*24मई रविवार सुबह की प्रमुख ख़बरें*/संकलन स्पर्श देसाई
*24मई रविवार सुबह की प्रमुख ख़बरें*/संकलन स्पर्श देसाई
• सुबह की प्रमुख ख़बरें•
•देश विदेश और राज्यों की प्रमुख ख़बरें•
~ऋषिकेश के होटल में बड़ा लिफ्ट हादसा, फरीदाबाद से आए 22 पत्रकार घायल। पांचवीं मंजिल से अचानक नीचे गिरी लिफ्ट, तेज धमाके से होटल में मची अफरा-तफरी। सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ पत्रकारों की हालत गंभीर बनी हुई है।लिफ्ट की तार टूटने के बाद लिफ्ट सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी।
~पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार विक्रम साहू को जान से मारने की धमकी मिली है।
~दुकानदार की ओर से दावा किया गया कि पिछले कुछ दिनों से उसे पाकिस्तान और बांग्लादेश से रोजाना धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।
~पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम साहू रातोंरात सुर्खियों में आ गए थे। विक्रम साहू और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत पूरे चुनाव में चर्चा का विषय बन गई थी हालांकि रातोंरात मिली यह शोहरत अब उसके लिए मुसीबत बन गई है। दुकानदार विक्रम साहू ने कहा कि वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है क्योंकि उन्हें डर है कि फोन करने वाले उसके साथ कोई साजिश रच सकते हैं। विक्रम साहू ने कहा कि मुझे पाकिस्तान से वीडियो और फोन कॉल के जरिए बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वे मुझे बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं।
~उन्होंने बताया कि जो लोग मुझे वीडियो कॉल कर रहे हैं। वे मुझे डराने के लिए खौफनाक इशारे कर रहे हैं और हथियार भी दिखा रहे हैं। उन्होंने मुझे चेतावनी दी है कि तुम्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। विक्रम ने बताया कि उसने कई कॉल नहीं उठाए लेकिन फोन की घंटी बजनी बंद नहीं हुई। उसने कहा कि फोन करने वाले उसे गालियां दे रहे हैं और अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश से भी जान से मारने की धमकियां आ रही हैं, जो मुझे डराने की कोशिश कर रहे हैं। वे मुझसे पूछते हैं, ‘तुम जिंदा हो या मर गए ?
~उन्होंने बताया कि मुझे व्हाट्सएप पर भी मैसेज मिले हैं, जिनमें लिखा है कि तुम्हें बम धमाके में मार दिया जाएगा। विक्रम के मुताबिक धमकी देने वालों ने पीएम के साथ उसके ‘जुड़ाव’ के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन ये धमकियां तभी से आनी शुरू हुईं। जबसे पीएम मोदी उसकी दुकान पर रुककर झालमुड़ी का स्वाद चखने आए थे।
~विक्रम ने आगे बताया कि फोन करने वाले पहले धार्मिक अभिवादन करते हैं और फिर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। वह और उसका परिवार अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आ रही इन धमकियों से काफी डरे हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
~विक्रम को पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है और पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात हैं। जब विक्रम से पूछा गया कि क्या वह पीएम से कोई खास अपील करना चाहता है, तो उसने कहा कि सरकार को उसे पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए।
~सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आरक्षण और सामाजिक गतिशीलता को लेकर अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन परिवारों ने आरक्षण के जरिए सामाजिक और आर्थिक रूप से पर्याप्त प्रगति हासिल कर ली है। उनकी अगली पीढ़ी को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए या नहीं, इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
~पिछड़े वर्गों में क्रीमी लेयर से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने सवाल उठाया कि अगर माता-पिता दोनों भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) जैसे उच्च पदों पर हैं तो उनके बच्चों को आरक्षण की आवश्यकता क्यों होनी चाहिए।
~कोर्ट ने कहा कि शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ सामाजिक गतिशीलता भी आती है और इसका असर आरक्षण की पात्रता पर भी पड़ना चाहिए।
~सुनवाई के दौरान पीठ ने टिप्पणी की कि कई सरकारी आदेशों में पहले से ही उन्नत और सक्षम वर्गों को आरक्षण के दायरे से बाहर रखने का प्रावधान है लेकिन अब इन प्रावधानों को चुनौती दी जा रही है।
~अदालत ने कहा कि इस पूरे मुद्दे पर संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।
~न्यायमूर्ति ने सुनवाई के दौरान सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन परिवारों के माता-पिता अच्छी नौकरियों में हैं और आर्थिक रूप से मजबूत हो चुके हैं, उनके बच्चों द्वारा दोबारा आरक्षण की मांग पर पुनर्विचार होना चाहिए।
~उन्होंने कहा कि सामाजिक और शैक्षिक पिछड़ेपन का आकलन समय के साथ बदलता है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
~अदालत ने यह भी संकेत दिया कि आरक्षण के लाभ से एक निश्चित स्तर तक पहुंच चुके परिवारों की अगली पीढ़ी की पात्रता का पुनर्मूल्यांकन किया जाना चाहिए।
~कोर्ट ने कहा कि सामाजिक न्याय और समान अवसरों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है, ताकि वास्तव में जरूरतमंद वर्गों तक आरक्षण का लाभ पहुंच सके।
~सुनवाई के दौरान अदालत ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को दिए जाने वाले आरक्षण के बीच अंतर को भी रेखांकित किया।
~फिलहाल मामले की सुनवाई जारी है और इस पर आगे भी महत्वपूर्ण बहस होने की संभावना है।
~उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल से सामने आई शर्मनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
~बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित तेजस हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंची 12वीं की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
~घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है।
~पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 21 मई 2026 को बीकेटी थाना क्षेत्र में सूचना मिली थी कि अस्पताल में इलाज के दौरान एक छात्रा के साथ वहां कार्यरत डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी डॉक्टर से लगातार पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। पुलिस टीम आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। इस दौरान एसीपी भी मौके पर मौजूद रहे।
~पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्रा इलाज के लिए अस्पताल गई थी, लेकिन डॉक्टर ने भरोसे का गलत फायदा उठाते हुए इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी।
~मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने तेजस हॉस्पिटल को सील करने के निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग भी अस्पताल की गतिविधियों और सुरक्षा मानकों की जांच में जुट गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़िता के बयान सहित अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
~देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हीटवेव, उमस और तेज तपिश से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।
~कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
~ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें लगातार स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी कर रही हैं।
~इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गर्मी से संबंधित बीमारियों के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी है।
~संगठन ने लोगों को गर्मी से होने वाली बीमारियों से सतर्क रहने की सलाह दी है। हीटवेव के दौरान अगर तबीयत खराब महसूस हो तो तुरंत सावधानी बरतनी चाहिए। गर्मी से होने वाली बीमारियों के मुख्य लक्षण दिखें तो तुरंत मदद लेनी चाहिए जैसे चक्कर आना, कमजोरी और थकान महसूस होना,घबराहट या बेचैनी होना, तेज प्यास लगना और सिर के साथ पेट दर्द होना। ये लक्षण शरीर में गर्मी बढ़ने और डिहाइड्रेशन के संकेत हो सकते हैं। खासकर बुजुर्गों,बच्चों और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।
~डब्ल्यूएचओ ने बचाव के सरल उपाय बताए हैं। जैसे ही इन लक्षणों का अनुभव हो, तुरंत किसी ठंडी और छायादार जगह पर चले जाएं। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए बार-बार पानी पीते रहें। बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें। खास तौर पर सूती कपड़ा पहनें। दोपहर के सबसे तेज गर्मी वाले समय यानी 12 बजे से 4 बजे तक हो सके तो बाहर न निकलें।
~सरकार भी लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वे खुद को और अपने परिवार को गर्मी से बचाएं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सही समय पर सावधानी बरतने से गर्मी से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है। देश के कई हिस्सों में दिन का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है। जिससे कामकाजी लोगों, किसानों और छोटे बच्चों पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।
~बैंकों और NBFC से लोन लेने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।*
~लोन रिकवरी के नाम पर ग्राहकों को धमकाने, गाली-गलौज करने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और मारपीट जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सख्त नियमों का नया ड्राफ्ट जारी किया है।
~नए प्रस्तावित नियमों के तहत रिकवरी एजेंटों की मनमानी पर रोक लगेगी और ग्राहकों के अधिकारों को अधिक सुरक्षा मिलेगी।
•धमकी और बदसलूकी पर सख्त रोक•
~RBI ने साफ किया है कि लोन रिकवरी के दौरान किसी भी ग्राहक,उसके गारंटर, रिश्तेदार या दोस्तों को डराना-धमकाना पूरी तरह गैरकानूनी माना जाएगा। गुमनाम नंबरों से बार-बार फोन करना,अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना, सोशल मीडिया पर वीडियो या रिकॉर्डिंग डालकर बदनाम करना और मानसिक दबाव बनाना “हार्श प्रैक्टिस” की श्रेणी में आएगा। ऐसे मामलों में संबंधित बैंक और एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी।
•रिकवरी एजेंटों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य•
~अब कोई भी बैंक बिना जांच-पड़ताल के किसी को रिकवरी एजेंट नियुक्त नहीं कर सकेगा। RBI के ड्राफ्ट के अनुसार सभी एजेंटों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी होगा। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को रिकवरी प्रक्रिया से दूर रखा जाएगा ताकि ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं को रोका जा सके।
•एजेंटों को दिखाना होगा आईडी और ऑथराइजेशन•
~नए नियमों के मुताबिक हर रिकवरी एजेंट के पास IIBF (Indian Institute of Banking & Finance) का वैध सर्टिफिकेट होना जरूरी होगा। इसके अलावा एजेंट जब भी किसी ग्राहक के घर जाएगा, उसे अपना एजेंसी आईडी कार्ड, बैंक का अधिकृत पत्र और संबंधित नोटिस की कॉपी दिखानी होगी। साथ ही ग्राहकों को कम से कम एक दिन पहले सूचना देना भी अनिवार्य रहेगा।
•शादी या शोक के समय नहीं होगी वसूली•
~RBI ने ग्राहकों की निजी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए रिकवरी कॉल और मुलाकात के समय भी तय कर दिए हैं। अब एजेंट सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे के बीच ही संपर्क कर सकेंगे। इसके अलावा शादी-विवाह, धार्मिक कार्यक्रम या शोक जैसी परिस्थितियों में ग्राहकों को परेशान करने पर भी रोक रहेगी।
•बैंक नहीं झाड़ सकेंगे जिम्मेदारी•
~RBI ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई रिकवरी एजेंट ग्राहकों के साथ बदसलूकी करता है तो बैंक यह कहकर जिम्मेदारी से नहीं बच सकेंगे कि एजेंट थर्ड पार्टी है। एजेंट की हर कार्रवाई के लिए संबंधित बैंक सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा। साथ ही बैंकों को अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर सभी अधिकृत रिकवरी एजेंसियों की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी।*
•कब से लागू होंगे नए नियम ?•
~RBI द्वारा जारी यह ड्राफ्ट फिलहाल सुझाव और प्रतिक्रिया के चरण में है। माना जा रहा है कि इन नियमों को 1 अक्टूबर 2026 से लागू किया जा सकता है। नए नियम लागू होने के बाद ग्राहकों को मानसिक प्रताड़ना और धमकी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
~ पंचकूला,हरियाणा की सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने शुक्रवार को पंचकूला स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों, क्रेच,बाल देखभाल संस्थानों एवं शिशु निकेतन केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बच्चों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं, खान-पान एवं देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
~निरीक्षण के दौरान कई स्तरों पर लापरवाही सामने आने पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पाया कि मुख्यालय स्तर की वरिष्ठ महिला अधिकारी भी नियमित निरीक्षण के लिए केंद्रों में नहीं पहुंच रही हैं, जबकि क्षेत्रीय स्तर पर भी निरीक्षण व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई।
~इस मौके पर मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के खान-पान, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
~मंत्री ने सभी अधिकारियों को नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने, केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा बच्चों की बेहतर देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
~इस दौरान मंत्री श्रुति चौधरी ने लापरवाही बरतने के मामले में संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक से स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश भी जारी किए गए।
~भिवानी:-भिवानी के राजीव कॉलोनी से 8 किलो 940 ग्राम हीरोइन पकड़ी गई।
~गुड़गांव एसटीएफ ने इस मामले में एक युवा को किया गिरफ्तार।
~पकड़ा गया युवा हिसार के पीरावाली गांव का बताया जा रहा है । हीरोइन की कीमत 35 करोड़ के लगभग।
~कुरुक्षेत्र - कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आग लग गई, एसी के विस्फोट के कारण कंप्यूटर जलकर राख हो गए। हरियाणा की A++ ग्रेड कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन डिपार्टमेंट की लैब में एयर कंडीशनर (AC) में ब्लास्ट हो गया। घटना के समय करीब 25 स्टूडेंट्स लैब में प्रैक्टिकल दे रहे थे। तेज धमाके के बाद लैब में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही मिनटों में पूरा कमरा धुएं से भर गया।
~दिल्ली -सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद,हरियाणा नितिन नवीन जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मैं पहली बार मिली उनको बधाई दी। पश्चिम बंगाल और बिहार की जीत पर उनको बधाई दी।
~राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री जी के बारे में गलत शब्द इस्तेमाल किए हैं। जनता कांग्रेस को जवाब दे रही है, बंगाल और असम इसके उदाहरण हैं।
~मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण हालात खराब है।भारत में स्थिति नियंत्रण में है। प्रधानमंत्री ने आह्वाहन किया है । सबको ईंधन बचाने का इसलिए ट्रेन में मैने सफर किया है।
~दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह BSF अलंकरण समारोह में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि ये अलंकरण समारोह एक प्रकार से अडिग निष्ठा कर्तव्य परायणता और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक है। आज हम सब जानते हैं कि 1965 के युद्ध के बाद सीमा सुरक्षा व्यवस्था में जो कमियां थी उसका एक गहन अभ्यास करने के बाद एक ऐसे बल की उपस्थिति महसूस की गई जो शांति काल में भी 24 घंटा हमारी सीमाओं की सुरक्षा करें। जब से BSF की स्थापना हुई है। धीरे-धीरे BSF ने पूरे देश की सीमाओं को सुरक्षित कर पूरे देश को निश्चिंत करने का काम किया है। पूरा देश इसकी प्रशंसा करता है।"
~दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 19 साल पुराने एक मामले में पूर्व MLA मोहम्मद आसिफ खान और 12 अन्य के खिलाफ आरोप तय किए हैं।
~आरोप हैं कि अगस्त 2007 में, आरोपियों ने एक भीड़ को लीड किया जिसने जामिया नगर में पुलिस पोस्ट में आग लगा दी और पुलिसवालों को घायल कर दिया।
~कोर्ट ने गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होने, दंगा करने, हत्या की कोशिश वगैरह से जुड़ी धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं।
~दिल्ली: कर्नाटक सरकार से इंजीनियरिंग और दूसरे कोर्स के लिए सीट अलॉटमेंट प्रोसेस शुरू करने और इसे NEET से अलग करने वाले बयान पर भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा कि कर्नाटक सरकार को कुछ नहीं पता है। इंजीनियरिंग का NEET से कोई संबंध ही नहीं है। इसमें पारदर्शिता होनी चाहिए। जो सच है वो सबके सामने आना चाहिए। लगातार उसके लिए काम हो रहा है। लेकिन NEET से इंजीनियरिंग का संबंध है ये तो सिद्दारमैया ही बता सकते हैं।
~ हरियाणा के सबसे बुजुर्ग पूर्व विधायक सहीराम धारणिया का 104 वर्ष की आयु में निधन। उन्होंने शुक्रवार सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली । सहीराम धारणिया वर्ष 1957 में अबोहर विधानसभा से जनसंघ से विधायक बने थे । वे बिश्नोई समाज से विधायक बनने वाले पहले व्यक्ति थे । वे लगातार 40 साल तक अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष रहे।
~ दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आने वाले त्यौहार बकरी ईद के लिए दिल्ली सरकार के विकास मंत्रालय द्वारा कुछ निर्देश जारी किए गए हैं। बकरी ईद के त्यौहार के अवसर पर दिल्ली में गोवंश, गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित जानवारों की कुर्बानी पूरी तरह से गैर-कानूनी है और ऐसा करने या करने की कोशिश करने वाले पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसले अलावा सार्वजनिक स्थानों पर,सड़कों पर कुर्बानी देना भी पूरी तरह से प्रतिबंधित है और ऐसा करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाजारों में जानवरों को अवैध रूप से खरीदना और बेचना, यह भी पूरी तरह से गैर-कानूनी है अगर आपको कोई भी इन गाइडलाइंस का उल्लघंन करता पाया जाए तो आप उसके बारे में पुलिस को सूचित कर सकते हैं।
~सब पार्टियों से दिक्कत फिर निशाना सिर्फ BJP पर क्यों?
~सोशल मीडिया पर इन दिनों CJP को लेकर बड़ी बहस छिड़ी हुई है।
~कई लोग अब CJP को “कॉकरोच जनता पार्टी” कहकर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर उनकी मुहिम का असली मकसद क्या है ?
~हाल ही में CJP द्वारा BJP के सोशल मीडिया हैंडल्स को अनफॉलो करने की अपील ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी।
~लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि अगर CJP खुद को निष्पक्ष और लोकतंत्र का समर्थक बताती है, तो फिर अपील सिर्फ BJP के खिलाफ ही क्यों ?
~अगर समस्या सभी राजनीतिक पार्टियों से है, तो क्या उन्हें सभी पार्टियों को अनफॉलो करने की बात नहीं करनी चाहिए थी?
~सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स अब यह भी दावा कर रहे हैं कि कहीं CJP कोई “मुखौटा प्राइवेट लिमिटेड पार्टी” तो नहीं, जो AAP की घटती लोकप्रियता को बचाने के लिए नया नैरेटिव तैयार कर रही हो।
~कुछ लोगों का मानना है कि यह एक सोची-समझी रणनीति हो सकती है, ताकि जनता के बीच भ्रम और अस्थिरता पैदा की जा सके।
~हालांकि ये सभी सवाल और आरोप सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं का हिस्सा हैं, लेकिन जनता अब खुलकर जवाब मांग रही है।
~क्या CJP सच में निष्पक्ष है या फिर “घूंघट में AAP”?
~सोशल मीडिया पर सुनामी की तरह उभरी ''कॉकरोच जनता पार्टी'' (CJP) अब बड़े राजनीतिक विवादों में घिर गई है।
~महज पांच दिनों में करोड़ों फॉलोअर्स जुटाने वाली इस डिजिटल पार्टी पर अब ''पाकिस्तान कनेक्शन'' होने का गंभीर आरोप लगा है।
~दिल्ली के एक भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर डेटा साझा करते हुए दावा किया है कि इस पार्टी को मिल रहा आधा समर्थन भारत से नहीं, बल्कि पाकिस्तान से आ रहा है।
~बीजेपी नेता का दावा: 49 प्रतिशत फॉलोअर्स पाकिस्तानी।
~भाजपा नेता ने ''इनसाइट डेटा'' (Insight Data) की एक इमेज और पाई-चार्ट साझा करते हुए इस पार्टी को 'पाकिस्तान जनता पार्टी' करार दिया है।
•इस डेटा के अनुसार•
~पाकिस्तान: 49 प्रतिशत फॉलोअर्स।
~यूएसए और बांग्लादेश: 14-14 प्रतिशत।
~भारत: मात्र 9 प्रतिशत फॉलोअर्स।
~अन्य: यूके,ऑस्ट्रेलिया,सऊदी अरब और यूएई से भी कुछ प्रतिशत फॉलोअर्स जुड़े हैं।
~इंस्टाग्राम पर बीजेपी को पछाड़ा,एक्स (ट्विटर) अकाउंट ब्लॉक।
~कॉकरोच जनता पार्टी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके इंस्टाग्राम पेज पर केवल पांच दिनों के भीतर 15 मिलियन (1.5 करोड़) फॉलोअर्स जुड़ गए हैं।
~फॉलोअर्स की इस दौड़ में इस पेज ने भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज को भी पीछे छोड़ दिया है।
~हालांकि विवाद बढ़ने के बाद इस पार्टी का एक्स (ट्विटर) अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है।
~कैसे हुई इस 'अनोखी' पार्टी की शुरुआत ?
~इस पार्टी का जन्म 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट में हुई एक सुनवाई के बाद हुआ था।
~आरोप है कि जस्टिस सूर्यकांत ने एक मामले के दौरान बेरोजगार शिक्षित युवाओं की तुलना ''कॉकरोच'' और 'परजीवी' से की थी।
~हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इशारा केवल फर्जी डिग्री धारकों की ओर था लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर युवाओं का गुस्सा फूट चुका था और इसी गुस्से ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' की शक्ल ले ली।
~फिलहाल, इस ''पाकिस्तान कनेक्शन'' के खुलासे के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच नई बहस छिड़ गई है।
~कुछ इसे युवाओं की आवाज दबाने की साजिश बता रहे हैं तो कुछ इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर देख रहे हैं।
~पश्चिम बंगाल में कथित रंगदारी रैकेट की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़े पैमाने पर छापेमारी की।
~मुर्शिदाबाद जिले के कांडी शहर में कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर (DC) और कालीघाट थाने के पूर्व इंस्पेक्टर-इन-चार्ज (IC) शांतनु सिन्हा विश्वास के पैतृक आवास पर ईडी की टीम ने ताला तोड़कर तलाशी अभियान चलाया।
~यह आलीशान मकान कांडी नगर पालिका के वार्ड नंबर-8 में स्थित है और पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा था। शांतनु सिन्हा विश्वास फिलहाल जमीन से जुड़े कथित वित्तीय धोखाधड़ी मामले में ED की हिरासत में हैं।
~जानकारी के मुताबिक छापेमारी के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। शांतनु सिन्हा विश्वास की बहन गौरी सिन्हा विश्वास,जो कांडी नगर पालिका की उपाध्यक्ष हैं। वह भी घर पर नहीं थीं। घर बंद मिलने पर ईडी अधिकारियों ने पहले स्थानीय लोगों से पूछताछ की और फिर ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
~सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित ‘'सोना पप्पू’' उगाही नेटवर्क और उससे जुड़े आर्थिक लेनदेन की जांच के तहत की जा रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ईडी की कई टीमों ने एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू की।
~जांच एजेंसी ने कोलकाता के रॉय स्ट्रीट स्थित एक होटल,एक कारोबारी के घर और कोलकाता पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के आवास पर भी दबिश दी। ईडी कथित रंगदारी, अवैध लेनदेन और पुलिस अधिकारियों से जुड़े संभावित आर्थिक नेटवर्क की जांच कर रही है।
~हालांकि ईडी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक जांच का फोकस जबरन वसूली गिरोह और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन पर है। एजेंसी दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़े सबूत जुटाने में लगी है।
~बंगाल में एक साथ कई जगहों पर हुई इस कार्रवाई से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
~अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान को लेकर ताजा बयान जारी किया, जिसमें चेतावनी और बातचीत के जरिए चीजों को सुलझाना, दोनों शामिल रहे।
~उनकी तरफ से स्पष्ट कहा गया कि तेहरान को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं मिल सकती।
~ये बयान ऐसे समय आए हैं। जब खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत जारी है।
~रुबियो ने भारत रवाना होने से पहले मियामी होमस्टेड एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए ईरान को चेतावनी दी कि अगर उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल या शुल्क लगाने की कोशिश की, तो यह स्वीकार नहीं किया जाएगा। रुबियो ने कहा कि हम हमेशा से कहते आए हैं कि स्ट्रेट में टोल सिस्टम बिल्कुल मंजूर नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अमेरिका, बहरीन की ओर से प्रायोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव का समर्थन कर रहा है। जो ऐसे किसी कदम का विरोध करता है।
~रुबियो ने कहा कि हमारे प्रस्ताव को सुरक्षा परिषद के इतिहास में सबसे ज्यादा सह-प्रायोजकों का समर्थन मिला है। सौ से भी ज्यादा देशों ने इसका समर्थन किया है। रुबियो बोले कि दुनिया में कोई भी टोल सिस्टम के पक्ष में नहीं है। ऐसा नहीं हो सकता, यह बिल्कुल अस्वीकार्य होगा। उन्होंने कहा कि अगर ईरान इस दिशा में आगे बढ़ता रहा तो किसी कूटनीतिक समझौते तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।
~बाद में व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि इस इलाके में अमेरिकी नौसेना के कारण अमेरिका का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ‘पूरा नियंत्रण’ है। हमारी मंजूरी के बिना कोई जहाज वहां से गुजर नहीं सकता। उन्होंने इसे ‘स्टील की दीवार’ जैसा बताया। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हमने उनकी नौसेना खत्म कर दी। हमने उनकी एयर फोर्स खत्म कर दी। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की ज्यादातर मिसाइल क्षमता भी खत्म हो चुकी है।
~राष्ट्रपति ट्रंप बार-बार परमाणु हथियारों के मुद्दे पर लौटे और इसे अपनी सरकार की सबसे बड़ी विदेश नीति प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने दे सकते। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा हुआ तो मध्य पूर्व में परमाणु युद्ध हो सकता है, और उसका असर अमेरिका और यूरोप तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका बातचीत जारी रखे हुए है, लेकिन जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला है।
~ट्रंप ने कहा कि हम या तो यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके पास परमाणु हथियार न हो या फिर हमें बहुत बड़ा कदम उठाना पड़ेगा। रुबियो ने भी संकेत दिया कि बातचीत अभी जारी है हालांकि नतीजे को लेकर पूरी गारंटी नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति हमेशा समझौते और कूटनीति को प्राथमिकता देते हैं।
~रुबियो की बातचीत में भारत का भी जिक्र आया। उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास बढ़ते तनाव और उससे ऊर्जा सप्लाई पर पड़ने वाले असर को लेकर भारत की चिंताओं पर बात की। रुबियो ने कहा कि हम भारत को जितनी ऊर्जा चाहिए। उतनी बेचने के लिए तैयार हैं। उन्होंने भारत को ‘बेहतरीन सहयोगी और साझेदार’ बताया और कहा कि दोनों देश कई क्षेत्रों में मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। रुबियो ने कहा कि भारत यात्रा के दौरान ऊर्जा सहयोग पर चर्चा होगी। इसके अलावा क्वाड समूह से जुड़ी बैठकों में भी वे हिस्सा लेंगे।
~पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव,होर्मुज स्ट्रेट में संकट और वैश्विक तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका ने भारत को बड़ा संदेश दिया है।
~अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमेरिका भारत को उसकी जरूरत के मुताबिक तेल और गैस उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
~मियामी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रुबियो ने कहा कि “हम भारत को जितनी ऊर्जा चाहिए, उतनी बेचना चाहते हैं।
~अमेरिका इस समय रिकॉर्ड स्तर पर तेल और गैस का उत्पादन तथा निर्यात कर रहा है।
~रुबियो 23 से 26 मई तक भारत दौरे पर रहेंगे।
~अमेरिकी विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा। इस दौरान वे कोलकाता,आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे।
~उनके एजेंडे में ऊर्जा सुरक्षा,रक्षा सहयोग,व्यापार और इंडो-पैसिफिक रणनीति जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं।
~भारत दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल आयातकों में शामिल है और उसकी बड़ी ऊर्जा जरूरतें मध्य पूर्व से पूरी होती हैं।
~हालांकि ईरान संकट और होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका ने नई दिल्ली की चिंता बढ़ा दी है।
~ऐसे में अमेरिका खुद को भारत के लिए एक “विश्वसनीय ऊर्जा सप्लायर” के रूप में पेश कर रहा है।
~रुबियो ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच ऊर्जा सहयोग बढ़ाने को लेकर पहले से बातचीत चल रही है।
~उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत के ऊर्जा आयात पोर्टफोलियो में अमेरिकी ऊर्जा की हिस्सेदारी और बढ़े।
~उन्होंने वेनेजुएला के तेल का भी जिक्र किया और संकेत दिया कि इस क्षेत्र में भी भारत के साथ सहयोग की संभावनाएं तलाश की जा सकती हैं।
~रुबियो के मुताबिक वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति अगले सप्ताह भारत आ सकते हैं और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा हो सकती है।
~अमेरिका की यह पहल ऐसे समय सामने आई है जब भारत अपनी ऊर्जा आपूर्ति को विविध बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है।
~रूस से तेल आयात बढ़ाने के बावजूद भारत की कोशिश है कि वह किसी एक क्षेत्र पर अत्यधिक निर्भर न रहे। अमेरिका इसे रणनीतिक अवसर के रूप में देख रहा है।
~रुबियो ने भारत को “महत्वपूर्ण साझेदार” बताते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं।
~उन्होंने कहा कि भारत हमारा शानदार साझेदार है। हम उनके साथ बेहद अच्छे तरीके से काम कर रहे हैं और यह यात्रा काफी अहम रहने वाली है।
~नई दिल्ली में रुबियो क्वाड देशों की विदेश मंत्रियों की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।
~इस बैठक में भारत,अमेरिका,जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंडो-पैसिफिक सुरक्षा,समुद्री स्थिरता और सप्लाई चेन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
~इस बीच अमेरिकी राजदूत ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का लक्ष्य भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को नई ऊंचाई तक पहुंचाना है। जिससे अमेरिकी कंपनियों और कर्मचारियों को बड़े आर्थिक अवसर मिल सकें।
~उन्होंने बताया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है और उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में यह समझौता अंतिम रूप ले सकता है।
~राजदूत ने भरोसा जताया कि बातचीत शुरू होने के करीब डेढ़ साल के भीतर दोनों देशों के बीच यह अहम व्यापार समझौता पूरा हो सकता है।
~भारत के चंद्रयान-3 लूनर मिशन को अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ़ एरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स (AIAA) ने 21 मई को वाशिंगटन,D.C. में 2026 का गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवॉर्ड दिया।
~अमेरिका में भारत के एम्बेसडर विनय क्वात्रा ने AIAA ASCEND 2026 कॉन्फ्रेंस में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (ISRO) की तरफ से यह अवॉर्ड लिया।
~अमेरिका की कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (CRS) हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के साथ 40 दिनों के युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना को भारी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार युद्ध के दौरान अमेरिका के 42 सैन्य विमान नष्ट हो गए या उन्हें काफी नुकसान पहुंचेंगे। इनमें अमेरिका का सबसे अत्याधुनिक माना जाने वाला F-35 स्टील्थ फाइटर भी शामिल है। रिपोर्ट के हवाले से अमेरिकी नुकसान का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि अमेरिका के ज्यादातर विमान युद्ध के आखिरी दिनों में नष्ट हुए।
~रिपोर्ट से पता चलता है कि अमेरिका और इजरायल से जंग के दौरान ईरान ने अपने सीमित हवाई रक्षा संसाधनों को बेहतरीन इस्तेमाल किया।
~इबोला का 'तांडव':अफ्रीकी देशों में अब तक 160 संदिग्ध मौतें, WHO ने दी बड़ी चेतावनी ।
~राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव करवाएगा निर्वाचन आयोग।
~RBI सरकार को देगा रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपए का डिविडेंड।
~'मैं बताऊं किसको कितना चढ़ावा गया', गद्दार कहने पर भज्जी ने AAP की खोली पोल!
~माता-पिता दोनों IAS अधिकारी हैं तो आरक्षण क्यों चाहिए? SC की बड़ी टिप्पणी।
~पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा पर ‘स्मार्ट बॉर्डर’ सुरक्षा सिस्टम लागू होगा: ड्रोन, रडार, स्मार्ट कैमरे लगाए जाएंगे, शाह बोले- हर अवैध घुसपैठिए को देश से बाहर निकालेंगे।
~CBSE की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पेरेंट्स: 9वीं क्लास में लागू किए जाने का विरोध, जस्टिस जॉयमाल्या की बेंच करेगी सुनवाई।
~अमेरिका ने ग्रीन कार्ड चाहने वालों को दी बड़ी चेतावनी, अपने देश लौटकर लगाएं आवेदन।
~PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम को मिली सिक्योरिटी, पाकिस्तान-बांग्लादेश से मिल रही थी धमकी।
~NEET-UG 2026: फीस रिफंड के लिए एनटीए ने खोला पोर्टल, 27 मई तक छात्र भरें बैंक डिटेल; 21 जून को पुनर्परीक्षा।
~NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन, फिजिक्स के प्रश्न लीक करने वाली मास्टरमाइंड गिरफ्तार।
~Realme Watch S5: ब्लूटूथ कॉलिंग, 110+ स्पोर्ट्स मोड्स और 20 दिन की बैटरी लाइफ…भारत में लॉन्च हुआ नया स्मार्टवॉच।
~सप्ताह के आखिरी दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार: बैंकों,गैर बैंकिग वित्तीय कंपनियों के शेयरों को निवेशकों का समर्थन, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्का सुधार।
~‘चीनी सेना में शुद्धिकरण अभियान’ दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को हुई फांसी की सजा!
~छोटे भाई की शादी से भड़का अविवाहित बड़ा भाई, 10 दिन पहले आई दुल्हन को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट।
~दक्षिणी लेबनान पर इजराइली हवाई हमलों में 10 लोग मारे गए।
~सनराइजर्स हैदराबाद ने 55 रन से जीता अपना आखिरी मुकाबला, हार के बावजूद RCB बनी टेबल टॉपर।
*रविवार 24 मई 2026 की खबरें*
~हरियाणा कांग्रेस विधायक और रेसलर विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट ने एशियन गेम्स के चयन ट्रायल में पार्टिसिपेट करने की परमिशन दे दी है। हाईकोर्ट ने विनेश की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि खेल और न्याय के हित में विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देना आवश्यक है। WFI की चयन नीति भेदभावपूर्ण है।
~भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के कर्मचारियों द्वारा 25-26 मई को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल अब टाल दी गई है. यह फैसला बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संघों के बीच मुंबई में हुई सकारात्मक बातचीत के बाद लिया गया. दोनों पक्षों के बीच कई अहम मुद्दों पर प्रगति होने के संकेत मिले, जिसके चलते हड़ताल स्थगित करने पर सहमति बनी।
~व्हाइट हाउस के पास 20 राउंड फायरिंग, घटना के वक्त परिसर में मौजूद थे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।
~रूबियो का दिल्ली में बड़ा बयान कि मोदी और ट्रंप गंभीर और दूरदर्शी नेता, दुनिया की भलाई के लिए साथ काम करेंगे भारत-अमेरिका।
~ट्रंप की ‘Hello Greenland’ पोस्ट से भूचाल ! US दूतावास पर ग्रीनलैंडवासियों का प्रदर्शन, बोले कि ‘Go Away America।
~पुलवामा आतंकी हमजा के जनाजे में पहुंचे ISI अधिकारी और बड़े आंतकी,तस्वीरों ने खोली पाकिस्तान की पोल।
~वक्त मिले तो वाइट हाउस आइए', ट्रंप ने मार्को रुबियो के हाथ भिजवाया मोदी के लिए खास मैसेज।
~49% फॉलोअर्स पाकिस्तान से। कॉकरोच जनता पार्टी पर बीजेपी का बड़ा दावा, संस्थापक का पलटवार- आंदोलन को कुचल रही सरकार।
~लद्दाख में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन अधिकारी घायल; वायरल हुई सेल्फी।
~ईरान और PAK ने युद्ध समाप्त करने और होर्मुज खोलने के लिए US को संशोधित प्रस्ताव भेजा।
~चुनाव में हार के बाद TMC पर नया संकट,पार्टी दफ्तर खाली करने को कहा गया।
~जयपुर में बड़ा हादसा,ब्रेक फेल होने के बाद बेकाबू बस ने 8 कारों को मारी टक्कर,6 लोगों की हालत नाजुक।
~Rahul Gandhi: राहुल गांधी का मुस्लिम नेताओं को सीधा संदेश, बोले कि मुस्लिम शब्द बोलने से न हिचके कांग्रेस।
~चीन के कोयला खदान में भीषण विस्फोट,अब तक 90 की मौत, जिनपिंग ने दोषियों पर कार्रवाई करने का दिया आदेश।
~बांग्लादेश में बिक गया ''डोनाल्ड ट्रंप'' नाम का भैंसा, बकरीद पर कुर्बान होगा 700 किग्रा का जानवर।
~दस दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, विपक्ष बोला कि जनता को लूटने में लगी सरकार।
~आम आदमी पार्टी से भाजपा में आये चड्ढा राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने।
~भारत के बाद पाकिस्तान में भी छाया ट्रेंड। CJP के बादअब शुरू हुई ''कॉकरोच अवामी पार्टी'', इंटरनेट पर युवाओं के गुस्से ने रचा नया इतिहास।
~मोदी ने 51 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र,बोले कि विकसित भारत में प्रगति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही युवा आबादी।
~25 मई से राजस्थान में ‘'जल महायुद्ध’' की शुरुआत, वंदे गंगा अभियान में जुटेगा पूरा प्रदेश, सरकार ने झोंकी पूरी ताकत।
~IPL 2026: श्रेयस अय्यर के शतक से जीता पंजाब, लखनऊ को घरेलू मैदान पर मिली 7 विकेट से हार।
~ भारत का तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्लायर बना वेनेजुएला, सऊदी-US पीछे छूटे।
~ होर्मुज बंद होने के बाद भारतीय कंपनियों ने खरीद बढ़ाई।
~ इस महीने भारत को वेनेजुएला से होने वाली तेल सप्लाई अप्रैल के मुकाबले करीब 50 फीसदी बढ़ गई है।
~ अभी केवल रूस और UAE ने ही भारत को वेनेजुएला से ज्यादा तेल सप्लाई किया है।
~नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट के चलते कई ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर शिफ्ट किया जाएगा। इसी क्रम में दिल्ली में एक बड़े रेल टर्मिनल को अक्टूबर तक शुरू करने का लक्ष्य है। जहां से 50 से अधिक ट्रेनें संचालित होंगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
~'कॉकरोच जनता पार्टी' पर एक्शन,अभिजीत दीपके के घर पुलिस तैनात।
~अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी खबर,यूरेनियम देने को तैयार हुआ ईरान: NYT रिपोर्ट।
~WHO ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया,भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी।
~अगले एक साल में गिर जाएगी मोदी सरकार,राहुल गांधी का दावा।
~ पेट्रोल-डीजल भारत में महंगा हुआ। पाकिस्तान में सस्ता; ट्रम्प ने मोदी को अमेरिका बुलाया; तेलंगाना में हीटवेव से 16 मौतें।
~पंजाबः अमृतसर में ड्यूटी पर जा रहे ASI की गोली मारकर हत्या।
~PAK: क्वेटा में ट्रेन को निशाना बनाकर सुसाइड अटैक, जबर्दस्त धमाके में 23 लोगों की मौत।
~इबोला बीमारी के प्रकोप को देखते हुए, भारत सरकार ने कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
~हरियाणा की पहली AI बेस्ड फैमिली आईडी-2.0 तैयार:परिवार का पूरी कमाई एक जगह दिखेगी; जानकारी छिपाकर योजनाओं का लाभ लेने वाले फंसेंगे
~UP Panchayat Chunav:यूपी में टले पंचायत चुनाव, अब 2027 विधानसभा इलेक्शन के बाद होगी वोटिंग; सरकार ग्राम प्रधानों को ही बनाएगी प्रशासक।
~ बद्रीनाथ धाम यात्रा ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, एक महीने में 5.56 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।
~ फाल्टा में बीजेपी की सुनामी;टीएमसी,सीपीएम, कांग्रेस सबकी जमानत पर तलवार।
~पंजाब के बेटे ने रचा इतिहास,100 मी दौड़ में 10.09 सेकेंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
•मुंबई महाराष्ट्र की सटीक खबरें•
•24 मई रविवार सुबह तक की महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों और क्षेत्रों की प्रमुख ख़बरें•
• महाराष्ट्र मौसम अपडेट: कहीं पानी तो कहीं आग•
~दोहरा मौसम: राज्य में ''दोहरा मौसम'' बना हुआ है। ठाणे में बारिश हो रही है। जबकि मुंबई में तेज धूप देखने को मिल रही है।
~विदर्भ में भीषण गर्मी: विदर्भ में अकोला,अमरावती और वर्धा जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अकोला,अमरावती और वर्धा में उष्णता का ''रेड अलर्ट''जारी किया है।
~अन्य क्षेत्रों के लिए अलर्ट: नागपुर,यवतमाल और चंद्रपुर में ''ऑरेंज अलर्ट'' जारी है। कोकण और पश्चिम महाराष्ट्र के कुछ जिलों के लिए बारिश का यलो अर्लट है।
•मुंबई और आसपास के प्रमुख समाचार•
~अपराध: क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गों को विदेशी पिस्टल और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। ये हथियारों की डिलीवरी की साजिश रच रहे थे।
~क्रिकेट:आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कप्तान रोहित शर्मा की चोट और जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म को टीम की नाकामी की वजह बताया है।
~ रेलवे: पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुंबई-अहमदाबाद और मुंबई-इंदौर होलीडे स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ा दी है।
~ अन्य खबरें: गेटवे ऑफ इंडिया से बांद्रा टर्मिनस तक मेट्रो लाइन 11 का मेगा सर्वे शुरू हो गया है।
•आज रविवार (24 मई) को मुंबई में मध्य रेलवे (Central Railway) के मुख्य और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक है। पश्चिम रेलवे पर दिन के समय कोई ब्लॉक नहीं है।
•मेगा ब्लॉक का विवरण•
~ मुख्य लाइन (माटुंगा - मुलुंड): समय सुबह 11:05 बजे से दोपहर 3:55 बजे तक है और धीमी लाइन (Slow Line) सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
~हार्बर लाइन (CSMT - चुनाभट्टी / बांद्रा): समय सुबह 11:10 बजे से शाम 4:40 बजे तक है।
~मार्ग परिवर्तन: स्लो लाइन की ट्रेनें फास्ट लाइन पर चलेंगी।
~स्टेशन बंद: अप और डाउन दोनों दिशाओं में विद्याविहार, कांजुरमार्ग और नाहूर स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।
~ विलंब: सीएसएमटी से आवागमन करने वाली सभी सेवाएं 15 मिनट की देरी से चल सकती हैं।
~ वैकल्पिक व्यवस्था: हार्बर लाइन के यात्रियों के लिए मुख्य लाइन और पश्चिम रेलवे का उपयोग करने की अनुमति है। यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अतिरिक्त समय जरूर रखें और बदले हुए मार्गों की पुष्टि के लिए स्टेशन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
•ठाणे, पुणे, और नासिक की खबरें•
~ठाणे: वसंत विहार इलाके से 14 वर्षीय लड़की लापता हो गई और उसने परिवार को चौंकाने वाला संदेश दिया। RTE प्रवेश प्रक्रिया में प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि 29 मई तक बढ़ा दी गई है।
~पुणे: तळेगाव दाभाडे में एक अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर से देवी का चांदी का मुकुट चुरा लिया,जो सीसीटीवी में कैद हुआ।
~नासिक: नासिक परिक्षेत्र के नए पुलिस महानिरीक्षक (IGP) संजय येनपुरे ने पदभार संभाल लिया। 400 करोड़ की मुकणे बांध जल परियोजना से नासिक को अगले 30 वर्षों तक पानी की समस्या नहीं होगी। प्रस्तावित ''महाराष्ट्र देवस्थान इनाम उन्मूलन अधिनियम'' के खिलाफ मंदिर ट्रस्टियों ने मोर्चा खोल दिया।
•मराठवाड़ा,नागपुर, और विदर्भ के अन्य समाचार•
~नागपुर/विदर्भ: विदर्भ के किसानों के सामने खरीप सीजन से पहले कई मुश्किलें खड़ी हैं। इंधन टंचाई, बढ़ती कीमतें और मौसम की अनिश्चितता ने चिंता बढ़ा दी है।
•देश का मौसम•
~24 मई रविवार को देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। उत्तर-पश्चिम,मध्य और पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत में लू (हीटवेव) जारी रही। 25 मई सोमवार को भी देश के कई हिस्सों में लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। राहत की बात यह है कि दक्षिण- पश्चिम मॉनसून 26 मई से केरल पहुंचने की संभावना है। जो आने वाले दिनों में तापमान को कम कर सकता है।
•24 मई रविवार का देश का मौसम•
~उत्तर-पश्चिमी भारत दिल्ली,पंजाब,हरियाणा :भीषण लू की स्थिति जहां अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और 27 मई तक और बढ़ने का अनुमान था। दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चल सकती थी।
~मध्य भारत (राजस्थान,यूपी,एमपी) :राहत नहीं। राजस्थान में तापमान 44.2 डिग्री तक दर्ज किया गया। जबकि आसपास के राज्य भी लू की चपेट में थे। पूर्वी यूपी,पूर्वी एमपी और विदर्भ में भीषण लू की चेतावनी (रेड अलर्ट) थी।
~ पूर्व और दक्षिणी राज्य पश्चिम बंगाल,ओडिशा,आंध्र प्रदेश):गर्म और उमस भरी स्थिति (हॉट एंड ह्यूमिड) रही।
•कल 25 मई सोमवार का मौसम का पूर्वानुमान•
~ लू (हीटवेव) जारी: उत्तर-पश्चिम (दिल्ली,पंजाब, हरियाणा) 29 मई तक और मध्य भारत महीने के अंत तक इससे प्रभावित रहेगा। दिल्ली में ''ऑरेंज अलर्ट'' जारी किया गया था।
~थोड़ी राहत: कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट का अनुमान था।
~मॉनसून अपडेट: केरल में 26 मई को मॉनसून के आने की संभावना जताई गई है। जो सामान्य से एक सप्ताह पहले है हालांकि मुंबई और महाराष्ट्र में फिलहाल इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा।
•झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?•
~झारखंड (24 से 28 मई): झारखंड में 24 से 28 मई के के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रांची में 24 और 25 मई को तेज हवाओं के साथ मौसम बदल सकता है। जबकि जमशेदपुर, धनबाद,बोकारो,हजारीबाग में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।
•केरल में कैसा रहेगा मौसम?•
~केरल (24 से 28 मई): IMD ने केरल के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट और 6 जिलों में 'येलो' अलर्ट जारी किया है। 28 मई से तीन जून के बीच केरल के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है। ~By √•MCP Mumbai•

















Comments