•आज 21मई गुरुवार की शाम की अहम खबरें•/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
•आज 21मई गुरुवार की शाम की अहम खबरें•/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
~ छात्राओं को स्कूटी देने की तैयारियां तेज,सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश।
~पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार ने OBC आरक्षण 17% से घटाकर 7% कर दिया है।
~ अब बंगाल में कुल 66 जातियां/समुदाय ही OBC आरक्षण के दायरे में आएंगे।
~इन्हें ही सरकारी नौकरियों और अन्य सरकारी पदों पर 7 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा।
~ सरकार के इस कदम से पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार के समय OBC सूची में शामिल की गईं कई मुस्लिम उप-जातियां अब आरक्षण के दायरे से बाहर हो जाएंगी।
~ वियतनाम की EV कंपनी VinFast अब भारत में ओला-उबर जैसी इलेक्ट्रिक कैब सेवा शुरू करने की तैयारी में है।
~बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा में कंपनी की करीब 1000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और ड्राइवरों की भर्ती भी चल रही है, ड्राइवरों को लगभग 40 हजार रुपए तक सैलरी दी जा सकती है।
~इस कैब सेवा का किराया करीब 8 रुपए प्रति किलोमीटर हो सकता है अगर ऐसा हुआ तो इसका सीधा असर ओला और उबर जैसी कंपनियों पर पड़ सकता है क्योंकि उनका किराया इससे ज्यादा है।
~इसी वजह से ओला-उबर के कई ड्राइवर अभी से चिंता में हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर संभावित नुकसान के बारे में बात कर रहे हैं।
~डर गई गोरमेंट! काक्रोच जनता पार्टी का ट्विटर अकाउंट भारत में सस्पेंड हुआ।
~PM मोदी की 5 देशों की यात्रा से भारत को बड़ा आर्थिक फायदा, ₹3.5 लाख करोड़ निवेश पर चर्चा।
~प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच देशों की यात्रा भारत के लिए बड़ी आर्थिक उपलब्धि बनकर सामने आई है। इस दौरे के दौरान दुनिया की बड़ी कंपनियों और कई देशों ने भारत में करीब ₹3.5 लाख करोड़ के निवेश और विस्तार योजनाओं पर चर्चा की है।
~NEET UG पेपर लीक पर बड़ा प्रदर्शन,कई राज्यों में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता।
~नीट यूजी पेपर लीक को लेकर कई जगहों पर प्रदर्शन किया. राजस्थान और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में भारी प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं।
~ चंडीगढ़ के कई स्कूलों,जिनमें चितकारा इंटरनेशनल स्कूल,स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल,दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) चंडीगढ़ और सेंट स्टीफंस स्कूल शामिल हैं। उस के साथ-साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
~दिनों में BJP को पछाड़ने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' का AAP से निकला कनेक्शन।
~4-5 दिन में बीजेपी से ज़्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पाने वाली व्यंग्यात्मक राजनीतिक पार्टी 'कॉकरोच जनता पार्टी' का आम आदमी पार्टी (AAP) से कनेक्शन निकला है। बकौल रिपोर्ट्स, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके 2020-2022 में AAP की सोशल मीडिया टीम संग काम कर चुके हैं। साल 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP के पक्ष में सोशल मीडिया मीम्स में उनका अहम योगदान रहा।
•आज गुरूवार 21 मई 2026 और कल शुक्रवार 22 मई 2026 सिनेमाघरों और OTT पर रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्में देखें तो आज गुरुवार की प्रमुख रिलीज (21 मई 2026) फिल्मों में।
~"दृश्यम 3" (Drishyam 3): यह आज की सबसे चर्चित फिल्म है। यह मलयालम में रिलीज हो रही है और इसके डब वर्जन तमिल,तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी उपलब्ध हैं।
~"देऊल बंद 2" (Deool Band 2): यह मराठी फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
~"सैटन: द डार्क" (Satan: The Dark): यह तमिल हॉरर थ्रिलर फिल्म आज प्राइम वीडियो, "अहा (Aha)" और "टेंटकोटा (Tentkotta)" पर रिलीज हो रही है।
•कल की प्रमुख रिलीज (22 मई 2026) कल शुक्रवार को कई फिल्मों की रिलीज के साथ सिनेमाघर काफी व्यस्त रहेंगे।
•फिल्म का नाम• •भाषा• •शैली•
~चांद मेरा दिल -हिंदी। - रोमांटिक ड्रामा।
~"डोस (Dose)" -मलयालम -साइकोलॉजिकल। थ्रिलर) ।
~"रमानी कल्याणम" -तेलुगु -रोमांटिक ड्रामा।
~"अथिरादी (Athiradi)" - तमिल -एक्शन ।
~"मंगलमाया (Mangamaaya)" -कन्नड़ ।
~"स्टार वॉर्स: द मंडलोरियन एंड ग्रोगू" -हिंदी/अंग्रेजी -साइ-फाई/एक्शन ।
~नोट: इनके अलावा कल शुक्रवार को "राजा बाबू" , "मैं तेरा हीरो","पार्टनर"और"मुझसे शादी करोगी" जैसी पुरानी हिंदी फिल्मों का री-रिलीज भी कुछ सिनेमाघरों में देखा जा सकता है।
~आखिर में मनोरंजन जगत से गुड न्यूज:
~ मलयालम फिल्म "दृश्यम 3" मोहनलाल की इस फिल्म ''दृश्यम 3''की रिलीज के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से सस्पेंस और कहानी को लेकर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
•मुंबई महाराष्ट्र की सटीक खबरें•
•आज 21 मई 2026 गुरुवार की मुंबई से जुड़ी प्रमुख खबरें और अपडेट्स देखें तो-
•मुंबई यूनिवर्सिटी: एडमिशन की अंतिम तिथि:
~मुंबई यूनिवर्सिटी के स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज 21 मई 2026 गुरुवार को समाप्त हो रही है। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वे आधिकारिक पोर्टल muugadmission.samarth.edu.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इसकी पहली मेरिट लिस्ट 26 मई को जारी की जाएगी।
•मौसम का हाल•
•उमस और गर्मी•
~मुंबई में आज का मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है।
~तापमान: अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 28°C के आसपास रहने की संभावना है।
~स्थिति: आसमान में बादल छाए रहेंगे हालांकि तटीय क्षेत्रों में उमस बनी रहेगी। मौसम विभाग ने राज्य में प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने के संकेत दिए हैं।
~मुंबई जावेरी बाजार में सोना-चांदी के दाम (बुलियन मार्केट):
~मुंबई के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में मामूली तेजी देखी गई है।
~24K सोना: ₹15,993 प्रति ग्राम।
~22K सोना: ₹14,660 प्रति ग्राम।
•आज 21 मई 2026 गुरुवार की महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें देखें तो -
•मुख्य सुर्खियां: मुंबई और ठाणे•
~ठाणे में भीषण अग्निकांड:आज सुबह ठाणे के गावदेवी मार्केट इलाके में भीषण आग लगने से दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। आग में कई दुकानें जलकर राख हो गई हैं और दमकल विभाग के दो कर्मचारी भी घायल हुए हैं। बचाव कार्य जारी है।
~प्रशासनिक सतर्कता: राज्य सरकार द्वारा आज दिल्ली में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। इसमें पश्चिम एशिया के मौजूदा संघर्ष और संभावित मंत्रिमंडलीय विस्तार पर चर्चा होने की संभावना है।
•महाराष्ट्र की अन्य अहम खबरें•
~गडचिरोली में एसटी बस दुर्घटना:चंद्रपूर मार्ग पर मुरखळा के पास एक एसटी बस पलटने से एक यात्री की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
~पेट्रोल-ईंधन नीति: सरकार ने पेट्रोल में इथेनॉल का मिश्रण बढ़ाने का बड़ा निर्णय लिया है। जिसका असर आने वाले समय में ईंधन की कीमतों और उपलब्धता पर पड़ सकता है।
~राजनीतिक हलचल: पुणे और अन्य शहरों में अपराध और स्थानीय चुनावों से जुड़ी गतिविधियां चर्चा में हैं। वहीं राज्य भर में चल रहे नीतिगत बदलावों और प्रशासनिक फैसलों पर नजर बनी हुई है।
~ सतारा में स्थानीय प्रशासनिक कार्य और चिकित्सा परिषद (MMC) की काउंसलिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।
~बांद्रा में अवैध मस्जिद पर कार्रवाई और बवाल: मुंबई के बांद्रा इलाके में एक अवैध मस्जिद के खिलाफ प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस टीम पर कुछ लोगों द्वारा पत्थरबाजी करने की घटना सामने आई है, जिसके बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति रही।
~ठाणे में भीषण अग्निकांड: मुंबई से सटे ठाणे शहर की गांवदेवी सब्जी मंडी में आज तड़के (करीब 3:45 बजे) भीषण आग लग गई। इस दु:खद हादसे में दमकल विभाग के एक स्टेशन अधिकारी और ठाणे नगर निगम के एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। आग बुझाने के दौरान दो अन्य दमकल कर्मी गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
##
~मोहम्मद अली रोड पर ''बुलडोजर एक्शन'' की स्थिति।
हाल के दिनों में मोहम्मद अली रोड और दक्षिण मुंबई के कई व्यस्त इलाकों में बीएमसी (BMC) द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। जिसके तहत अवैध फेरीवालों और अनधिकृत ढांचों को हटाया गया है हालाँकि आज (21 मई) मोहम्मद अली रोड पर किसी बड़े विध्वंस की ताज़ा रिपोर्ट नहीं है। अक्सर ऐसे अभियान फुटपाथ खाली कराने के लिए बी वार्ड प्रशासन द्वारा समय-समय पर चलाए जाते हैं।
•आज गुरुवार 21 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बाजार के मुख्य आंकड़ों को देखें तो।
~बाजार का समापन (21 मई 2026)।
•इंडेक्स • स्थिति (Closing Level) • बदलाव •
~सेंसेक्स (Sensex) •75,183.36 • -135.03 अंक (गिरावट) ।
~निफ्टी (Nifty)। •23,654.70 •। -4.30 अंक• (गिरावट) ।
~बाजार की मुख्य विशेषताएं: बाजार का रुख: सुबह के सत्र में बाजार में अच्छी तेजी देखी गई थी लेकिन दिन के अंत तक आईटी (IT) और एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर में बिकवाली के कारण बाजार फिसल गया और अंततः लाल निशान में बंद हुआ।
~सेक्टोरल प्रदर्शन:रियल्टी और सीमेंट शेयरों में तेजी रही, जबकि आईटी, एफएमसीजी और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में सबसे अधिक दबाव देखने को मिला।
~प्रमुख स्टॉक:बजाज फाइनेंस,इन्फोसिस,टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे शेयरों में गिरावट रही। वहीं, इंडिगो,ट्रेंट,बीईएल,अडानी पोर्ट्स,अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील बढ़त के साथ बंद हुए।
~रुपये की स्थिति:डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में लगातार नौ दिनों से जारी गिरावट आज थम गई। रुपया 0.6% की मजबूती के साथ 96.20 पर बंद हुआ।
आज 21 मई 2026 की शाम की प्रमुख ब्रेकिंग न्यूज़ और सुर्खियाँ देखें तो
~राजनीति और प्रशासन: पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसमें मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा,कैबिनेट में संभावित फेरबदल और पश्चिम एशिया संकट के आर्थिक प्रभावों पर चर्चा होने की संभावना है। सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिल्ली में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे।
~पश्चिम बंगाल सरकार की सख्ती:पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के मीडिया में सूचनाएं लीक करने और टीवी बहसों में भाग लेने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
~नीट (NEET) पेपर लीक:महाराष्ट्र में नीट पेपर लीक मामले में RCC इंस्टीट्यूट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें 30 लाख रुपये से अधिक की डीलिंग के संकेत मिले हैं। NTA चीफ को तलब किया गया है।
~देश-दुनिया की अन्य खबरें:
~महंगाई और अर्थव्यवस्था:डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया ₹96.60 के अपने ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया है, जो आर्थिक चिंता का विषय बना हुआ है।
~दिल्ली-NCR हड़ताल:दिल्ली-NCR में ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में ऑटो और टैक्सी यूनियन आज से 3 दिन की हड़ताल पर हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
~बड़ी दुर्घटनाएं:महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास भीषण आग लगने की घटना में एक फायरमैन और एक सिक्योरिटी गार्ड की मृत्यु हो गई है। वहीं गाजियाबाद के पैसेफिक मॉल में भी भीषण आग लगने की सूचना है।
~उत्तर भारत में भीषण गर्मी:उत्तर भारत के कई शहर, विशेषकर बांदा,भीषण गर्मी की चपेट में हैं। जहाँ तापमान 45-48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
~सुरक्षा धमकी:चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
•भारत में आज 21 मई 2026 गुरुवार को भीषण गर्मी और लू (heatwave) का प्रकोप जारी है। Google Weather के आंकड़ों के अनुसार आज का तापमान 42°C (दिन के समय) दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 45°C और न्यूनतम 34°C रहने का अनुमान है। आज का मौसम मुख्य रूप से "mostly sunny" है और बारिश की संभावना बहुत कम (लगभग 5%) है। दौरान स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार मौसम का हाल देखें तो मानसून 2026 को लेकर मुख्य जानकारी कुछ इस प्रकार है।
~मानसून का आगमन:आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है लेकिन इस बार इसके 22 मई से 26 मई के बीच केरल के तट पर दस्तक देने की संभावना है हालांकि स्काईमेट का मानना है कि मानसून की शुरुआत कमजोर और असंरचित रह सकती है।
~गर्मी का प्रभाव: उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों जैसे पंजाब,हरियाणा,दिल्ली,उत्तर प्रदेश,राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू और भीषण गर्मी का दौर जारी है।
~मानसून का पूर्वानुमान:स्काईमेट ने मानसून 2026 के "सामान्य से कम" (94% LPA) रहने का अनुमान जताया है। अल-नीनो (El Niño) के प्रभाव के कारण अगस्त और सितंबर के महीनों में बारिश कम होने और मानसून के दौरान बीच-बीच में लंबे सूखे अंतराल (monsoon breaks) आने की संभावना है।
~बारिश का अलर्ट:अगले 72 घंटों में देश के 13 राज्यों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार में ही बारिश की मुख्य गतिविधियां देखी जा रही हैं। अगले कुछ दिनों में मानसून की चाल धीमी रहने और देश भर में इसके विस्तार में सामान्य से अधिक देरी होने का अनुमान है। ~By √•MCP Mumbai•










Comments