुप्रीम कोर्ट की फटकार बेअसर,चंबल में रेत माफिया एक्टिव: थानों और SAF चेकपोस्ट के सामने से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियां।

~पूर्व CJI बोले- कोई भी संस्था भ्रष्टाचार से अछूती नहीं: पर न्यायपालिका में यह कम;कहा कि सरकार से किसी पद की उम्मीद नही करनी चाहिए।

 ~आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर: पहले आश्रम पहुंचा फिर एम्स में जांच करवाई। एयरपोर्ट पर समर्थकों को दिया आशीर्वाद।

~NEET री-टेस्ट पेपर सेना-वायुसेना की मदद से एग्जाम सेंटर पहुंचेगा: फीस रिफंड की डेडलाइन भी बढ़ाई गई; राजनाथ सिंह के घर हुई बैठक में फैसला।

~निदा-द‍ान‍िश कराते थे रेप-धर्म पर‍िवर्तन! TCS केस में 1500 पन्नों की चार्जशीट।

~सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की।

~Weather: दिल्ली में बारिश से बदला मौसम, 15 राज्यों में भी आज से बरसात का अलर्ट; अगले तीन दिन गर्मी से राहत।


~TMC: क्या ममता निकाल पाएंगी हल? हार के बाद इस्तीफों का दौर, आंतरिक कलह से बिखराव के मुहाने पर तृणमूल कांग्रेस।

~अमेरिका का फरमान: ईरानी विमानों की लैंडिंग और रीफ्यूलिंग पर सख्त पाबंदी, मदद करने वाले देशों पर भी गिरेगी गाज।

~बंगाल में CM सुवेंदु अधिकारी ने बकरीद पर इस्कॉन में ''गौ पूजा'' कर दिया बड़ा सांस्कृतिक संदेश।


~होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ा तनाव: डोनाल्ड ट्रंप ने दी ओमान को उड़ाने की धमकी। ओमान के समर्थन में उतरा तेहरान।

~सिंधू और लक्ष्य सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, प्रणय बाहर।

~रिपोर्ट- अमेरिका और ईरान 60 दिन के सीजफायर पर राजी, ट्रम्प की मंजूरी बाकी; ईरान 30 दिन में होर्मुज से माइंस हटाएगा।

~घुसपैठियों को अमित शाह की चेतावनी- अपने देश लौट जाओ, जो अपने आप वापस नहीं जाएंगे तो सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

~केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर हैं।आज उनके इस दौरे का दूसरा और आखिरी दिन है। इस दौरान वह भुज जाएंगे। वहां वह बीएसएफ की सीमा चौकी का दौरा करेंगे और हरामीनाला क्षेत्र में तैनात जवानों से बातचीत करेंगे। यह इलाका सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है।

~ NEET री-टेस्ट पेपर सेना-वायुसेना की मदद से एग्जाम सेंटर पहुंचेगा। फीस रिफंड की डेडलाइन भी बढ़ाई गई। राजनाथ सिंह के घर हुई बैठक में फैसला।

~धर्मेंद्र प्रधान बोले कि CBSE मामले में गड़बड़ी की जिम्मेदारी लेता हूं। मानता हूं कुछ गड़बड़ियां हुईं हैं। अधिकारियों से बोले- सिस्टम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

~पूर्व CJI बोले- कोई भी संस्था भ्रष्टाचार से अछूती नहीं, पर न्यायपालिका में यह कम; कहा कि सरकार से किसी पद की उम्मीद नही करनी चाहिए।

~भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को मॉस्को में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है।


~सीएम सिद्धारमैया इस्तीफे के बाद बोले: कांग्रेस आलाकमान के कहने पर पद छोड़ा। राज्यपाल के सचिव को दिया त्यागपत्र।

~सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को धन्यवाद दिया और कहा कि जब साल 2006 में वे कांग्रेस में शामिल हुए तब से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं ने मुझे पूरा समर्थन दिया और मैं आज सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं दो बार मुख्यमंत्री रहा। इस दौरान मेरे सहयोगियों से मुझे पूरा सहयोग मिला उसके लिए उन सभी का धन्यवाद।

~5 दिन भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग हाइंग, 30 मई को भारत पहुंचेंगे; PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात।

~विधानसभा चुनाव में हार के बाद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस अब अपने सबसे गंभीर संगठनात्मक दबाव के दौर से गुजरती दिख रही है। पार्टी के भीतर लगातार सामने आ रहे इस्तीफों,वरिष्ठ नेताओं के बीच बढ़ते टकराव और सार्वजनिक बयानबाज़ी ने हालात को इस स्तर तक पहुंचा दिया है कि संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखना नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

~कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी TMC, ममता बनर्जी के ही सांसद ने कर दिया सनसनीखेज दावा।

~वैश्विक मंदी के बीच राहत की खबर:भारत बना रहेगा मजबूत अर्थव्यवस्था, 6.5 फीसदी रह सकती है विकास दर।

~दिल्ली-MP में बारिश, हरियाणा-उत्तराखंड में ओले गिरे,छत्तीसगढ़ में आंधी से पेड़ उखड़े; राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में आज से गर्मी से राहत संभव।

~ क्या राजस्थान को IPL फाइनल का टिकट दिला पाएंगे सूर्यवंशी,गुजरात की गेंदबाजी सबसे मजबूत, रॉयल्स-टाइटंस में क्वालिफायर-2 मैच आज।

~पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न,श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन व विनम्र श्रद्धांजलि। 

~किसानों के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित उनका जीवन,कृषकों के साथ देश के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

~100, 101, 108 नहीं...अब देश में इमरजेंसी के लिए  112 होगा सिर्फ एक नंबर। सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।

~Toll Tax Free :फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड अगले महीने से होगा टोल फ्री? 12 जून को खत्म हो रहा है 17 साल पुराना करार।

~हरियाणा में बिजली बिल नहीं भरने वालों की संपति होगी जब्त।

~ उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। जिससे वहां मौजूद मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में अब तक छह मजदूरों की मौत हुई है। जबकि कुछ अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है।


~भारत में अब चलेंगे प्लास्टिक के नोट? RBI कर रहा तैयारी।

~कर्नाटक में कांग्रेस का चार डिप्टी CM के फॉर्मूले पर मंथन, सिद्दरमैया के बेटे को मिल सकती है कैबिनेट में जगह।

~CBSE के 4 लाख छात्रों ने मांगी 11 लाख कॉपियां, री-इवैल्यूएशन आज से।

~घर में आग लगने से हरियाणा कैडर के रिटायर्ड IAS अफसर की मौत: AC ब्लास्ट हुआ था; कॉम्पिटीशन कमीशन के पहले चेयरमैन थे धनेंद्र कुमार।

~बुलडोजर चलाकर हटाए जाएं अवैध कब्जे” बहादुरगढ़ मंडी के दुकानदारों ने SDM से लगाई गुहार।


  •1 जून 2026 से भारत में बदलेंगे यह नियम•


~1 जून 2026 से भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों,यूपीआई (UPI) सुरक्षा,पैन (PAN) कार्ड और बैंकिंग शुल्कों सहित कई महत्वपूर्ण वित्तीय और गैर-वित्तीय नियमों में बदलाव हो रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम जनता के दैनिक बजट और जेब पर पड़ेगा। 

•1 जून से लागू होने वाले 6 प्रमुख बदलाव देखें तो•

~यूपीआई (UPI) भुगतान सुरक्षा नियम। धोखाधड़ी को रोकने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बड़ा कदम उठाया है। सत्यापित नाम दिखना अहम। अब किसी को भी यूपीआई ऐप (जैसे PhonePe,GooglePay या Paytm) से पैसे भेजते समय सिर्फ क्यूआर कोड या मोबाइल नंबर की जगह प्राप्तकर्ता का बैंक खाते में पंजीकृत असली नाम ही स्क्रीन पर दिखाई देगा। इससे फर्जीवाड़ा रुकेगा। इस बदलाव से गलत खातों में या फर्जी नाम वाले धोखाधड़ी करने वालों को पैसे ट्रांसफर होने से रोका जा सकेगा। 


~नए पैन (PAN) कार्ड अनिवार्य नियम आएंगे।
आयकर विभाग के नए नियमों के तहत कुछ बड़े लेन-देन के लिए पैन नंबर देना पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है।

~प्रॉपर्टी सौदे को लेकर यह नियम हैं। ₹45 लाख या उससे अधिक मूल्य की किसी भी प्रॉपर्टी की खरीद- बिक्री पर पैन अनिवार्य होगा। कैश निकासी के मद्देनजर साल में ₹10 लाख से अधिक की नकद (Cash) निकासी करने पर भी पैन देना जरूरी होगा। 

~एलपीजी (LPG) सिलेंडर के नए दाम आएंगे ।

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। दामों में बदलाव देखें तो 1 जून को देश में कमर्शियल और घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के नए रेट जारी किए जाएंगे। वैश्विक बाजार के रुख को देखते हुए कीमतों में फेरबदल की संभावना है।

~ एटीएम (ATM) ट्रांजैक्शन फीस और बैंकिंग शुल्क में भी बदलाव होगा। कई सरकारी और निजी बैंक अपनी सेवाओं के चार्ज को अपग्रेड कर रहे हैं। एटीएम चार्जेस के मद्देनजर मुफ्त लिमिट खत्म होने के बाद एटीएम से कैश निकालने की ट्रांजैक्शन फीस में बढ़ोतरी की जा रही है। चेक बाउंस और एफडी (FD) दरें देखें तो कुछ बैंक चेक बाउंस पेनल्टी बढ़ा सकते हैं और साथ ही फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) व सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में संशोधन कर रहे हैं। 
~ सोलर पैनल (Solar Panel) के कड़े नियम होंगे।सौर ऊर्जा उपकरणों से जुड़े सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को लेकर नए नियम प्रभावी हो रहे हैं। ALMM के नए नियम प्रभावी होंगे। देश में 1 जून से सोलर पैनल के लिए स्वीकृत मॉडल्स और मैन्युफैक्चरर्स की सूची (ALMM) के नए कड़े नियम लागू होंगे। इससे लोकल मार्केट में घटिया क्वालिटी के उपकरणों पर रोक लगेगी हालांकि शुरुआत में सोलर पैनल लगवाने की लागत में मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है।


•भारतीय रेलवे (Indian Railways) रूट अपग्रेड और ट्रेनें रद्द हो सकती है। जून महीने की शुरुआत में रेलवे ट्रैक के आधुनिकीकरण और सुरक्षा ब्लॉक का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। कईट्रेनें रहेंगी रद्द। इस अपग्रेड कार्य के कारण देशभर में लगभग 77 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी और कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें। 

~प्रो-टिप देखें तो जून का महीना टैक्सपेयर्स के लिए भी अहम है अगर आपकी टैक्स देनदारी ₹10,000 से अधिक है तो ''आयकर अधिनियम 2025'' के नए ढांचे के तहत 15 जून 2026 तक एडवांस टैक्स की पहली किस्त (15%) जमा करना न भूलें। अन्यथा पेनाल्टी लग सकती है।

                     •बॉलीवुड व मनोरंजन•

•शुक्रवार 29 मई 2026 को भारतीय सिनेमा के अलग-अलग फिल्म उद्योगों बॉलीवुड,टॉलीवुड, मॉलीवुड आदि से थिएटर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई और महत्वपूर्ण फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। 
रिलीज होने वाली मुख्य फिल्मों की सूची देखें तो•

            •बॉलीवुड (Hindi Cinema)•

•यदि आप वीकेंड पर फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं। तो ये बड़ी फिल्में रिलीज हुईं हैं । जिनके टिकट आप BookMyShow या PVR Cinemas पर बुक कर सकते हैं•

~"द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो" : एलियंस का आगमन: मनीष सैनी द्वारा निर्देशित इस पारिवारिक कॉमेडी फिल्म में जैकी श्रॉफ एक सुपरहीरो दादाजी के मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

~"रिटर्न ऑफ द जंगल"  (Return of the Jungle): यह भारत के एमी-नॉमिनेटेड स्टूडियो (Vaibhav Studios) द्वारा बनाई गई एक बेहतरीन एनिमेटेड एडवेंचर फिल्म है। जो पंचतंत्र की कहानियों से प्रेरित है।

~"कृष्णा और चिट्ठी" : दर्शील सफारी और अरुण गोविल स्टारर यह एक ड्रामा फिल्म है।

~"शेप ऑफ मोमो"  (Shape of Momo): ज़ोया अख्तर और राणा दग्गुबाती के सपोर्ट से बनी यह फिल्म।  

~"श्री बाबा नीब करोरी महाराज" : सुबोध भावे स्टारर यह एक बायोग्राफी फिल्म है ।

~"The Great Grand Superhero"  (थिएटर रिलीज): जैकी श्रॉफ स्टारर यह एक साइंस-फिक्शन फैंटेसी ड्रामा फिल्म है। नेशनल अवार्ड विजेता मनीष सैनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एलियंस के आगमन और दादा-पोते के अनोखे रिश्ते को दिखाया गया है। इसमें प्रतीक बब्बर और भाग्यश्री भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

~"Jolly LLB 3"  (ओटीटी रिलीज):अक्षय कुमार और अरशद वारसी की यह बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा फिल्म JioHotstar पर स्ट्रीम होने जा रही है। इस बार दोनों ''जॉली'' आमने-सामने कानूनी लड़ाई लड़ते नजर आएंगे।

~"Jeena Dil Se"  (थिएटर रिलीज): यह युवाओं पर आधारित एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें आधुनिक रिश्तों और करियर के संघर्ष को दिखाया गया है।

~"Kuch Alfaaz by Nitinn R Miranni"  (थिएटर रिलीज): यह एक सीमित स्क्रीन पर रिलीज होने वाली हिंदी ड्रामा फिल्म है। 

         •मॉलीवुड (Malayalam Cinema)•

~"Cousins & Kalyanams" (ओटीटी रिलीज): केरल के मॉलीवुड उद्योग से यह एक हल्की-फुल्की और मनोरंजक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो ओटीटी पर देखने को मिलेगी।  

~ प्रो-टिप: यदि आप घर बैठे फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो JioHotstar और Netflix पर कई नए शोज़ और फिल्में भी दस्तक दे रही हैं। अपनी टिकट या सब्सक्रिप्शन पहले से तैयार रखें! 

~कल गुरुवार 28 मई 2026 को मुख्य रूप से "कट्टलन"  (Kattalan) और" ब्लास्ट" (Blast) जैसी क्षेत्रीय और पैन-इंडिया फिल्में रिलीज हुई । भारतीय सिनेमा में बड़ी फिल्में आमतौर पर शुक्रवार को रिलीज होती हैं इसलिए आज 29 मई 2026 (शुक्रवार) को कई बड़ी बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्में सिनेमाघरों में आई है। 

• कल गुरुवार 28 मई 2026) रिलीज हुई फिल्में देखें तो•

~"कट्टलन"  (Kattalan): यह एक एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म है। जिसमें मुख्य भूमिका में एंटनी वर्गीस और सुनील वर्मा हैं। यह मूल रूप से मलयालम की फिल्म है लेकिन इसे हिंदी,तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी आज ही रिलीज किया गया है।

~"ब्लास्ट"(Blast): अर्जुन सरजा और प्रीति मुरुगंदन स्टारर यह एक शानदार एक्शन-ड्रामा फिल्म है।

~"ड्रॉप आउट"  (Drop Out): यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है।

•फिर से एक नज़र... आज शुक्रवार 29 मई 2026 को भारतीय सिनेमाघरों और OTT प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और सीरीज़ रिलीज़ हुई हैं। सभी भारतीय भाषाओं की इन नई रिलीज़ पर•

     •थिएटर में रिलीज़ हिंदी (बॉलीवुड) फिल्में•

~"Return Of The Jungle" : एक एनिमेटेड एडवेंचर फिल्म।
~Masood Khan Part-1: "The Rage" : हॉरर शैली की फिल्म।

~ "Jeena Dil Se" : एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म।

~"Shree Baba Neem Karoli Maharaj" : सुबोध भावे अभिनीत भक्ति ड्रामा।

                          •तमिल•

~"Ego Raman" : सिबी चंद्रन और रोबो शंकर अभिनीत ड्रामा।

~"Rage (2026)" : एम. शान और शर्ली बबीता अभिनीत एक्शन थ्रिलर।

                          •तेलुगू•

~"Sandigdham" : निहाल कुमार अभिनीत क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्म।

~"Oke Oka Lokam" : वाई. विष्णु नारायण द्वारा निर्देशित ड्रामा।

~"Mareechika" : रेजिना कैसंड्रा और विराज अश्विन अभिनीत क्राइम थ्रिलर।

                       •मलयालम•

~"Dr. Bennat" : एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर।

~"Kiratha" : एक एक्शन क्राइम थ्रिलर।

                            •कन्नड़•

~" Mruthyudevate": महिन कुबेर और सारिका राव अभिनीत सस्पेंस-थ्रिलर।

~"Dodmansa" : आर. शरथ कृष्णा द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा।

                   • मराठी और अंग्रेज़ी•

~"Vibho" : यह 29 मई को रिलीज़ हुई एक मराठी फिल्म है।
 
~"The Breadwinner"  (अंग्रेज़ी):एक अमेरिकी ड्रामा फिल्म भी आज रिलीज़ हुई है।

            •OTT / डिजिटल रिलीज़•

~ JioHotstar:"Jolly LLB 3" : अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कॉमेडी फिल्म।

~"Cousins And Kalyanams" : प्रिया प्रकाश वारियर अभिनीत फैमिली ड्रामा वेब सीरीज़।

 ~Amazon Prime Video: "Leader" : तमिल, तेलुगू,कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ हुई एक स्पाइ एक्शन थ्रिलर।

~Netflix: " Murder Mindfully" (Season 2): एक जर्मन क्राइम थ्रिलर सीरीज़ का दूसरा सीजन।

~Sun NXT:"Faces" : एक मलयालम वेब सीरीज़।

     • थिएटर और OTT में रिलीज़ (दोनों जगह)•

~"Kattalan" : 28 मई को थिएटर में और 29 मई को OTT पर रिलीज़ हुई एक एक्शन थ्रिलर।

~ "Blast" : यह तमिल एक्शन-थ्रिलर 28 मई को थिएटर में रिलीज़ हुई थी।


              •बुलियन बाजार (सोना-चांदी)•


•आज 29 मई 2026 के कारोबारी सत्र में घरेलू वित्तीय बाजारों बुलियन, शेयर और फॉरेक्स से जुड़े ताजा अपडेट और मुख्य आंकड़े देखें तो वैश्विक स्तर पर अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर विस्तार की संभावनाओं और सुरक्षित निवेश (Safe-Haven) के तौर पर मांग घटने से आज सराफा बाजार में गिरावट दर्ज की गई है।

 ~24 कैरेट सोना:₹280 की गिरावट के साथ ₹1,57,420 प्रति 10 ग्रामके स्तर पर आ गया है।
 
~22 कैरेट सोना:इसका भाव ₹1,44,302 प्रति 10 ग्रामके आसपास चल रहा है।

 ~चांदी:चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी गई है और घरेलू बाजार में यह ₹2,69,140 प्रति किलोग्राम हाजिर/खुदरा बाजार में शहर अनुसार ₹2,68,000 से ₹2,80,000 के दायरे में कारोबार कर रही है।






          • शेयर बाजार (Equity Market)•

~गुरुवार को ईद-उल-अजहा के कारण बंद रहने के बाद, भारतीय शेयर बाजार आज शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरे दायरे में कारोबार कर रहा है। शुरुआती तेजी के बाद बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखी गई।

 ~BSE Sensex:दोपहर के सत्र में हल्की बढ़त के साथ 75,922 के स्तर करीब 54 अंक ऊपर पर देखा गया।

 ~NSE Nifty 50: मामूली दबाव के चलते यह लगभग 21 अंक फिसलकर 23,886 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।

 ~मार्केट ट्रेंड:आज आईटी (IT) और फार्मा शेयरों में अच्छी मजबूती देखी जा रही है। जबकि ऑटो, बैंकिंग और एनर्जी शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।



       •फॉरेक्स बाजार (Forex / रुपया-डॉलर)•

•भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दखल और वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने के संकेतों के बीच भारतीय रुपये में आज सुधार देखने को मिला है।

~USD INR दर:अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मजबूती के साथ खुला और वर्तमान में 1 डॉलर की कीमत ₹95.21 से ₹95.45 के दायरे में ट्रेड कर रही है ।जो पिछले बंद ₹95.69 के मुकाबले बेहतर है‌।


        •मुंबई और महाराष्ट्र की सटीक ख़बरें•


•29 मई 2026 को महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों और क्षेत्रों की ताज़ा ख़बरों का अपडेट•

         •पूरे प्रदेश की प्रमुख हाइलाइट्स•

~राजनीति: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटील ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है, जिसके बाद राज्य सरकार का एक शिष्टमंडल आज उनसे मिलने जाएगा। महायुति गठबंधन में विधान परिषद की सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है।


~मौसम: राज्य में मॉनसून अभी दस्तक नहीं दे पाया है। इसकी एंट्री में अब और देरी होने का अनुमान है। मुंबई और उसके उपनगरों में सुबह-सुबह रिमझिम बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी।

           •क्षेत्र-वार मुख्य समाचार देखें तो•

~मुंबई: सीवुड लिंक (कोस्टल रोड) को लेकर नए सिरे से बहस छिड़ गई है। इस परियोजना के लिए शिंगरोबा धनगर का नाम प्रस्तावित है लेकिन इसका जमकर विरोध भी हो रहा है।

~पुणे/पिंपरी-चिंचवड: विषैली शराब के मामले में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सख्त रुख अपनाया है क्योंकि जांच में शराब में मेथनॉल जैसा जानलेवा पदार्थ पाया गया है।

~ठाणे और नवी मुंबई: इन क्षेत्रों से यातायात और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं।


~नागपुर: पेट्रोल, डीजल और CNG की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

~नासिक:यहां कांदे की कीमतों पर लोगों की नज़र है, और मॉनसून की देरी से शराब उद्योग पर पड़ने वाले असर को लेकर चर्चा है।

~मराठवाडा (संभाजीनगर): क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा और महिला कीर्तनकार की हत्या जैसे मामले सुर्खियों में हैं। इसके अलावा एक महिला शेतकरी ने सातबारा फेरफार रद्द करने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर धरना दिया। ~by √•MCP Mumbai•







Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई