•गुरुवार 28 मई 2026 के मुख्य समाचार•/ संकलन स्पर्श देसाई

 •गुरुवार 28 मई 2026 के मुख्य समाचार•/ संकलन स्पर्श देसाई 
   



        •आज सुबह की प्रमुख ख़बरें•


   
 
•देश विदेश और राज्यों की प्रमुख ख़बरें•


~चंडीगढ़ :कोर्ट से न्याय की 20 साल लंबी लड़ाई जीते गेस्ट टीचर।

~कोर्ट बोला:स्पेयर पार्ट नहीं हैं मास्टर जी,दो महीने में करो नियमित।

~20 साल का वनवास खत्म:हाईकोर्ट का बड़ा फैसला । 2 महीने में सभी गेस्ट टीचर होंगे पक्के।

~रेप मामले से जुड़ी प्रेस कांफ्रेस में हंसने वाले इन तीनों बेशर्म अधिकारियों को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ सख्त डिपार्मेंटल इंक्वारी के आदेश दिए गए हैं।

~पाकिस्तान में 9 इस्लामिक जगहों के नाम नहीं बदलेंगे:हिंदू-सिख दौर का नाम रखा जाना था। कट्टरपंथियों के विरोध के बाद फैसला बदला।

~यूपी-बिहार में तेल की खोज सिर्फ 'हाइप':देहरादून में ONGC अधिकारी बोले- गंगा बेसिन नहीं, अंडमान में भारत का सबसे बड़ा तेल-गैस मिशन।

~अफ्रीकी देशों से अहमदाबाद आए 11 लोग आइसोलेशन में:सरकार बोली- भारत में इबोला का कोई केस नहीं। युगांडा से लौटी महिला की रिपोर्ट नेगेटिव।

~एक रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया बच्चों के लिए स्मोकिंग जितना ही खतरनाक है। इससे बच्चों की मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर काफी असर पड़ता है।

~हरियाणा में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की छुट्टियां रद्द: पेयजल को लेकर सरकार का फैसला;लापरवाही पर 2 SDO, 2 JE सस्पेंड,2 चार्जश।

~अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच होर्मुज पर आई बड़ी खुशखबरी,साथ ही अमेरिका-ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी खत्म करने को तैयार हो गया है।

~दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला,कई मेट्रो स्टेशन, अस्पताल,खेल परिसर और चौक के बदले नाम।

~दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली की पहचान और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कई मेट्रो स्टेशन,अस्पतालों आदि के नाम बदल दिए हैं। रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन अब '‘डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल’'कहलाएगा। इसके अलावा बेगमपुर (रोहिणी) में निर्माणाधीन खेल परिसर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम ‘अटल खेल परिसर’ रखा जाएगा। वहां पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

~हरियाणा- 50 साल पार महिलाएं IVF से मां बन सकेंगी:हाईकोर्ट ने कहा- मां बनना कभी अनैतिक नहीं; हिसार की महिला की याचिका पर फैसला।

~अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप: ऐसा लगता है कि ईरान बस एक डील करना चाहता है। उनकी इकॉनमी तेज़ी से गिर रही है। वहां 250% महंगाई है। उनके पैसे की कोई वैल्यू नहीं है। उनका पूरा इकॉनमिक सिस्टम टूट गया है।

~पेट्रोल, डीजल और LPG की घबराहट में न करें खरीदारी! राजनाथ सिंह की अगुवाई में हुई बैठक के बाद सरकार की अपील।

~अंतरराष्ट्रीय सीमा के 15 किलोमीटर के दायरे में मौजूद सभी अवैध ढांचों को ध्वस्त करे:अमित शाह ।

~हिंदू-ईसाइयों की जमीन पर वक्फ के दावे से बढ़ा तनाव:केरलम में 404 एकड़ जमीन के लिए 600 परिवारों की जंग।

~नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आसाराम को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश।

~खुलने वाला है होर्मुज',प्रपोजल देकर खुश हो रहा था ईरान, आ गया US का जवाब।

~ED हुई और ताकतवर, सरकार ने द‍िया मैनपावर बूस्टअप, घपलेबाजों की पकड़ेंगे गर्दन।

~US-Iran: होर्मुज पर संकट के बीच अमेरिका-ईरान डील की चर्चा तेज; ट्रंप बोले- समझौता होगा, वरना सैन्य कार्रवाई तय।

~Jaishankar Visit: यूरोप की बड़ी रणनीतिक बैठक में पहुंचे जयशंकर, साइप्रस में वैश्विक मुद्दों पर होगी अहम चर्चा।

 ~ एसआईआर चुनाव आयोग का अधिकार, ‘संदिग्ध नागरिकता’ के चलते हटाए गए वोटर चिह्नित करें: सुप्रीम कोर्ट।

~लेबनान पर इजरायल ने किए सिलसिलेवार हमले : नरसंहार में 30 से अधिक लोग ढेर,मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल।

~देश भर में लू ने बरपाया कहर,प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सावधानी बरतने का किया आह्वान।

~एसआईआर पर उच्चतम न्यायालय के फैसले से 'सनातन धर्म विध्वंसक और घुसपैठिया संरक्षक इंडिया गठबंधन' का वास्तविक चरित्र सामने आया:भाजपा।

~जो करोड़ों की गाड़ियों में घूमते हैं। 45 रुपये का गमला चुराने से भी नहीं हिचकते', सीएम योगी बोले- कैसी मानसिकता है ये?

~ट्विशा केस- रिटायर्ड जज गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द: हाईकोर्ट बोला- ट्रायल कोर्ट ने केस डायरी और सबूत नहीं जांचे; CBI कर सकती है गिरफ्तार।

~विजयन समर्थकों का ED टीम पर हमला: लाठी-पत्थर बरसाए, गाड़ी तोड़ी; पूर्व केरलम CM की बेटी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, घर पर रेड।

~महाराष्ट्र में 16 लोगों की हीटवेव से मौत: राजस्थान का श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म, तापमान 48.2°C; उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट।

~गुजरात-दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शुरू: इसमें पूरे गोवा और इंदौर जैसे शहरों को 24 घंटे बिजली देने की क्षमता।

~IPL 2026 : RR ने SRH को 47 रन से दी मात, फाइनल खेलने की उम्मीदें बरकरार।

~वैभव सूर्यवंशी ने खेली ऐतिहासिक पारी, क्रिस गेल का एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड टूटा।

~होर्मुज पर तनाव के बीच अमेरिका ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर फिर किए हमले,3 धमाकों से दहला बंदर अब्बास।

~बंदर अब्बास पर हुए हमलों से बौखलाया ईरान, अमेरिकी एयरबेस पर ताबड़तोड़ अटैक।

~यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर्स शहजाद भट्टी के लिए काम कर रहे चार और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है।

~ चैंपियन के साथ ऐसा सलूक? नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा; फिर ने ई-रिक्शा पर ढोया।

~एथलेटिक्स फेडरेशन कप 2026 में देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने पोल वॉल्ट का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। इवेंट खत्म होने के बाद दोनों को अपने पोल्स को ई-रिक्शा में रखकर होटल जाना पड़ा।

~खेलों के देश में दुर्गति का एक और नजारा रांची में देखने को मिला। फेडरेशन कप 2026 में मध्य प्रदेश के देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने नेशनल रिकॉर्ड बनाया। दोनों ही खिलाड़ियों ने पोल वॉल्ट में 5.45 मीटर की ऊंचाई तक छलांग लगाई और नेशनल रिकॉर्ड बना दिया। इससे दोनों ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

~ई-रिक्शा पर पोल्स के साथ चैंपियन खिलाड़ी
नेशनल रिकॉर्ड बनाने के कुछ ही घंटों बाद बिरसा मुंडा स्टेडियम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार अपने पोल्स और अन्य उपकरण को ई रिक्शा में लोड करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि उन्हें अपने पोल को ई रिक्शा में सेट करने में जूझना पड़ रहा है। इसके बाद वह खुद भी इसी पर बैठकर जाते हैं।

~इस साल की शुरुआत में ही देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार को अपना पोल ले जाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। दोनों ऑल इंडिया इंटर- यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर लौटने समय टीटीआई ने उन्हें ट्रेन से उतरने को कह दिया था। उन्हें पोल को ट्रेन में ले जाने की अनुमति नहीं मिल रही थी और जुर्माना देने को कहा गया था। रेलवे के अधिकारियों ने पोल को स्टील पाइप बता दिया था।

~न्यायपालिका में भी भ्रष्टाचार,कोई पवित्र गाय नहीं,मद्रास HC की तल्ख टिप्पणी।

~Meta ने एक बड़ा ऐलान किया है। जिसका सीधा असर सोशल मीडिया ऐप्स और मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने पर पड़ेगा। अब इंस्टाग्राम,फेसबुक, वॉट्सऐप के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान को पेश किया गया है। कंपनी ने ये प्लान दुनियाभर में मौजूद यूजर्स के लिए किए है। जिसमें भारत का भी नाम शामिल है।

~मेटा अब अपने ऐप्स के लिए प्लस वर्जन को लॉन्च कर रही है,जिसमें पैसे देने वाले यूजर्स को एक्सक्लूसिव टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलेंगे। जो अब मुफ्त वर्जन को नहीं दिआ जाएंगे।।

~मेटा का प्लान अपनी कमाई को बढ़ाने के लिए है। कंपनी के इस प्लान ये एकदम साफ हो जाता है कि अब कंपनी रेवेन्यू के लिए सिर्फ विज्ञापन पर निर्भर नहीं रहना चाहती है। अब कंपनी ने रेवेन्यू जनरेट करने के लिए नया रास्ता खोज लिया है।

~अब कंपनी चाहती है कि यूजर्स प्रीमियम फीचर्स और बेहतर एक्सपीरियंस और ज्यादा ऑडियंस के लिए हर महीने एक पेमेंट करें‌।

~इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत 3.99 डॉलर (करीब 387 रुपये) मंथली रखी है। वहीं वॉट्सऐप प्लस की कीमत 2.99 डॉलर (करीब 290 रुपये) मंथली रखी है। Meta ने अभी भारत के लिए कीमतों का ऐलान नहीं किया है।

~ सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया ने ब्रेकफास्ट मीटिंग में अपने इस्तीफे का ऐलान किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने मंत्रियों को कहा कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं। राज्यपाल फिलहाल बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद इस्तीफे की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

~बंगाल में गाय की कुर्बानी पर रोक,हिंदू क्यों नाराज: बोले- दीदी से परेशान होकर सरकार बदली, BJP ने 2500 करोड़ का धंधा बिगाड़ा।

~भारतीय रक्षा मंत्रालय ने ₹15,000 करोड़ के स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट (AMCA) प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिया है। वायुसेना को आत्मनिर्भर बनाने वाले इस मेगा प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए टाटा, एलएंडटी और भारत फोर्ज जैसी दिग्गज कंपनियां रेस में हैं। देश के रक्षा क्षेत्र के लिए इसे एक बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है।

~बीजेपी ने 4 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जिसके तहत हरियाणा-अर्चना गुप्ता,दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा,पंजाब- सरदार केवल सिंह ढ़िल्लो और त्रिपुरा- अभिषेक देबरॉय।

~ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष NitinNabin ने डॉ.अर्चना गुप्ता को भाजपा हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया।

~ विवादों में आई बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, दान के पैसे VIP पर किए खर्च, RTI में खुलासा।

~CM शुभेंदु बोले-बांग्लादेशियो, यहां से जल्दी भागो: घुसपैठियों को जेल नहीं भेजेंगे,वो दामाद नहीं जो बिठाकर खिलाएं; बॉर्डर पर जुटने लगे बांग्लादेशी।

~गुजरात-दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शुरू:इसमें पूरे गोवा और इंदौर जैसे शहरों को 24 घंटे बिजली देने की क्षमता।

~साउथ दिल्ली को जाम से मिलेगी मुक्ति। साकेत से बदरपुर के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर काम शुरू।

~डीएमआरसी ने दक्षिण दिल्ली में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए साकेत, संगम विहार,खानपुर,पुल प्रह्लादपुर और बदरपुर को जोड़ने वाले बड़े एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। करीब 1,471 करोड़ रुपये की इस परियोजना में एलिवेटेड रोड, अंडरपास,सबवे और सड़क पुनर्विकास शामिल हैं।

~America Attack: बड़ी खबर- ईरान की मिसाइल लॉन्च साइट्स पर अमेरिका ने किया हमला।

~उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सूर्य नगर में एक बिल्डिंग के नीचे खड़ी कार में भीषण आग लग गई।  गाड़ी बिल्डिंग की सीढ़ियों के पास खड़ी थी। इस वजह से 17 लोग मकान के अंदर ही फंस गए। तत्काल घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचकर दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

~आग इतनी तेजी से फैली कि बिल्डिंग में मौजूद करीब 15 से 17 लोगों की जान खतरे में पड़ गई। पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया और लोग अपने घरों में फंस गए। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

~घरेलू विवाद में सिर्फ मूकदर्शक रहने पर ससुराल वालों पर नहीं चलेगा क्रूरता का केस'। SC का बड़ा फैसला। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पति-पत्नी के विवाद में ससुराल पक्ष की चुप्पी या बहू की मदद न करना क्रूरता या दहेज मांगने का मामला नहीं बनता। आपराधिक कार्रवाई के लिए ससुराल वालों की सक्रिय भूमिका के ठोस आरोप और सबूत होने चाहिए। केवल सामान्य आरोपों पर पूरे परिवार को आरोपी नहीं बनाया जा सकता।

