*22 मई 2026 शुक्रवार की शाम की अहम खबरें*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*22 मई 2026 शुक्रवार की शाम की अहम खबरें*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

                   

           •शाम की अहम खबरें•
         

•देश,विदेश और राज्यों की प्रमुख ख़बरें•

             •विदेश (अंतरराष्ट्रीय समाचार)•
 
~भारत-अमेरिका संबंध और ऊर्जा समझौता: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने आगामी भारत दौरे से ठीक पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, भारत को उसकी जरूरत के मुताबिक असीमित ऊर्जा (तेल और गैस) बेचने के लिए तैयार है। रुबियो 23 से 26 मई तक भारत दौरे पर रहेंगे और 26 मई को 'क्वाड' (Quad) देशों की बैठक में भी शामिल होंगे।


~ अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य: पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बना हुआ है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के घटनाक्रमों और कच्चे तेल के संकट के बीच वैश्विक बाजारों की नजरें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले कदमों पर टिकी हैं। इसी बीच वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति के भी जल्द भारत आने की खबरें हैं।

 ~माउंट एवरेस्ट पर हादसा:दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट से उतरते समय दो भारतीय पर्वतारोहियों की अत्यधिक थकान और ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई। गाइडों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

 ~ब्रिटेन की अदालत का अहम फैसला:ब्रिटेन की एक अदालत ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत के मुताबिक, अगर अत्यधिक एंग्जायटी (Anxiety) से जूझ रहे कर्मचारियों को कंपनी वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) देने से इनकार करती है, तो उस कंपनी पर कानूनी मुकदमा चलाया जा सकता है।
             
                    •देश (राष्ट्रीय समाचार)•
 
~पीएम मोदी की मैराथन समीक्षा बैठक: पांच दिनों की विदेश यात्रा से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट और राज्य मंत्रियों की एक हाई-प्रोफाइल बैठक बुलाई। लगभग 11 महीने बाद हुई इस मंत्रिपरिषद की बैठक में पश्चिम एशिया संकट के कारण भारतीय ऊर्जा, विमानन, कृषि और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों पर पड़ने वाले आर्थिक प्रभावों की समीक्षा की गई। साथ ही, आगामी नीतिगत सुधारों को लेकर विभिन्न मंत्रालयों ने अपनी प्रजेंटेशन दी।

 ~दिल्ली-जेवर RRTS कॉरिडोर को मंजूरी:दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट की दूरी को बेहद कम करने के लिए दिल्ली-जेवर रैपिड रेल (RRTS) कॉरिडोर को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। इसके बनने के बाद जेवर एयरपोर्ट महज 21 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।

 ~थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट:देश के शिक्षा ढांचे में 'थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी' (त्रिभाषा सूत्र) को लागू करने से जुड़ा मामला अब देश की शीर्ष अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर अगले हफ्ते सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है।

                    •राज्यों से प्रमुख खबरें•


 ~तमिलनाडु:तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात कर सकते हैं। राज्य में हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों और चुनाव नतीजों के बाद इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

 ~केरल: केरल विधानसभा में नए स्पीकर (अध्यक्ष) के चुनाव को लेकर आज प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिस पर राज्य की राजनीतिक दलों की नजरें बनी हुई हैं।

 ~उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के रामगढ़ ताल बोटिंग एरिया का मंत्रियों और स्थानीय सांसदों के साथ निरीक्षण किया। इसके साथ ही यूपी सरकार ने 'पब्लिक म्यूजियम' खोलने के लिए नई सब्सिडी योजना की घोषणा की है, जिसके तहत लोग अपने घरों की पुरानी धरोहरों से म्यूजियम बनाकर कमाई कर सकेंगे।

 ~मध्य प्रदेश:हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी और पति समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख किया है, जहां उसने जांच में सहयोग करने और आत्मसमर्पण करने की बात कही है। दूसरी तरफ, मृतका के परिजनों ने सीसीटीवी और ऑडियो क्लिप्स की दोबारा निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
 
~छत्तीसगढ़:'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कड़े तेवर में नजर आए। काम में लापरवाही बरतने के आरोप में उन्होंने मंच से ही सहायक आयुक्त को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) करने के आदेश दे दिए।

~UP में फ्यूल और बिजली बचाने का ''मास्टर प्लान'': दफ्तरों में AC-लिफ्ट के दुरुपयोग पर सख्ती,अफसरों को कारपूलिंग की सलाह।

~गुजरात पुलिस का मेगा एक्शन''ऑपरेशन मिलाप'' के तहत मात्र 14 दिन में खोजे गए 701 लापता लोग, देशभर में चर्चा।

~ बंगाल में ED का एक्शन पूर्व DCP के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे अधिकारी।

~पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली (Extortion) रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह 6 बजे से कोलकाता और मुर्शिदाबाद में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।

~ DLF गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत, गुरुग्राम में मचा हड़कंप।

~Gurugram के DLF Phase 3 थाना क्षेत्र में डीएलएफ गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना बीती शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच Catrina Apartment के पास बने गोल्फ ग्राउंड की बताई जा रही है।

~जानकारी के मुताबिक चार बच्चे दीवार कूदकर गोल्फ ग्राउंड के अंदर बने गहरे तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान 10 वर्षीय कृष्ण उर्फ भूंदू और 11 वर्षीय आदर्श पानी में डूब गए। बाकी दो बच्चे किसी तरह बाहर निकलकर घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी।


~SBI-बैंक कल से 6-दिन बंद, आज निपटा लें जरूरी काम: 23 से 28 मई तक नहीं होगा कामकाज; वजह- वीकेंड, हड़ताल और बकरीद की छुट्‌टी।

~राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान,10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग।

~देश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आयोग ने  10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी सीटों पर 18 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा और इसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती भी होगी।

~मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे।

~सीएम दिल्ली के लिए कल शाम ट्रेन से रवाना हुए थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज (शुक्रवार को) दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वह दिल्ली के लिए कल शाम ट्रेन से रवाना हुए थे। दिल्ली में सीएम कई मीटिगों में शामिल होंगे। इसके अलावा उनकी केंद्रीय मंत्रियों से भी हरियाणा के मुद्दों को लेकर मुलाकात हो सकती है।

~सीएम सैनी के ट्रेन से दिल्ली जाने की गलियारों में काफी चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री का यह कदम केवल एक यात्रा नहीं बल्कि ऊर्जा बचत,पर्यावरण संरक्षण और सादगीपूर्ण प्रशासन का एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

~दिल्ली मेट्रो रविवार को सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एक घंटे पहले अपनी सेवाएं शुरू करेगी। पिंक,मजेंटा और ग्रे तीनों लाइनों पर मेट्रो के समय में डीएमआरसी ने बदलाव किया है।

~ NEET पेपर लीक मामले में NTA के डीजी अभिषेक सिंह ने कमेटी को सामने साफ-साफ कहा कि पेपर उनके सिस्टम से लीक नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि पेपर से मिलते हुए कुछ सवाल परीक्षा से पहले सर्कुलेट हो रहे थे।  इसे पेपर लीक नहीं माना जा सकता।


~ दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाले 2 भारतीय पर्वतारोही की मौत हो गई है। इनमें से एक वह पर्वतारोही भी है जो माउंट एवरेस्ट पर 2 दिन पहले सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाले 274 पर्वतारोहियों के ग्रुप का हिस्सा थे। एक अधिकारी ने आज शुक्रवार को इस बारे में बताया कि एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाले 2 भारतीय पर्वतारोहियों की नीचे उतरते समय मौत हो गई।

~नेपाल की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर बुधवार को 3 भारतीय समेत 274 पर्वतारोहियों ने सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी, और एक दिन में सबसे अधिक लोगों के चोटी पर चढ़ने का एक नया रिकॉर्ड बनाया था लेकिन वापसी के दौरान 2 भारतीय पर्वतारोही की मौत हो गई।


~ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ी टिप्पणी की है। अदालत ने कहा है कि अगर माता-पिता आईएएस अधिकारी हैं तो उन्हें आरक्षण क्यों मिलना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने पिछड़े वर्गों के क्रीमी लेयर के लिए आरक्षण से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए ये टिप्पणी की।

~NEET UG पेपर लीक मामले को लेकर अब Cockroach Janata Paarty ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की पिटीशन शुरू की। जिसपर अबतक डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने अपने साइन किए हैं।

~ 'मां बनना गुनाह नहीं, बदले की भावना से काम न करें'; विनेश फोगाट मामले में दिल्ली HC की WFI को फटकार।

~शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने की बकरीद पर गाय की कुर्बानी न देने की अपील। उन्होंने कहा कि हमें गाय की तरफ नजरें उठाकर भी नहीं देखना चाहिए, क्योंकि हमारे हिंदू भाई उसकी पूजा करते हैं।


    •भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद•

•आज शुक्रवार 22 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बैंकिंग और रिलायंस जैसे प्रमुख शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार को मजबूती मिली।

•बाजार के मुख्य आंकड़े देखें तो 

~बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex):231.99 अंक (0.31%) की तेजी के साथ 75,415.35 के स्तर पर बंद हुआ।

~एनएसई निफ्टी (NSE Nifty): 64.60 अंक (0.27%) की बढ़त के साथ 23,719.30 के स्तर पर बंद हुआ।
 
~रुपया: डॉलर के मुकाबले रुपया 0.54% मजबूत होकर 95.68 के स्तर पर बंद हुआ।

                      •बाजार का हाल•

 ~टॉप गेनर्स:सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इसमें ट्रेंट (Trent) में सबसे ज्यादा 3.01% की उछाल रही। इसके अलावा एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक,एशियन पेंट्स, कोटक बैंक और बजाज फिनसर्व में भी एक फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

 ~टॉप लूज़र्स:सन फार्मा,आईटीसी,पावरग्रिड,बीईएल, भारती एयरटेल,इन्फोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

 ~सेक्टोरल अपडेट देखे तो निफ्टी प्राइवेट बैंक,फाइनेंशियल सर्विसेज और बैंक इंडेक्स में तेजी रही । जबकि फार्मा,हेल्थकेयर और मीडिया इंडेक्स में गिरावट देखी गई।

~अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आई है। जो 105 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है।


        
           *मुंबई और महाराष्ट्र से सटीक खबरें*

•22 मई 2026 शुक्रवार की दोपहर और शाम मुंबई और महाराष्ट्र से कई अहम खबरें देखें तो 


                        •मौसम अपडेट•

~शहर में प्री-मानसून बारिश हुई। जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई और आसपास के इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है । जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

                     •मेट्रो सेवा हुई बाधित•

~एक्वा लाइन (लाइन 3) पर लगातार दूसरी बार तकनीकी खराबी आई। जिससे मारोल नाका और बीकेसी के बीच यातायात ठप हो गया। यात्री करीब 40 मिनट तक फंसे रहे। अधिकारियों के मुताबिक आरे की ओर जाने वाली सेवाएं बहाल नहीं हो पाई थीं। जिससे यात्रियों को निराशा हुई।

                  • गरीब नगर विध्वंस•

~बांद्रा पूर्व में रेलवे की अतिक्रमण विरोधी ड्राइव जारी है। शुक्रवार तक 90% से अधिक झुग्गियां ध्वस्त कर दी गईं। हिंसक प्रदर्शनों के बाद पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया।

                          •ठाणे में आग•

नौपाडा के गांवदेवी सब्जी बाजार में भीषण आग लगने से 155 से अधिक दुकानें जल गईं। एक फायर अधिकारी और एक सुरक्षा गार्ड की मौत के बाद मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई।

                • एआई हब बनेगा महाराष्ट्र•

~सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य को कृत्रिम बुद्धिमत्ता का केंद्र बनाने की घोषणा की। 29-30 मई को 'मुंबई टेक वीक' का आयोजन किया जाएगा। जिसमें OpenAI, Meta, Google Cloud जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल होंगी।


           • पेट्रोल-डीजल की खपत बढ़ी•

~मई के पहले पखवाड़े में पेट्रोल की खपत 20.39% और डीजल की 19.66% बढ़ी। यह वृद्धि मध्य-पूर्व में तनाव और आपूर्ति में व्यवधान की अफवाहों से उपजी घबराहट के कारण हुई है।

            •एफवाईजेसी प्रवेश में गड़बड़ी•

~CAP प्रवेश प्रक्रिया के पहले दिन सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई। लाखों छात्रों के एक साथ लॉग इन करने से सर्वर डाउन हो गया। इसके बाद आवेदन की अंतिम तिथि शनिवार शाम 6 बजे तक बढ़ा दी गई।

              • चंद्रपुर में बाघ का हमला•

चंद्रपुर जिले में बाघ ने महिलाओं पर हमला कर चार महिलाओं की मौत हो गई । जो तेंदू पत्ते इकट्ठा कर रही थीं।
 
                    •सोशल मीडिया केस•

~पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक पोस्ट के लिए एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

                    • मनोरंजन क्षेत्र में मंदी•

~सर्वे में यह बात सामने आई है कि मुंबई के मनोरंजन क्षेत्र के कर्मचारियों की आय में 60% की कटौती हुई है।

         •मुंबई और महाराष्ट्र: दूसरी घटनाएँ•

 ~ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:कल्याण पुलिस ने राज्य की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 करोड़ रुपये मूल्य का 9 किलो हेरोइन जब्त किया है। इस मामले में कुख्यात ''पठाण गैंग'' के सरगना अमजद पठाण सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

               •मेट्रो में तकनीकी खराबी•

~मुंबई मेट्रो एक्वा लाइन-3 पर तकनीकी खराबी के कारण परिचालन प्रभावित रहा। मेट्रो सेवा करीब आधे घंटे तक बाधित रही। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
                  •उल्हासनगर में फायरिंग•

~ ठाणे जिले के उल्हासनगर में सरेआम गोलीबारी की घटना सामने आई है। जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना बेलगाम अपराधियों की आपसी रंजिश से जुड़ी है।
 
                  •राजनीतिक हलचल•

~बीजेपी नेता प्रसाद लाड ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए अंतरवाली में मनोज जरांगे पाटील से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी चर्चा हुई।

                 •सिद्धिविनायक कॉरिडोर•

~मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के लिए ''सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर''का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जिससे भविष्य में भक्तों के लिए दर्शन और आवागमन आसान हो जाएगा।

                 •महाराष्ट्र की अन्य ख़बरें•

               •NEET पेपर लीक मामला•

~लातूर में CBI की जांच का दायरा बढ़ गया है। NEET पेपर लीक मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए एक और डॉक्टर से पूछताछ की गई है।
 
              •चंद्रपुर में वन्यजीव हमला•

~चंद्रपुर जिले में तेंदूपत्ता तोड़ने गई 13 महिलाओं पर बाघ ने हमला कर दिया। इस दु:खद घटना में चार महिलाओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है और हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
 
                     •रायगड किला•

~आगामी शिवराज्याभिषेक समारोह की तैयारियों के मद्देनजर रायगड किले का पायरी मार्ग (सीढ़ी मार्ग) दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

   •महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स (MACCIA) चुनाव• 

~नाशिक में संस्था के द्वैवार्षिक चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। ''एकता'', ''प्रगती'' और ''विकास'' पैनल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

  •बॉलीवुड• 


•आज 22 मई 2026 को बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा चर्चा और रिस्पॉन्स मोहनलाल की फिल्म ''दृश्यम 3'' (Drishyam 3) को मिल रहा है हालांकि यह फिल्म बिते कल यानी 21 मई गुरुवार को रिलीज हुई थी लेकिन इसका जबरदस्त क्रेज आज भी बरकरार है और यह बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म के बारे में कुछ मुख्य बातें देखें तो 

शानदार ओपनिंग:"दृश्यम 3'' ने अपने पहले दिन दुनियाभर में लगभग 43.37 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो इसे मलयालम सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनाता है।

~रिस्पॉन्स: फिल्म को लेकर दर्शकों और प्रशंसकों में काफी उत्साह है। मोहनलाल के जन्मदिन (21 मई) के साथ रिलीज होने के कारण सिनेमाघरों में भारी भीड़ देखी गई। क्रिटिक्स की ओर से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है लेकिन दर्शकों का प्यार इसे बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला रहा है।

 ~इस फिल्म की भाषाएं देखें तो यह फिल्म मलयालम के साथ-साथ तेलुगु,तमिल और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज हुई है। जहाँ इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

~जहाँ तक आज 22 मई शुक्रवार के अन्य रिलीज का सवाल है। बॉलीवुड में ''चांद मेरा दिल'' (Chand Mera Dil) और ''है जवानी तो इश्क होना है'' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai)का नाम प्रमुख है। जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। इनके प्रदर्शन और दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रिया पर नजरें बनी हुई हैं। 


दौरान साउथ (कॉलीवुड) के सुपरस्टार सूर्या (Suriya) और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) स्टारर फिल्म "करुप्पु'' (Karuppu) बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर और हिट साबित हुई है। आर.जे.बालाजी के निर्देशन में बनी इस फैंटेसी-एक्शन ड्रामा फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते (7 दिनों) में ही ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म के अब तक के कलेक्शन और वर्ड-ऑफ- माउथ से जुड़े आंकड़े देखें तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (पहले 7 दिनों की कमाई)।

~फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं और यह सूर्या के करियर की पहली ₹200 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है।

•कलेक्शन का प्रकार • कमाई (अनुमानित आंकड़े)•

~इंडिया नेट (India Net) -₹114.05 करोड़ ।

~इंडिया ग्रॉस (India Gross)- ₹132.05 करोड़ ।

~ओवरसीज ग्रॉस(विदेशों में कमाई) -₹55.00 करोड़।

~वर्ल्डवाइड ग्रॉस (Worldwide Gross)-₹207.00 करोड़।

~यह फिल्म 'हिट' है या 'फ्लॉप'?
यह फिल्म आधिकारिक तौर पर एक बड़ी हिट और ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। इसके सुपरहिट होने के मुख्य कारण देखें तो-

 ~साल 2026 की सबसे बड़ी तमिल फिल्म: ''करुप्पु'' इस साल 2026 की घरेलू और ग्लोबल स्तर पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है।

 ~अभिनेता सूर्या के करियर की सबसे बड़ी इस फिल्मने  अभिनेता सूर्या की पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म''सिंघम 2'' (₹136 करोड़ वर्ल्डवाइड) के रिकॉर्ड को बहुत पीछे छोड़ दिया है।

 ~₹100 करोड़ क्लब में एंट्री:यह अभिनेता सूर्या के करियर की पहली फिल्म है जिसने भारत में नेट कलेक्शन में ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

~विशेष नोट:रिलीज के पहले दिन (15 मई) कुछ वित्तीय दिक्कतों के कारण शोज़ में थोड़ी रुकावट आई थी लेकिन उसके बाद पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ के चलते दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी। जिसके कारण वर्किंग डेज (सोमवार से गुरुवार) में भी फिल्म ने लगातार डबल डिजिट में शानदार पकड़ बनाए रखी। ~by √•MCP •Mumbai•
 









Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई