•शाम की अहम खबरें •25मई सोमवार•/संकलन स्पर्श देसाई
•शाम की अहम खबरें •25मई सोमवार•/संकलन स्पर्श देसाई
•शाम की अहम खबरें•
•देश विदेश और राज्यों की प्रमुख ख़बरें•
~15 हजार भारतीयों की छंटनी,नई जॉब नहीं;अब अमेरिका से डिपोर्ट का खतरा। एच-1 बी पर गए थे। ट्रम्प के सख्त नियम व स्पॉन्सर्स की कमी से मुश्किल में।
~दरअसल ये सभी एच-1बी वीसा पर अमेरिका गए थे लेकिन छंटनी के बाद इनके पास नई नौकरी ढूंढने व वीसा स्टेटस बचाने के लिए सीमित समय बचा है। नियमों के तहत नौकरी जाने के बाद इन्हें 60 दिनों में नई नौकरी खोजनी होगी। इस दौरान नया एम्प्लॉयर या स्पॉन्सर नहीं मिला तो अमेरिका छोड़ना पड़ेगा।
ट्रम्प प्रशासन ने ग्रीन कार्ड प्रक्रिया सख्त कर दी है। आवेदक को अपने देश जाकर आवेदन करना होगा। अभी अमेरिका में रहते हुए ''एडजस्टमेंट ऑफ स्टेटस'' से ग्रीन कार्ड मिलता था। एच-1बी जैसे अस्थायी वीसा पर काम कर रहे भारतीयों पर बड़ा असर पड़ेगा।
~छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर:कोरबा के गांव में 200 चमगादड़ मिले मृत।
~छत्तीसगढ़ में सास को पीठ पर ढोकर बैंक पहुंची बहू: ₹500 पेंशन के लिए 5 किलोमीटर पैदल चली, बोली- बैंक मित्र नहीं पहुंचा घर।
~बदरीनाथ के पास ग्लेशियर टूटा, बढ़ा खतरा।
~अमेरिका से चीन भेजे गए थे GoPro कैमरे, लश्कर आतंकियों तक कैसे पहुंचे?पहलगाम हमले पर NIA की चार्जशीट में खुलासा।
~ कोलकाता में कई जगह बुलडोजर एक्शन,सोना पप्पू की संपत्तियों पर भी कार्रवाई,अभिषेक बनर्जी ने निगम से मांगा समय।
~ अंबाला में ट्रिपल मर्डर: मिट्टी ठेके के विवाद में शख्स ने दादी, चाचा और भाई को गोलियों से भूना,चाची घायल।
~ गांव हो या शहर,भीषण गर्मी के बाद भी न कटे बिजली; यूपी में पावर कट से परेशान लोगों को CM योगी ने दी राहत।
~दिल्ली-NCR के लाखों लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट की दूरी सिर्फ 21 मिनट में तय होगी। इसके लिए सरकार ने नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने वाले RRTS कॉरिडोर की डीपीआर को मंजूरी दे दी है।
~रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के इलाकों पर बहुत बड़ा हमला किया। यूक्रेन की वायुसेना के मुताबिक रूस ने कुल 90 मिसाइलें और 600 ड्रोन दागे हैं। इस हमले में ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल का भी इस्तेमाल किया गया,जिसे बेहद खतरनाक माना जाता है। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है. यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक हमले में 4 लोगों की मौत हुई और 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई घर,स्कूल,दुकानें और दूसरी इमारतें भी टूट गईं या उनमें आग लग गई।
~पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट से बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा जीते।
~थाईलैंड में भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री बंद, तंग आ गई थी थाई सरकार।
~Thailand सरकार ने भारत को Visa On Arrival कैटेगरी में डाल दिया है पहले भारतीय नागरिक 60 दिन तक बिना वीजा के थाईलैंड में रह सकते थे लेकिन अब सिर्फ 15 दिनों तक ही रुक सकते हैं इसके लिए फीस भी चुकानी होगी।
~बालौर भूमि विवाद: अब सीएम के दरबार में पहुंचा 56 एकड़ जमीन का मामला।
~अदालत में मामला लंबित होने के बावजूद म्यूटेशन करने का आरोप, साथ ही गांव के विकास के लिए सरपंच ने उठाई बड़ी मांगें।
~रिलायंस ने रचा इतिहास, FY26 में कमाया ₹95,754 करोड़ का बंपर मुनाफा, बनी भारत की नंबर-1 कंपनी।
~ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की है कि मुझे भारत से प्यार है । मैं बस सभी को ‘हैलो’ कहना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री से बहुत लगाव है। PM मोदी महान हैं। वे मेरे दोस्त है।
~सोमवार को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया, जो दो सप्ताह में चौथी वृद्धि है।
~मान्यताएं- आज से नौतप शुरू:सूर्य का चंद्र के प्रिय नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश,नौतपा को कहते हैं मानसून का गर्भकाल।
~इस महीने चौथी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा; ईरान जंग का असर।
~ट्रम्प बोले कि भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है। PM मोदी को पता है जरूरत पर कहां फोन करना है। मैं उनका बहुत बड़ा फैन।
~ट्रम्प बोले- ईरान के साथ ओबामा जैसी डील नहीं करेंगे, वह इतिहास की सबसे खराब डील, उससे ईरान को परमाणु हथियार बनाने का मौका मिला।
~बंगाल के फालता में पहली बार भाजपा जीती, CPI(M) कैंडिडेट को 1.09 लाख वोटों से हराया, चुनाव से हटे TMC के जहांगीर को 7783 वोट।
~ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा में हुए दोबारा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि फलता की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि लोकतंत्र की जीत हुई है और डर-धमकी की राजनीति को नकार दिया गया है।
~मोदी ने केंद्रीय मंत्री के बेटे को गोद में उठाया, टेबल पर खड़ा करके दुलारा, बेटी को कॉपी दी; राम मोहन नायडू फैमिली संग पहुंचे थे।
~आगरा और जयपुर आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो, गृह मंत्री अमित शाह का दो दिन का बीकानेर दौरा।
~अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की। दोनों पक्षों की बैठक में रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक तकनीक सहयोग सहित ट्रस्ट पहल पर चर्चा हुई। उन्होंने भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया।
~आज पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे, राष्ट्रपति 131 हस्तियों को सम्मानित करेंगी;धर्मेंद्र, शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्म श्री मिलेगा।
~पहलगाम- आतंकियों तक चीन के रास्ते पहुंचा गो-प्रो कैमरा, अमेरिका में बना था, इससे हमले की रिकॉर्डिंग; NIA चार्जशीट में खुलासा।
~भारत की ब्रह्मोस मिसाइल का दुनिया में जलवा, अरब देशों भी खरीदने कतार में लगे।
~विधि विश्वविद्यालयों की पहली राष्ट्रीय बैठक: पेपर लीक-कोचिंग कल्चर पर CJI चिंतित, CLAT में बड़े सुधार की जरूरत।
~ कर्नाटक में NEET छात्रा ने आत्महत्या की,12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने जान दी; राहुल बोले कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक चैन से नहीं बैठेंगे
~जब आप दिल्ली में सत्ता से गिरेंगे तो भुगतना होगा कर्मों का फल, ममता का BJP पर हमला, कहा कि मुझे उसी दिन का इंतजार।
~राजस्थान में मंत्रियों-अधिकारियों की विदेश यात्रा पर रोक, कार पुलिंग से दफ्तर; पीएम की अपील का असर।
~कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कांग्रेस हाईकमान ने 26 मई को दिल्ली बुलाया है। इस बुलावे के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। लंबे समय से डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बैठक में राज्यसभा चुनाव, विधान परिषद चुनाव और कर्नाटक कांग्रेस के अंदरूनी हालात पर चर्चा हो सकती है।
~गुजरात में बैंक से 8.70 करोड़ चुराने वाला कर्मचारी अरेस्ट, कचरा बताकर 9 बक्सों में भरकर ले गया था, 2 करोड़ का घर, 1 करोड़ की दुकान खरीदी।
~ SBI कर्मचारियों की हड़ताल टली, 25-26 मई को सामान्य रूप से बैंक शाखाएं खुलेंगी; मैनेजमेंट और यूनियन की बैठक में सहमति बनी।
~महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी देश में सबसे गर्म, 47.2°C तापमान, MP-यूपी के 8 शहरों में पारा 45° पार; आज से नौतपा, हीटवेव बढ़ेगी, 29 मई से राहत।
~राजस्थान IPL के प्लेऑफ में पहुंची,सीजन की टॉप-4 टीमें तय; मुंबई 30 रन से हारी,आर्चर ने 3 विकेट लिए।
~ रिपोर्ट- ईरान का अमेरिका को यूरेनियम सौंपने से इनकार, कहा- ये मौजूदा डील का हिस्सा नहीं, ट्रम्प ने कल कहा था- इसे लेकर रहेंगे।
~ पशु चिकित्सा विशेषज्ञों और सहायकों से लैस मोबाइल वैन जल्द ही टोल-फ्री नंबर 1962 के माध्यम से हर दिन सुबह 6 से रात 10 बजे के बीच पशुपालकों को उनके घर पर ही पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगी।
~कॉल मिलने पर मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई 30 मिनट के भीतर लाभार्थी के घर पहुंचेगी, जिससे पशुओं के लिए समय पर इलाज और आपातकालीन देखभाल सुनिश्चित होगी।
~मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस सुविधा को धीरे-धीरे 24 घंटे की सेवा में बदलने के निर्देश दिए ताकि राज्य भर में पशुओं को हर समय समय पर चिकित्सा देखभाल मिल सके।
~ सूरजमुखी उगाने वाले किसानों को राहत देने के मकसद से हरियाणा सरकार ने रबी मार्केटिंग सीज़न 2026-27 के लिए प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत सूरजमुखी की फ़सल की खरीद एक हफ़्ता पहले शुरू कर दी है। यह खरीद जो पहले 1 जून से शुरू होने वाली थी। अब पूरे राज्य की मंडियों में 25 मई से शुरू होगी।
~कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने इसकी तैयारियों के लिए खरीद एजेंसियों को पुख़्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
~पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर सुसाइड अटैक पूरी बोगी जल कर राख 23 लोगों की मौत व 53 घायल।
~भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणियों को लेकर रुबियो बोले कि दुुनिया के हर देश में मूर्ख लोग होते हैं । वीजा बदलाव पर भी दी सफाई।
~ट्रंप का ऐलानः ईरान से शांति समझौता और होर्मुज खुलना लगभग तय, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा।
~West Bengal Elections: फाल्टा विधानसभा सीट पर BJP का भगवा लहराया, देबांगशु पांडा ने रिकॉर्ड मतों से जीत की दर्ज।
~'मैं PM मोदी का बहुत बड़ा फैन, भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है...', लाइव कार्यक्रम मे ट्रंप ने किया फोन ।
~US समझ ले इशारा, रूसी तेल लेता रहेगा भारत; रुबियो के सामने जयशंकर की दो-टूक।
~भाजपा बोली- राहुल का मोदी सरकार गिराना सपने देखने जैसा: 'टूलकिट गैंग' की फितरत सब जानते हैं; राहुल बोले- एक साल में मोदी की विदाई तय।
~एक्ट्रेस ट्विशा का मौत के 12 दिन बाद अंतिम संस्कार: भाई ने भोपाल में मुखाग्नि दी, दिल्ली AIIMS की टीम ने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया।
~बंगाल- घुसपैठियों को रखने हर जिले में होल्डिंग सेंटर बनेंगे: संदिग्ध विदेशी 30 दिन तक रखे जाएंगे, जांच के बाद BSF को सौंपा जाएगा।
~जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लापता 12 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या,घर से 200 मीटर दूर मिला शव।
~होर्मुज से माइंस हटाने के लिए ब्रिटेन तैयार, फ्रांस भी देगा साथ लेकिन शांति समझौते का इंतजार।
~नौतपा आज से शुरू: कई राज्यों में पारा 46 डिग्री के पार,शुक्रवार तक राहत नहीं; UP में लू और आंधी की दोहरी मार।
~Karnataka: कर्नाटक में CM बदलने की अटकलें तेज, सिद्धारमैया का दिल्ली से बुलावा; कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा।
~फालता की हार के बाद ममता बनर्जी ने शुभेंदु सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- लोग डरे हुए हैं
~आज आगरा और जयपुर दौरे पर रहेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो।
~IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराया।
~IPL 2026 : DC ने KKR को 40 रन से दी मात, के एल राहुल ने खेली शानदार पारी।
~भारत और अमरीका ने नई दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय वार्ता में व्यापार समझौते, ऊर्जा सुरक्षा और गतिशीलता को सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों के रूप में महत्वपूर्ण बताया।
~पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा पुनर्मतदान में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने एक लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार की जमानत जब्त।
~पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को संदिग्ध अवैध प्रवासियों के लिए हिरासत केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया।
~सरकार ने सी.बी.एस.ई पुनर्मूल्यांकन पोर्टल की खामियों को दूर करने के लिए आई.आई.टी-मद्रास और कानपुर के विशेषज्ञों को शामिल किया।
~कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में थट्टे हक्कालु नदी में तेज बहाव के कारण 8 लोग डूबे। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
~देश के मध्य और उत्तर पश्चिम भागों में भीषण लू के कारण जनजीवन प्रभावित। अगले सात दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी।
~वियतनाम में एशियाई अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते।
~ राजधानी दिल्ली में हर बार की तरह इस बार भी गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट भी गहराने लगा है। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते अब यमुना नदी में भी पानी कम हो गया है। इस वजह से दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद,चंद्रावल और हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) से पानी की आपूर्ति 10 से 25 प्रतिशत तक कम हो गई है। वहीं, कुछ अन्य प्लांटों से भी पानी आपूर्ति पर असर पड़ा है।
~कर्नाटक में होने वाला है बड़ा सियासी '‘खेला'’? हाईकमान ने CM सिद्धारमैया को बुलाया दिल्ली।
~यूपी में दूल्हे को गोलियों से भूनने वाले रवि यादव का एनकाउंटर,एक लाख का था इनाम।
~जौनपुर में दूल्हे आजाद बिंद की हाईवे पर गोली मारकर हत्या करने वाले 1 लाख के इनामी रवि यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।
~भारत वर्तमान में रूस से औसतन 20 लाख से 23 लाख बैरल प्रतिदिन ( 2-2.3 Million Barrels Per Day) कच्चे तेल का आयात कर रहा है। रूस से मिलने वाले सस्ते तेल के कारण, भारत के कुल तेल आयात में रूसी तेल की हिस्सेदारी लगभग 35% से 40% तक बनी हुई है।
~आंकड़े: हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत ने मई महीने में रूस से रिकॉर्ड 23 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल का आयात किया है।
~रणनीतिक स्थिति: वैश्विक प्रतिबंधों और अमेरिकी दबाव के बावजूद, भारत सरकार का स्पष्ट रुख है कि तेल खरीद का फैसला किसी राजनीतिक दबाव के बजाय विशुद्ध रूप से भारत के आर्थिक हितों और ऊर्जा सुरक्षा पर आधारित है।
~रियायत : भारत को रूस से यह तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार की तुलना में रियायती (सस्ती) दरों पर मिल रहा है, जिससे देश के राजस्व की बचत होती है।
~गाजियाबाद: जनगणना करने वालों को घर दिखाया तो पड़ोसी ने मार दी गोली।
•पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार•
~बंगाल कि घुसपैठियों को रखने हर जिले में होल्डिंग सेंटर बनेंगे:संदिग्ध विदेशी 30 दिन तक रखे जाएंगे, जांच के बाद BSF को सौंपा जाएगा।
~बंगाल- घुसपैठियों को रखने हर जिले में होल्डिंग सेंटर बनेंगे:संदिग्ध विदेशी 30 दिन तक रखे जाएंगे,जांच के बाद BSF को सौंपा जाएगा।
~सोनीपत TDI फ्लैट में ट्रिपल मर्डर:हमलावर ने पहले युवती से छेड़छाड़ कर कपड़े उतारे। पड़ोसी पति-पत्नी ने विरोध किया। तीनों पर रॉड-चाकू से वार किए।आरोपी की पहचान ब्रह्मप्रकाश के रूप में हुई है। जो मूल रूप से झज्जर के जसोर खेड़ी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है और दिल्ली पुलिस से बर्खास्त था।
~प्रवर्तन निदेशालय ने शरिया कानून का पालन करने वाले मुसलमानों को निशाना बनाकर 6000 करोड़ रुपये के घोटाले की मास्टरमाइंड नौहेरा शेख को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।
~कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका,जल्द सुनवाई की मांग:कोर्ट बोला- इतना भावुक न हों। इंस्टाग्राम पर पार्टी के 2.29 करोड़ फॉलोअर्स हुए।
~महाराष्ट्र में कार 800 फीट गहरी खाई में गिरी:8 की मौत, मोबाइल से लोकेशन मिली;कर्नाटक में नदी में डूबने से 11 की जान गई।
~कम किराए वाली ''भारत टैक्सी'' राजस्थान में जल्दी शुरू होगी:पहली राइड पर 100 रुपए के कूपन पर विचार।
~सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख:कहा-हर घर में चार तरह का कचरा अलग करना होगा, नियम तोड़ा तो जुर्माना।
•सोमवार 25 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार (Share Market) और फॉरेक्स बाजार (Forex Market) में जोरदार तेजी देखी गई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और यूएस-ईरान शांति वार्ता की उम्मीदों के चलते बाजार आज नए रिकॉर्ड स्तर के करीब बंद हुआ।
•आज के बंद बाजार के प्रमुख आंकड़े देखें तो•
•शेयर बाजार (Share Market Closing - 25 मई 2026)
•भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स (Sensex और Nifty) आज 1% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली।
~BSE Sensex:76,488.96 पर बंद (लगभग 1,073.61 अंक या 1.42% ऊपर)
~NSE Nifty 50:24,031.70 पर बंद (लगभग 312.40 अंक या 1.32% ऊपर)
~Nifty Bank: 55,293.65 पर बंद (लगभग 1,238.30 अंक या 2.29% ऊपर । )
•टॉप गेनर्स और लूजर्स (Nifty 50)
सबसे ज्यादा मुनाफा वाले शेयर (Gainers): आयशर मोटर्स (Eicher Motors), अडानी एंटरप्राइजेस (Adani Enterprises),अडानी पावर और विप्रो (Wipro)।
~सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयर (Losers): सीमेंस (Siemens), मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare), डिविस लैब्स (Divi's Labs), और ओएनजीसी (ONGC)।
•आज का शेयर बाजार और बुलियन बाजार (25 मई 2026) का अपडेट देखें तो आज भारतीय वित्तीय बाजारों में शानदार हलचल देखी गई। शेयर बाजार जहां रिकॉर्ड तेजी के साथ हरे निशान पर कारोबार किया। वहीं बुलियन मार्केट (सराफा बाजार) में भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
•शेयर बाजार (Share Market) में घरेलू शेयर बाजार में आज सुबह से ही चौतरफा खरीदारी का माहौल बना रहा। बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर्स में आई भारी तेजी के दम पर प्रमुख सूचकांक रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गए थे।
•इंडेक्स•मौजूदा स्तर •बदलाव (अंक) • % बदलाव•
~सेंसेक्स (BSE Sensex)76,358.78,+943.43 +1.25%।
~निफ्टी 50 (NSE Nifty)23,988.95, +269.65 +1.14%।
~बैंक निफ्टी (Bank Nifty),55,109.85, +1,054.50,+1.95%।
तेजी के मुख्य कारण देखें तो विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से बिकवाली के दबाव में कमी और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की लगातार मजबूत खरीदारी रही।
~टॉप गेनर्स: मुख्य रूप से विप्रो,आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स, गेल (GAIL) और बैंकिंग शेयरों (HDFC व ICICI बैंक) में मजबूत बढ़त दर्ज हुई।
~टॉप लूजर्स:हिंडालको (कमजोर तिमाही नतीजों के कारण), मैक्स हेल्थकेयर और ओएनजीसी के शेयरों में मामूली गिरावट देखी गई।
~फॉरेक्स (करेंसी) बाजार (Forex Market Closing) भारतीय फॉरेक्स मार्केट में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया (INR) सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आया।
~USD/INR:भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96 के रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब बना हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी आने से रुपए को वैश्विक स्तर पर कुछ सहारा मिला लेकिन डॉलर की मजबूती की वजह से दबाव बरकरार है।
~क्रॉस-करेंसी: वैश्विक स्तर पर जापानी येन (JPY) में कमजोरी देखी गई । जबकि दक्षिण कोरियाई वॉन (KRW) का प्रदर्शन आज सबसे खराब रहा।
~नोट: भारतीय फॉरेक्स मार्केट में घरेलू करेंसी पेयर्स (INR) की ट्रेडिंग शाम 5:00 बजे बंद हो जाती है। जबकि क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव्स में शाम 7:30 बजे तक ट्रेडिंग होती है।
•बुलियन बाजार (Bullion Market)
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) और वायदा बाजार (MCX) के मुताबिक आज सोने की कीमतों में ऊपरी स्तरों से थोड़ा ठहराव या हल्की गिरावट देखी गई है लेकिन यह ऐतिहासिक रूप से ऊंचे स्तरों के आसपास बना हुआ है।
• IBJA के अनुसार हाजिर भाव (Spot Rates -प्रति 10 ग्राम।)
•फाइन गोल्ड (999 शुद्धता -24 कैरेट): ₹15,862 प्रति ग्राम (अर्थात लगभग ₹1,58,620 प्रति 10 ग्राम।)
~22 कैरेट सोना (ज्वैलरी): ₹15,482 प्रति ग्राम (लगभग ₹1,54,820 प्रति 10 ग्राम।)
~18 कैरेट सोना: ₹12,848 प्रति ग्राम (लगभग ₹1,28,480 प्रति 10 ग्राम।)
~वायदा बाजार (MCX Futures) देखें तो
सोना (Gold Futures):मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना लगभग ₹1,018 की गिरावट के साथ ₹1,58,588 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
~चांदी (Silver Rates): बुलियन रिटेल मार्केट में चांदी का भाव ₹2,58,500 से ₹2,61,000 प्रति किलोग्राम के बीच बना हुआ है। जबकि वायदा भाव ₹2,71,500 के आसपास देखा जा रहा है।
~नोट:स्थानीय स्तर पर सराफा बाजारों में गहने खरीदते समय इन कीमतों में 3% जीएसटी (GST) और मेकिंग चार्जेस अलग से जोड़े जाते हैं। जिससे रिटेल भाव थोड़ा भिन्न हो सकता है।
देशभर में आज 25 मई को सुबह 6 बजे से तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इजाफा किया है। पिछले 10 दिनों के भीतर यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी है। जिसके बाद दिल्ली सहित कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार चले गए हैं।
आज पेट्रोल की कीमतों में ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
•देश के प्रमुख महानगरों और शहरों में आज के ताजा रेट (रुपये प्रति लीटर) देखें तो प्रमुख महानगरों में आज के भाव जान ले।
•शहर • पेट्रोल (₹/लीटर) • डीजल (₹/लीटर)•
~दिल्ली। •₹102.12 • ₹95.20 ।
~मुंबई। •₹111.21 •₹97.83 ।
~कोलकाता। •₹113.51 • ₹99.82।
~चेन्नई। •₹107.77 •₹99.55।
•अन्य बड़े शहरों के दाम•
~लखनऊ: •पेट्रोल ₹101.89 •डीजल ₹95.36।
~नोएडा: •पेट्रोल ₹102.12 • डीजल ₹95.56।
~पटना: •पेट्रोल ₹113.54 • डीजल ₹99.54।
~बेंगलोर: •पेट्रोल ₹110.61। •डीजल ₹98.80।
~हैदराबाद: •पेट्रोल ₹115.73 • डीजल ₹103.82।
~नोट: 15 मई से शुरू हुए इस संशोधन के बाद से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर करीब ₹7.50 प्रति लीटर से ज्यादा का उछाल आ चुका है। स्थानीय करों (VAT) और माल ढुलाई शुल्क के कारण अलग-अलग राज्यों और शहरों में कीमतें भिन्न होती हैं।
~ पूरे राज्य की बड़ी खबरें देखें तो फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल 2.61 रुपये और डीज़ल 2.71 रुपये महंगा हो गया है। जिससे राज्य में आम नागरिक की इकॉनमी पर असर पड़ रहा है।
~जानलेवा हादसा हुआ। रायगढ़ ज़िले के अंबेनाली घाट में एक स्कॉर्पियो के 800 फ़ीट गहरी खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई।
~ मराठी भाषा आंदोलन से जुड़ी ख़बर। मराठी भाषा के इस्तेमाल ने राज्य में फिर से विवाद खड़ा कर दिया है। राज्य सरकार ने रिक्शा-टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी बोलना ज़रूरी करने का फ़ैसला किया है।
~मौसम की चेतावनी देखे तो विदर्भ में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है और नासिक,पुणे और कोल्हापुर में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है।
•ज़िलेवार ज़रूरी डेवलपमेंट•
~मुंबई-ठाणे: ठाणे में RTO ने रिक्शा ड्राइवरों और मालिकों पर एक स्पेशल इंस्पेक्शन कैंपेन शुरू किया है।जिसमें उनके लिए मराठी में बात करना ज़रूरी कर दिया गया है साथ ही उल्हासनगर में हुए डबल मर्डर के मामले में मृतक बच्चे की माँ ने पुलिस पर सीरियस एक्शन न लेने का आरोप लगाया है।
~पुणे: महंगाई और नागरिक सुविधाओं के मुद्दे को सीरियसली लेते हुए म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने ''कॉकरोच जनता पार्टी'' के फाउंडर अभिजीत दीपके को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
~नागपुर: ''NEET'' पेपर लीक मामले ने एकेडमिक सर्कल में हलचल मचा दी है और एडमिशन प्रोसेस में करप्शन की CBI जांच चल रही है।
~ कोल्हापुर: मराठी फिल्म ''देउल बंध 2''के कलाकारों ने आज करवीर निवासिनी अंबाबाई मंदिर में जाकर किसानों की समस्याओं को हल करने का वादा किया।
दिन भर की लेटेस्ट डेवलपमेंट के लिए सुबह और शाम के न्यूज़ बुलेटिन देखते रहें। आज की किस खबर ने आपको सबसे ज़्यादा प्रभावित किया?~By √•MCP Mumbai•

















Comments