~ जोधपुर हाईकोर्ट ने आज बुधवार को आसाराम की आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न के केस में पिछली सजा को बरकरार रखा है। जस्टिस अरूण मोंगा और जस्टिस योगेन्द्र कुमार पुरोहित की डिवीजन बेंच ने केस में सह आरोपी शिल्पी और शरतचंद को बरी कर दिया है। आसाराम फिलहाल अंतरिम जमानत पर है लेकिन उसे अब सरेंडर करना होगा।

~भारत की जानी-मानी एडटेक कंपनी बायजू (Byju’s) के फाउंडर बायजू रवींद्रन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सिंगापुर की एक अदालत ने उन्हें अदालत की अवमानना के मामले में छह महीने जेल की सख्त सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर कानूनी खर्च के तौर पर 90,000 सिंगापुर डॉलर (करीब 70,500 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना भी लगाया गया है। यह फैसला रवींद्रन द्वारा अप्रैल 2024 से अपनी संपत्ति से जुड़े कोर्ट के कई अहम आदेशों का लगातार उल्लंघन करने के बाद आया है। एक समय में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का दावा करने वाली इस कंपनी के संस्थापक के लिए जेल की सजा अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

~सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि SIR अवैध नहीं। यह चुनाव आयोग का अधिकार। बिहार SIR के खिलाफ लगी थी याचिका।

~गुरुग्राम में डॉ.बंगाली जनता सेवा क्लिनिक सील: बिना डिग्री 6 साल से दुकान चला रहा डॉक्टर पकड़ा गया । 17 तरह के उपकरण-दवाएं जब्त।

~₹10 मांगने पर सब्जी विक्रेता की हत्या,VIDEO: करनाल में युवक ने ईंट फेंककर मारी,सिर पर लगते ही जमीन पर गिरा व्यक्ति।

~ताइवान ने सोमवार को शेयर बाजार मूल्य यानी स्टॉक मार्केट वैल्युएशन के मामले में भारत को पीछे छोड़ दिया।

इसके पीछे सबसे बड़ी वजह दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (टीएसएमसी) के शेयरों में आई विस्फोटक तेज़ी रही।

~स्टॉक मार्केट वैल्युएशन या मार्केट कैपिटलाइजेशन किसी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैप का संयुक्त मूल्य होता है।

~मिसाल के तौर पर भारत में एनएसई और बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की कुल बाज़ार वैल्यू या मूल्य अभी 4.92 ट्रिलियन डॉलर है।

~विवादों में आई बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, दान के पैसे VIP पर किए खर्च, RTI में खुलासा।

~SDO से व्यक्ति बोला कि तेरी नौकरी खा जाऊंगा। हिसार में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम; 8 दिन पहले इन्हीं अफसर के पीछे दुकानदार झाड़ू लेकर दौड़ा था।

~ममता बनर्जी को झटका,TMC सांसद काकोली घोष ने पार्टी से दिया इस्तीफा।

~मेरे पूर्वज हिंदू,ख्वाजा आसिफ का कुबूलनामा,कहा कि पाकिस्तानी बच्चे गलत इतिहास पढ़ रहे।

~पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने ही देश के इतिहास लेखन पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बच्चों को असली इतिहास नहीं पढ़ाया जा रहा और आधे पाकिस्तानियों को यह यकीन दिलाया गया है कि उनके पूर्वज अरब या ईरान से आए थे। 

~पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक ऐसा बयान दिया है । जिसने पाकिस्तान में पहचान और इतिहास को लेकर नई बहस छेड़ दी है। आसिफ ने खुलकर स्वीकार किया कि पाकिस्तान के बच्चों को "गलत इतिहास" पढ़ाया जा रहा है और देश के लोग अपनी असली जड़ों से दूर होते जा रहे हैं।

~Uber का साल भर का AI बजट सिर्फ चार महीने में खत्म हो गया। अब कंपनी के COO को समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। 

~Microsoft भी अपने कर्मचारियों से AI का कम इस्तेमाल करने के लिए कह रहा क्योंकि खर्च ज्यादा हो रहा है मतलब कि जिस खर्चे को बचाने के लिए कंपनियों ने कर्मचारी निकाले और उसके बदले एआई को रखा। वो अब हाथी पालने जैसे हो गया है।

~दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ''कर्मयोगी आवास योजना'' के तहत राजधानी में घर खरीदने का अवसर दे रही है। सरकारी और रिटायर्ड कर्मचारियों को फ्लैट्स की खरीद पर 25% छूट मिलेगी। जिसकी बुकिंग 1 जून 2026 से शुरू होगी।

~राजधानी से सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 8 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। फ्लाइट में कुल 230 यात्री सवार थे।

~तमिलनाडु में किसानों के फसल लोन माफ किए गए. छोटे किसानों का 50,000 रुपये तक का कर्ज माफ होगा। 14.22 लाख किसानों को इसका फायदा मिलेगा। सरकार पर 2,044 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

~ खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 21 नए खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही फर्जी खेल नर्सरियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 15 दिनों के भीतर जिला खेल अधिकारियों से ग्राउंड रिपोर्ट मांगी गई है।

~बैठक में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए ‘'खेलो हरियाणा ऐप’'और ‘'खिलाड़ी बीमा योजना’' जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा हर जिले में सिंथेटिक ट्रैक विकसित करने और खेल परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया।

~भारत के सबसे बड़े निजी बैंकों में शामिल HDFC Bank एक नए विवाद में घिर गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बैंक की ऑडिट कमेटी ने 45 करोड़ रुपये के संदिग्ध भुगतान को लेकर आंतरिक जांच शुरू की है। इस खबर के बाद बुधवार को बैंक के शेयर करीब 2 फीसदी तक टूट गए।

~भारत में बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से अधिकतम सावधानी बरतने का आग्रह किया है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते कहा, ''पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। बाहर निकलते समय अपने साथ पानी रखें, दूसरों को भी पानी पिलाएं; ऐसी नेक भावना का बहुत महत्व है।

~प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बच्चे,बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग भीषण गर्मी में खास तौर से असुरक्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी से होने वाली थकावट के लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

~ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राशन दुकानों को समर्थन देने और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को आधुनिक बनाने के लिए 25,530 करोड़ रुपये की सार्थक पीडीएस योजना योजना को मंजूरी दे दी है। यह योजना मार्च 2031 तक पांच वर्षों के लिए लागू रहेगी। सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी।

~ सुप्रीम कोर्ट बोला कि SIR अवैध नहीं,चुनाव आयोग ने कानून के मुताबिक काम किया,वह लिस्ट से हटाए संदिग्ध नाम 4 हफ्ते में केंद्र को भेजे।

~SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा बोली कि विपक्ष का चेहरा बेनकाब,कांग्रेस का दुष्प्रचार जारी।

~कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन तय! डीके सरकार में होंगे 4 डिप्टी CM,नाम फाइनल,बस ऐलान का इंतजार।

~कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में चल रही अंदरूनी अटकलों और खींचतान पर भाजपा ने तीखा हमला बोला। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब सत्ता की कुर्सी को ''टेंडर सिस्टम'' और 'रोटेशनल सीएम' फॉर्मूले पर चलाने लगी है। दरअसल ऐसी चर्चाएं हैं कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में सीएम बदलने जा रही है और डीके शिवकुमार को नया सीएम बनाया जा सकता है।

~गुजरात के कच्छ से 1180 करोड़ की कोकीन जब्त, ब्राजील से आई खेप दिल्ली भेजने की तैयारी थी; तीन विदेशी गिरफ्तार, एक फरार।

~NEET मामले में CBI ने दो और अरेस्ट किए, इनमें एक डॉक्टर, बेटे समेत 3 छात्रों को पेपर दिलवाया; अब तक 13 लोग गिरफ्तार।

~ममता बनर्जी को बड़ा झटका, सांसद काकोली घोष ने TMC में सभी पदों से दिया इस्तीफा।

~ केरलः ED अफसरों पर पत्थरबाजी,पूर्व सीएम पिनारई विजयन के घर रेड करने गए थे।

~दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी,8 घंटे हवा में रहने के बाद विमान लौटा वापस।

~एअर इंडिया घरेलू उड़ानें 22% तक घटाएगी, इंडिगो भी 7% फ्लाइट कम करेगी। महंगा फ्यूल और ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ने का असर।

~इजराइली इतिहासकार बोले कि नेतन्याहू राष्ट्रवाद के सबसे बड़े दुश्मन, ट्रम्प चाहते हैं कि दुनिया घुटने टेके, इस तानाशाही से दुनिया पीछे जा रही।

~ केरल के पूर्व CM पिनाराई विजयन के घर पर छापा मारने वाले ED अधिकारियों पर हमला, गाड़ियों में भी तोड़फोड़‌।

~महंगे ATF की वजह से धंधा चौपट। 1 जून से फ्लाइट्स की संख्या में 15% तक की कटौती करेंगे इंडिगो और एयर इंडिया।

~चुनाव आयोग पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) की वैधता पर मुहर लगाते हुए कहा कि यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है।

~यूपी कैबिनेट में विस्तार: उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2027 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार और विभागों का बंटवारा किया है। जिस पर राजनीतिक बहस छिड़ गई है। 

                 • महंगाई और आर्थिक खबरें•

~पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतें बढ़ीं: ईरान संकट के वैश्विक असर के बीच देश में ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61/लीटर और डीजल ₹2.71/लीटर तक महंगा हुआ है। वहीं सीएनजी की कीमतें भी ₹2 प्रति किलो बढ़ गई हैं। 

                      •मौसम और संकट•

~उत्तर भारत में भीषण हीटवेव:उत्तर भारत के कई हिस्से 47 डिग्री से अधिक तापमान और भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इंदौर जैसे बड़े शहरों से पानी की गंभीर किल्लत और जल संकट की खबरें आ रही हैं। 
  •अंतरराष्ट्रीय हलचल•

~ट्रंप और पाकिस्तान संबंध:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान के कूटनीतिक हालात पर चर्चा गर्म है। अमेरिकी प्रशासन ने पाकिस्तान के सामने कुछ ऐसी शर्तें रखी हैं जिन्हें मानना देश के लिए मुश्किल साबित हो रहा है।

~मध्य पूर्व में अमेरिकी सेना के हमले:अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने आत्मरक्षा का हवाला देते हुए दक्षिणी ईरान में नए हमलों की शुरुआत की पुष्टि की है। 

                     •बॉलीवुड और सिनेमा•

~मनोरंजन जगत (Entertainment World) से 27 मई 2026 की मुख्य और बड़ी खबरें देखें तो 
रणवीर सिंह का ''डॉन 3'' विवाद: अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ''डॉन 3'' छोड़ने के बाद विवाद गहरा गया है। मेकर्स का दावा है कि प्री-प्रोडक्शन पर ₹45 करोड़ खर्च हो चुके हैं। इस बीच FWICE के अशोक पंडित ने साफ किया है कि रणवीर पर कोई आधिकारिक बैन नहीं लगाया गया है।

~आलिया भट्ट की ''अल्फा'' पर अपडेट: वाईआरएफ (YRF) स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म ''अल्फा'' को लेकर बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट के किरदार के साथ मेकर्स एक अनोखा और बड़ा एक्सपेरिमेंट करने जा रहे हैं जो इस यूनिवर्स में पहले कभी नहीं देखा गया।
                       
        
                •शेयर बाजार (आज बंद)•

 28 मई 2026 गुरुवार की सुबह सभी तीनों बाजारों में निवेशकों के लिए एक खास दिन रहा। भारत के शेयर बाजार में "बकरीद"  के कारण सुबह की कोई ट्रेडिंग नहीं हुई। जबकि बुलियन और फोरेक्स बाजारों में कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

~बाजार भाव: BSE सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिन (27 मई) 75,867.80 पर बंद हुआ था। आज दिन बकरीद (ईद-उल-अज़्हा) के राष्ट्रीय अवकाश के कारण दोनों प्रमुख एक्सचेंज (BSE और NSE) सुबह के सत्र के लिए बंद रहे थे। निवेशक अब 29 मई शुक्रवार को बाजार खुलने का इंतजार कर रहे हैं।


                        •बुलियन बाजार•

~बुलियन बाजार (मामूली गिरावट) दर्ज हुई।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट गोल्ड का भाव 0.8% टूटकर $4,419.60 प्रति औंस और सिल्वर 1.7% घटकर $73.34 प्रति औंस रह गया था। भारत में भाव देखें तो इसका असर घरेलू बाजार में भी देखा गया। 24 कैरेट सोने (प्रति 10 ग्राम) की कीमत मामूली ₹10 कम होकर ₹1,58,280 पर आ गई। चांदी की कीमत भी ₹100 गिरकर ₹2,84,900 प्रति किलोग्राम हो गई। स्थानीय दरें जाने तो ये राष्ट्रीय स्तर पर संदर्भ मूल्य हैं। विभिन्न शहरों में करों और कारीगरी के आधार पर कीमतें बदल सकती हैं। जैसा कि नीचे दिखाया गया है।

~ दिल्ली: 24K (₹1,58,430 /10g), 22K (₹1,45,240 /10g), चांदी (₹2,84,900/kg)

~मुंबई: 24K (₹1,58,280 /10g), 22K (₹1,45,090 /10g), चांदी (₹2,84,900/kg)

~चेन्नई: 24K (₹1,59,810 /10g), 22K (₹1,46,490 /10g), चांदी (₹2,89,900/kg)

~कोलकाता: 24K (₹1,58,280 /10g), 22K (₹1,45,090 /10g), चांदी (₹2,84,900/kg)

~बेंगलुरु: 24K (₹1,58,280 /10g), 22K (₹1,45,090 /10g), चांदी (₹2,85,100/kg)।

                        • फोरेक्स बाजार• 

~फोरेक्स बाजार में स्थिर रुपया। डॉलर के मुकाबले रुपया देखें तो अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 95.68 पर स्थिर बना रहा‌ जो पिछले बंद भाव से मामूली 2 पैसे ऊपर था।

~कारोबारी दायरे के हिसाब से देखें तो दिन के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 95.60 के स्तर पर खुला और 95.79 के निचले स्तर तक गया था। आमतौर पर इसके 95.50 से 96.10 के बीच रहने का अनुमान है। यह जानकारी आपको बाजार की सुबह की तस्वीर समझने में मदद करेगी। उम्मीद है यह उपयोगी रही होगी!



  • 27 मई बुधवार का बंद शेयर बाजार•

~ताइवान ने सोमवार को शेयर बाजार मूल्य यानी स्टॉक मार्केट वैल्युएशन के मामले में भारत को पीछे छोड़ दिया।

~इसके पीछे सबसे बड़ी वजह दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (टीएसएमसी) के शेयरों में आई विस्फोटक तेज़ी रही‌।

~स्टॉक मार्केट वैल्युएशन या मार्केट कैपिटलाइजेशन किसी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैप का संयुक्त मूल्य होता है।

~मिसाल के तौर पर भारत में एनएसई और बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की कुल बाज़ार वैल्यू या मूल्य अभी 4.92 ट्रिलियन डॉलर है।

~27 मई 2026 की शाम को भारतीय शेयर बाजार बुलियन (सराफा) बाजार और फॉरेक्स (विदेशी मुद्रा) बाजार के बंद भाव और मुख्य हलचल देखें तो कल भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे। वैश्विक संकेतों और अमेरिकी-ईरान तनाव के बीच निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली के कारण बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था।

 ~BSE Sensex:76,009.70 पर बंद (479 अंक या 0.63% की गिरावट)।

 ~NSE Nifty 50:23,913.70 पर बंद (118 अंक या 0.49% की गिरावट)।
 
~Bank Nifty:55,092.90पर बंद (200.75 अंक या 0.36% की गिरावट)।

~मार्केट ट्रेंड:जहां फ्रंटलाइन इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स दबाव में रहे थे। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने बेहतर प्रदर्शन किया था और मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। एनर्जी और मेटल शेयरों में खरीदारी देखी गई थी जबकि फाइनेंशियल और रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही।


       • बुलियन बाजार (Bullion Market)•

~वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितता और डॉलर की चाल के बीच घरेलू सराफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई थी। जबकि चांदी के दाम स्थिर या कुछ वायदा बाजारों में मामूली सुधार के साथ देखे गए थे।

 ~सोना (24 कैरेट - मुंबई):लगभग ₹1,58,010 से ₹1,58,290 प्रति 10 ग्राम‌ रहा था।

 ~सोना (22 कैरेट - मुंबई):लगभग ₹1,44,843 से ₹14,510 प्रति 10 ग्राम रहा था।
 
~चांदी (फिजिकल मार्केट):लगभग ₹2,85,000प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही थी।
 
~MCX वायदा (Futures)सोना (जून वायदा) दोपहर बाद कमजोरी के साथ ₹1,56,959 प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा था।
 
~चांदी (जुलाई वायदा) ₹2,67,973 प्रति किलोग्राम के आसपास (लगभग 1% की गिरावट) देखी गई।

          •फॉरेक्स बाजार (Forex Market)•

~कच्चे तेल की कीमतों (ब्रेंट क्रूड $97–$98 के करीब) में उछाल और विदेशी फंड्स की निकासी के दबाव के चलते आज भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर स्थिति में रहा था।
 
~USD से INR: 1 अमेरिकी डॉलर की कीमत ₹95.82 के स्तर पर बंद हुई थी।

~नोट: बाजार के आंकड़े शाम के अंतिम सेटलमेंट और हाजिर (Spot) कीमतों के आधार पर थोड़े भिन्न हो सकते हैं।


           •मुंबई महाराष्ट्र की सटीक खबरें• 

~ मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक,मराठवाड़ा,नागपुर और पूरे महाराष्ट्र की प्रमुख और बड़ी खबरें देखें तो- 

~मौसम और मानसून: विदर्भ में भीषण लू, मुंबई-पुणे में प्री-मानसून की आस,विदर्भ में रेड और ऑरेंज अलर्ट:नागपुर,अमरावती,वर्धा और चंद्रपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। चंद्रपुर और वर्धा में तापमान 46 C और नागपुर में 45 C तक पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) ने विदर्भ के कई जिलों में आज ''रेड अलर्ट'' और नागपुर-अकोला के लिए ''ऑरेंज अलर्ट'' जारी किया है।

 ~मुंबई-पुणे में प्री-मानसून:मानसून के अरब सागर में थोड़ा सुस्त पड़ने के कारण राज्य में गर्मी बढ़ी है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर के बाद मुंबई, पुणे और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ प्री-मानसून (मानसून-पूर्व) बौछारें पड़ने की संभावना है।

                             •पुणे• 

~NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई।

~कोचिंग क्लास शिक्षक की गिरफ्तारी:देशव्यापी NEET पेपर लीक मामले की जांच कर रही CBI ने महाराष्ट्र से दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पुणे के एक नामी कोचिंग क्लास के शिक्षक और लातूर के एक डॉक्टर शामिल हैं। इस मामले में अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 13 हो गई है।

                        •मुंबई और ठाणे•

 ~बुनियादी ढांचे से लेकर स्थानीय तनाव तक,मुंबई- पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन:मुंबई से पुणे को सिर्फ 48 मिनट और हैदराबाद को 3 घंटे में जोड़ने वाले हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर प्रशासनिक और तकनीकी काम में तेजी आई है।

 ~मीरा रोड (ठाणे) में तनाव:आगामी त्योहार को देखते हुए मीरा रोड की एक हाउसिंग सोसाइटी में बकरों को लाए जाने पर स्थानीय स्तर पर विवाद और विरोध प्रदर्शन देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने दखल देकर स्थिति को संभाला और निवारक कदम उठाए।

              •नासिक और मराठवाड़ा•

~प्याज उत्पादक किसानों का आंदोलन और प्याज की कीमतों पर घमासान:नासिक और लातूर समेत कई इलाकों में प्याज की गिरती कीमतों को लेकर किसान और महाविकास अघाड़ी (MVA) के नेता आक्रामक हैं। किसानों ने ₹2,400 प्रति क्विंटल के खरीद मूल्य की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। जबकि मुख्यमंत्री ने केंद्र द्वारा प्याज की कीमतों को लेकर उठाए कदमों की जानकारी दी है।

 ~लातूर में दु:खद घटना:लातूर में एक किसान की बेटी द्वारा NEET पेपर लीक से परेशान होकर आत्महत्या करने का दावा किया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

                • नागपुर और विदर्भ• 

~बिजली संकट और जेल रिपोर्ट देखें तो MSEDCL का बिजली संकट:नागपुर में रातभर के केबल डैमेज और ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना के बाद महावितरण (MSEDCL) दोपहर तक बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए जूझता नजर आया।

 ~जेलों में कैदियों की मौत पर रिपोर्ट: एनसीआरबी (NCRB) और हालिया रिपोर्ट्स के विश्लेषण के अनुसार जेलों में अप्राकृतिक मौतों के मामले में महाराष्ट्र देश में पांचवें स्थान पर आया है। जिसे लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं गर्म हैं।

                  •बड़ी राजनीतिक हलचल•

 ~ठाकरे गुट को झटका: मुंबई और कोंकण क्षेत्र के कई पुराने शिवसैनिक और शाखा प्रमुखों ने उद्धव ठाकरे गुट को छोड़कर भाजपा और सत्तारूढ़ दल में प्रवेश किया है।

~अजीत पवार गुट की बैठक में सस्पेंस:राष्ट्रवादी कांग्रेस (AP) की आंतरिक बैठक के दौरान सुनील तटकरे के मंच पर आते ही पार्थ पवार के वहां से चले जाने और प्रफुल्ल पटेल की अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है।~by √•MCP Mumbai•




Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई