*27 May Wed सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*/संकलन स्पर्श देसाई
*27 May Wed सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*/संकलन स्पर्श देसाई
•आज सुबह की प्रमुख ख़बरें•
•देश विदेश और राज्यों की प्रमुख ख़बरें•
~केंद्र सरकार ने देश में अवैध घुसपैठ और अन्य कारणों से होने वाले असामान्य जनसांख्यिकी बदलावों के अध्ययन के लिए हाई-लेवल कमेटी का गठन कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह समिति पूरे देश में हो रहे जनसंख्या संबंधी परिवर्तनों का व्यापक मूल्यांकन करेगी और इसके समाधान सुझाएगी।
~ गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, घुसपैठ और अन्य कारणों से अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तन किसी भी राष्ट्र के वर्तमान व भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। इसी चुनौती से निपटने के लिए 15 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसांख्यिकीय परिवर्तन पर उच्च-स्तरीय समिति की घोषणा की थी। मुझे बताते हुए हर्ष हो रहा है कि सरकार ने इस कमिटी का गठन कर लिया है।
~अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: यूपी समेत तीन राज्यों को फटकार; फर्जी नंबर वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश,सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकारों को चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन रोकने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
~आरबीआई ने सरकार को 2.87 लाख करोड़ रुपये का लाभांश दिया है। जिसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार की आर्थिक स्थिति उतनी मजबूत नहीं है। जितनी दिखाई जा रही है और आरबीआई ने 'मेहरबानी' करते हुए ज्यादा पैसा दिया है।
~जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क फिर सक्रिय करने की कोशिश, अल-बद्र-हिजबुल गठजोड़ पर खुफिया एजेंसी अलर्ट।
~राहुल गांधी ने कहा कि अब कांग्रेस में दलितों को मुख्य स्थान मिलेगा। उन्होंने माना कि अतीत में कांग्रेस ने दलितों के लिए सही कदम नहीं उठाए साथ ही भाजपा पर दलित अधिकार कमजोर करने और क्षेत्रीय दलों को खत्म करने का आरोप लगाया।
~CM शुभेंदु बोले- बांग्लादेशियो जल्दी-जल्दी भागो यहां से। घुसपैठियों को जेल नहीं भेजेंगे। उन्हें भगाएंगे, दामाद नहीं हैं। चेक पोस्ट पर जुटने लगे बांग्लादेशी।
~CM शुभेंदु के बड़े एलान: हर माह 3000 पाने के लिए 27 मई से फॉर्म भरें महिलाएं; ₹5 में मिलेगी मछली-चावल की थाली।
~कर्नाटक में कांग्रेस बदलेगी CM?: राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, सिद्दारमैया की आलाकमान से मुलाकात।
~ममता बनर्जी की TMC में बहुत बड़ी टूट के आसार, भाजपा में जा सकते हैं 18 लोकसभा सांसद।
~CNG ₹2 तक महंगी, दिल्ली में कीमत ₹83.09 किलो, इस महीने चौथी बार दाम बढ़े, अब तक ₹6 इजाफा।
~एक्सप्रेस-वे पर AC बस पलटी,दरोगा समेत 7 की मौत, खिड़कियों से गिरे लोग, 25 घायल, एक का पैर कटकर अलग; उन्नाव में हादसा।
~उतार-चढ़ाव के बाद बाजार लाल निशान पर बंद; सेंसेक्स 479 अंक गिरा, निफ्टी 24000 से नीचे।
~दावा- ईरान ने अमेरिका का MQ-9 रीपर ड्रोन गिराया, अमेरिका का होर्मुज के पास ईरानी बोट्स पर हमला, मिसाइल साइट को भी निशाना बनाया।
~बकरीद से पहले हमलों पर बिफरा ईरान: खामेनेई बोले-पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना को कहीं पनाह नहीं, बढ़ेगा तनाव?
~जल्दी-जल्दी भागो... खिलाने पर पैसा क्यों बर्बाद करें', अवैध बांग्लादेशियों को CM शुभेंदु ने चेताया।
~इस्तीफा देने के लिए राजी हुए कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया-सूत्र।
~ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR।
~सावधान! दिल्ली में ये ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब चालान के साथ FIR भी।
~गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। अब सिर्फ चालान ही नहीं बल्कि FIR और वाहन जब्त करने जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं।
~दिल्ली में ट्रैफिक का ये नियम नहीं मानना भारी पड़ सकता है क्योंकि इसके खिलाप सिर्फ चालान नहीं बल्कि FIR और गाड़ी जब्त होने तक की कार्रवाई शुरू हो गई है। दो दिन में हजारों लोगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है।
~BNS की धारा 281 के तहत हो सकती है FIR।
~पुलिस अब इस गलती को केवल ट्रैफिक नियम तोड़ना नहीं मान रही।अधिकारियों का कहना है कि जानबूझकर गलत दिशा में गाड़ी चलाना लोगों की जान को खतरे में डालना है इसलिए इसे आपराधिक मामला भी माना जा सकता है।
~अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित डील के लिए एक नई शर्त रखी है। उन्होंने कहा है कि यह समझौता तभी पूरा माना जाएगा जब अरब-मुस्लिम देश अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होंगे।
~अमित शाह ने बताया कि पीएम मोदी ने डेमोग्राफी चेंज पर हाई-लेवल कमेटी का गठन कर दिया है। जस्टिस नाओलेकर इसके अध्यक्ष होंगे।
~दिल्ली में ट्रैफिक का ये नियम नहीं मानना भारी पड़ सकता है क्योंकि इसके खिलाप सिर्फ चालान नहीं। बल्कि FIR और गाड़ी जब्त होने तक की कार्रवाई शुरू हो गई है। दो दिन में हजारों लोगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है।
~BNS की धारा 281 के तहत हो सकती है FIR।
~पुलिस अब इस गलती को केवल ट्रैफिक नियम तोड़ना नहीं मान रही. अधिकारियों का कहना है कि जानबूझकर गलत दिशा में गाड़ी चलाना लोगों की जान को खतरे में डालना है इसलिए इसे आपराधिक मामला भी माना जा सकता है।
~अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित डील के लिए एक नई शर्त रखी है। उन्होंने कहा है कि यह समझौता तभी पूरा माना जाएगा जब अरब-मुस्लिम देश अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होंगे।
~अमित शाह ने बताया कि पीएम मोदी ने डेमोग्राफी चेंज पर हाई-लेवल कमेटी का गठन कर दिया है। जस्टिस नाओलेकर इसके अध्यक्ष होंगे।
~ऋषिकेश में हरियाणवियों की पिटाई के बाद ''बॉयकॉट उत्तराखंड''ट्रेंड: एन्फ्लुएंसर बोले कि इनके चूल्हे हम चलाते हैं। नहीं गए तो ये भूखे मरेंगे।
~जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के हैं और रहेंगे ।भारत सरकार ने चीन-पाकिस्तान के विवादित बयानों को लेकर दो टूक जवाब दिया है।
~कांतारा विवाद, अभिनेता रणवीर सिंह चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे। मिमिक्री केस में हाई कोर्ट के आदेश के बाद किए दर्शन; एक दिन पहले लगा था बैन।
~बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट से जैसे ही धुआं निकलता दिखाई दिया तुरंत ही प्लेन को खाली कराया गया। सभी यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
~बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन में बड़ा बदलाव। अफसरों की मनमानी पर SC की रोक।
~31 लाख रुपये का भैंसा UP में हुआ वायरल।
~उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पशु बाजार में बकरीद से पहले एक विशालकाय भैंसा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिसकी कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई जा रही है। लग्जरी ठाट-बाट वाले इस भैंसे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार में उमड़ रहे हैं।
~अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट,अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।
~सिर्फ बॉर्डर नहीं, 50 किमी तक हर हलचल पर नजर रखें', अमित शाह ने दिया बीएसएफ जवानों को संदेश
~भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों के बीच पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने रेगिस्तान की कठिन परिस्थितियों में जवानों के साहस और बलिदान की तारीफ की। उन्होंने सांचू पोस्ट पर हाईटेक सर्विलांस सिस्टम और ड्रोन तकनीक का भी जायजा लिया।
~जनसंख्या में जहां अचानक बदलाव आया,वहां की जांच होगी,केंद्र सरकार ने कमेटी बनाई। गृह मंत्री शाह बोले कि घुसपैठ देश के लिए बड़ी चुनौती।
~भारत ने जम्मू-कश्मीर पर चीन-पाकिस्तान का बयान खारिज किया। कहा कि दूसरे देश को टिप्पणी का हक नहीं। चीन ने इतिहास से जुड़ा विवाद बताया था।
~चुनाव आयोग के पास SIR कराने का अधिकार या नहीं? कांग्रेस-RJD, TMC की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला।
~ दावा- कर्नाटक CM सिद्धारमैया कल इस्तीफा दे सकते हैं,मंत्रियों को ब्रेकफास्ट पर बुलाया;कांग्रेस की डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी।
~घुसपैठियों के खिलाफ बंगाल में कड़ा ऑपरेशन। CM शुभेंदु की चेतावनी के बाद भारत से भाग रहे सैंकड़ों बांग्लादेशी।
~ ममता बनर्जी की पार्टी में हलचल? भाजपा की बैठकों में TMC नेता, CM शुभेंदु अधिकारी से मिले करीबी।
~अहमदाबाद प्लेन क्रैश जिस हॉस्टल पर हुआ था,वह फिर बनेगा, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्टल पर ₹105 करोड़ खर्च होंगे, 236 डॉक्टर रहेंगे।
~अब राजनीति में उतरेगी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? चुनाव आयोग में दाखिल हुई बड़ी अर्जी।
~भरोसे के लायक नहीं अमेरिका, हमलों पर भड़का ईरान; इंटरनेट बहाली के बीच फिर बढ़ा तनाव।
~ देश में महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है और अब इसका असर सीधे आम आदमी की रसोई पर दिखाई देने लगा है। आने वाले दिनों में चना और अरहर दाल के दाम और बढ़ सकते हैं। वहीं डीजल-पेट्रोल की महंगाई और माल ढुलाई खर्च बढ़ने से खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा के सामान तक महंगे होने की आशंका है। अल-नीनो के कारण कमजोर मानसून की चिंता ने भी बाजार का तनाव बढ़ा दिया है।
~प्री-मानसून बारिश 29 मई से 5 जून तक संभव। 90% भारत कवर होगी,केरल में नमी कमजोर इसलिए अटका मानसून; UP का बांदा 47.4°C।
~ हरियाणा में 8000 करोड़ से बदलेगी सरकारी स्कूलों की सूरत,मिलेंगी प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं।
~बालिकाओं की शिक्षा व सुविधाओं संग सुरक्षा पर रहेगा सरकार का रहेगा फोकस।
~हरियाणा में प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेंगी निजी अस्पतालों जैसी सुविधाएं।
~मूल्यांकन में गड़बड़ी के मामले में सीबीएसई प्रमुख को किया तलब।
~मौसम अपडेट: नौतपा के बीच राहत की उम्मीद : कल से बदलेगा मौसम,सिरसा को छोड़ प्रदेश में वर्षा के आसार
~बकरीद की छुट्टी बदली: हरियाणा सरकार ने ईद-उल-जुहा की छुट्टी 27 मई की बजाय 28 मई घोषित की। चांद दिखने के बाद आदेश जारी हुआ।
~हीटवेव का कहर जारी: हिसार,सिरसा और रोहतक समेत कई जिलों में तापमान 46°C के पार पहुंचा। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी रखा।
~7862 करोड़ का एजुकेशन प्लान: सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाने के लिए बड़ा ब्लूप्रिंट तैयार किया गया। स्मार्ट क्लास और नई सुविधाओं पर फोकस रहेगा।
~सीएम सैनी की समीक्षा बैठक: 75 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
~करनाल में रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार: विजिलेंस टीम ने ₹15 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा। मामले की जांच जारी है।
~बिजली विभाग की मॉक ड्रिल: संभावित संकट से निपटने के लिए कई सब-स्टेशनों पर सुरक्षा अभ्यास कराया गया।
~ रोडवेज में नई व्यवस्था: यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बस संचालन से जुड़े नए दिशा-निर्देश लागू किए गए।
~मधुमक्खी पालन पर 85% सब्सिडी: किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने नई सहायता योजना शुरू की।
~रोहतक पावर हाउस में खराबी: तकनीकी दिक्कत के कारण कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही।
~ कुछ जिलों में बारिश से राहत: झज्जर, नारनौल और रोहतक में हल्की बारिश व तेज हवाओं से गर्मी कम हुई।
~महिलाओं को रोजगार बढ़ावा: महिलाओं को नौकरी देने वाली कंपनियों को विशेष प्रोत्साहन और सब्सिडी देने की तैयारी।
~पानीपत में पानी संकट:कई कॉलोनियों में पेयजल की भारी किल्लत, टैंकरों से सप्लाई शुरू।
~सोनीपत में प्रशासन-लोगों में झड़प:अवैध निर्माण हटाने को लेकर विवाद बढ़ा,पुलिस बल तैनात किया गया।
~गुरुग्राम ट्रैफिक अपडेट: नए ट्रैफिक नियम और सिग्नल व्यवस्था लागू की गई ताकि जाम कम हो सके।
~MSP को लेकर किसान आंदोलन की चेतावनी: किसानों ने धान खरीद और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रदर्शन की बात कही।
~खनन माफिया पर रेड:यमुनानगर में अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई में कई वाहन जब्त हुए।
~डायरिया के मरीज बढ़े:भीषण गर्मी के चलते अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
~ सिरसा गोलीबारी मामला: प्रॉपर्टी विवाद के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई,पुलिस जांच में जुटी।
~दिल्ली-NCR में CNG ₹2 प्रति किलो महंगी हुई।
~देशभर में बकरीद 28 मई को मनाए जाने की पुष्टि।
~भारत-अमेरिका के बीच क्रिटिकल मिनरल्स समझौता हुआ।
~CBSE ने री-चेकिंग में उत्तर पुस्तिकाओं की गड़बड़ी स्वीकार की।
~गुलमर्ग में फंसे 300+ पर्यटकों का रेस्क्यू किया गया।
~पश्चिम बंगाल उपचुनाव मतगणना के दौरान तनाव की खबरें।
~राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने पद्म पुरस्कार प्रदान किए।
~सुप्रीम कोर्ट ने बाल मजदूरी पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।
~मानसून तेजी से केरल की ओर बढ़ रहा है।
~केंद्रीय मंत्री Manohar Lal Khattar ने अर्थव्यवस्था और फॉरेक्स रिजर्व पर बड़ा बयान दिया।
~दुनिया के लिए खुशखबरीः फिर खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट, ईरान नहीं वसूलेगा जहाजों से टोल।
~कनाडा में "अपने ही" लूट रहे भारतीय कारोबारियों को: हिंसक अपराधों वाले गैंग के 17 पंजाबी युवक गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की लटकी तलवार।
~75 साल की दोस्ती पर चीन-पाकिस्तान का खुला ऐलानः "हर मुश्किल में एक-दूसरे के साथ।
~चीन-पाक की जुगलबंदी पर भारत की खरी-खरी, 'जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमारा अभिन्न हिस्सा किसी तीसरे देश को बोलने का हक नही।
~दावा- कर्नाटक CM सिद्धारमैया आज इस्तीफा दे सकते हैं।मंत्रियों को ब्रेकफास्ट पर बुलाया;कांग्रेस की डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी।
~यूपी में आंधी-तूफान से 6 की मौत: बांदा का पारा लगातार 8वें दिन 47°C पार, मानसून केरलम से 35km दूर अटका।
~जनसंख्या में जहां अचानक बदलाव आया,वहां की जांच होगी: केंद्र सरकार ने कमेटी बनाई। गृह मंत्री शाह बोले कि घुसपैठ देश के लिए बड़ी चुनौती।
~महिलाओं को मिलेंगे 3 हजार और ₹5 में मछली- चावल,स्कूल-मंदिरों के पास शराबबंदी,बंगाल सरकार का एलान।
~दो-तीन साल पहले बांग्लादेश से आए थे। सीमा पर अवैध प्रवासियों का कबूलनामा,बंगाल में घुसपैठियों पर कार्रवाई।
~युद्धविराम के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला,बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक से पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव।
~शुरू हो गया महायुद्ध 2.0! ईरान ने दिया अमेरिकी हमले का जवाब,मार गिराया MQ-9।।
~मोजतबा ने इजराइल को बताया कैंसर, जवाब मिला- आपके अब्बू ने भी यही कहा था।
~सुप्रीम कोर्ट में आज आएगा SIR की वैधता पर फैसला।
~भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स आतंकियों के रडार पर ISI समर्थित गैंगस्टर ने दी रॉकेट लॉन्चर से उड़ाने की धमकी।
~ममता बनर्जी की TMC में बहुत बड़ी टूट के आसार। भाजपा में जा सकते हैं 18 सांसद।
~इंडिगो फ्लाइट में टेकऑफ से पहले मचा हड़कंप, विमान के अंदर धुआं दिखते ही यात्रियों को निकाला गया बाहर।
~ केरलम के पूर्व CM पिनाराई विजयन के घर पर ईडी की रेड।
~बंगाल में TMC के अंदर बगावत का बवंडर, कई नगर निकायों में पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा; चरमराई प्रशासनिक व्यवस्था।
~पश्चिम बंगाल में टीएमसी पार्षदों की आपसी गुटबाजी और सामूहिक इस्तीफों के कारण बैरकपुर से डायमंड हार्बर तक कई नगर पालिका बोर्ड ढह गए हैं। जबकि कोंताई पालिका को भंग कर कमान सीधे एसडीओ (SDO) को सौंपनी पड़ी है। एक साथ कई पार्षदों के इस्तीफों से मचा सियासी भूचाल आपके अनुसार इस संकट की सबसे बड़ी वजह क्या है?
~ऑपरेशन शेरावाली हुआ और खतरनाक,राजौरी के जंगलों में हेलीकॉप्टर से सर्च तेज।
~जम्मू-कश्मीर के राजौरी में चल रहा"ऑपरेशन शेरावाली’'अब चौथे दिन और ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। मंगलवार सुबह सेना और सुरक्षाबलों ने हेलीकॉप्टर की मदद से डोरी माल के घने जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि 2 से 3 भारी हथियारों से लैस आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं। क्या राजौरी में छिपे आतंकियों को सुरक्षाबल जल्द ढेर कर पाएंगे?
~कटरा एक्सप्रेस-वे को दिल्ली से जोड़ने की तैयारी तेज।
~भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होते ही बहादुरगढ़ के 6 गांवों में जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक। अब किसानों और जमीन मालिकों की बढ़ी चिंता। आखिर किन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित?
~गाजा पट्टी में जारी भीषण संघर्ष के बीच इजरायली वायुसेना ने एक बेहद सटीक और खुफिया सूचना पर आधारित हवाई हमला कर हमास के नए सैन्य कमांडर मोहम्मद ओदेह को मार गिराया है।
•खेल जगत टॉप खबरें•
~ बेंगलुरु लगातार दूसरे IPL के फाइनल में, क्वालिफायर-1 में गुजरात को 92 रन से हराया, पाटीदार के नाबाद 93 रन, डफी को 3 विकेट।
~ सूर्यवंशी के पास गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, IPL एलिमिनेटर में आज राजस्थान Vs हैदराबाद; क्लासन टॉप स्कोरर बन सकते हैं।
~21 नए खेल स्टेडियम बनेंगे: राज्य सरकार ने युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए नए स्टेडियम निर्माण की घोषणा की।
~फर्जी खेल नर्सरियों पर कार्रवाई: खेल विभाग ने जांच के आदेश जारी कर सख्त एक्शन की चेतावनी दी।
~विराट कोहली ने रचा इतिहास, लगातार चार IPL सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने
~अब राजनीति में उतरेगी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? चुनाव आयोग में दाखिल हुई बड़ी अर्जी।
~Royal Challengers Bengaluru ने क्वालीफायर-1 में Gujarat Titans को 92 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
~कप्तान Rajat Patidar ने 33 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोककर मैच पलट दिया।
~आज एलिमिनेटर मुकाबला Sunrisers Hyderabad और Rajasthan Royals के बीच खेला जाएगा।
~हार के बावजूद Gujarat Titans के पास अभी भी फाइनल में पहुंचने का मौका बाकी है।
~Bhuvneshwar Kumar 26 विकेट के साथ पर्पल कैप रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
~IPL 2026 : पांचवीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालिफायर-1 में गुजरात को दी मात।
•कारोबार उधोग जगत•
~भारत की गेहूं की खरीद 34 मिलियन टन से अधिक हुई, जिससे खाद्य भंडार मजबूत हुआ।
~वित्त मंत्री का कहना है कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती से सरकारी राजस्व को 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होगा।
~रोजेट होटल्स ने सुनियोजित विस्तार के साथ कम संपत्ति वाले लक्जरी मॉडल को लक्षित किया है।
~हुआवेई का कहना है कि उसने अग्रणी चिप्स के बराबर पहुंचने का वैकल्पिक समाधान ढूंढ लिया है।
~आईपीओ के अलावा निकास की संभावनाओं के विस्तार के साथ श्रोडर्स कैपिटल भारत में अपने 1 बिलियन डॉलर के निवेश को आगे बढ़ाएगी।
~सुजलॉन एनर्जी के 2026 की चौथी तिमाही के परिणाम।
~समेकित लाभ में सालाना आधार पर 6% की गिरावट आई और यह ₹1,114 करोड़ रहा।
~अमेरिका-ईरान शांति समझौते की बढ़ती संभावनाओं के बीच सोने की कीमतों में उछाल आया है।
~अशोक लेलैंड को वीआरएल लॉजिस्टिक्स से 715 वाहनों का ऑर्डर मिला।
~तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भारत उभरते बाजारों में दूसरे स्थान पर है।
~ 10 रुपये तक और बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम।
~हरियाणा में भी सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी।
~दवा निर्यात में गिरावट के बावजूद भारतीय दवा निर्माता कंपनियां अमेरिका में अपना निवेश बढ़ा रही हैं।
~क्रिसिल के अनुसार पश्चिम एशिया में चल रही उथल-पुथल वित्त वर्ष 2027 में भारतीय कंपनियों के मार्जिन को 200 बीपीएस तक प्रभावित कर सकती है।
~श्नाइडर इलेक्ट्रिक का मानना है कि भारत में डेटा सेंटर व्यवसाय की वृद्धि मुख्य व्यवसाय की वृद्धि से कहीं अधिक होगी।
~गोदरेज और टाटा ने गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स में 11-15 करोड़ रुपये की कीमत वाले घरों के लिए साझेदारी की है।
~पश्चिम एशिया में संकट के बीच भारत कच्चे तेल के लिए लैटिन अमेरिका और अफ्रीका की ओर रुख कर रहा है
~हिंडाल्को को 2027 में नोवेलिस की स्थिर आय और मजबूत घरेलू मांग की उम्मीद है।
~क्रिसिल ने बैंक ऋण के आधार पर वोडाफोन आइडिया की क्रेडिट रेटिंग को (ए-/ स्थिर) तक अपग्रेड किया है।
~साइएंट सेमीकंडक्टर्स ने एडलवाइस से 500 मिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर 30 मिलियन डॉलर जुटाए।
~शिपमेंट में वृद्धि के बीच अप्रैल में भारत तैयार इस्पात का शुद्ध आयातक बन गया।
~रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली तिमाही में वैश्विक मंदी के बावजूद भारत में वेब ट्रैफिक में वृद्धि देखी गई।
~जर्मन कंपनी बी+एच सॉल्यूशंस भारत में विस्तार की योजना बना रही है और 1 मिलियन यूरो के निवेश की तैयारी में है।
~रिपोर्ट के अनुसार छोटे शहरों में पॉलिसी की खरीद बढ़ने से इलेक्ट्रिक वाहनों के बीमा में 670% की वृद्धि हुई है।
~नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयासों में तेजी आने के साथ ही भारत के बिजली पारेषण अवसंरचना को 9 ट्रिलियन रुपये के उन्नयन की तैयारी: रिपोर्ट
~तेल की कीमतों में गिरावट और केंद्रीय बैंक के समर्थन के कारण रुपये में लगातार तीन दिनों तक मजबूती बनी रही।
~श्रीराम जनरल इंश्योरेंस ने उत्पाद वितरण के लिए पिरामल फाइनेंस के साथ समझौता किया है।
~Oyo की मूल कंपनी PRISM की G6 Hospitality ने अमेरिका भर में 38 नए होटल लॉन्च किए हैं।
~भारत में एआई के बढ़ते उपयोग से डेटा सेंटर अगले बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रतिस्पर्धा का केंद्र बन सकते हैं: केपीएमजी
~एलआईसी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 6.06% कर दी है।
~अप्रैल में इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की लागत में 5.65 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई।
~पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी के बावजूद तेल कंपनियां लगातार नुकसान झेल रही हैं और प्रतिदिन 600 करोड़ रुपये के घाटे के साथ संकट की ओर बढ़ रही हैं।
~श्रीराम प्रॉपर्टीज का वित्त वर्ष 2026 का शुद्ध लाभ 30% बढ़ा,राजस्व रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा।
~कल्पतरु को 1,250 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद है।
~मुंबई में नए क्लस्टर पुनर्विकास परियोजना से पैनाटोनी की हैदराबाद में 1.52 लाख वर्ग फुट की विनिर्माण सुविधा स्थापित करने की योजना है।
~रिपोर्ट के अनुसार अगले दो वर्षों में निजी बैंकों द्वारा सरकारी बैंकों की तुलना में आय वृद्धि में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना है।
•शेयर बाजार: सेंसेक्स और निफ्टी•
~बाजार की शुरुआत कमजोर रही लेकिन बाद में तेजी देखने को मिली। मासिक एक्सपायरी के कारण कारोबार में उतार-चढ़ाव रहा।
~प्रमुख सूचकांक: सेंसेक्स (~76,134) मजबूत हुआ और निफ्टी (~23,963) भी बढ़त पर रहा।
~टॉप गेनर: टाटा स्टील (3.75%) सबसे आगे रहा, उसके बाद पावरग्रिड (~2%)।
•फोरेक्स बाजार: रुपया बनाम डॉलर•
रुपया शुरू में कमजोर खुला लेकिन व्यापारिक घंटों के दौरान उबर गया और अंततः पिछले बंद भाव से ऊपर बंद हुआ।
~ खुला भाव: 95.75 प्रति डॉलर पर (7 पैसे की गिरावट के साथ खुला)।
~बंद भाव (प्रारंभिक कारोबार में): 95.60 प्रति डॉलर पर (10 पैसे की मजबूती)।
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोने-चाँदी की कीमतों में तेजी देखी गई और वे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं। स्थानीय कीमतें शहर के अनुसार थोड़ी भिन्न होती हैं। प्रमुख शहरों के लिए कीमतें देखें तो
~24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम): लगभग ₹15,888 - ₹16,068 (न्यूनतम-अधिकतम)।
~22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम): लगभग ₹14,564 - ₹14,729।
~चाँदी (प्रति 1 किलोग्राम): लगभग ₹2,84,800 - ₹2,94,900।
•मुंबई महाराष्ट्र की सटीक खबरें•
•यहां 27 मई 2026, बुधवार को महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से जुड़ी प्रमुख खबरों का संकलन देखें तो•
•मुख्य समाचार•
~ठाणे और पुणे में बकरीद की छुट्टी में बदलाव: केंद्र सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर 27 मई की घोषित छुट्टी को 28 मई कर दिया है। यह बदलाव तुरंत प्रभाव से पूरे देश में लागू होगा। जिसमें ठाणे और पुणे शामिल हैं।
~नासिक में एलपीजी जमाखोरी का मामला: नासिक में जमाखोरी के एक बड़े मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर 447 एलपीजी सिलेंडर अवैध रूप से रखने का आरोप है।
•राज्यभर के समाचार•
~राजनीति: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में आंतरिक संघर्ष के समाचार प्रमुखता से उभरे हैं। वहीं नागपुर से देवेंद्र फडणवीस ने केंद्र सरकार को लेकर एक बयान दिया है।
~मुंबई: मुंबई में कुछ स्थानीय रेल्वे सेवाएं तकनीकी कारणों से बाधित हुईं ।
~ 27 मई को मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,938 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।
~राज्य सरकार: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में जारी भीषण गर्मी को लेकर चिंता व्यक्त की।
•महत्वपूर्ण सूचना (मौसम और बैंकिंग)•
~आज का मौसम: राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं (60-80 किमी/घंटा) के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है। जिससे अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
~बैंक अवकाश: 27 मई को सभी सार्वजनिक और निजी बैंक खुले रहेंगे। RBI ने इस दिन कोई अवकाश घोषित नहीं किया है।
•महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों और क्षेत्रों से आज की बड़ी और महत्वपूर्ण ओर ख़बरें देखें तो•
•मुंबई और ठाणे (एमएमआर क्षेत्र)•
~मीरा रोड में तनाव: ठाणे जिले के मीरा रोड स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में आगामी बकरीद की कुर्बानी और बकरों को लाने को लेकर दो गुटों के बीच भारी विवाद और तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन और हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं।
~रेलवे स्टेशनों पर महंगा हुआ खाना: मुंबई लोकल और मध्य रेलवे (Central Railway) के स्टेशनों पर यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। 1 जून से रेलवे स्टेशनों के स्टॉल्स पर मिलने वाले खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। जिसके तहत वड़ापाव की कीमत ₹13 से बढ़कर ₹20 हो जाएगी।
~वसई-विरार में कचरा प्रबंधन:वसई-विरार महानगरपालिका ने शहर के बड़े डंपिंग ग्राउंड्स के बोझ को कम करने के लिए अब जगह-जगह 'छोटे डंपिंग यार्ड' बनाने की नई नीति तैयार की है।
•पुणे•
~हापुस सीजन अंतिम चरण में: पुणे के मार्केट यार्ड में प्रसिद्ध ''हापुस'' (Alphonso) आम का सीजन अब अपने आखिरी दौर में है। बाजार में आवक कम होने के कारण कीमतें थोड़ी बढ़ गई हैं हालांकि आम के शौकीनों के लिए अगले एक हफ्ते तक ही असली हापुस का स्वाद मिल सकेगा।
~पुणे कोर्ट का फैसला: जिला अदालत में गलत जानकारी पेश करने के मामले में आरोपी विकास लवांडे को इस शर्त पर जमानत दी गई है कि वे भविष्य में इस तरह का कोई अपराध नहीं दोहराएंगे।
•नासिक•
~किसानों का प्रदर्शन: नासिक में प्याज की सही कीमतें (एमएसपी और बाजार भाव) न मिलने से नाराज किसानों ने एक बार फिर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे विपक्षी दलों के कुछ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।
•नागपुर और विदर्भ•
~भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट:नागपुर सहित पूरे विदर्भ क्षेत्र में 'सूर्यप्रकोप' जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए तीव्र लू (Heatwave) का अलर्ट जारी किया है। विदर्भ के कई जिलों में तापमान 43 C से 46 C के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है।
~चंद्रपूर में पानी का संकट और बाघ का खौफ: चंद्रपूर जिले के ग्रामीण इलाकों में भीषण सूखे के कारण पानी की भारी किल्लत है। जहां महिलाएं गड्ढे खोदकर पानी निकालने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर एक आदमखोर बाघिन को पकड़े जाने के बाद भी उसके तीन शावकों के जंगल में होने के कारण स्थानीय लोगों में अब भी दहशत का माहौल है।
•मराठवाड़ा•
~नांदेड में अनोखी शादी:मराठवाड़ा के नांदेड जिले से एक बेहद सकारात्मक खबर आई है। यहाँ बहादरपुरा गाँव में एक शादी के दौरान दूल्हे के परिवार ने फिजूलखर्ची रोकने के लिए अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने शादी में आए मेहमानों और गांव के करीब 3,456 किसानों व ग्रामीणों का ₹33.6 करोड़ का सामूहिक दुर्घटना बीमा (Accidental Insurance) कराया।
•महाराष्ट्र की अन्य मुख्य खबरें•
~सावंतवाडी टर्मिनस का नाम बदला: राज्य मंत्रिमंडल ने सिंधुदुर्ग के सावंतवाडी रेलवे टर्मिनस का नाम बदलकर "लोकमान्य मधु दंडवते रेलवे टर्मिनस" करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद कोंकण इलाके में जश्न का माहौल है।
~ज्यादा ईंधन उठाने वालों पर कार्रवाई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया है कि कुछ जिलों में पेट्रोल- डीजल की औसत से 70% अधिक जमाखोरी देखी गई है। जरूरत से ज्यादा ईंधन का स्टॉक करने वाले साठेबाजों (ब्लैक मार्केटर्स) पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
~कांदा-चीनी संकट पर दिल्ली में बैठक: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह दिल्ली में महाराष्ट्र के कांदा (प्याज) और चीनी उद्योग से जुड़े संकट को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं, जिससे राज्य के किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।~ By√• MCP Mumbai•































Comments